Back
अरवल में चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन, आस्था और परंपरा का संगम
SRSANJAY RANJAN
Oct 28, 2025 04:55:15
Arwal Sipah Panchayat, Bihar
अरवल जिले में उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्यदान के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह-सुबह व्रतियों ने गंगा-जल में खड़े होकर सूर्यदेव और छठी मैया को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अरवल जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने भी चुनाव में व्यस्त होने के बावजूद सोन नदी के तट पर छठ पर्व मनाई इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से अरवल की जनता छठ पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए हैं इस तरह मतदान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अपने मत का प्रयोग करें। घाटों पर पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने नाक से मांग तक सिंदूर और पैरों में अलता लगाकर पूजा-अर्चना की। यह दृश्य लोक परंपरा और सौभाग्य की पहचान बन गया। वहीं वंश की चाहत में कई महिलाएं सूर्यमुखी होकर छठव्रती के सामने आँचल फैलाकर बैठी नजर आईं। छठव्रतियों ने उन्हें प्रसाद देकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद दिया। छठ घाटों पर छठी मैया के गीतों की गूंज, ढोल-मंजीरे की ताल और दीपों की रौशनी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। व्रतियों का कहना था कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और सच्ची श्रद्धा से की गई आराधना से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। अरवल के घाटों पर लोक आस्था का यह अद्भुत नजारा लंबे समय तक याद रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Mahrajpur, Uttar Pradesh:अमेठी के मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल का हुआ स्थानांतरण
सचिन कुमार सिंह बनाए गए नये मुख्य विकास अधिकारी अमेठी
अमेठी मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल बनाए गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद
0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 28, 2025 14:55:160
Report
PKPradeep Kumar
FollowOct 28, 2025 14:55:050
Report
RBRohit Bansal
FollowOct 28, 2025 14:54:320
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 28, 2025 14:54:160
Report
AGAdarsh Gautam
FollowOct 28, 2025 14:54:070
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowOct 28, 2025 14:53:500
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 28, 2025 14:53:410
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowOct 28, 2025 14:53:210
Report
0
Report
NSNeha Sharma
FollowOct 28, 2025 14:53:090
Report
ASArvind Singh
FollowOct 28, 2025 14:53:000
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowOct 28, 2025 14:52:440
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 28, 2025 14:52:340
Report
SKShivam Kumar1
FollowOct 28, 2025 14:52:14Noida, Uttar Pradesh:Car Fire Look what happened To this Car Suddenly
0
Report
