802301
आरा में जलेबी खाने से 2 दर्जन से अधिक लोग बीमार, दुकान सील
Arrah, Bihar:आरा में जलेबी खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना आरा के नगर थाना क्षेत्र के बाबू बाजार स्थित एक प्रसिद्ध जलेबी की दुकान पर हुई। जलेबी खाने के 10 मिनट बाद ही लोगों को समस्याएं शुरू हो गईं। घटना के बाद दुकान को सील कर दिया गया और जलेबी बनाने का सामान जब्त कर लिया गया। सभी मरीजों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Gurez में Har Ghar Tiranga अभियान के तहत BJP ने मेगा तिरंगा Rally किया
BJP Organises Mega Tiranga Rally in Gurez Under Har Ghar Tiranga Campaign The Bharatiya Janata Party (BJP) on Wednesday organised a Mega Tiranga Rally in Gurez as part of the Har Ghar Tiranga Campaign–2026, ahead of Independence Day. The rally commenced from the BJP Office, Gurez, and culminated at Shahpora Bridge. BJP UT General Secretary Anwar Khan led the rally, which was attended by Constituency President Gurez Ajaz Raja, District President Bandipora, party leaders, workers and local residents. Participants carried the Tricolour during the procession, which passed through the main areas of Gurez. The participants raised slogans and expressed their support for the national flag and the Independence Day celebrations. Speaking on the occasion, BJP General Secretary Anwar Khan said the Har Ghar Tiranga Campaign aims to encourage public participation and promote the spirit of national unity and patriotism. He called upon people to hoist the Tricolour at their homes, offices and educational institutions and participate in the Independence Day celebrations. The rally concluded at Shahpora Bridge, with participants reiterating their commitment to national unity, patriotism and respect for the national flag.0
0
Report
कुरूद के सूने मकान में चोर लाखों के नकदी-जेवरात लेकर फरार
Dhamtari, Chhattisgarh:सूने मकान में चोरी धमतरी जिले के कुरूद में सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है...... कैनाल रोड स्थित पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स के मकान में घुसे चोर करीब 1 लाख 05 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए..….. इतना ही नहीं, शातिर चोर घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिटाए जा सकें...... बताया गया है पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स वर्तमान में अपने बेटे के पास कमल विहार, रायपुर में रहते हैं...... वहीं कुरूद स्थित उनके मकान में परिवार का कभी-कभार ही आना-जाना होता है....... इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया...... चोर घर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हो गए हैं...... वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए..... वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया...... पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश की जा रही है..... फिलहाल पुलिस CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.0
0
Report
करनाल हादसा: गड्ढे भरी सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से परिवार के तीन की मौत
Karnal, Haryana:खूनी गड्ढे ने बुझाए एक ही परिवार के तीन चिराग, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया, पुलिस मौके पर जांच में जुटी। करनाल के बहलोलपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खराब सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण तूड़ी लेने उत्तर प्रदेश से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली के नीचे दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रॉली के नीचे दबे चार लोग प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद ट्रॉली के नीचे चार लोग दब गए। खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने शोर सुनकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और दो अन्य ट्रैक्टरों की मदद से पलटी हुई ट्रॉली को उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को पानी से नहलाया और बचाने की कोशिश की। लोगों ने सीपीआर देकर भी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। एक गंभीर घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। चालक ने कूदकर बचाई जान हादसे के समय ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को अनियंत्रित होता देख समय रहते नीचे छलांग लगा दी, जिसके चलते उसकी जान बच गई। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो उत्तर प्रदेश से बहलोलपुर गांव में तूड़ी लेने के लिए जा रहे थे। सड़क पर बने बड़े गड्ढे और ट्रैक्टर की तेज गति के कारण चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खेतों में जा गिरी。 दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में मातम इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं तीसरे मृतक की मौत से भी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दो साल से खराब सड़क, गड्ढों को बताया हादसे की वजह हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि बहलोलपुर के पास यह सड़क पिछले करीब दो वर्षों से बेहद खराब हालत में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े और खतरनाक गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो साल पहले ड्रीम बनाने के लिए सड़क पर बड़ा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन बाद में उसे सही तरीके से नहीं भरा गया। यही गड्ढा अब हादसों का कारण बन रहा है। ग्रामीण बोले—समय रहते सड़क ठीक होती तो बच सकती थीं जानें ग्रामीण नधान सिंह, पारस और वरदान ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार ध्यान दिलाया गया, लेकिन सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सड़क की मरम्मत करवा दी होती तो आज तीन लोगों की जान नहीं जाती। ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और हादसे के लिए जिम्मेदार लापरवाही की जांच की मांग की है。 पुलिस मौके पर, जांच जारी हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों के अनुसार प्रथम दृष्टया सड़क पर बने बड़े गड्ढे और वाहन की गति के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। बाइट्स बाइट — वरदान, ग्रामीण, बहलोलपुर गांव बाइट — पारस, ग्रामीण, बहलोलपुर गांव बाइट — नधान सिंह, ग्रामीण, बहलोलपुर गांव बाइट — संदीप कुमार, पुलिसकर्मी, डायल 112 बाइट — कर्मबीर सिंह, पुलिस जांच अधिकारी0
0
Report
Advertisement
बिहार शराबबंदी को मदन सहनी ने NCAER रिपोर्ट को किया खारिज, कड़ाई से पालन का दावा
Patna, Bihar:पटना उत्पाद,निबंधन एवं मध निषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने NCAER की रिपोर्ट को नकारते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी का सख्ती से पालन होगा और जिस राजस्व की बात कही जा रही है वह दूसरे रूप में सरकार को प्राप्त हो रही है।0
0
Report
रीवा में रमसा प्रभारी नियुक्ति पर नई शिकायत, प्रमोशन विवाद गहराया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विवादों में रहे प्रवीण कुमार शुक्ला को शासन ने अब रमसा यानी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान का प्रभारी बनाया है। उनकी नई पदस्थापना को लेकर शिकायतें रीवा कलेक्टर तक पहुंची हैं, जिनमें पूर्व की पदस्थापना और प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2023 में हाई स्कूल प्राचार्य काउंसलिंग के दौरान प्रवीण शुक्ला ने अंतर निकाय स्थानांतरण का लाभ लेते हुए मुंडहा स्कूल में प्राचार्य का पद हासिल किया, जबकि उनकी वरिष्ठता सूची में स्थिति 2827वें क्रम पर बताई गई थी और प्रमोशन के लिए करीब एक हजार पद निर्धारित थे। आरोप है कि अंतर निकाय स्थानांतरण की जानकारी छिपाकर प्राचार्य पद हासिल किया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ विकलांगता प्रमाण पत्र और प्रमोशन में कथित अनियमितताओं को लेकर भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं। वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल में की गई शिकायत में मऊगंज में पदस्थापना के दौरान परिवहन से जुड़े करीब पांच लाख रुपये और एमएससी के पीएफएमएस भुगतान सहित लगभग 50 लाख रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मामला अब रीवा कलेक्टर तक पहुंच चुका है और कलेक्टर ने शिकायत की जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि लगातार शिकायतों के बीच प्रवीण शुक्ला को रमसा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैसे मिली और जांच में आखिर क्या सामने आता है。0
0
Report
SBI ने विदिशा में 50 CCTV के लिए 9.94 लाख की राशि सौंप दी
Vidisha, Madhya Pradesh:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा विदिशा शहर के 12 स्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 50 CCTV कैमरों के इंस्टालेशन के लिए लगभग 8 लाख 42 हजार के साथ जीएसटी सहित (9 लाख 94 हजार) की राशि का चेक मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय में विदिशा पुलिस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल जनरल मैनेजर SBI भरत कुमार मिश्रा, रीजनल मैनेजर, क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा एवं रायसेन धीरज राय एवं लीड बैंक अधिकारी बीएस बघेल द्वारा उक्त राशि का चेक पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी को सौंपा गया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उरई। जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाना, संक्रमित रक्त से बचाव और समय-समय पर जांच कराना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को पांच ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा और यह कार्यक्रम करीब दो माह तक चलेगा। सीएमओ ने कहा कि एचआईवी संक्रमित मरीजों को समय-समय पर नियमित उपचार और परामर्श मिलता रहे तो बीमारी से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी मरीजों को नियमित उपचार उपलब्ध कराना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि एचआईवी संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।0
0
Report
रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में 157 पॉलिसी इंटरवेंशन से विपक्ष को चुप करा देती है
Delhi, Delhi:इस सत्र ने बहुत ही गंभीर राजनीतिक विषयों पर चर्चा देखी और उससे मुँह छिपकर भागते हुए विपक्ष को देखा, बड़े क़ानूनों में होते बदलाव को देखा, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे... 106 में से 53 अलग अलग मुद्दों को सदन में उठाया गया, जिसमें विपक्ष की भी बड़ी संख्या रही. यह दिखाता है कि रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली सरकार का लोकतंत्र में कितनी भरोसा है आतिशी, अरविंद केजरीवाल सब पूछते थे कि 2500 रुपए कब देंगे, लेकिन ये विपक्ष बधाई मोशन पर बात करने से डर गया… नार्थ ईस्ट दंगों के संबंध में सदन में प्रस्ताव आया… ऐसे दंगे और इनमें नेताओं की संलिह्तता दिल्ली ने कभी नहीं देखी थी, उस पर हुई चर्चा से भी विपक्ष भाग गया. दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट रिपील बिल, सिटीजन राइट्स बिल, अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट अमेंडमेंट बिल लाया गया सदन में और पास कराया गया. भाजपा आएगी तो झुग्गी तोड़ देगी, ऐसा नैरेटिव गढ़ा जाता रहा है. लेकिन हमारी सरकार ने झुग्गियों के लिए सबसे ज़्यादा फंड दिया और फिर अब उनकी बेहतरी के लिए बिल लेकर आए ताकि जिसकी जहां झुग्गी है वही उसे घर मिले, सुविधा मिले. लेकिन उसकी चर्चा में भी विपक्षी विधायक शामिल नहीं हुए. दिल्ली फायर सर्विस अमेंडमेंट बिल के ज़रिए भी हम एक बड़ा परिवर्तन कर रहे हैं, नियमों में बदलाव कर के. उसकी चर्चा में भी विपक्ष शामिल नहीं हुई. इसका एक ही कारण है कि तेरी क़मीज़ मेरी क़मीज़ से सफेद कैसे, मोदी जी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता अच्छा काम कर रही हैं. 157 पॉलिसी इंटरवेंशन रेखा गुप्ता की सरकार ने किए हैं अब तक के कार्यकाल में. हम तो फिर भी अच्छे मन से डिस्कशन का अवसर दिया. लेकिन जिनके पास मुद्दे ही नहीं हैं, जो जनता के मुद्दों से कट गए हैं वे कैसे दिल्ली की जनता के मुद्दों को उठा सकते हैं. साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर: महिलाओं को ढाई हज़ार रुपए देने, UD बिल पेश होने इन सब से ये bौखलाए हुए हैं. पहले ये कहते थे कि जिन बच्चियों को साइकिल मिलेगी उन्हें अखिलेश यादव की रैली में लेकर जाएँगे. जिनकी ऐसी सोच रही हो वो बच्चियों की साइकिल देखकर कैसे ख़ुश हो सकते थे. हमने gem से साइकिल ख़रीदी है, जो दस साल से एक ट्रांसपेरेंट पोर्टल है. अगर बिड में कोई गड़बड़ी हो, तो वहाँ प्रोसेस आगे ही नहीं बढ़ सकता है. जिस बिडर को L-1 मिला उसने सप्लाई की. अगर हम किसी सप्लायर से ख़रीदते हैं तो उस पर कोई सवाल कर रहा है कि मैन्युफ़ैक्चरर से क्यों नहीं ख़रीदी. क्या किसी ने gem पोर्टल पर शिकायत की है, ये ख़ुद एक झूठा शिकायत पत्र लेकर आए. किसी दिन कहते हैं 60 प्रतिशत, किसी दिन बोलते हैं 75 प्रतिशत का घोटाला कर दिया. हम सीएम और सांसदों से समय लेकर बड़ा कार्यक्रम करके हर एक लोकसभा क्षेत्र में हीरो साइकिल बच्चियों को बांटेंगे जैसे वे (सौरभ भारद्वाज) EVM का चैलेंज लेकर आए थे ख़ुद से एक डब्बा बनाकर. वैसे ही आज ड्रामा कर रहे है. अपने घर से या कहीं से एक साइकिल लेकर आ गए और अब नौटंकी कर रहे हैं. हमने पूरी पारदर्शिता बरती है.0
0
Report
नूंह की तिरंगा यात्रा: मदरसों की बच्चियाँ देशभक्ति दिखातीं
Nuh, Haryana:Story :- इस्लामी मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चियां ने एक हाथ में कुरान, दूसरे में तिरंगा लेकर नूंह में निकली तिरंगा यात्रा। हरियाणा के नूंह में पसमांदा विकास फाउंडेशन की ओर से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यासीन मेव डिग्री कॉलेज से शुरू हुई इस यात्रा में जिले के विभिन्न इस्लामी मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चियां शामिल हुईं। बच्चियों ने एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। पसमांदा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा कि फाउंडेशन समाज के उत्थान और बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं। आगया को दूर करने और यह संदेश देने के लिए यात्रा निकाली गई कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी देश और समाज की प्रगति में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को जिहादी कहे जाने से समाज के लोगों को दुख होता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को कुरान से जितना प्रेम है, उतना ही देश के तिरंगे और भारत से भी प्रेम है। यात्रा के माध्यम से भाईचारे, देशभक्ति और शिक्षा का संदेश दिया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज के बच्चे भी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, लेकिन कई जगह संसाधनों की कमी उनके सामने चुनौती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और तकनीकी शिक्षा भी हासिल कर सकें और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। वहीं, पसमांदा विकास फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष ने कहा कि पसमांदा समाज की बेटियां अब पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चियां मदरसों में पढ़ती हैं और दिनी तालीम के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा भी हासिल कर रही हैं। यात्रा में बच्चियों की भागीदारी को उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और शिक्षा से जुड़े संदेश दिए गए। आयोजकों ने कहा कि समाज के बच्चों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाना चाहिए.0
0
Report
Advertisement
हरियाली अमावस्या पर मदनमोहनजी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब
Karauli, Rajasthan:हरियाली अमावस्या पर मदनमोहनजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जिला करौली श्रद्धालुओं का तड़के मंगला आरती से मंदिर पहुंचना शुरू हो गया जो दोपहर राजभोग आरती तक जारी रहा। हरियाली अमावस्या पर भगवान मदनमोहनजी का विशेष श्रृंगार किया गया और ठाकुरजी को हरे रंग की पोशाक धारण कराई गई। सावन की हरियाली के अनुरूप सजे भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कई श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के सहायक व्यवस्थापक भूपेंद्र पाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए दर्शन एवं निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और जयकारों का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर के परकोटे में तिपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। बड़ा बाजार से फूटा कोट तथा फूटा कोट से मदनमोहनजी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर दोपहिया वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल के सिमरऊ गांव में तालाब में दिखा मगरमच्छ,गांव में दहशत,वन विभाग और पुलिस मौके पर।
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी मगरमच्छ आने से दलित परिवारों में डर, ASP प्रत्याशी प्रदीप बाल्मीकि ने SDM को सौंपा पत्र करहल तहसील के ग्राम सिमरऊ में खेतों और तालाबों में भरे पानी में मगरमच्छ दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पानी भरे खेतों और तालाबों में मगरमच्छ देखा, सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और वन विभाग की टीम गांव सिमरऊ पहुंची। टीम ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई,अनहोनी की आशंका से दलित परिवार के लोग खासे दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे और महिलाएं खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप कुमार बाल्मीकि ने करहल तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने जनहित में मगरमच्छ को तुरंत पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग ने रेस्क्यू टीम बुलाने की बात कही है।0
0
Report
पिलानी में 14 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा; सात हजार लोगों की तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा किसान ट्रैक्टरों के साथ, युवा बाइकों पर और लोग पैदल होंगे शामिल करीब पांच किलोमीटर लंबी यात्रा में शहीदों-महापुरुषों को करेंगे नमन सात हजार लोगों के जुटने का अनुमान, गांव-गांव और बाजार में जनसंपर्क भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में निकलेगी यात्रा व्यापारियों और गांवों में ग्रामीणों—किसानों से किया जा रहा है जनसंपर्क हर घर तिरंगा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले के पिलानी में 14 अगस्त को भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर पिछले 15 दिनों से पिलानी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने दावा किया है कि यात्रा में करीब सात हजार लोग शामिल होंगे। इसके लिए उसी अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे। युवा बाइक लेकर शामिल होंगे। जबकि बड़ी संख्या में लोग पैदल तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बनेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिलानी में यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा 14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लुहारू-पिलानी बाईपास स्थित सीएलआर चौक से शुरू होगी। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और लगभग साढ़े तीन से चार घंटे में इसका समापन किया जाएगा। राजीव सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा के दौरान पिलानी के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया जाएगा। यात्रा भगत सिंह सर्किल पहुंचेगी। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को माल्यार्पण कर नमन करेगी। इसके बाद शहीद प्रदीप शर्मा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। नगरपालिका के सामने भी माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां के पेट्रोल पंप पर रहेगा। जहां करीब एक बजे यात्रा का समापन प्रस्तावित है। यात्रा में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। आयोजकों ने गांवों से आने वाले किसानों के सम्मान और भोजन की व्यवस्था भी की है। समापन स्थल पर सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र होकर भारत माता के जयकारे लगाएंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किए जाने की भी तैयारी है। राजीव सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पिलानी विधानसभा क्षेत्र की करीब 80 प्रतिशत पंचायतों में संपर्क किया जा चुका है। कार्यकर्ता अभी भी विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया है और आज भी कई गांवों में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी बाजार के व्यापारियों से भी संपर्क किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों को पीले चावल देकर 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सहित कार्यकर्ताओं ने बाजार के प्रत्येक दुकानदार से संपर्क किया। नरेश मित्तल ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेगा। यात्रा सीआरआर चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजगढ़ रोड स्थित शहीद पेट्रोल पंप पर समाप्त होगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा में किसान, युवा, व्यापारी और ग्रामीण एक साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे। शहीदों और महापुरुषों को नमन करने के साथ भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय बनाने की तैयारी है। करीब सात हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यात्रा के मार्ग और समापन स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं。 बाइट 01 : राजीव सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा (गले में माला नहीं है) बाइट 02 : नरेश मित्तल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, पिलानी (गले में माला है)0
0
Report
Advertisement
हिमाचल विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग, ABVP का रोष प्रदर्शन
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फीस वृद्धि की गई है। जिससे छात्रों को आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत फीस वृद्धि को वापस ले। वही, छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यालय ढालपुर में अखिल विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक रोष रैली भी निकाली गई और ढालपुर में छात्रों की मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। इसके अलावा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। क्योंकि छात्रों को फीस वृद्धि से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। ऋतिक कार्तिक ने बताया कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए और हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं। इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि हमारी मांगो को नजरअंदाज किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा उग्र से उग्र आंदोलन करेंगी जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार स्वयं होगी0
0
Report
नौकरी की दौड़ से हटकर टूंड के मनदीप ने डेयरी फार्मिंग से बनाई अपनी आजीविका
Nurpur, Himachal Pradesh:आज का युवा बेहतर भविष्य की तलाश में सरकारी और निजी नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अघार के गांव टूंड के रहने वाले युवा मनदीप कुमार ने नौकरी की दौड़ से अलग हटकर पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। बुजुर्गों से मिली प्रेरणा और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर मनदीप पिछले करीब सात-आठ वर्षों से डेयरी फार्म चला रहे हैं। मनदीप के डेयरी फार्म में अच्छी नस्ल की दुधारू गायें हैं। वह गायों के दूध की बिक्री करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने का काम भी करते हैं। खास बात यह है कि मनदीप के लिए यह केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि गौ सेवा और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है। उनकी दिनचर्या सुबह गायों की सेवा से शुरू होती है। फार्म की सफाई, दूध निकालना, गायों को नहलाना और चारा डालने से लेकर उनकी देखभाल तक वह स्वयं करते हैं। मनदीप का मानना है कि नौकरी में भी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में यदि युवा अपने गांव और परिवार के बीच रहकर मेहनत करें तो पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को भी एक बेहतर व्यवसाय के रूप में अपनाया जा सकता है। मनदीप की इस पहल की गांव और आसपास के क्षेत्र में भी सराहना हो रही है। उनका कहना है कि किसी भी काम को दृढ़ संकल्प, मेहनत और ईमानदारी के साथ किया जाए तो कोई भी मंजिल हासिल करना मुश्किल नहीं है。0
0
Report
Amritsar के निजी अस्पताल में 7000 रुपये दैनिक चार्ज बनाम होटल 3500 से तुलना
Amritsar, Punjab:एंकर इंट्रो: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूले जाने वाले भारी-भरकम चार्ज को लेकर संसदीय समिति की सिफारिशों के बीच Zee News ने अमृतसर से किया है बड़ा ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक。 हमारी टीम पहुंची एक निजी अस्पताल और उसके महज करीब 100 मीटर दूर मौजूद 3 स्टार होटल में। मकसद था यह पता लगाना कि अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया आखिर कितना है और उसी इलाके के होटल में कितने में कमरा मिल रहा है। रियलिटी चेक में जो तस्वीर सामने आई, उसने अस्पतालों के चार्ज पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। --- वीओ-1 | अस्पताल के अंदर से Zee News की टीम पहुंची अमृतसर के निजी लिबास हॉस्पिटल में। कैमरा पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हलचल दिखाई दी। टीम ने रिसेप्शन पर कमरे के किराये की जानकारी मांगी। अस्पताल में लगे एक बोर्ड पर एक कमरे का एक दिन का किराया 7 हजार रुपये, GST के अतिरिक्त बताया गया। यानी मरीज को कमरे के लिए 7 हजार रुपये के साथ GST का भुगतान भी करना पड़ सकता है। Zee News ने अस्पताल प्रशासन से इस चार्ज को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट कैमरे पर आने से बचता नजर आया। हमारी टीम ने अस्पताल के अंदर वॉकथ्रू करते हुए अलग-अलग काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और मरीजों के परिजनों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। --- वीओ-2 | फार्मेसी इसके बाद Zee News की टीम पहुंची अस्पताल की फार्मेसी में। दवाइयों पर मिलने वाली छूट को लेकर सवाल किया गया तो बताया गया कि करीब 10 फीसदी तक की छूट दी जाती है। साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद फार्मेसी से ही दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई। ऐसे में सवाल है कि क्या मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदने की आजादी है? अस्पताल प्रशासन को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। --- बाइट | मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह ने Zee News के कैमरे पर अस्पताल के चार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि मरीज पहले ही बीमारी और इलाज के तनाव में होता है, ऐसे में कमरे और दूसरे खर्चों का भारी बिल परिवार पर अतिरिक्त बोझ डालता है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के चार्ज को लेकर सरकार की ओर से सख्त नियम और निगरानी की जरूरत है। --- वीओ-3 | सोशल एक्टिविस्ट इस पूरे मामले पर Zee News ने सोशल एक्टिविस्ट पवन शर्मा से भी बात की। उन्होंने संसदीय समिति की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा कि अगर इन सिफारिशों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है तो मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। पवन शर्मा ने निजी अस्पतालों में कमरे के किराये, दवाइयों और इलाज के दूसरे खर्चों में पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में मरीजों के परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक दबाव में होते हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना जरूरी है। --- वीओ-4 | होटल रियलिटी चेक अब Zee News ने किया इस पूरे मामले का रियलिटी चेक। अस्पताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद एक 3 स्टार होटल में हमारी टीम पहुंची। होटल के मैनेजर से कमरे के किराये को लेकर सीधा सवाल किया गया। मैनेजर ने बताया कि होटल का कमरा 3500 रुपये से शुरू होता है। यानी जिस इलाके में एक 3 स्टार होटल में कमरा करीब 3500 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं निजी अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया 7000 रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया। हालांकि होटल और अस्पताल के कमरे की सुविधाएं और सेवाएं एक जैसी नहीं होतीं, लेकिन यह तुलना अस्पतालों में कमरे के चार्ज की पारदर्शिता और उचित दर को लेकर सवाल जरूर खड़े करती है। --- वीओ-5 | सवाल सरकार से अब सबसे बड़ा सवाल— क्या निजी अस्पताल मरीजों से मनमाने चार्ज वसूल सकते हैं? क्या अस्पतालों में कमरे, दवाइयों और दूसरी सुविधाओं के रेट पूरी तरह पारदर्शी हैं? क्या मरीजों को इलाज शुरू होने से पहले सभी संभावित खर्चों की स्पष्ट जानकारी दी जाती है? और सबसे बड़ा सवाल— संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद सरकार निजी अस्पतालों के इन चार्ज पर कब और कितनी सख्ती करती है? Zee News के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक ने निजी अस्पतालों में मरीजों से लिए जाने वाले चार्ज पर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है। अस्पताल प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। --- पीटीसी | परमबीर सिंह औलख अमृतसर के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक में हमने अस्पताल के कमरे से लेकर फार्मेसी तक पड़ताल की और इसके बाद अस्पताल से महज करीब 100 मीटर दूर 3 स्टार होटल में जाकर कमरे का किराया भी जाना। अस्पताल में जहां कमरे का किराया 7 हजार रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया, वहीं होटल में कमरा 3500 रुपये से शुरू होने की जानकारी मिली। अब सवाल सिर्फ एक अस्पताल का नहीं है, सवाल है कि क्या इलाज के नाम पर मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार इन सिफारिशों को सख्ती से लागू करेगी? अमृतसर से परमबीर सिंह औलख, Zee News。0
0
Report
Advertisement
