Back
बेगूसराय में मतगणना धांधली को लेकर राजद नेता पर FIR, वीडियो वायरल
JCJitendra Chaudhary
Nov 13, 2025 17:47:15
Begusarai, Bihar
जितेन्द्र कुमार बेगूसराय
एंकर बेगूसराय में राजद के बेगूसराय जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने डीएम पर पैसा लेकर मतगणना में गड़बड़ी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो वायरल होने के बाद मोहित यादव पर आईटी एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इस दौरान साइबर थाना की पुलिस एफआईआर दर्ज कर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई कर रही है। दर्ज कराए गए एफआईआर में तेघड़ा के सीओ रवि शंकर ने कहा है कि आज दोपहर पता चला कि राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने अपने फेसबुक आईडी पर एक लाइव वीडियो जारी किया है। जिसमें मतगणना के दिन बेगूसराय के डीएम द्वारा गिनती में धांधली करने का झूठा और भ्रामक बात फैलाया जा रहा है। मोहित यादव ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर बोला था कि मतगणना के दिन इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में मतगणना कक्ष के समीप जमा होने की अपील वीडियो के माध्यम से किया है। इस भ्रामक प्रचार के कारण मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था की समस्या हो सकती है। इसीलिए साइबर थाना में प्राथमिक दर्ज कराई जा रही है। इस दौरान साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने मोबाइल के माध्यम से जी मीडिया संवाददाता को बताया है कि सीओ के आवेदन के आधार पर मोहित यादव के खिलाफ BNS की धारा-147, 352 एवं 353, आरटी एक्ट की धारा-66 एवं आरपी एक्ट 1951 की धारा-123 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को लेकर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।उल्लेखनीय है कि राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने अपने फेसबुक आईडी से 4 मिनट 47 सेकेंड का एक लाइव वीडियो जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए लोगों ने जमकर वोटिंग किया है। लेकिन गिनती में भारी धांधली की तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है।
दो-तीन राउंड की गिनती होने के बाद काउंटिंग धीरे करवा दिया जाएगा। जैसे एग्जिट पोल आया है वह बेईमानी करने का मंत्र है। इसलिए इंडिया गठबंधन के साथियों से अपील है कि मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में जाएं। बेगूसराय के डीएम सहित कई डीएम और अधिकारियों NDए को जीतने का जिम्मा लिया है। इसका कॉल डिटेल मेरे पास है।जिला के डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी ले लिया है। बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस में बेईमानी करने के लिए अधिकारी लोग बैठे हुए हैं, इसके लिए बड़ी राशि ली गई है। अधिकारियों ने करोड़ों-अरबों रुपया लिया है। इसलिए 14 नवंबर को सुबह 6:00 से मतगणना स्थान पर हजारों की संख्या में जमा हो जाइए। डीएम सहित तमाम अधिकारी बेईमानी करने के लिए संयंत्र कर चुके हैं और बेईमानी करवाने के लिए तैयारी कर लिया गया है।
उस षड्यंत्र को असफल करने के लिए हजारों की संख्या में मतगणना केंद्र पर जमा हो जाइए। समय आने पर हम सारा डिटेल दे देंगे कि किसने सेटिंग किया है। सभी का कॉल रिकॉर्ड मेरे पास आया है। जिला और राज्य में जीतने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GMGajanan MAchindar
FollowMar 10, 2026 03:17:540
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 10, 2026 03:17:180
Report
SGSagar Gaikwad
FollowMar 10, 2026 03:16:450
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 03:16:090
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 10, 2026 03:15:560
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 03:15:420
Report
RMRam Mehta
FollowMar 10, 2026 03:15:200
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 10, 2026 03:01:580
Report
VVvirendra vasinde
FollowMar 10, 2026 03:01:220
Report
RKRAMAN KHOSLA
FollowMar 10, 2026 03:00:320
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowMar 10, 2026 03:00:220
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 10, 2026 02:50:51Noida, Uttar Pradesh:नारी चेतना की प्रखर स्वर, समतामूलक समाज की शिल्पकार एवं आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि。
0
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowMar 10, 2026 02:50:410
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 10, 2026 02:49:150
Report