Back
TRE-4 शिक्षक भर्ती के विज्ञापन के लिए बेगूसराय में छात्रों का प्रदर्शन तेज
JCJitendra Chaudhary
Mar 30, 2026 08:50:10
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिक्षक भर्ती TRE-4 को लेकर छात्रों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है। बेगूसराय में सोमवार को बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार जीडी कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद शिक्षक अभ्यर्थियों को संबोधित किया। साथ ही साथ अभ्यर्थियों ने TRE-4 का विज्ञापन बहस को लेकर सरकार खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान छात्रों ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया। दिलीप कुमार ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं किया, तो अप्रैल के पहले सप्ताह में पटना में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पटना की सड़कों को छात्रों से पाट दिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों को लगातार ठगा जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि सरकार ने 2024 में TRE-4 की वैकेंसी निकालने का वादा किया था, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया है। दिलीप कुमार ने उम्र सीमा में छूट देने, दूसरे राज्यों के फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट की जांच कराने और ऐसे लोगों को नौकरी से हटाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने “वन कैंडिडेट, वन सीट” लागू करने की भी मांग उठाई। उन्होंने यह भी कहा कि फिजिकल टीचर, म्यूजिक टीचर, कंप्यूटर टीचर समेत अन्य सभी रिक्तियों को एक साथ निकाला जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। इस दौरान मौजूद शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि भर्ती में देरी के कारण उनकी उम्र सीमा खत्म होती जा रही है, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। दिलीप कुमार ने अपने पिछले आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों से वे छात्र हित में पेपर लीक और धांधली के खिलाफ लड़ते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि BPSC 67वीं, सिपाही भर्ती, TRE-3 और BSSC CGL-3 जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक का खुलासा कर उन्हें रद्द करवाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में पटना और अन्य जिलों में आंदोलन के जरिए BPSC TRE, लाइब्रेरियन, परिचारी और लिपिक बहाली में डोमिसाइल लागू कराया गया था। फिलहाल TRE-4 को लेकर आंदोलन जारी है। बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार पहली बार बेगूसराय पहुंचे थे, जहां छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। अब देखना होगा कि सरकार छात्रों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है, क्योंकि छात्रों ने साफ कर दिया है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArjun Devda
FollowMar 30, 2026 10:03:590
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 30, 2026 10:03:110
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 10:03:000
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 30, 2026 10:02:420
Report
PVPankaj Verma
FollowMar 30, 2026 10:02:310
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 30, 2026 10:02:140
Report
WMWaqar Manzoor
FollowMar 30, 2026 10:01:480
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 30, 2026 10:01:410
Report
0
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 30, 2026 10:01:12Noida, Uttar Pradesh:गोकुल सेतिया चन्द्र प्रकाश कर्मवीर सिंह एमपी राज्य सभा शीशपाल रगबीर कादायन Aftab Ahmed Ashok Arora Ram Karan Kala BB Batra Bharat Singh Beniwal Maman khan निर्मल सिंह अकरम खान पहुंचे
0
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowMar 30, 2026 10:01:01Agra, Uttar Pradesh:महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का बयान : ईद का त्योहार आता है, तो हिंदू समुदाय का कोई भी व्यक्ति पत्थर नहीं फेंकता...
बाईट :-हाफ़िज़ मंज़र आलम
बाईट :-नदीम नूर
0
Report