icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दीपक बैज ने मोदी-साय के मुद्दों पर हमला, नक्सली बयान और धान संकट के बीच सरकार पर निशाना

Raipur, Chhattisgarh:विभिन्न मसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बयान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समर्थन के मसले पर बैज ने कहा- अप्रत्यक्ष रूप से देश के युवाओं को नक्सली विचारधारा से जोड़ा गया और दिमागी नक्सली कह कर उनका अपमान प्रधानमंत्री ने किया. देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए संग्रहण केंद्रों में खुले में धान पड़े होने और सड़ने का आरोप लगाते हुए बैज ने कहा- 15 लाख मीट्रिक टन धान संग्रहण केंद्रों में खुले रूप से पड़ा है, धान का उठाव नहीं होने से सड़ रहा है. सरकार जानबूझ कर संग्रहण केंद्रों में पड़े धान को सड़ा रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष संग्रहण केंद्रों में जाकर धान का भौतिक सत्यापन करेंगे, बहुत जल्द ये किया जाएगा अजय चंद्राकर के एआईसीसी दफ्तर में वंदेमातरम गायन के मसले को लेकर दिए बयान पर बैज ने कहा- अजय चंद्राकर को अफीम का नशा ज्यादा हो गया है, पहले उन्हें अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके किस तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं अजय चंद्राकर के वायरल वीडियो मामले और एफआईआर के मामले को लेकर बैज ने कहा- भाजपा झंडे का अपमान कई बार कर चुकी है, पूरे देश में वीडियो वायरल हुआ है तो क्या उसकी जांच कराएंगे क्या, भाजपा को जो वीडियो वायरल हो रहा है उसका सच बताना चाहिए
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप: प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो मामला, गिरफ्तारी की मांग तेज

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप का मामला अब तूल पकड़ रहा है. छात्रा की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने करीब एक माह पहले अपने परिजनों के साथ पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस की जांच के बाद प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. इसी को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा. वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल के सामने विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाबालिग छात्रा से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस को जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार करना चाहिए.
0
0
Report

दिल्ली के पहाड़गंज में पानी संकट के बीच चक्का जाम, महिलाओं का प्रदर्शन

New Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में अभी भी पानी का संकट बना हुआ है पहाड़गंज के मंटोला और गली चांदी वाली में पिछले दो महीना से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे लोगों का आखिरकार गुस्सा आज फूटा और देशबंधु गुप्ता रोड पर आकर उन्होंने चक्का जाम कर दिया महिलाओं का कहना है कि पिछले 6 साल से समस्या है लेकिन पिछले दो महीने से तो हालत इतनी खराब हो गई है कि हम पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं लगातार कई बार शिकायतें करी जनप्रतिनिधियों को लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और आज इसलिए हमें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है और जब तक हमारी पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक हम सड़कों पर रहेंगे पहाड़गंज में पानी की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी हुई और साथ ही इन लोगों ने चक्का जाम भी किया टीटी स्थानीय महिला और पुरुष
0
0
Report
Advertisement

चाकण के रस्ते बेहाल: रातों में खड्डे भरने से उद्योगजन चिंतित

Chakan, Maharashtra:पुण्यातील चाकण औद्योगिक वसाहतीमधील रस्त्यांची झालेली दुरवस्था आणि दररोजच्या वाहतूक कोंडीमुळे उद्योजक आणि स्थानिक नागरिक त्रस्त झाले आहेत. अनेक कंपन्यांनी बाहेर स्थलांतरित होण्याचा इशारा दिल्यानंतर आता प्रशासनाला जाग आली आहे. राज्याचे उद्योगमंत्री उदय सामंत आज चाकण दौऱ्यावर येत असून, त्यांच्या दौऱ्याच्या पार्श्वभूमीवर रात्रीतून रस्त्यावरील खड्डे बुजवण्याची लगबग प्रशासनाकडून सुरू करण्यात आली आहे. मात्र, वर्षभरात अनेक निष्पाप नागरिकांचा बळी गेल्यानंतर आणि उद्योगमंत्री येणार म्हणूनच ही मलमपट्टी केली जात आहे का? असा संतप्त सवाल आता स्थानिक नागरिक आणि उद्योजकांकडून उपस्थित केला जात आहे.याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी ..
0
0
Report
Advertisement

अटल स्मृति पर सुक्खू-ठाकुर ने बाबा रामदेव के भ्रष्टाचार बयान का किया समर्थन

Kullu, Himachal Pradesh:CM व नेता प्रतिपक्ष ने अटल जी को किया नमन,दोनों ने बाबा रामदेव के बयान का किया समर्थन,CM बोले भाजपा काल में बिकते थे पेपर. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। दोनों नेताओं ने अटल जी के योगदान को याद करने के साथ ही हाल ही में बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार व पेपर लीक पर दी गई टिप्पणी का समर्थन किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अटल जी के हिमाचल से लगाव को याद करते हुए उनकी सर्वसमावेशी राजनीति की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि उनके कार्यकाल में ही पुलिस भर्ती और HPSSC जैसी परीक्षाओं के पेपर क्यों बेचे जाते थे, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार के समय एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। बाबा रामदेव के बयान पर CM ने कहा कि अगर बाबा रामदेव देश में भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, तो निश्चित ही कुछ गलत हो रहा होगा और उन्हें इस मुद्दे पर तुरंत आंदोलन शुरू करना चाहिए। वहीं इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अटल जी को सच्चा जननायक बताते हुए प्रदेश के लिए अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) को उनकी Self दूरदर्शिता का परिणाम बताया। इसके साथ ही बाबा रामदेव के 90% भ्रष्टाचार वाले बयान पर जयराम ठाकुर ने कहा कि इतने बड़े आंकड़े पर विस्तृत टिप्पणी की जरूरत नहीं है और हर जगह वैसी स्थिति नहीं होगी, लेकिन कुछ राज्यों में ऐसा हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाबा रामदेव की मूल भावना देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने की है।
0
0
Report

धानुका-समाज ने पंचायत-निकाय चुनावों में सक्रिय भागीदारी की मांग की

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ शहर की जांगिड़ धर्मशाला में धानुका और कामगार समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में समाज की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक दलों को समाज के योग्य और सक्रिय व्यक्तियों को चुनाव में प्रतिनिधित्व का अवसर देना चाहिए। समाज की ओर से पंचायत और निकाय चुनावों में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि राजनीतिक दल समाज के प्रतिनिधियों को पर्याप्त अवसर नहीं देते हैं तो समाज अपने स्तर पर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी करेगा। इसके तहत सभी वार्डों में समाज की ओर से उम्मीदवार उतारने पर सहमति जताई गई।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में तेज बारिश के बीच स्कूटी सवार का बड़ा हादसा टला

Haldwani, Uttarakhand: खबर हल्द्वानी से है, जहां तेज मूसलाधार बारिश के बीच देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारी बारिश के बाद उफनाए रकसिया नाले को पार करने की कोशिश कर रहा एक स्कूटी सवार अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद स्कूटी सवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।वहीं, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
0
0
Report

नाथाकीनांगल में घर पर हथियारबंद हमला, वृद्ध घायल अस्पताल रिफर

Sikar, Rajasthan:नाथाकीनांगल में घर में घुसकर धारदार हथियारों और पिस्टल से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 15 अगस्त की बताई गई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायल के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि पिता महावीर प्रसाद यादव घर पर आराम कर रहे थे; करीब 10-15 लोग धारदार हथियार और पिस्टल लेकर मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बेहोश हो गए। घायल महावीर प्रसाद को नीमकाथाना के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से सिर में गंभीर चोट के कारण जयपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार घटना के पहले से ही 12 अगस्त से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम जयपुर को दी गई थी। CCTV कमरे में कैद बदमाशों के वीडियो फोटो मौजूद हैं; पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

जालौन में आवारा कुत्ते के हमले से 20 से अधिक घायल, अस्पताल में भर्ती

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में आवारा घूम रहे कुत्ते का देखने को मिला आतंक, आवारा कुत्ते ने एक-दो नहीं बल्कि करीब दो दर्जन लोगों को काटा, कटखने कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर करीब दो दर्जन लोगों को बनाया शिकार, आवारा कुत्ते के काटने से घायल हुए 20 से अधिक लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती, अचानक बड़ी संख्या में लोगों को कुत्ते के काटने से घायल होने की खबर से मचा हड़कंप, कुत्ते के हमले में घायल हुए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में कराया गया भर्ती, अस्पताल में सभी घायलों का उपचार कर लगाई गई एंटी-रेबीज वैक्सीन, एक साथ दर्जनों की संख्या में कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों के पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र में लगी भारी भीड़, घटना के बाद नगर पालिका प्रशासन हुआ सक्रिय, अभियान चलाकर हमला करने वाले कटखने कुत्ते को पकड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन नगर क्षेत्र का मामला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top