Back
अमरपुर अशोक सम्राट भवन में जयंत राज ने 30-बेड अस्पताल समेत कई योजनाओं का शिलान्यास
BSBIRENDRA SINHA
Oct 04, 2025 13:48:24
Banka, Bihar
Anchor-बांका के अमरपुर स्थित अशोक सम्राट भवन में मंत्री जयंत राज ने की योजनाओं का शिलान्यास। अमरपुर शहर के अशोक सम्राट भवन में जदयु कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड में संचालित योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह सूबे के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा उपस्थित हुए। भवन निर्माण मंत्री ने अमरपुर रेफरल अस्पताल परिसर में नव निर्मित तीस बेड वाले अस्पताल का, चंसार पोखर में निर्माणाधीन सीढ़ी घाट समेत अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सन् 2020 में अमरपुर विधानसभा की जनता ने उन्हें अपना किमती वोट देकर अमरपुर का बागडोर उन्हें सौंपा। अमरपुर विधानसभा की जनता का स्नेह तथा सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आशीर्वाद से अपने कार्यकाल के दौरान तीन विभाग का मंत्री पद को संभालने का अवसर मिला। मंत्री पद का कार्यकाल के दौरान उन्होंने सैकड़ों पुल, पुलिया, डांढ़, नहर, पोखर का जीर्णोद्धार किया। ग्रामीण सड़कों को शहरी क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य किया गया। वर्षों से प्रखंड वासियों की बाईपास निर्माण की मांगों को पूरा किया गया। निबंधन कार्यालय, मेडिकल कॉलेज निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई। हर क्षेत्र में विकास कार्य किये गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता इस बार उन्हें मौका देती है तो जो भी कार्य किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया है उसे वह पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मंच संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा की जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह, शिव मंडल, युवा जदयु के जिला अध्यक्ष ई. निरज, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कापरी, जयराम यादव, बमबम साह समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण व आम लोग उपस्थित थे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAVEEN SHARMA
FollowOct 04, 2025 16:04:230
Report
SDShankar Dan
FollowOct 04, 2025 16:03:440
Report
AMAjay Mishra
FollowOct 04, 2025 16:03:320
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowOct 04, 2025 16:03:220
Report
DRDamodar Raigar
FollowOct 04, 2025 16:03:070
Report
MVManish Vani
FollowOct 04, 2025 16:02:550
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 04, 2025 16:02:400
Report
IAImran Ajij
FollowOct 04, 2025 16:02:220
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowOct 04, 2025 16:02:030
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 04, 2025 16:01:440
Report
KBKuldeep Babele
FollowOct 04, 2025 16:01:230
Report
4
Report
1
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 04, 2025 15:49:112
Report
JPJitendra Panwar
FollowOct 04, 2025 15:49:030
Report