icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
812002
PPINEWZ9 May 2025, 09:58 am

Bhagalpur - सैंड आर्टिस्ट ने बनाई "ऑपरेशन सिंदूर" की अद्भुत कलाकृति

Bhagalpur, Bihar:

बिहार में देश चर्चित अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र ने अपनी अनोखी कलाकृति के माध्यम से दुनिया के सबसे छोटी तीन सेमी वाली पीपल के हरे पत्तियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ आतंकवादियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए सशस्त्र बल की कलाकृति बनाकर लिखा हैं "थैंक्यू मोदी जी" फॉर "ऑपरेशन सिंदूर"। यह कलाकृति सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी पांच घंटों के कठिन परिश्रम के बाद तैयार की है। वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मीडिया को बताया कि "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को सहन नहीं करेगा और हर हमले का जवाब दुगुनी ताकत से देगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजापुर में बॉक्साइट खनन पर पर्यावरण बनाम रोजगार का तीखा घमासान

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी जिल्ह्यातील राजापूर तालुक्यात प्रस्तावित बॉक्साईट प्रकल्पावरून पुन्हा एकदा राजकीय आणि सामाजिक वातावरण तापलं आहे. सागवे परिसरातील या प्रकल्पाला पर्यावरण हानिकारक असल्याचं सांगत स्थानिक ग्रामस्थांनी कडाडून विरोध केला आहे. तर दुसरीकडे, स्थानिक तरुणांच्या रोजगारासाठी हा प्रकल्प आवश्यक असल्याचा दावा समर्थकांनी केलाय. ७ सप्टेंबरला होणाऱ्या जनसुनावणीच्या पार्श्वभूमीवर पालकमंत्री उदय सामंत आणि आमदार किरण सामंत यांनी सागवे येथे सर्वपक्षीय संघर्ष मेळावा घेत स्थानिकांच्या भावना जाणून घेतल्या. पाहूयात यावरचा हा विशेष रिपोर्ट... राजापूर तालुक्यातील सागवे येथे प्रस्तावित असलेल्या बॉक्साईट खाण आणि प्रक्रिया प्रकल्पाला स्थानिकांनी तीव्र विरोध दर्शवला आहे. हा प्रकल्प विनाशकारी असून यामुळे कोकणातील निसर्ग आणि पर्यावरणाचा समतोल बिघडेल, अशी भीती स्थानिकांनी व्यक्त केली आहे. प्रदूषण नियंत्रण महामंडळाने ७ सप्टेंबर रोजी यासंदर्भात जनसुनावणी आयोजित केली आहे. यापूर्वी स्थानिकांच्या तीव्र विरोधामुळे दोन जनसुनावण्या रद्द कराव्या लागल्या होत्या. आता पुन्हा होणाऱ्या सुनावणीला विरोध करण्यासाठी स्थानिकांनी सागवेत सर्वपक्षीय प्रकल्प विरोधी संघर्ष मेळावा घेतला.. सागवे येथील या मेळाव्यात राज्याचे उद्योगमंत्री तथा रत्नागिरीचे पालकमंत्री उदय सामंत आणि आमदार किरण सामंत यांनी उपस्थित राहून स्थानिकांशी थेट संवाद साधला. यावेळी ग्रामस्थांचा आक्रमक पवित्रा पाहता, पालकमंत्री उदय सामंत यांनी जनतेच्या पाठीशी उभे राहण्याचे स्पष्ट आश्वासन दिले. स्थानिक आमदार तुमच्यासोबत आहेत, तर पालकमंत्री म्हणून मीही तुमच्यासोबत आहे; तुमच्या मनाप्रमाणेच निर्णय होईल, निश्चिंत राहा, असा शब्द त्यांनी यावेळी दिला.. एकीकडे प्रकल्पाला तीव्र विरोध होत असताना, दुसरीकडे प्रकल्पाच्या समर्थनातही काही ग्रामस्थ पुढे आले आहेत. राजापूरमधून आजवर अनेक प्रकल्प परत गेले असून त्यामुळे स्थानिकांवर रोजगारासाठी मुंबई-पुण्यासारख्या शहरांत स्थलांतर करण्याची वेळ आली आहे. बॉक्साईट प्रकल्पामुळे भूमिपुत्रांना स्थानिक पातळीवर रोजगार मिळेल, असं दावा प्रकल्प समर्थक करत आहेत. प्रशासनाने विरोधकांच्या शंकांचे निरसन करून प्रकल्प मार्गी लावावा, अशी मागणी आता समर्थकांकडून जोर धरू लागली आहे.. फारुक साखरकर (प्रकल्प समर्थक कमिटी सदस्य) उद्योगमंत्र्यांच्या भूमिकेमुळे ७ सप्टेंबरची जनसुनावणी टळली असली, तरी राजापुरात पर्यावरण विरुद्ध रोजगार हा वाद कायम आहे. आता सरकार जनतेच्या हिताचा काय अंतिम निर्णय घेणार, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.
0
0
Report

नेपाल से पानी छोड़ने के बाद मऊ में जलस्तर खतरे से नीचे, प्रशासन सतर्क

Noida, Uttar Pradesh:मऊ, UP: डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट आनंद वर्धन का कहना है, "नेपाल से फिर से करीब 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे वॉटर लेवल बढ़ सकता है। हालांकि, अभी वॉटर लेवल खतरे के निशान से नीचे है और पिछले कुछ दिनों में बढ़ने के बाद इसमें कमी आई है। अगर लेवल फिर से बढ़ता है, तो भी इसके खतरे के निशान से काफी नीचे रहने की उम्मीद है। एडमिनिस्ट्रेशन हालात पर करीब से नज़र रख रहा है, और टीमें ज़मीन पर तैनात हैं। सिंचाई अधिकारी ज़रूरी काम कर रहे हैं, जबकि SDM, पुलिस टीमें और PAC के जवान रेगुलर विज़िट कर रहे हैं। नहाने के घाटों और कटाव की चपेट में आने वाले इलाकों पर भी खास नज़र रखी जा रही है।”
0
0
Report
Advertisement

05 गोल्ड, 04 सिल्वर और 05 ब्रॉन्ज के साथ बीबीएल पब्लिक स्कूल बना बैडमिंटन टूर्नामेंट का विजेता

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:पीलीभीत रोड स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय केके अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट ( केके अग्रवाल कप-2026) का सोमवार को समापन हुआ। बीबीएल पब्लिक स्कूल ने 05 गोल्ड, 04 सिल्वर और 05 ब्रॉन्ज पदकों के साथ ओवरऑल रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।अंडर-11 एकल बालक वर्ग में बीबीएल के युग भारद्वाज और बालिका वर्ग में लावन्या अरोरा विजेता रहीं। अंडर-11 युगल बालिका वर्ग में बीबीएल की वान्या और आदि ने खिताब जीता। अंडर-13 एकल बालक वर्ग में माधवराव सिंधिया स्कूल के सूर्यांश शर्मा और बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की रीत सिंह विजेता रहीं। अंडर-15 एकल बालक वर्ग में चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल के रुद्र प्रताप तथा बालिका वर्ग में माधवराव सिंधिया स्कूल की अनुष्का चौधरी ने जीत दर्ज की।अंडर-17 एकल बालक वर्ग में हार्टमैन कॉलेज के कैरव चौधरी और बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया खंडेलवाल विजेता रहीं। अंडर-17 युगल बालक वर्ग में बीबीएल के स्पर्श अरोरा और रुद्रांश शर्मा ने खिताब जीता।समापन समारोह में अरुण सिंघल, सर्वेश अग्रवाल, राजीव कुमार सिंघल समेत प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। टीम प्रबंधकों व प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी, निर्णायक और अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा ने सभी का आभार जताया।
0
0
Report

25 साल से बदहाल सड़क: ग्रामीण सांसद-विधायक से मदद की गुहार

Noida, Uttar Pradesh: 25 साल से बदहाल सड़क, सांसद-विधायक से लगाई गुहार मैनपुरी के टिंडौली-सीतापुर मार्ग की हालत खस्ता, बारिश में कीचड़ से होकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण स्कूली बच्चों का सड़क पर चलना हुआ मुश्किल, ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से लगाई सड़क बनवाने की गुहार सपा नेता मोनू यादव ने वीडियो बनाकर विधायक तेज प्रताप यादव और सांसद डिंपल यादव से की सड़क बनवाने की अपील मोनू यादव : सपा का गढ़ होने के बावजूद 25 साल से सड़क बदहाल, आखिर कब होगा समस्या का समाधान? मैनपुरी में सपा के गढ़ की बदहाल सड़क पर सवाल, ग्रामीणों की उम्मीद अब सांसद-विधायक पर
0
0
Report
Advertisement

गोंडा के करनैलगंज में सड़क हादसे: दो की मौत, छह बच्चे घायल

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चचरी-करनैलगंज मार्ग पर पारा मोड़ गांव के पास लोगों को लेकर शादी में जा रहे ऑटो टेंपो और बोलेरो गाड़ी के बीच आज दोपहर 2:30 बजे भिड़ंत हो गई है। हादसे में एक वर्षीय रियाज और 30 वर्षीय महिला सन्नो की मौत हो गई है। मृतक बच्चे का नाम रियाज है जबकि मृतक महिला का नाम सन्नो है। दोनों मृतकों के शव को करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस पूरी घटना में 6 बच्चे घायल हैं—फिज़ा, सिराज, मुस्कान, मीणा, साहिल, जीनस—इन सभी बच्चों की उम्र 5 से 10 वर्ष के बीच है। इन बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सन्नो अपने इन बच्चों को लेकर ऑटो के माध्यम से परसपुर से बरगदी होते हुए करनैलगंज की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी तरफ बोलेरो करनैलगंज की तरफ से चचरी-करनैलगंज मार्ग होता हुआ चचरी की तरफ जा रहा था, जहां रास्ते में पारा मोड़ बरगदी के पास यह हादसा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

भादो की पहली सवारी में बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप, ह्यूमनॉइड रोबोट आकर्षण

Ujjain, Madhya Pradesh:आज भादो की पहली सवारी में दिखेगा बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप, 84 महादेव की झांकी और ह्यूमनॉइड रोबोट रहेगा आकर्षण का केंद्र मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई मंत्री सवारी में होंगे शामिल रामघाट पर 1100 बटुक करेंगे उद्घोष, आरती में शामिल होगा बटुक की वेशभूषा में रोबोट पांच जिलों के 7 दल जनजातीय कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बटुक की ड्रेस में ह्यूमनॉइड रोबोट बनेगा सवारी का आकर्षण, रामघाट पर आरती में होगा शामिल इस वर्ष कुल 6 सवारियां, सावन की 4 और भादो की 2; आज भादो की पहली सवारी, 7 सितंबर को निकलेगी राजसी सवारी सवारी में हेलीकॉप्टर के से पुष्प वर्षा की जाएगी.. 121- महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के साथ
0
0
Report

करेली पुलिस ने 60 लीटर महुआ शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर हरिशंकर उर्फ जोकर को गिरफ्तार किया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के करेली में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ा प्रहार किया है। करेली थाना पुलिस ने घेराबंदी कर 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कुख्यात आरोपी हरिशंकर उर्फ ‘जोकर’ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी गाडरवाड़ा का पुराना हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर हफ्ता वसूली समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। करेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोदसा गांव का रहने वाला बदमाश हरिशंकर उर्फ जोकर बाइक पर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इमलिया-कोदसा मार्ग पर कुलिया के पास घेराबंदी की। जैसे ही बाइक सवार संदिग्ध पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घेराबंदी कर हरिशंकर उर्फ जोकर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से करीब 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। बाइट-रत्नाकर हिंग्वे(थाना प्रभारी, करेली)
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड CM धामी ने विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने लिए समन्वय तेज करने कहा

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने जमैका में इंडियन हाई कमिश्नर मयंक जोशी, इथियोपिया में इंडियन एम्बेसडर देवेश उत्तम और ज़ाम्बिया में इंडियन हाई कमिश्नर आलोक रंजन झा से चीफ मिनिस्टर के घर पर मुलाकात की। मीटिंग के दौरान, अपने-अपने देशों में नौकरी के मौकों, स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स की डिमांड और उत्तराखंड के युवाओं के लिए मौजूद मौकों पर डिटेल में बातचीत हुई। चीफ मिनिस्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे ज़्यादा नौकरी के मौके देने वाले और स्किल्ड मैनपावर की ज़रूरत वाले सेक्टर्स के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए अपने-अपने इंडियन मिशन के साथ रेगुलर कोऑर्डिनेशन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को विदेशों में नौकरी के मौकों और लोकल ज़रूरतों के हिसाब से स्किल और लैंग्वेज ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, ताकि वे दुनिया भर में बेहतर नौकरी के मौके पा सकें।
0
0
Report

आमेर में फिटनेस व विरासत का संगम: Heritage Run & Rave ने जयपुर को झूमाया

Jaipur, Rajasthan:आमेर/जयपुर एंकर— गुलाबी नगरी जयपुर के आमेर में सुबह फिटनेस, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिला, जोश रन क्लब की ओर से आयोजित रॉयल हेरिटेज रेव में बड़ी संख्या में युवाओं और रनिंग प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 6 बजे से ऐतिहासिक आमेर किले की पृष्ठभूमि में हुए इस आयोजन ने शहर की सुबह को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया, प्रतिभागियों ने आमेर क्षेत्र के आसपास आयोजित हेरिटेज रन में हिस्सा लिया और ऐतिहासिक धरोहरों के बीच दौड़ने का अनूठा अनुभव लिया. दौड़ के दौरान जयपुर की ऐतिहासिक खूबसूरती और फिटनेस का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने प्रतिभागियों को खास अनुभव दिया. रन के बाद आयोजन का अंदाज और भी रंगीन हो गया. प्रतिभागियों के लिए झील में बोटिंग के साथ विशेष कॉफी रेव का आयोजन किया गया. म्यूजिक, डांस और उत्साह से भरे माहौल ने सुबह के इस फिटनेस इवेंट को एक मिनी फेस्टिवल में बदल दिया. आयोजकों के अनुसार Royal Heritage Run & Rave का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और रनिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ जयपुर की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करना था. रनिंग, हेरिटेज, बोटिंग और म्यूजिक का यह संयोजन आयोजन की सबसे खास पहचान रहा. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने भी इसे यादगार अनुभव बताया. उनका कहना था कि ऐतिहासिक आमेर की पृष्ठभूमि में दौड़ने के बाद बोटिंग और रेव का अनुभव बेहद अलग और रोमांचक रहा. युवाओं के बीच इस तरह के अनोखे फिटनेस और सोशल इवेंट्स को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच Royal Heritage Run & Rave ने जयपुर के इवेंट कल्चर में एक नया रंग जोड़ दिया. फिटनेस के साथ विरासत और मनोरंजन का यह मेल न सिर्फ प्रतिभागियों के लिए यादगार रहा, बल्कि जयपुर की ऐतिहासिक पहचान को आधुनिक अंदाज में पेश करने की एक नई कोशिश की गई.
0
0
Report

धनबाद के भेलाटांड में पेड़ से लटके युवक की पहचान आकाश वर्मा के रूप में

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड बिनोद बिहारी कोयलांचल युनिवर्सिटी के अपोजिट सड़क किनारे पेड़ से लटका एक युवक का शव मिलने क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई युवक की पहचान ठाकुरकुल्ही आंगन बाड़ी के समीप रहने वाले राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा 26 वर्षीय के रुप में हुई है । मृतक मजदुरी का काम करता था घर से काम करने को लेकर बोल कर निकला था पुलिस द्वारा परिजनों को सुचना दिए जाने के बाद मृतक के दोनों भाई घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की । मृतक चार भाई है। और तीसरे नंबर का था पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top