icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नवादा में ज्वेलरी कारोबारी से लूट, विरोध पर चली गोली; व्यापारी बाल-बाल बचा

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचू कचहरी के अपराधियों ने एक ज्वेलरी कारोबारी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग भी की, हालांकि कारोबारी बाल-बाल बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कारोबारी प्रमोद वर्मा हिसुआ बाजार में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पांचू कचहरी के पास पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका बैग छीन लिया और भागने लगे। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक गोली चला दी, जो प्रमोद वर्मा के कान को छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनते ही वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनकी जान बच गई। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 9 हजार रुपये नकद थे। घटना की सूचना मिलते ही SDPO राहुल सिंह और हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
0
0
Report
Advertisement

शहीद संतोष उरांव की टूटी प्रतिमा पुनः स्थापित, मां ने खर्च कर सम्मान दिलाया

Gumla, Jharkhand:शहीद बेटे की टूटी प्रतिमा देख मां ने उठाया बीड़ा, खुद खर्च किए 3 लाख रुपये एक महीने तक जमीन पर पड़ी रही प्रतिमा, मां ने खुद नई आदमकद प्रतिमा लगवाकर बेटे को दिलाया सम्मान गुमला - देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद संतोष उरांव की टूटी प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने के लिए आखिरकार उनकी मां ने खुद पहल की। घाघरा के चपका-चैनपुर मार्ग पर स्थित तुरियाडीह निवासी शहीद संतोष उरांव की प्रतिमा टूटकर करीब एक महीने से अधिक समय तक जमीन पर पड़ी रही। कई बार गुहार लगाने के बावजूद जब प्रतिमा को दोबारा स्थापित कराने की ठोस पहल नहीं हुई, तो शहीद की मां गीता देवी ने अपनी निजी राशि से करीब तीन लाख रुपये खर्च कर बेटे की नई आदमकद प्रतिमा स्थापित करा दी। तीन बार मंत्री से मिलीं, अधिकारियों से भी लगाई गुहार शहीद की मां गीता देवी ने बताया कि प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने के लिए वह स्थानीय विधायक सह मंत्री चमरा लिंडा से तीन बार मिलीं। इसके अलावा संबंधित अधिकारियों से भी लगातार आग्रह किया, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कोई ठोस मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने तक बेटे की प्रतिमा जमीन पर पड़ी रही। आखिरकार उन्होंने स्वयं राशि की व्यवस्था कर नई प्रतिमा स्थापित करा दी। गीता देवी ने कहा कि “शहीद का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। जब कोई आगे नहीं आया तो एक मां होने के नाते मैंने अपने बेटे की प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने का फैसला लिया।” घटिया निर्माण सामग्री से प्रतिमा टूटने का ग्रामीणों का आरोप स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे स्थापित शहीद की प्रतिमा निर्माण में गुणवत्ताहीन सामग्री के इस्तेमाल के कारण टूटकर गिर गई थी। प्रतिमा का मलबा लंबे समय तक वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद की प्रतिमा की ऐसी स्थिति बेहद पीड़ादायक है। प्रतिमा की देखरेख पर उठे सवाल नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने शहीद की मां के प्रति सम्मान जताया, वहीं शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं की देखरेख को लेकर सवाल भी उठाए। ग्रामीणों की मांग है कि जिले में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं और स्मारकों के रखरखाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी शहीद की प्रतिमा लंबे समय तक उपेक्षित अवस्था में न पड़ी रहे。 सवाल अब यह है कि शहीदों की प्रतिमाओं की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? जिस सम्मान का हक शहीदों को मिलना चाहिए, उसे सुनिश्चित करने के लिए उनकी मां को अपनी निजी राशि खर्च करने की नौबत क्यों आई—यह सवाल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
0
0
Report

इटावा में युवक का गला काटा: परिजनों ने अज्ञात हमलावर पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ क्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों से युवक अजय कुमार का गला कटा मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। घायल को इमरजेंसी में जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर हमला कर गला काटने का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि गर्दन खुद से नहीं कटी, बल्कि किसी अज्ञात ने काटकर घायल किया है। बाइट: सोमा देवी - घायल की भाभी बाइट: डॉक्टर राहुल बाबू - EMO जिला अस्पताल इटावा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

ग्रेटर नोएडा वेस्ट अजनारा होम्स में लिफ्ट फंसे 13 लोग करीब 20 मिनट

Noida, Uttar Pradesh:20 मिनट तक लिफ्ट में 13 लोग फंसे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में आये दिन लिफ्ट फंसने की घटनाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सोमवार को एक टावर की लिफ्ट में ऊपरी फ्लोर से नीचे आने के दौरान पैसेंजर लिफ्ट में 13 लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे. आरोप है कि इस दौरान कई बार लिफ्ट में फंसे लोगों ने इंटरकाम, सिक्योरिटी अलार्म बजाया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. लिफ्ट के अंदर बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने सुरक्षा गार्ड औरमेंटिनेस को सूचना दी. इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया. सोसायटी के निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि परिसर के लिफ्ट का रखरखाव न होने के कारण समस्या बढ़ गई है. सोमवार को शाम के समय टावर M की पैसेंजर लिफ्ट के जरिए कुछ बच्चे, सीनियर सिटीजन और अन्य लोग ऊपरी फ्लोर से नीचे आ रहे थे. आरोप है कि इस दौरान अचानक लिफ्ट बीच फ्लोर पर झटके के साथ रुक गई. लिफ्ट में फंसे लोगों ने काफी देर तक इमरजेंसी अलार्म मदद के लिए बजाया, लेकिन कोई मौजूद नहीं पहुंचा. लोगों ने काफी देर तक लिफ्ट के गेट बजाते रहे. ऐसे में लिफ्त में फंसे हुए बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बाहर से लोगों ने आनन-फानन में सुरक्षा गार्ड औरमेंटिनेस टीम को सूचना दी है. जिसके बाद सभी को करीब 20 मिनट के बाद फर्स्ट फ्लोर पर लिफ्ट का गेट खोलकर बाहर निकाला गया. सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट अटकना आम बात हो गया है और आए दिन लोग लिफ्ट में फंसते रहते हैं, जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
0
0
Report

धमतरी के प्रकाश आडवाणी की कौवों से 30 साल पुरानी अनोखी दोस्ती, हाथों से दाना चुगते हैं सैकड़ों परिंद

Dhamtari, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी प्रकाश आडवाणी की कौवों के साथ तीन दशक पुरानी अनोखी दोस्ती इन दिनों चर्चा में है। पिछले 30 वर्षों से वे रोजाना पक्षियों को दाना खिला रहे हैं, लेकिन पितृपक्ष के दौरान उनकी छत का नजारा बेहद खास हो जाता है। प्रकाश आडवाणी के एक इशारे पर सैकड़ों कौवे उनकी छत पर उमड़ पड़ते हैं और बिना किसी डर के उनके हाथों से सीधे दाना चुगते हैं। बेजुबानों के प्रति उनका यह गहरा लगाव और विश्वास पूरे इलाके में इंसान और प्रकृति के प्रेम की अनूठी मिसाल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

अग्रसेन जयंती महोत्सव पत्रक विमोचन, 11 अक्टूबर को प्रभात फेरी और शोभा यात्रा

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर अग्रसेन जयंती महोत्सव पत्रक का हुआ विमोचन,अग्रवाल समाज समिति,महिला मंडल व नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता रहे मौजूद,11 अक्टूबर को प्रभात फेरी,भव्य नगर भ्रमण का होगा आयोजन,अध्यक्ष अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता के सानिध्य में हुआ विमोचन,समाज बंधुओं से अधिक संख्या में शामिल होने का किया आह्वान एंकर: श्रीमाधोपुर में अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियां को लेकर शहर के अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव के पत्रक का विमोचन किया गया। पत्रक में पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई। पत्रक विमोचन कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, महिला मंडल अध्यक्ष कनक गुप्ता, नवयुवक मंडल संरक्षक योगेश चौधरी सहित समाजबंधुओं ने पत्रक का विमोचन में किया। अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने बताया कि 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 2 बजे विशाल भव्य शोभा यात्रा तथा शाम 6 बजे सामूहिक भोजन का आयोजन होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।
0
0
Report

रायपुर पहुंचेंगे सुखदेव भगत, बस्तर दौरे में बाढ़ प्रभावित इलाकों पर निगाह

Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज रात पहुंचेंगे रायपुर 7 से 9 अक्टूबर तक बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों का दौरा संगठनात्मक बैठकों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी लेंगे जायजा 7 अक्टूबर को कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांकेर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में होंगे शामिल 8 अक्टूबर को दंतेवाड़ा का करेंगे दौरा दंतेश्वरी माता मंदिर में करेंगे दर्शन हितालकुड़म और बारसूर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर स्थिति का लेंगे जायजा 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जिला और शहर कांग्रेस की बैठक में होंगे शामिल
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top