Back
बखरी में करंट से मां-बेटे की मौत, ई-रिक्शा तार टूटने से हादसा
JCJitendra Chaudhary
Oct 02, 2025 04:03:00
Begusarai, Bihar
एंकर बेगूसराय में एक बड़ा हादसा हुआ है जहां करंट के चपेट में आने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बिजली के करंट लगने से मां और बेटे की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। उसी दौरान 15 वर्षीय आर्यन कुमार रिक्शे से सट गया और करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने के लिए मां पावित्री देवी भी दौड़ परी। लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। इस दौरान करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डरहा गांव निवासी नंदलाल राय की पत्नी 37 वर्षीय पावित्री देवी और उनके पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा के ऊपर गिरे बिजली तार से यह हादसा हुआ। इस घटना ने दुर्गापूजा के उत्साह पर भी गहरा असर डाला है। घटना की जानकारी मिलते ही बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, मुखिया योगेंद्र राय समेत कई गणमान्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार से अविलंब उचित मुआवजे की मांग की गई है।वहीं, बखरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन बना हुआ है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SDSurendra Dasila
FollowOct 02, 2025 05:48:050
Report
JPJai Pal
FollowOct 02, 2025 05:47:480
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 02, 2025 05:47:400
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowOct 02, 2025 05:47:270
Report
MTMadesh Tiwari
FollowOct 02, 2025 05:47:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 02, 2025 05:46:590
Report
0
Report
SPSohan Pramanik
FollowOct 02, 2025 05:46:320
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 02, 2025 05:46:170
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 02, 2025 05:46:100
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 02, 2025 05:46:010
Report
KJKamran Jalili
FollowOct 02, 2025 05:45:480
Report
SPSatya Prakash
FollowOct 02, 2025 05:45:360
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 02, 2025 05:45:260
Report
DBDURGESH BISEN
FollowOct 02, 2025 05:45:140
Report