854318
Araria - फारबिसगंज में देशी बम विस्फोट, बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
Forbesganj, Bihar:फारबिसगंज के दल्लू टोला में एक देशी बम फटने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. धमाके में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अररिया रेफर किया गया है. धमाके के बाद सभी लोग भाग कर उस घर की तरफ पहुंचे, जिसके बाद पुलिस भी उस जगह पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. मामले को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही है , फिलहाल पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है और आगे की जांच में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद पुलिस ने लंबित केस 1500 से नीचे गिराने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लंबित आपराधिक मामलों की संख्या लगातार घट रही है। चार हजार से अधिक पेंडिंग केस को घटाकर 1500 से नीचे लाने के लक्ष्य की ओर धनबाद पुलिस तेजी से आगे बढ़ रही है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया अक्टूबर माह की अपराध समीक्षा में सामने आया कि पूरे जिले में कुल 412 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने इस दौरान 483 कांडों का निष्पादन किया। यानी दर्ज मामलों की तुलना में 71 अधिक मामलों का निष्पादन हुआ। इसके परिणामस्वरूप लंबित कांडों की संख्या 1633 से घटकर 1562 पर पहुंच गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने दिसंबर तक लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे नवंबर में ही हासिल करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बैठक में एसएसपी ने आगामी महाछठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने को कहा गया। अक्टूबर माह में जिले में कोई बड़ी आपराधिक वारदात दर्ज नहीं होने को भी पुलिस के लिए राहत की बात माना गया।0
0
Report
सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 50 किमी सड़क बनेगी, 46 किसान पाएंगे 37 करोड़ मुआवजा
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण, 46 किसानों को 37 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित; अंगारेश्वर और 84 महादेव मंदिरों का भी होगा विकास उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान यहां होटल अथर्व में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के 1200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों से जुड़े सड़क निर्माण और प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास भी शामिल है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर लंबी पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए जमीन देने वाले 46 किसानों को मुख्यमंत्री ने 37 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया। इसके साथ ही श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के विकास होगा । इसमें मंदिर परिसर का विकास, दुकानों का व्यवस्थित निर्माण और पार्किंग की सुविधा शामिल है। वहीं, 84 महादेव मंदिरों में मंदिरों की मरम्मत, सौंदर्याकरण, वॉटरप्रूफिंग, विश्राम शेड, पेयजल और सीसी रोड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन विकास कार्यों का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 से पहले मेला क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के साथ ही धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बाइट - रवि सोलंकी, अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण0
0
Report
सोन छठ घाट पर डीएम और एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा के लिए ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी.
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र के चोपन नगर स्थित सोन छठ घाट पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोन छठ घाट पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चोपन नगर का सोन तट जनपद में छठ पूजा के सबसे बड़े आयोजन स्थलों में शामिल है। यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम और एसपी ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। ड्रोन-CCTV से निगरानी, सादे कपड़ों में भी रहेगी पुलिस जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र जनपद का सबसे बड़ा छठ पूजा आयोजन इसी घाट पर होता है, जहां सर्वाधिक भीड़ जुटती है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी छठ घाटों पर पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। नए घाटों पर पूजा नहीं करने की अपील पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित छठ घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें और किसी नए या असुरक्षित घाट पर पूजन करने से बचें। प्रशासन का प्रयास है कि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। Byte: चर्चित गौड़ - डीएम सोनभद्र0
0
Report
Advertisement
मुठभेड़ में चोर गैंग के 2 बदमाश घायल, पुलिस ने चोरी का सामान बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पुलिस व बदमाशो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ मे चोर गिरोह के 2 बदमाश हुआ घायल पुलिस की गोली लगने से रिजवान व हाशिम हुआ घायल घायल बदमाश का साथी इरशाद कॉम्बिंग के बाद गिरफ्तार गिरफ्तार चोर गिरोह ने अक्टूबर मे की थी मकान मे चोरी पुलिस क़ो थी इस चोर गिरोह के सदस्यों की तलाश पुलिस ने बदमाशो से तमँचा कारतूस चोरी का समान बाइक की बरामद थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रथेड़ी रोड पर हुई मुठभेड़.0
0
Report
विंध्याचल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर के विंध्याचल इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कोईरान बस्ती में चोरों ने दो घरों में छत के रास्ते घुसकर लाखों के जेवरात, 90 हजार रुपए नकद और मोबाइल की चोरी को अंजाम दिया है। पीड़ित मनोज कुशवाहा ने विंध्याचल थाने में तहरीर दी है, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है।0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज निर्माण का निरीक्षण किया
Muju, Jeonbuk State:ब्रेकिंग –मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 220 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल और परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया。 इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश, चार गिरफ्तार
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम कसने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है... इसी सिलसिले में सिहावा, नगरी, भखारा और मगरलोड पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश और घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महुआ और देशी शराब के साथ बिक्री की रकम भी जब्त की है... सिहावा पुलिस ने ग्राम कोडमुड़ पारा में रूकमणी बाई ध्रुव के कब्जे से साढ़े चार लीटर महुआ शराब और 450 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 350 रुपये की सामग्री जब्त की... वहीँ नगरी पुलिस ने चमेदा कर्राघाटी तिराहा के पास डूमरडीह निवासी हितेन्द्र कुर्रे से तीन लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम सहित 480 रुपये की जब्ती की... इसी तरह भखारा पुलिस ने आईटीआई के पीछे स्कूल के पास सुपेला निवासी बालचंद प्रधान के कब्जे से 15 पौवा देशी शराब और 300 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 800 रुपये की सामग्री जब्त की... उधर मगरलोड पुलिस ने ग्राम बेलौरा टिकरापारा में दाऊराम साहू घर के बरामदे से साढ़े चार लीटर महुआ शराब और 900 रुपये नकद सहित कुल 1 हजार 575 रुपये की सामग्री जब्त की... चारों कार्रवाइयों में कुल 5 हजार 205 रुपये की शराब और बिक्री रकम सहित सामग्री जब्त की गई है... पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है0
0
Report
साइकिल सवार की ट्रैक्टर टक्कर से मौत: शिवहर सोनबरसा का दुखद हादसा
Sheohar, Bihar:शिवहर में तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा में सड़क हादसे में साइकिल सवार 40 वर्षीय मोहम्मद अली मियां की मौत हो गई। पहाड़पुर निवासी मोहम्मद अली मियां साइकिल पर जलावन लेकर अपने घर लौट रहे थे। सोनबरसा के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अली मियां के रूप में हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
बस्तर की राम वन गमन पथ योजना: नए पर्यटन सर्किट से विरासत उभरेगी, तेज
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में राम वन गमन पथ को नया स्वरूप देने की तैयारी पर्यटन विभाग ने शुरू कर दी है, बस्तर संभाग के कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को इस परियोजना से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है, 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस परियोजना की घोषणा की थी जबकि साल 2021 में इस परियोजना की आधिकारिक तौर पर शुरूआत की गई थी पहले चरण में बस्तर के कई ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध स्थलों को इस परियोजना में शामिल किया गया था। वो 1 - इस परियोजना के तहत एक पर्यटन सर्किट डेवलप करने का तत्कालीन सरकार ने दावा किया था वहीं अब इस परियोजना के दूसरे चरण में पर्यटन विभाग ने बस्तर के कई महत्वपूर्ण स्थलों को शामिल करने की तैयारी की है, वहीं राम वन गमन पथ के स्वरूप बदले जाने को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है कांग्रेस ने भाजपा पर उनके कार्यकाल की योजनाओं के जरिए अपनी सियासत चमकाने का आरोप लगाया है। वो 2 - कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास अपनी खुद की कोई परियोजना नहीं है राम के नाम का उपयोग करते हुए भाजपा कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं पर अपना ठप्पा लगाने का प्रयास कर रही है वहीं राम वन गमन पथ परियोजना को लेकर भाजपा ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला किया है भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कांग्रेस कभी राम के अस्तित्व की नकारती है वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से अब तक कांग्रेस के नेता दर्शन करने नहीं गए ऐसे के कांग्रेस के पास इस मामले में राजनीति करने का अधिकार नहीं है। वो फाइनल- गौरतलब है कि राम वन गमन पथ परियोजना में कोंडागांव जिले के रामपुर, जगदलपुर के दलपत सागर, केशकाल, गढ़धनोरा, चित्रकोट जलप्रपात, रामपाल एक ऐतिहासिक शुभ मंदिर और तीरथगढ़ सहित दंतेवाड़ा के बारसूर, दंतेश्वरी मंदिर और सुकमा के रामाराम जैसे स्थल शामिल हैं। लेकिन राम वन गमन पथ के बोर्ड अब भी जर्जर बने हुए है सरकार एक ओर परियोजना को एक्सटेंशन देने की तैयारी कर रही है, लेकिन अब देखना होगा कि सरकार द्वारा बस्तर में धार्मिक पर्यटन के साथ बस्तर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाना का दावा कितना जमीनी हकीकत बन पाता है । बाइट सुशील मौर्य शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाइट वेद प्रकाश पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर समेत कई जगह 45 मिनट तक मुघल-बारिश और तेज हवा
Kolkata, West Bengal:দক্ষিণ ২৪ পরগনা বিষ্ণুপুর বিষ্ণুপুর সাতগাছিয়া মহেশতলা সহ একাধিক জায়গায় দীর্ঘ ৪৫ মিনিট যাবত মুঘল ধারায় বৃষ্টি নেমে আসে। বৃষ্টির সঙ্গে ঝড়ো হাওয়া চলছে0
0
Report
उदयपुर वन परिक्षेत्र में हाथी मौतों से हड़कंप, ग्रामीण करंट से मारने की आशंका
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में 14 दिनों में दूसरी हाथी की मौत के बाद हड़कम मच गया हैं। आपको बता दे कि उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसुवा मुड़ा के पास नर हाथी का शव मिला है। इसके पूर्व 14 की संख्या में आए कर्मकट्टा जंगल में एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई थी। जिसके बाद से वन विभाग अलर्ट नजर आ रहा है। वही बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगल में करंट लगाकर हाथियों को मारने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वन विभाग हाथियों को सुरक्षित जंगलों की ओर खदेड़ने ने में नाकाम नजर आ रहा है तो वही ग्रामीण हाथियों के दुश्मन बनकर रात में करंट लगाकर हाथियों को मरने का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में वन विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं जहां लाखों रुपए खर्च कर हाथियों को सुरक्षित रखने की कवायद की जा रही है तो वहीं ग्रामीण हाथियों के दुश्मन बने फिर रहे हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग आगे क्या कदम उठाता है।0
0
Report
बक्सा टाइगर जंगल में ही, 28 मील तक घूमा, फिर भी असम नहीं छोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:बक्सा टाइगर अभी भी बक्सा में ही है - वन मंत्री का दावा अलीपुरद्वार "मैं चार दीवारों के भीतर कैद नहीं रहूँगी; मैं बाहर निकलकर दुनिया देखूँगी।" 29 सितंबर को, बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से एक तीन साल की बाघिन को बक्सा के जंगल में लाया गया था। यहाँ आने के बाद, उसे बक्सा के जंगल में 25 मील के दायरे वाले एक बाड़े में रखा गया था। 2 अक्टूबर को, राज्य के मुख्यमंत्री ने उसे जंगल में आज़ाद कर दिया; लेकिन दो दिन बाद—4 अक्टूबर को—बाघिन ने खुद ही बाड़े से बाहर निकलने का फैसला किया और लगभग 20 दिन तक बक्सा के जंगल में घूमती रही। इसके बाद, वह असम की ओर बढ़ने लगी। 24 अक्टूबर को, उसे असम के कचुगांव डिविजन में स्थित रायमोना नेशनल पार्क के जंगलों में देखा गया। लगभग आठ दिन बाद, 3 नवंबर को, उसे बेहोश करके वापस बक्सा लाया गया। उसे फिर से एक बाड़े में रखा गया—जहाँ से उसने बाहर निकलने की लगातार कोशिशें कीं। आखिरकार, उसने लगभग ढाई फीट गहरा गड्ढा खोद लिया और एक रास्ता बना लिया, जिसके ज़रिए वह फिर से जंगल में निकल गई। कल रात से उसके रेडियो कॉलर से कोई सिग्नल नहीं मिल रहा था, जिससे यह माना जाने लगा कि वह शायद फिर से असम भाग गई है। राज्य के वन मंत्री मनोज ओरांव खुद बक्सा के जंगल में स्थिति का जायज़ा लेने पहुँचे। बाद में, उसके रेडियो कॉलर से मिले सिग्नलों से पता चला कि बाघिन कहीं भागी नहीं है—वह बस 25 मील के दायरे से आगे बढ़कर 28 मील के निशान तक पहुँच गई थी और उसने सफलताप्रव शिकार भी कर लिया था। उस पर निगर रखने के लिए तीन प्रशिक्षित हाथियों और सौ से ज़्यादा वन कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह दोबारा असम न भाग जाए।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर में गोबर्धन पूजा, गौ माता की पूजा से झारखण्ड में खुशहाली की कामना
Jamshedpur, Jharkhand:आज गोबर्धन पूजा है जिसको लेकर जमशेदपुर में पूजा की धूम देखने को मिल रही है. इस मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोबर्धन पूजा के मौके पर गौ माता की पूजा की. इस मौके पर उनकी पुत्र वधु सह विधायक पूर्णिमा दास साहू, पत्नी रुक्मणि देवी और पुत्र ललित दास पूजा में शामिल हुए; सभी ने पूरे विधिविधान के साथ गौ माता की पूजा अर्चना की. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह पूजा गौ माता को संगतक्षण करने का भी होता है, उन्होंने गौ माता का संग्रक्षण करने को लेकर भी लोगों से अपील की, साथ ही भगवान कृष्ण से कामना की कि सभी के घरों में सुख शांति और समृद्धि लाए. वही विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि भगवान कृष्ण और गौ माता पूरे झारखण्ड वासियों के जीवन में खुशहाली लाए, उन्होंने कहा कि गौ माता की आज पूजा अर्चना पूरे परिवार के साथ किया, गौ माता सभी के जीवन में खुशियाँ लाए यही कामना करते है।0
0
Report
आशा लकड़ा ने लोहरदगा में जनजातीय समुदायों से मिलने का आह्वान किया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा परिषदन भवन परिसर में राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा पहुंची। मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान इन्होंने कहा की निशा भगत की मौत होना काफी गंभीर विषय है। इस मामले को लेकर आयोग भी गंभीर है। इन्होनें कहा की झारखंड में इनका लगातार दौरा चल रहा है। ऐसे में राज्य भर के जनजाति समुदाय के लोगों से मिलने और उनकी स्थिति पर आयोग की नजर होने की बात इन्होंने कही। साथ ही इन्होंने कहा की घाघरा में बड़ा मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है。0
0
Report
संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, संसद में बहस की चुनौती दी
Raipur, Chhattisgarh:सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नेहा बोरा को भी घेरा, नक्सली और आतंकियों के समर्थन में खड़ा रहने वाला बताया, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डिबेट के बजाय संसद में बहस की दी चुनौती0
0
Report
Advertisement
