851117
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने CBI जांच पर हाईकोर्ट का किया धन्यवाद
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बंगाल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने को लेकर हाईकोर्ट को धन्यवाद दिया, वहीं समाजवादी पार्टी द्वारा ममता बनर्जी का बचाव को लेकर उन्हें जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मामले में राजनीति ना ही करें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार; सोनिया गांधी पर कुमारस्वामी की टिप्पणी पर जवाब
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARNATAKA CM DK SHIVAKUMAR ARRIVES AT AIRPORT\n\nदिल्ली: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे। सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "उन्हें जवाब देने के लिए लोग हैं।"0
0
Report
गर्भवती महिला की ससुराल वालों ने हत्या कर दी, शव नदी किनारे फेंका
Gopalganj, Bihar:गopalगंज में एक गर्भवती महिला का ससुराल वालों ने हत्या कर दी वही शव को घर से 2 किलोमीटर दूर नदी किनारे लेजाकर फेंक दिया व ससुराल वाले फरार हो गए वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले कि जांच कर रही है घटना आज बुधवार फुलवरिया थाना क्षेत्र के कररिया ठकुराई गांव की है जहाँ गुंजन देवी की हत्या कर शव को झड़ई नदी किनारे फेंक दिया था गुंजन की शादी बर्ष 2017 में नारायण साह से हुई थी मृतिका के भाई शाहिल कुमार ने बताया कि मृतिका के पति का फोन आया की झगड़ा हुआ है आइये हमलोग गए तो देखे यूसक मेरी बहन का शव रखा है गले पर निशान हैं खाना बिखरा पड़ा है बाद में शव छुपाने के लिए ससुराल वाले नदी किनारे लेजाकर फेंक दिए परिवारिक हिंसा की वजह से गला दबाकर हत्या की गई है सभी ससुराल वाले फरार हो गए हैं मृतिका के दो बच्चे हैं ओर वो गर्भवती थी0
0
Report
महाबरा में जंगल से हाथी ने गांव में हलचल मचा दी, ग्रामीणों ने खदेड़ दिया
Nawada, Bihar:महाबरा में फिर दहशत जंगली हाथी देखकर गांव में मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने खदेड़ा जंगल की ओर नवादा के गोविंदपुर प्रखंड के महाबरा गांव में एक बार फिर जंगली हाथी के दिखने से दहशत फैल गई। गांव के समीप हाथी को विचरण करते दिखाने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए हाथी को घेरने के बजाय उसे धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और न ही कोई हताहत हुआ। गोविंदपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता पहले से बनी हुई है। पूर्व में हाथियों के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घर और फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। लगातार हाथियों के आने से जंगल से सटे गांवों में डर का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
भिनाय में चोरी के आरोप में पकड़े युवकों को गांववालों ने पेड़ से बांधा; वीडियो वायरल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के भिनाय में चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ कर ग्रामीणों ने ना सिर्फ बेरहमी से पिटा बल्कि पेड़ से बांध दिया..इस घटना का वीडियो बनाया गया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया..जानकारी के मुताबिक भिनाय के अस्पताल में छोटी मोटी चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने इस दोनों युवकों को पकड़ा था.. इसी दौरान अस्पताल में ठेकेदार के आदमियों सहित कुछ ओर लोग भी मौके पर आये और पकड़े गए युवकों से मारपीट कर उन्हें पेड़ से बांध दिया.. हालांकि घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हे लेकिन जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता..वही घटना की इत्तला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को अपनी निगरानी में ले लिया..मामले को लेकर पुलिस गम्भीरता से कार्रवाई में जुट गई है0
0
Report
सोनभद्र के कुएं में लकड़ी टूटने से किसान की मौत, गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में कुएं से जुड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है। सहगोडा गांव में नहाने के लिए पानी भरने गए किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई, जिससे किसान अपना संतुलन खो बैठा और गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सहगोडा गांव निवासी 34 वर्षीय शेर सिंह खेत से काम कर लौटने के बाद नहाने के लिए कुएं पर गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था, तब कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई। लकड़ी टूटते ही शेर सिंह असंतुलित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। हादसे के बाद आसपास किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुएं पर लकड़ी टूटने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों को किसान के कुएं में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता की मौत से एक पुत्र और एक पुत्री भी सदमे में हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। लगातार बारिश के चलते कुएं और तालाब पानी से लबालब हैं, ऐसे में जलस्रोतों के आसपास सावधानी बरतने की जरूरत है। मामला बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव का है।0
0
Report
भास्कर जाधव का राम मंदिर मुद्दे पर मोदी-भाजपा को कटाक्ष: भ्रष्टाचार-खड्डे-पालकमंत्री पद पर सवाल
Ratnagiri, Maharashtra:RATNAGIRI | आमदार भास्कर जाधव यांची पत्रकार परिषद On रामरक्षा कार्यक्रम / राम मंदिर चोरी राम मंदिरासाठी योगदान देणाऱ्यांच्या श्रद्धेवर डल्ला; चोरी करणाऱ्यांना शिक्षा झाली पाहिजे – भास्कर जाधव रामरक्षा कार्यक्रमात आमदार भास्कर जाधवांची मोदी आणि भाजपवर बोचरी टीका राम मंदिर उभारण्यासाठी सर्वसामान्यांनी मोठे योगदान दिले. अनेकांनी देणग्या दिल्या, वर्गणी दिली, तर अनेकांनी मंदिर उभारणीसाठी शारीरिक श्रम केले. अनेक वर्षांपासून पाहिलेले राम मंदिर उभारणीचे स्वप्न पूर्ण झाल्याची सर्वसामान्यांची भावना आहे. श्रद्धेने दिल्या帀 देणग्यांवर डल्ला मारण्याचे काम विश्वस्त म्हणून जबाबदारी असलेल्यांनीच केल्याचा आरोप जाधव यांनी केला. या प्रकारामुळे सर्वसामान्यांमध्ये संताप, चीड आणि राग असल्याचे भास्कर जाधव म्हणाले. मंदीर उभारणीचे श्रेय घेणारे या प्रकरणावर बोलायलाही तयार नसल्याची टीका त्यांनी केली. राम मंदिरात चोरी करणाऱ्यांना शिक्षा झाली पाहिजे, अशी सर्वसामान्यांची भावना असल्याचे जाधव यांनी सांगितले. या मुद्द्यावरून त्यांनी नरेंद्र मोदी आणि भाजपवरही अप्रत्यक्षपणे निशाणा साधला. ⸻ On राहुल नार्वेकर ‘आपण विधानसभा अध्यक्ष आहोत याचं भान राहिलेलं नाही’; राहुल नार्वेकरांवर भास्कर जाधवांचा हल्लाबोल नार्वेकर यांच्या वर्तनावर आणि कामकाजावर जाधव यांनी सवाल उपस्थित केला. अध्यक्षपद तटस्थ असण्याची अपेक्षा असते. अध्यक्षपदावर असलेल्या व्यक्तीकडून तटस्थ आणि निष्पक्ष भूमिकेची अपेक्षा असते. त्यामुळे राहुल नार्वेकर यांच्याकडून अपेक्षा करणेच चुकीचे असल्याचा टोला जाधव यांनी लगावला. ⸻ रस्त्यांवरील खड्डे ‘रस्ता कुठे अन् खड्डा कुठे हेच कळत नाही’; भास्कर जाधवांचा सरकारवर घणाघात ‘माझ्या मतदारसंघातील दहा वर्षांपूर्वीचे रस्तेही सुस्थितीत’; इतर मतदारसंघांतील रस्त्यांवरून जाधवांची टीका रत्नागिरी जिल्ह्यात आपल्या मतदारसंघाचा अपवाद वगळता इतर मतदारसंघांतील रस्त्यांची अवस्था बिकट असल्याचा दावा जाधव यांनी केला. अनेक ठिकाणी रस्ता कुठे आणि खड्डा कुठे, हेच कळत नसल्याची बोचरी टीका त्यांनी केली. इतर मतदारसंघांमध्ये रस्त्यांच्या कामांमध्ये मोठ्या प्रमाणात भ्रष्टाचार झाल्याचा आरोप त्यांनी केला. आपल्या मतदारसंघातील दहा वर्षांपूर्वी झालेले रस्ते आजही चांगल्या स्थितीत असल्याचे जाधव म्हणाले. इतर मतदारसंघांमध्ये रस्त्यांच्या दुरवस्थेबाबत बोंबाबोंब असल्याचे त्यांनी सांगितले. मात्र, आपल्या मतदारसंघात रस्त्यांबाबत अशी परिस्थिती नसल्याचा दावा भास्कर जाधव यांनी केला. ⸻ भरत गोगावले यांचे पालकमंत्रीपद ‘अधिक खड्डे पाडण्यासाठी भरतशेठना पालकमंत्रीपद?’; भास्कर जाधवांचा बोचरा टोला ‘भरतशेठ माझे मित्र, त्यांना पालकमंत्रीपद मिळाल्याचा आनंद’; मात्र नियुक्तीच्या कारणावरून जाधवांची टीका त्यांना पालकमंत्रीपद का मिळाले, हे पाहावे लागेल, असा टोला त्यांनी लगावला. मुंबई-गोवा महामार्गावरील खड्ड्यांकडे आता भरतशेठ लक्ष देतील, अशी उपरोधिक टीका त्यांनी केली. नाशिकमध्येही रस्त्यांवर असंख्य खड्डे पडल्याचा जाधव यांनी उल्लेख केला. कुंभमेळ्यासाठी मोठ्या प्रमाणात निधी जाहीर झाला असून, विविध कामे सुरू असल्याचा संदर्भ त्यांनी दिला. या कामांमध्ये मोठ्या प्रमाणात भ्रष्टाचार झाल्याचा गंभीर आरोप त्यांनी केला. गिरीश महाजन यांच्या नातेवाईकांवरही भ्रष्टाचाराचे आरोप करत जाधव यांनी निशाणा साधला. नाशिक शहर खड्ड्यात गेल्यामुळे गिरीश महाजन यांना ‘प्रमोशन’ मिळाले, असा उपरोधिक टोला त्यांनी लगावला. आता भरतशेठ गोगावले यांना आणखी खड्डे पाडण्यासाठी पालकमंत्रीपद दिले आहे, अशी बोचरी टीका भास्कर जाधव यांनी केली.0
0
Report
Advertisement
रेहंद जलाशय में अज्ञात शव से बीजपुर क्षेत्र में सनसनी, जांच जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में रिहंद जलाशय में अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिरसोती गांव के सामने जलाशय में औंधे मुंह उतराया शव दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शव किसका है और आखिर वह जलाशय तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों की नजर पानी में उतराए एक अज्ञात शव पर पड़ी। बताया जा रहा है कि जलाशय में बारिश के बाद बड़ी संख्या में लकड़ियां और अन्य सामग्री किनारे जमा हो गई है, जिसे देखने और छांटने के लिए ग्रामीण जलाशय के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में औंधे मुंह पड़े शव पर गई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी गांव में दी, जिसके बाद चौकीदार के माध्यम से बीजपुर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जलाशय से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मृतक जलाशय तक कैसे पहुंचा, उसकी मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान कराने की कार्रवाई के साथ मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के सामने रिहंद जलाशय का पूरा मामला।0
0
Report
रक्षाबंधन से पहले मुंबई-जयपुर हवाई किराया दोगुना, उड़ानें कम
Jaipur, Rajasthan:राखी पर महंगा हवाई सफर, मुम्बई से जयपुर का किराया हुआ 20 हजार के पार - सोमवार को जयपुर आएंगे तो 8 हजार, गुरुवार को 16 हजार रुपए लगेगा किराया - मेट्रो सिटीज से जयपुर आगमन हुआ महंगा, 2 से 3 गुना तक हुई किराया दरों में बढ़ोतरी - ट्रेनों में पहले से ही नहीं मिल रही है सीट जयपुर。 रक्षाबंधन पर बड़े मेट्रो सिटीज में जॉब करने वाले और पढ़ने वाले लोगों के लिए त्यौहार मनाना मुश्किल होने वाला है। मुम्बई, हैदराबाद, अहमदाबाद, बेंगलूरु आदि शहरों से जयपुर आगमन का हवाई किराया 2 गुना से अधिक तक बढ़ गया है। सर्वाधिक बढ़ोतरी मुम्बई से जयपुर के बीच देखी जा रही है। यूं तो त्यौहारों पर हर बार एयरलाइंस हवाई किराए की दरों में बढ़ोतरी करती हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन में किराए की बढ़ी हुई दरें दिवाली जैसा फील दे रही हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त को है। इससे एक दिन पहले त्यौहार मनाने के लिए विभिन्न शहराों से जयपुर आने वाले हवाई यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को विभिन्न एयरलाइंस ने हवाई किराय की दरें बढ़ा दी हैं। दरअसल यह हवाई किराया जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स पर नहीं बढ़ा है। बल्कि विभिन्न मेट्रो शहरों से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स के लिए बढ़ा है। मुम्बई से जयपुर आने के लिए हवाई किराय में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। सोमवार 24 अगस्त को मुम्बई से जयपुर के लिए हवाई किराया 8 हजार रुपए लग रहा है, लेकिन अगले गुरुवार को यानी रक्षाबंधन से एक दिन पहले 27 अगस्त को यही हवाई किराया 16 हजार रुपए से शुरू हो रहा है। मुम्बई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद से जयपुर आगमन का हवाई किराया भी अधिक बढ़ा है। 27 अगस्त को मुम्बई से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 16112 से लेकर 21414 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस में 18368 रुपए किराया - एयर इंडिया की एक फ्लाइट, किराया 21937 रुपए 27 अगस्त को बेंगलूरु से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 11571 से लेकर 12621 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 12548 रुपए 27 अगस्त को अहमदाबाद से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 4 गुना तक बढ़ा - सुबह की फ्लाइट में 9599 रुपए, रात को आएंगे तो किराया 16665 रुपए 27 अगस्त को पुणे से जयपुर - इंडिगो की 1 फ्लाइट, किराया 9799 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 फ्लाइट, किराया 12161 रुपए 27 अगस्त को हैदराबाद से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 9335 से 11855 रुपए 27 अगस्त को कोलकाता से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 8990 से लेकर 11352 रुपए 27 अगस्त को चेन्नई से जयपुर - इंडिगो की मात्र 1 फ्लाइट, किराया 11199 रुपए 27 अगस्त को गोवा से जयपुर - इंडिगो की एक फ्लाइट, किराया 10521 रुपए फ्लाइट कम होने के चलते बढ़ा किराया हवाई किराया अधिक होने के पीछे इस बार कम फ्लाइट संचालित होने को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। दरअसल जयपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में संचालित फ्लाइट्स की संख्या में कमी आई है। जयपुर से विभिन्न शहरों के बीच फ्लाइट काफी कम हैं। मुम्बई से जयपुर के बीच वर्तमान में रोजाना औसतन 5 फ्लाइट ही चल रही हैं। जबकि सर्दियों में इनकी संख्या 12 थी। इसके अलावा हैदराबाद के लिए 2, अहमदाबाद के लिए 3, कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट कम चल रही हैं। इसी तरह पुणे और बेंगलूरु से जयपुर के बीच भी फ्लाइट्स की संख्या कम होने से हवाई किराया बढ़ा है। कुलमिलाकर एक तरफ जब ट्रेनों में पहले से ही कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है, तब बढ़ा हुआ हवाई किराया आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।0
0
Report
रक्षाबंधन पर जयपुर आने वाले मेट्रो शहरों से हवाई किराया दोगुना से अधिक बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:राखी पर महंगा हवाई सफर लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - राखी पर महंगा हवाई सफर - मुम्बई से जयपुर का किराया 20 हजार के पार - सोमवार को 8 हजार, गुरुवार 16 हजार किराया - मेट्रो सिटीज से जयपुर आगमन हुआ महंगा - 2 से 3 गुना तक हुई किराया दरों में बढ़ोतरी - ट्रेनों में पहले से ही नहीं मिल रही है सीट एंकर रक्षाबंधन पर बड़े मेट्रो सिटीज में जॉब करने वाले और पढ़ने वाले लोगों के लिए त्यौहार मनाना मुश्किल होने वाला है। मुम्बई, हैदराबाड, अहमदाबाद, बेंगलूरु आदि शहरों से जयपुर आगमन का हवाई किराया 2 गुना से अधिक तक बढ़ गया है। सर्वाधिक बढ़ोतरी मुम्बई से जयपुर के बीच देखी जा रही है। एक रिपोर्ट- वीओ- 1 यूं तो त्यौहारों पर हर बार एयरलाइंस हवाई किराए की दरों में बढ़ोतरी करती हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन में किराए की बढ़ी हुई दरें दिवाली जैसा फील दे रही हैं। इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त को है। इससे एक दिन पहले त्यौहार मनाने के लिए विभिन्न शहराें से जयपुर आने वाले हवाई यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। रक्षाबंधन से पहले 27 अगस्त को विभिन्न एयरलाइंस ने हवाई किराए की दरें बढ़ा दी हैं। दरअसल यह हवाई किराया जयपुर से जाने वाली फ्लाइट्स पर नहीं बढ़ा है। बल्कि विभिन्न मेट्रो शहरों से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स के लिए बढ़ा है। मुम्बई से जयपुर आने के लिए हवाई किराए में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। सोमवार 24 अगस्त को मुम्बई से जयपुर के लिए हवाई किराया 8 हजार रुपए लग रहा है, लेकिन अगले गुरुवार को यानी रक्षाबंधन से एक दिन पहले 27 अगस्त को यही हवाई किराया 16 हजार रुपए से शुरू हो रहा है। मुम्बई के अलावा अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद से जयपुर आगमन का हवाई किराया भी अधिक बढ़ा है। 27 अगस्त को मुम्बई से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 16112 से लेकर 21414 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस में 18368 रुपए किराया - AIR INDIA की एक फ्लाइट, किराया 21937 रुपए 27 अगस्त को बेंगलूरु से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 11571 से लेकर 12621 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 2 फ्लाइट, किराया 12548 रुपए 27 अगस्त को अहमदाबाद से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 4 गुना तक बढ़ा - सुबह की फ्लाइट में 9599 रुपए, रात को आएंगे तो किराया 16665 रुपए 27 अगस्त को पुणे से जयपुर - इंडिगो की 1 फ्लाइट, किराया 9799 रुपए - एयर इंडिया एक्सप्रेस की 1 फ्लाइट, किराया 12161 रुपए 27 अगस्त को हैदराबाद से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 9335 से 11855 रुपए 27 अगस्त को कोलकाता से जयपुर - इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 8990 से लेकर 11352 रुपए 27 अगस्त को चेन्नई से जयपुर - इंडिगो की मात्र 1 फ्लाइट, किराया 11199 रुपए 27 अगस्त को गोवा से जयपुर - इंडिगो की एक फ्लाइट, किराया 10521 रुपए वीओ- 2 हवाई किराया अधिक होने के पीछे इस बार कम फ्लाइट संचालित होने को भी बड़ा कारण माना जा रहा है। दरअसल जयपुर एयरपोर्ट से वर्तमान में संचालित फ्लाइट्स की संख्या में कमी आई है। जयपुर से विभिन्न शहरों के बीच फ्लाइट काफी कम हैं। मुम्बई से जयपुर के बीच वर्तमान में रोजाना औसतन 5 फ्लाइट ही चल रही हैं। जबकि सर्दियों में इनकी संख्या 12 थी। इसके अलावा हैदराबाद के लिए 2, अहमदाबाद के लिए 3, कोलकाता के लिए 2 फ्लाइट कम चल रही हैं। इसी तरह पुणे और बेंगलूरु से जयपुर के बीच भी फ्लाइट्स की संख्या कम होने से हवाई किराया बढ़ा है। कुल मिलाकर एक तरफ जब ट्रेनों में पहले से ही कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो रहा है, तब बढ़ा हुआ हवाई किराया आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
Advertisement
मालेगांव बायपास पर खड्डों से हादसों का खतरा, प्रशासन से तात्कालिक मरम्मत की मांग
Washim, Maharashtra:वाशिम च्या मालेगाव शहरातून नांदेड-अकोला राष्ट्रीय महामार्गाच्या बायपासला जोडणाऱ्या रस्त्याची दुरवस्था झाली आहे. ठिकठिकाणी मोठमोठे खड्डे पडल्याने वाहनधारकांना कसरत करावी लागत असून, रात्रीच्या वेळी अपघाताचा धोका वाढला आहे. दररोज मोठी वाहतूक असतानाही रस्त्याची दुरुस्ती रखडल्याने नागरिकांमध्ये नाराजी आहे. खड्ड्यांमुळे वाहनांचे नुकसान होत असून, प्रशासनाने तातडीने खड्डे बुजवून रस्त्याची कायमस्वरूपी दुरुस्ती करावी, अशी मागणी होत आहे。0
0
Report
रतलाम चौपाटी हटाने के विरोध में दुकानदार राजनीति से दूरी बनाए रहे
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में शहर चौपाटी हटाने को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सियासी चर्चा तेज कर दी। जिन दुकानदारों की दुकानें नगर निगम द्वारा हटाई जा रही थीं, उन्हीं दुकानदारों ने कांग्रेस के झंडे के साथ निगम का विरोध करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेता जब दुकानदारों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, तब कुछ दुकानदार निगम कार्यालय के बाहर कांग्रेस से दूरी बनाकर खड़े नजर आए। दुकानदारों का कहना था कि वे इस मामले में राजनीति नहीं चाहते और कांग्रेस के झंडे के साथ विरोध दर्ज नहीं करना चाहते। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि अलग खड़े कुछ लोग भाजपाई दुकानों के किरायेदार हैं और चौपाटी की कुछ दुकानें भाजपा नेताओं से जुड़ी हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में दुकानदारों ने खुद को केवल दुकानदार बताते हुए किसी राजनीतिक दल के साथ खड़े होने से इनकार किया। रतलाम0
0
Report
शाहाबाद में सुविधा घर के सामने कचरे का अंबार, सफाई अभियान शुरू
Baran, Rajasthan:सुविधा घर के सामने कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान.. एंकर-बारां के शाहबाद उपखंड मुख्यालय समेत कई ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था चौपट होने से गंदगी जगह-जगह लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है कस्बे के मुख्य बस स्टैंड स्थित सुविधा घर के सामने लगाए गए कचरा पात्र इन दिनों परेशानी का कारण बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कचरा पात्र लगाए जाने के बाद से आज तक नियमित रूप से खाली नहीं किए गए, जिसके चलते इनके आसपास कचरे और प्लास्टिक का अंबार लग गया है। सफाई व्यवस्था के अभाव में यहां गंदगी फैलने के साथ ही दुर्गंध भी उठ रही है। सुविधा घर का उपयोग करने के लिए आने वाले लोगों को कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश के कारण कचरे के आसपास कीचड़ जमा होने से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मुख्य बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस तरह गंदगी का जमावड़ा रहने से आमजन को परेशानी के साथ-साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने कस्बे में फैली गंदगी तथा विभिन्न स्थानों पर रखे कचरा पात्रों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि कचरा पात्रों को समय-समय पर खाली करने के साथ आसपास भी सफाई कराई जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनी रहे। इस संबंध में विकास अधिकारी रामविलास मीणा ने बताया कि जल्द ही सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाएगा, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है。 बाइट -रामविलास मीणा विकास अधिकारी शाहाबाद0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा के स्कूल में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत – प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका हटाए गए
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के बीचबहरी स्थित शासकीय माध्यमिक शाला के प्रभारी शिक्षक और अतिथि शिक्षिका के खिलाफ बच्चों ने शिकायत ग्राम सभा में की उसके बाद कल GEN ALPHA (स्कूल के बच्चे)जन सुनवाई में भी परिजनों के साथ शिकायत लेकर पहुंचे. बच्चों की शिकायत है कि जो शिक्षक और शिक्षिका उन्हें पढ़ाते है वो स्कूल के समय में मोबाइल चलाते है और आपसी बातचीत करते है. विद्यार्थियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच समिति गठित की. समिति की जांच के बाद स्कूल के प्रभारी शिक्षक को पद से हटा दिया गया. अतिथि शिक्षिका को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ओपी जोशी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच समिति के माध्यम से मामले की जांच कराई गई. जांच के आधार पर स्कूल के प्रभारी शिक्षक को पद से हटाया गया है. अतिथि शिक्षिका को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उन्होंने बताया कि नई अतिथि शिक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. बीते कुछ दिनों में छिंदवाड़ा में GEN ALPHA काफी चर्चा में रहे है पिछले कुछ दिनों में तामिया के एकलव्य स्कूल में बच्चे भोजन की गुणवत्ता को लेकर सड़क पर बैठ गए थे तो वही परासिया के न्यूटन में जूनियर छात्रावास की छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर सड़क पर उतर कर नारेबाजी की थी . तो वही छिंदवाड़ा के शासकीय कन्या परिसर के बच्चों ने धरम टेकरी थाने में पहुंचकर अधीक्षिका के खिलाफ धरना दे दिया था जो कि बच्चों के साथ गलत व्यवहार करती थी. और अब कल जनसुनवाई में छोटे छोटे बच्चे अतिथि शिक्षिका और प्रभारी शिक्षक के खिलाफ शिकायत लेके पहुंचे थे .GEN -G के बाद अब GEN ALPHA भी सड़कों पर उतर कर तो कही धरना देकर प्रदर्शन करने लगे है.0
0
Report
बारां में स्कूटी योजना के लिए छात्राओं का ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:स्कूटी की मांग को लेकर छात्राओं में आक्रोश एवँ निराशा, मुख्यमंत्री तक पहुंचाया ज्ञापन बारां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बारां दौरे के दौरान 2024-25 की लंबित स्कूटी योजना को लेकर छात्राओं ने अपनी मांग उठाई। कड़ी सुरक्षा के चलते छात्राओं को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिला और उन्हें अलग-अलग कर दिया गया। इसके बावजूद छात्राओं ने हार नहीं मानी। उन्होंने सीआईडी अधिकारियों से संपर्क कर ज्ञापन सौंपे और मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया। छात्राओं के अनुसार अधिकारियों ने बाद में ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचने की जानकारी दी। छात्राओं ने सरकार से 2024-25 की पात्र छात्राओं को जल्द स्कूटी या निर्धारित राशि उपलब्ध कराने तथा स्पष्ट तारीख घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्तर से जल्द समाधान होगा。 बाइट- प्रियांशी मीणा छात्रा.0
0
Report
दरभंगा के मोनू आत्महत्या मामले में मंत्री मदन सहनी ने नीति पर सवाल उठाए
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में मोनू आत्महत्या मामले को लेकर बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने अपने ही सरकार की पुलिस के कार्यशैली पर उठाया गंभीर सवाल कहा ,लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से हो रहा भय महसूस,अवैध वसूली और भयादोहन का लगया आरोप,दरभंगा पुलिस से लेकर बिहार के डीजीपी तक की कार्यप्रणाली पर उठाये सवाल , फायरिंग से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज आया सामने, एंकर-बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने अपने विधानसभा क्षेत्र बहादुरपुर के खराजपुर गांव के मोनू आत्महत्या मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि बिहार में कई जगहों पर लोगों को अपराधियों से ज्यादा पुलिस से भय महसूस होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी, दरोगा और पुलिसकर्मी आम लोगों से अवैध वसूली और भयादोहन करते हैं। मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा पुलिस से लेकर बिहार के डीजीपी तक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ और ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी तो जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले में गंभीरता से कुछ सोचना पड़ेगा। मामला दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव में 20 वर्षीय युवक मोनू की आत्महत्या से जुड़ा है। आरोप है कि चोरी के मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस की ओर से उस पर दूसरे मामले में फंसाने का दबाव बनाया गया और कथित तौर पर दो से तीन लाख रुपये की मांग की गई। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया था, लेकिन उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि सादे लिबास में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू को दूसरे मामले में फंसाने का डर दिखाकर कथित तौर पर रुपये की मांग की थी। आरोप है कि अगले दिन पुलिसकर्मी रुपये लेने पहुंचने वाले थे, लेकिन उससे कुछ मिनट पहले ही मोनू ने घर में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के दौरान सादे लिबास में बिना नंबर वाली दो बाइक से तीन पुलिसकर्मियों के पहुंचने और परिवार के लोगों के साथ झड़प होने का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद सादे लिबास में दो पुलिसकर्मी एक बाइक से दोबारा पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने अचानक पिस्टल निकालकर लोगों की ओर फायरिंग की। फायरिंग से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामला बढ़ने के बाद एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। उस समय एसडीपीओ ने फायरिंग के आरोप से इनकार किया था। वहीं, पुलिस पर मुकदमे में फंसाए जाने के दबाव के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप भी परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से लगाया गया। मंत्री मदन सहनी ने इस पूरे मामले पर दरभंगा के एसएसपी से व्यक्तिगत रूप से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दरभंगा पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए और पुलिस प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। मंत्री के इन आरोपों के बाद मोनू आत्महत्या मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब नजर इस बात पर है कि पुलिस प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच किस स्तर पर करता है और सामने आए आरोपों की सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।0
0
Report
Advertisement
