802301
मठिया पुर गांव में रात्रि में गोली मारकर फरार होने का रहस्य
Arrah, Bihar:मठिया पुर गांव में कल रात 55 वर्षीय व्यक्ति की जान चली गई। बता दें वे अपने घर के बाहर सो रहे था कि तभी कई अज्ञात बदमाश आए और उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। जब परिजनों द्वारा उन्हें आरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनका किसी से विवाद नहीं था और कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जान लेने के पीछे छिपे कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी तक गोली मारने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
One Nation One Election पर SATISH MAHANA की JPC बैठक
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): SATISH MAHANA (UP ASSEMBLY SPEAKER) ON ONE NATION ONE ELECTION / JPC MEETING0
0
Report
धुने वाले बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण पर यूपी पर्यटन विभाग की मंजूरी
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा विधानसभा क्षेत्र के धुने वाले बाबा मंदिर का बदलेगा स्वरूप,योगी सरकार के आदेश पर 92.44 लाख से होगा सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार, विधायक राजीव तराना ने किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री का धन्यवाद अमरोहा जनपद की मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव विसावली स्थित प्रसिद्ध धुने वाले बाबा मंदिर के विकास का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और धनौरा विधायक राजीव तरारा के athक प्रयासों से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए 92 लाख 44 हजार रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने क्षेत्रीय जनता के साथ विधिवत भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी। इस अवसर पर विधायक राजीव तरारा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद धुने वाले बाबा मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा। बाइट राजीव तरारा विधायक मंडी धनोरा विधानसभा0
0
Report
अमरौहा में डॉक्टर से लूटपाट: बदमाशों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में बदमाशों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। फय्याजनगर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के निकट बदमाशों ने एक डॉक्टर को घेरकर मारपीट की और उनसे करीब 8 हजार रुपये नकद, सोने की चेन तथा दो एटीएम कार्ड लूट लिए। वारदात के दौरान बदमाशों ने दूसरे राहगीर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छीनाझपटी की। घटना के दौरान शोर सुनकर पास के खेतों में मक्का की रखवाली कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर, 38 भवन अवैध: 15 दिन में हटाने का आदेश
Noida, Uttar Pradesh:आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर! 40 में से 38 कमरे तोड़ने का आदेश रामपुर विकास प्राधिकरण ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को बिना स्वीकृत मानचित्र के बना हुआ अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया है. संस्थान को 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं होने पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई करेगा.0
0
Report
चतरपुरा मोड केबिन से नकदी और सामान चोरी
Tonk, Rajasthan:चोरों ने केबिन को निशाना बनाया. लांबा हरि सिंह थाना अंतर्गत देवल रोड स्थित चतरपुरा मोड पर चोरों ने लोहे की केबिन को निशाना बनाया। चोरो ने केबिन में रखें नकदी पंचर का सामान बीड़ी सिगरेट गुटखा चुरा ले गए। घटना का तब पता चला जब पीड़ित दुकानदार सुबह keबिन पहुंचा तब बिखरे सामान मिला। पीड़ित दुकानदार नंदलाल योगी ने बताया कि चोरों ने पंचर का सामान गुटका बीड़ी सिगरेट पेट्रोल डीजल अन्य खाने का सामान गैस भट्टी करीब दो हजार नकदी चुरा लें गए।0
0
Report
सामोद में आभूषण दुकान चोरी: शटर तोड़कर चोर लाखों के जेवरात ले गए
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर सामोद के इटावा भोपजी में चोरी की घटना ज्वैलर्स की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना शटर को तोड़कर दिया अंदर घुसे चोर चोरो ने गाड़ी के रस्सा बाँधकर तोड़ा शटर MOB टीम को भी बुलाया मौके पर सामोद थाना पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण0
0
Report
Advertisement
धर्मांतरण कानून 2026 लागू: छत्तीसगढ़ में कड़ी सजा और जुर्माने की तैयारी
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग धर्मांतरण मामलों में अब नए कानून के तहत होगी कड़ी कार्रवाई 10 जुलाई 2026 से पूरे प्रदेश में अधिनियम प्रभावी छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचना जारी की बल, लालच, धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 10 साल की जेल दोषियों पर न्यूनतम 5 लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान महिला, नाबालिग, SC/ST/OBC पीड़ित होने पर 10 से 20 साल तक की सजा सामूहिक धर्मांतरण पर आजीवन कारावास तक और 25 लाख रुपये जुर्माना धर्म परिवर्तन से 60 दिन पहले कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य सिर्फ धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी को किया जा सकेगा शून्य घोषित हर जिले में विशेष अदालतें, 6 महीने में सुनवाई पूरी करने का लक्ष्य0
0
Report
मनसा देवी मंदिर: पुजारियों को बिना जेब के वस्त्र वितरित
Haridwar, Uttarakhand:मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने आज मनसा देवी मंदिर में सभी पुजारी और कर्मचारियों को बिना जेब वाले वस्त्र दिए. वही महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि मैंने इससे पहले घोषणा करी थी कि मैं मनसा देवी मंदिर में जितने भी कर्मचारी और पुजारी है उनको बिना जेब के वस्त्र पहनने पड़ेंगे. आज मैं मनसा देवी मंदिर आया हूं और मैंने अपने कर्मचारियों और पुजारी को बिना जेब वाले वस्त्र भेंट किए हैं. वैसे हमारे मनसा देवी में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं; फिर भी कोई भी हमारे पर आरोप न लगे सके इसलिए हमने बिना जब के वस्त्र दिए हैं. जब भी कोई दान आएगा वह उसको अपने पास ना रख ले इसलिए बिना जब के वस्त्र पहनकर ही पुजारी और कर्मचारी काम करेंगे0
0
Report
जैसलमेर बॉर्डर पर ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन: मदरसे पर बुलडोजर चलाने के साथ भारी सुरक्षा
Jaipur, Rajasthan:जैसलमेर बॉर्डर से बड़ी खबर जैसलमेर जिले के भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 'ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन' के तहत जिला प्रशासन की कार्रवाई, तनोट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलूतला के भाइयों की ढाणी में स्थित एक मदरसे पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, भारी पुलिस बल व अन्य अधिकारीयों की मौजूदगी में की गई कार्यवाई, कार्यवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, ऑपरेशन बॉर्डर क्लीन के तहत जीरो से 50 किलोमीटर सीमा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई,0
0
Report
Advertisement
कटावरोधी कार्य में गड़बड़ी के बाद बाढ़ विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी; नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में कटावरोधी कार्य में गड़बड़ी की खबर दिखाने के बाद जी मीडिया की खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर प्रसारित होने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग हरकत में आया और कार्यपालक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जियो बैग क्षतिग्रस्त मिलने पर विभाग ने अज्ञात नाविकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। मामला teghda नगर परिषद के वार्ड संख्या-26 और 27 स्थित मधुरापुर दक्षिण टोला के समीप गंगा नदी में चल रहे कटावरोधी कार्य का है। जी मीडिया द्वारा कार्य में अनियमितता और गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और पूरे कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। कार्यपालक अभियंता ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ निजी नाव चालकों की गतिविधियों से कटावरोधी कार्य में लगाए गए जियो बैग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसे गंभीर मानते हुए कार्यपालक अभियंता नेjunior इंजीनियर को संबंधित नाविकों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जूनियर इंजीनियर कमलेश कुमार ने तेघड़ा थाना में अज्ञात नाविकों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। आवेदन में बताया गया है कि मुंगेर तटबंध के स्पर-1 पर एजेंडा संख्या 243/13/2026 के तहत चल रहे कटावरोधी कार्य के दौरान कुछ अज्ञात नाविकों ने नाव के हैंगर जियो बैग में फंसा दिए और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान भी जियो बैग को नुकसान पहुंचाया। विभाग का कहना है कि जियो बैग क्षतिग्रस्त होने से कटावरोधी संरचना की मजबूती प्रभावित हो सकती है और बाढ़ के समय सरकारी परियोजना की प्रभावशीलता पर असर पड़ सकता है। इसलिए दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बिहार में मानसून सक्रिय, 16-17 जुलाई को भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 और 17 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है。 मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण में जोरदार बारिश हो सकती है। वहीं सहरसा, सुपौल, मधेपुरा और पूर्णिया समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。 मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जुलाई तक बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। खासकर अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, भागलपुर और जमुई में अच्छी बारिश होने के आसार हैं。 आज बिहार में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।0
0
Report
Kerpa ke khet mein jhar se dhaan bichhada nasht, do pakshon mein vivaad tezz
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां अमझोड़ थाना क्षेत्र की केरपा गांव में जमीन के आपसी झगड़े में जहर डालकर धान का बिछड़ा नष्ट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान ने अमझोड़ थाना की पुलिस से इसकी शिकायत की है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले भी गांव में इस तरह के घटना सामने आई थी। बताते हैं कि गांव में दो पक्ष में विवाद है। ऐसे में धान की रोकने के लिए कुछ लोग जब खेतों में बिछड़े तैयार कर रहे हैं, तो दुश्मनी से उस बिछड़े में जहर का छिड़काव कर दिया गया है। जिससे बिछड़ा सूख गया है। केरपा गांव में ही पहले भी किसानों के धान के बिछड़े में जहर डालने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें कई लोगों पर नामजद FIR दर्ज हो चुका है। एक बार फिर केरपा के कैश खान के खेत में लगाए गए धान के बिछड़े को भी रासायनिक जहर डालकर नष्ट कर दिया गया है, जिससे गांव में तनाव देखने को मिल रहा है। सूचना पर पुलिस खेत में पहुंची तथा किसानों से बातचीत किया है। किसानों का कहना है कि आपसी जमीन के झगड़े में इस तरह से धान के बिछड़े को नुकसान पहुंचाया जा रहा है ताकि किसान अपने खेतों में इसकी रोपनी नहीं कर सके। पीड़ित किसानों ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।0
0
Report
Advertisement
वाल्मीकिनगर में किंग कोबरा रेस्क्यू के बाद स्नेक लेडी की हालत खतरे से बाहर
Bagaha, Bihar:भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर के बिसहा गांव स्थित हाथी मलखंथा में किंग कोबरा का रेस्क्यू करते समय प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर जानकी देवी को उसी खतरनाक सांप ने डंस लिया है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफ़री मच गईं हालांकि लोगों नें उन्हें तत्काल सीमावर्ती नेपाल के त्रिवेणी स्थित मिलिट्री कैंप में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल गरुड़ राशी के होने का दावा करने वाली जानकी देवी वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से सटे बिसहा गाँव स्थित हाथी मलखंथा निवासी मुनिलाल तिवारी के घर में किंग कोबरा घुसनें की सूचना मिलने पर पहुंची थीं और जानकी देवी नें सफलतपूर्ण अति जहरीले सांप का रेस्क्यू भी कर लिया। लेकिन रेस्क्यू के बाद वह किंग कोबरा को गले में लपेटकर रील बना औऱ फ़ोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ में काट लिया। बताया जा रहा है की वाल्मीكينगर में हुईं इस घटना के वक़्त वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र की प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी। वनकर्मियों ने तुरंत किंग कोबरा को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित घने जंगल में छोड़ दिया जबकि जानकी देवी इलाज़रत हैं। इस सम्बन्ध में वाल्मीकिनगर रेंजर सत्यम कुमार ने बताया है कि बरसात के मौसम में बदलाव के दौरान जहरीले सांप अक्सर ठंडी या सुरक्षित जगह की तलाश में वीटीआर से सटे गांवों और रिहायशी इलाकों में पहुँच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोग खुद से कोई भी सांप या जीव जंतु पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें क्योंकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू करती है, जिससे किसी भी जान माल के नुकसान की संभावना ना के बराबर होती है। बतायें की किंग कोबरा दुनिया के सबसे विषैले सांपों में शीर्ष पर गिना जाता है। इसका न्यूरोटॉक्सिक विष बेहद घातक होता है, इसलिए इसके दंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय उपचार आवश्यक होता है। इधर वाल्मीकिनगर की रहने वाली जानकी देवी, जिन्हें लोग 'स्नेक लेडी' के नाम से भी जानते हैं, अब तक उन्होंने सैकड़ों जहरीले सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। उन्होंने 12 वर्ष की उम्र से यह काम शुरू किया था। जिसमें इससे पहले भी उन्हें रेस्क्यू के दौरान कई बार सांप डंस व काट चुके हैं। इस बार भी उनकी स्थिति नियंत्रण में है और इलाज़ जारी है।0
0
Report
झारखंड में MBBS सीटें बढ़कर 250, रिम्स और MGM में मेडिकल शिक्षा का विस्तार
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी ने रिम्स, रांची में एमबीबीएस की सीटों को 180 से बढ़ाकर 250 करने की मंजूरी दे दी है। आगामी शैक्षणिक सत्र से अब 250 छात्रों का दाखिला हो सकेगा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए प्रयासरत है। रिम्स में सीटों की यह बढ़ोतरी झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए नए अवसर लेकर आई है और राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती देने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने बताया कि इससे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर की एमबीबीएस सीटें भी 100 से बढ़ाकर 150 की जा चुकी हैं और आने वाले समय में अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी।डॉ. अंसारी ने कहा कि सीटों में वृद्धि से मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, छात्रों को राज्य में ही बेहतर चिकित्सा शिक्षा मिलेगी और भविष्य में झारखंड को अधिक संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व, विभागीय टीम और एनएमसी के मानकों के अनुरूप किए गए कार्यों को दिया। बाइट....स्वास्थ्य मंत्री, डॉ इरफान अंसारी भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री का काम अच्छा दिख रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से लड़कर उन्होंने मेडिकल सीट बढ़ाने का काम किया जेपी नड्डा को भी बधाई। रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार में हर विभाग में काम हो रहा है लेकिन रफ्तार काफी धीमी है ।वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री जैसा काम कर रहे हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री वैसा काम नहीं कर पा रहे हैं। बाइट....रणधीर सिंह,पूर्व मंत्री,बीजेपी0
0
Report
आयोध्या: महंत विष्णु दास के बयान पर मौलाना पर जीभ काटने का इनाम चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:भगवान श्री कृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर महंत विष्णु दास की प्रतिक्रिया - महंत विष्णु दास, अयोध्या - ऐसे मौलाना का जो जीभ काट कर लाएगा उसको १० लाख इनाम दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
