Back
बेगूसराय पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
JCJitendra Chaudhary
Mar 23, 2026 08:36:40
Begusarai, Bihar
पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक चौक पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान की गई। बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर खगड़िया से बेगूसराय की ओर भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान जब दोनों संदिग्धों के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से करीब 26 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान खगड़िया जिले के रहने वाले प्रत्युष और सौरभ कुमार के रूप में की गई है। दोनों तस्कर दो अलग-अलग बैग में गांजा लेकर बेगूसराय में सप्लाई करने पहुंचे थे। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि बेगूसराय पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले लोहिया नगर थाना पुलिस ने 42 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। फिलहाल दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में पुलिस जुटी हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 23, 2026 09:56:190
Report
ASArvind Singh
FollowMar 23, 2026 09:54:470
Report
JPJai Prakash
FollowMar 23, 2026 09:53:330
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 23, 2026 09:53:070
Report
SNSWATI NAIK
FollowMar 23, 2026 09:52:420
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 23, 2026 09:51:340
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 23, 2026 09:50:410
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 23, 2026 09:47:050
Report