icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अंबाला में सफाई कर्मचारी हड़ताल 26वें दिन, कूड़ा फैलाने के आरोप

Ambala, Haryana:अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 26 दिनों से जारी है. आज प्रदर्शन के दौरान शहर की अलग-अलग सड़कों पर कूड़ा फैलाने के आरोप लगे. नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने चेतावनी दी कि सरकारी काम में बाधा डालने और कूड़ा उठाने के कार्य को रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है. 26 दिनों से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं. आज प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने शहर की अलग-अलग सड़कों पर कूड़ा फैलाकर विरोध जताया. नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, हड़تال के दौरान कूड़ा उठाने के लिए ड्यूटी पर जा रही गाड़ियों को कुछ कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की. कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत का आरोप है कि कुछ लोगों ने गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की और गाड़ियों पर चढ़कर उनमें मौजूद कचरे को सड़कों पर बिखेर दिया. कमिश्नर ने इस तरह की कार्रवाई को सरकारी कार्य में बाधा बताया है. निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमित और रोल वाले करीब 350 कर्मचारियों में से यदि कोई कर्मचारी इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सर्विस रूल्स के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, निगम प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि कूड़ा उठाने के काम में दोबारा बाधा डालने की कोशिश की गई तो पुलिस फोर्स की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम कमिश्नर के मुताबिक, अगर किसी कर्मचारी ने कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को रोकने या सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की, तो संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नूंह के सफाई व फायर कर्मी धरना: 26वें दिन, मांगों का समाधान अभी नहीं

Nuh, Haryana:नूंह में सफाई कर्मचारियों और फायर कर्मियों का धरना 26वें दिन भी जारी, मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी。 नूंह जिले में सफाई कर्मचारी और फायर विभाग के कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 6 अगस्त से धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को कर्मचारियों के धरने का 26वां दिन रहा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहने के कारण जिले में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है。 कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं हुआ है। इसी के चलते कर्मचारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है。 सफाई कर्मचारियों की पूरी तरह हड़ताल सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में कामकाज बंद कर हड़ताल जारी रखी हुई है। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है。 वहीं, फायर विभाग के कर्मचारी भी धरने में शामिल होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。 26 दिन से जारी है आंदोलन。 6 अगस्त से शुरू हुआ कर्मचारियों का धरना अब 26वें दिन में पहुंच चुका है। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचा रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कर्मचारियों के लगातार धरने और सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते अब प्रशासन के सामने भी सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की चुनौती है। कर्मचारी अपनी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस आश्वासन मिलने का इंतजार कर रहे हैं मांगों के समाधान की उम्मीद धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाना चाहिए। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा。 अब देखना होगा कि 26 दिनों से चल रहे इस आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और कर्मचारियों की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है。
0
0
Report

बिहार के उत्कर्ष किशोर को श्रीलंका में ग्लोबल ब्रांड अवॉर्ड, भारत-श्रीलंका रिश्ते का नया आयाम

Noida, Uttar Pradesh:श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित ग्लोबल ब्रांड अवॉर्ड्स में टीम यूके के संस्थापक और बिहार के रहने वाले उत्कर्ष किशोर को श्रीलंका के सातवें महामहिम राष्ट्रपति श्री मैथ्रीपाला सिरिसेना द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम श्रीलंका के प्रधानमंत्री आवास में आयोजित किया गया था। भारत, अमेरिका, श्रीलंका के साथ कुल 16 देश के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। श्री उत्कर्ष को यह सम्मान सोशल एंटरप्रेन्योर्स ऑफ़ द ईयर 2026- भारत से नवाजा गया। श्री उत्कर्ष ने यह सम्मान अपने हर बिहारी को समर्पित किया और बताया की आने वाले समय में भी बिहार में रोजगार समेत अन्य मुद्दों पे काम करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के माननीय सांसद, मंत्रीगण और हाई कमिश्नर सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। ज्ञात हो की श्रीलंका के 7वे महामहिम श्री मैत्रीपाला सिरिसेना का भारत और श्रीलंका के बीच अच्छे संबंध और ट्रेड में अहम योगदान है। भारत के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने कई बार सिरिसेना को भारत में आतिथ्य किया और उनके कार्यकाल की सराहना भी की है। समाजसेवा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में बिहार के युवा को अंतराष्ट्रीय स्तर पे सम्मानित होना हर बिहारी के लिए गर्व की बात है और प्रेरणा का स्रोत है।
0
0
Report
Advertisement

जैन मंदिर चोरी: तेजपुर में अष्टधातु प्रतिमाएं और सिंहासन चोरी, इलाके में सनसनी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तेजपुर गांव के जैन मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर से भगवान की अष्टधातु की प्रतिमाएं और सिंहासन समेत कई बहुमूल्य वस्तुएं चोरी हो गई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर जैन समाज और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है。 मंदिर से जुड़े प्रदीप जैन ने बताया कि वे बीती रात करीब 10:30 बजे मंदिर ताले सही सलामत देखकर लौटे थे। इसके बाद जब सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे वापस मंदिर पहुँचे तो ताले टूटे हुए थे, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और भगवान पार्श्वनाथ व शांतिनाथ की दो मुख्य प्रतिमाओं (अष्टधातु) सहित कुल दो-दो किलो वजनी क्षेत्रपाल और पद्मावती माता की प्रतिमाएं चुरा ले गए। इसके अलावा अष्टधातु के सिंहासन और छत्तर (छत्र) भी चोरी हुए हैं。 प्रदीप जैन ने बताया कि जैन मंदिर कस्बे से थोड़ा साइड में स्थित हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देकर सदर थाना पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई हैं। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर और आसपास के साक्ष्यों जुटाए जा रहे हैं तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

धौलपुर निकाय चुनाव: आज नामांकन का आखिरी दिन, भारी भीड़ के बीच प्रत्याशी दाखिल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर. 9 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव का आज सोमवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. धौलपुर जिले के सभी नगर पालिका क्षेत्र में नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदक प्रत्याशी दस्तावेज लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की माकूल व्यवस्था की गई है. जिले की धौलपुर नगर परिषद, राजाखेड़ा नगर पालिका, बाड़ी नगर पालिका, सरमथुरा नगर पालिका, बसेड़ी नगर पालिका एवं सैपऊ नगर पालिका में 9 सितंबर को निकाय चुनाव संपन्न कराया जाएगा. प्रत्याशियों के नामांकन का आज सोमवार को आखिरी दिन है. नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. कांग्रेस, बीजेपी और बीएसपी से अधिकांश लोग बतौर प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर रहे हैं. जिन प्रत्याशियों की टिकट काटी गई है, वह निर्दलीय होकर बगावत कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. बगावत के स्वर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में देखे जा रहे हैं. निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी सिंबल से लड़ रहे प्रत्याशियों की हार जीत का भी गणित बिगाड़ रहे हैं. आज आवेदन भरने के साथ 4 सितंबर को नामांकन वापस भी ले सकते हैं.
0
0
Report

कांग्रेस में टिकट वितरण पर घमासान, तिवाड़ी बोले—सहमति थी, फिर उलझा विवाद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर - टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में बवाल शहर कांग्रेस में मचा घमासान हवामहल से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आर. आर तिवाड़ी की पीड़ा आयी सामने बोले विधायक रफीक खान और अमीन कागजी मुस्लिम कॉम के रहबर बने चुनाव में परिणाम भुगतने पड़ेंगे... कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के घर के बाहर जाकर जमीन पर बैठे आर आर तिवाड़ी हवामहल से कांग्रेस के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने नगर निकाय टिकट वितरण को लेकर पार्टी संगठन पर गंभीर सवाल उठाए कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा के घर के बाहर जाकर जमीन पर बैठे आर आर तिवाड़ी तिवाड़ी बोले—“टिकटों को लेकर मेरा कोई विरोध नहीं था, मेरी सहमति हो गई थी।” दावा—रोहित बोहरा के कहने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा से हवामहल के 15 वार्डों के टिकटों पर बातचीत हुई और लगभग सहमति बन गई थी। आरोप—इसके बाद सुनील शर्मा ने बातचीत बंद कर दी, फोन बंद रहा रोहित बोहरा और सह प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ से भी संपर्क नहीं हो पाया। तिवाड़ी बोले—“पूरी रात मैं जागता रहा, मेरे घर के बाहर सैकड़ों साथी बैठे रहे लेकिन पता नहीं था कि सिंबल किसको दिया गया।” AIMIM से जुड़े रहे लोगों को टिकट देने का आरोप बोले—“जिन्होंने मुझे हराने की कोशिश की उनको मेरी विधानसभा में चुनाव लड़ाया जा रहा है। जयपुर के कुछ मुस्लिम कांग्रेस विधायकों पर दूसरी विधानसभाओं में टिकट वितरण में हस्तक्षेप का आरोप。 सवाल—“मेरी विधानसभा में मुझसे बात नहीं कर रहे, फिर कार्यकर्ता कहां जाएगा?” तिवाड़ी ने कहा ब्राह्मण चेहरा होना ही काफी नहीं उम्मीदवार पब्लिक के बीच का और लंबे समय से कांग्रेस का कार्यकर्ता होना चाहिए बाइट - पूर्व जिलाध्यक्ष आर. आर तिवाड़ी. कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top