Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kamrup Metropolitan781035

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव असम में निवेश अवसरों पर चर्चा करेंगे

SASARIFUDDIN AHMED
Oct 05, 2025 09:33:28
Guwahati, Assam
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचकर जानवरों का हाल खबर लिया और वहां पर खास तौर से पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शाम के मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे जंतुओं को आदान-प्रदान करने के लिए उन्होंने कहा कि बहुत खूबसूरत है काजीरंगा आज गुवाहाटी में एक इंटरैक्टिव सेशन में MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे. इस दौरान वे असम और अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे, जिसमें मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया जाएगा. मध्य प्रदेश टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और अन्य क्षेत्रों में अपार अवसर प्रदान करता है, जो इसे उद्योगपतियों के लिए निवेश का आदर्श स्थल बनाता है. सीएम डॉ. यादव का आज का कार्यक्रम व्यस्त है. वे असम के गोलाघाट जिले के कोहोरा में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. दोपहर 2:50 बजे गुवाहाटी के होटल रेडिसन में उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे, जहां निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श होगा. रात 8:05 बजे वे गुवाहाटी से भोपाल के लिए रवाना होंगे. यह सत्र मध्य प्रदेश को औद्योगिक और पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल नीतियों और बुनियादी ढांचे पर जोर दे रही है, ताकि आर्थिक विकास को गति मिल सके. इस पहल से रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 05, 2025 11:57:24
Puri, Odisha:() ପୁରୀର ଜିଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ଭାବେ ରାଜେଶ ମିଶ୍ରଙ୍କୁ ଦାୟିତ୍ୱ ମିଳିଲା ପରେ ଆଜି ବିଧିବଦ୍ଧ ଭାବେ କଂଗ୍ରେସ ପକ୍ଷରୁ ତାଙ୍କୁ ଶୁଭେଛା ଓ ସମ୍ଭର୍ଧନା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କରାଯାଇଥିଲା । ନବ କାଲି ନିଯୁକ୍ତ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ଇଁ ରାଜେଶ କୁମାର ମିଶ୍ରଙ୍କ ଦାୟିତ୍ଵ ଗ୍ରହଣ, ସମ୍ବର୍ଦ୍ଧନା ଓ କଂଗ୍ରେସ ଦଳର ଆଭିମୁଖ୍ୟ ଏବଂ ଆଗାମୀ କାର୍ଯ୍ୟପନ୍ଥା ବିଷୟରେ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା କଂଗ୍ରସ କାର୍ଯ୍ୟଳୟ ଇନ୍ଦିରା ଭବନରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଯାଇଛି । ସେଥିରେ ଜିଲାରେ କଂଗ୍ରେସ ଏକ ପ୍ରମୁଖ ବିରୋଧୀ ଦଳର କାର୍ଯ୍ୟ କରିବା ସହ ଇଣ୍ଡିମେଣ୍ଟର ଷ୍ଟାଫ୍ସମସ୍ତ ଦଳକୁ ନେଇ କାର୍ଯ୍ୟ କରାଯିବ । ସୁରକ୍ଷାବାହୀ ସମସ୍ତ ପୁରୀ ବାସୀଙ୍କର ପ୍ରମୁଖ ସମସ୍ୟା ହେଉଛି ନିଜ ଭିଟାମାଟିର ସମସ୍ୟା । ସେ ନେଇ ପୁରୀର କଂଗ୍ରସ କମିଟି ପକ୍ଷରୁ ଏକ ଟିମ ରାଜସ୍ୱ ମନ୍ତ୍ରୀଙ୍କୁ ଭେଟି ଯୁନିଫର୍ମ ପଲିସିକୁ ଲାଗୁ କରି ଖୁବ ଶୀଘ୍ର ଏହି ଜମିଜମା ସମସ୍ୟାର ସମାଧାନ କରିବା ପାଇଁ ପଦକ୍ଷେପ ନିଆଯିବ। ପୁଣି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ୪ ଦ୍ୱାରରେ ପୁରୀ ବାସୀଙ୍କ ଦର୍ଶନ ଓ ସୁବିଧା, ଭକ୍ତଙ୍କୁ ସୁବିଧାରେ ଦର୍ଶନ ସହ ଦୋକାନୀ ଭାଇମାନଙ୍କ ସମସ୍ୟା କିଭଳି ପୁରଣ ହେବା ସେ ନେଇ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଆନ୍ଦୋଳନ ସହ ପ୍ରଶାସନକୁ ଅଚଳ କରିବା ପାଇଁ କଂଗ୍ରେସ ଆନ୍ଦୋଳନକୁ ଓହ୍ଲାଇବ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି ଜିଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି । ବାଇଟ୍-ଇଂ ରାଜେଶ କୁମାର ମିଶ୍ର , ଜିଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି
0
comment0
Report
RMRAJESH MISHRA
Oct 05, 2025 11:56:48
Danti, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र (मीरजापुर ) थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत गांव देवरी उत्तर पोस्ट गुलालपुर थाना लालगंज तहसील मड़िहान में पीड़िता शमशेर पुत्र लक्ष्मी नारायण 2 अक्टूबर 2025 को मुंबई से अपने घर वापस आया और 4 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9:00 शमशेर अपने घर से उत्तर साइड स्थित चेक डैम की तरफ चेकडैम को देखने जा रहा था तभी विजय पाण्डेय पुत्र हरिनारायण पाण्डेय शमशेर को गालियां देने लगा तो शमशेर ने पूछा आप मुझे गाली क्यों दे रहे हो तो विजय पाण्डेय ने उसे अपने पास बुलाया बोला आओ मैं बताता हूं जब शमशेर उनकी तरफ पहुंचा तो विजय पाण्डेय और उनके परिवार वालों ने शमशेर को लाठी डंडे से पीटा और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और बोले अपने परिवार वालों को बुलाओ आज हिसाब बराबर हो जाता है तो शमशेर अपने परिवार जनों को फोन किया और बुलाया तब विजय पांडे ने अपना लाइसेंसी पिस्टल दिखाते हुए व भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बोला कि यहां से भाग जाओ नहीं तो सबको भूंज कर रख दूंगा जिसकी शिकायत करने शमशेर अपने नजदीकी चौकी पर पहुंचा तो विजय पांडे ने बोला यदि एफ आई आर दर्ज करवाओगे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को तबाह कर दूंगा विजय पाण्डेय कुछ दबंग किस्म का व्यक्ति है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Oct 05, 2025 11:56:35
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत पुलिस के सामने 68 आरोपियों ने अपराध की राह छोड़ने की कसम खाई। पिछले दस सालों में महिलाओं से जुड़े अपराधों में जेल जा चुके आरोपी ने अपराध से तौबा की शपथ ली है। सिंघावली अहेरर थाना में आज मिशन शक्ति के तहत पुलिस के सामने पहुंचे सभी 68 मुलजिमों ने एक साथ महिला सम्मान की कसम खाई और गुनाह से तौबा की शपथ ली। जहां पुलिस ने आरोपियों को अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प दिलाया। एसपी बागपत सूरज कुमार राय की इस अनोखी पहल को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ये वही आरोपी हैं, जो पिछले 10 सालों में महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म और अन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं। लेकिन आज मिशन शक्ति 5 के तहत पुलिस ने इन्हें थानों पर बुलाया और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने की शपथ दिलाई। बागपत जिले के सभी 2 थाने पर बुलाकर एक साथ यह अनोखा आयोजन हुआ, जहाँ आरोपियों ने न सिर्फ अपराध छोड़ने का वादा किया, बल्कि महिला सम्मान और सुरक्षा की भी शपथ ली। इस पहल को जिले के एसपी सूरज कुमार राय की सोच और प्रयास का नतीजा बताया जा रहा है। उनका मानना है कि यदि अपराधियों को सही दिशा दिखाई जाए तो समाज में महिला अपराधों में कमी लाई जा सकती है और महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव बढ़ाया जा सकता है। कहा जा सकता है कि पुलिस की यह पहल महिला सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है… और समाज में सुधार का संदेश भी।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Oct 05, 2025 11:56:21
Sambhal, Uttar Pradesh:टॉपलाइन ..संभल जिले में असमोली क्षेत्र में राय बुजुर्ग गांव में सरकारी तालाब और खलिहान की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद और मदरसे पर प्रशासन के बुलडोजन एक्शन पर हाईकोर्ट के इंकार के बाद मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने আজ जे सी वी की मदद से अवैध निर्माण को खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया है । प्रशासन ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी की गुहार पर अवैध मस्जिद और मदरसे की ध्वस्त कराए जाने के लिए मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को 4 दिन की मोहलत दी थी ..लेकिन मस्जिद की इंतजामिया कमेटी प्रशासन की मोहलत का फायदा उठाकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन पर रोक के लिए हाई कोर्ट चली गई ...लेकिन हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अवैध मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त कराए जाने के मामले मे रोक लगाने से इनकार कर दिया था , जिसके बाद मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने अवैध निर्माण को खुद ही ध्वस्त कराए जाने का फैसला लिया है
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 05, 2025 11:56:07
Mathura, Uttar Pradesh:शरद पूर्णिमा स्पेशल- कृष्ण का महारास और अमृत खीर का रहस्य मथुरा से इनपुट शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात ही भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में राधा और गोपियों संग अद्भुत महारास का आयोजन किया था. कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोपियों संग नृत्य करने के लिए अनेक रूप प्रकट किए थे. यह दिव्य रासलीला केवल नृत्य नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और आनंद का अद्वितीय प्रतीक इसके अलावा नीचे दिए विद्वानों पर धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य की बाइट (कहीं से भी) इस रात चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा का रहस्य. शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में खीर रखने से भाग्योदय होता है और परिवार को रोग-बीमारियों से मुक्ति मिलती है. नारद पुराण के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी उल्लू पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. शरद पूर्णिमा की रात ही समुद्र मंथन के समय माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. इसलिए इस दिन लक्ष्मी पूजन खास माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन कुंवारी कन्याएं सूर्य और चंद्र शरद पूर्णिमा के दिन आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है.
0
comment0
Report
PJPrashant Jha2
Oct 05, 2025 11:55:35
Patna, Bihar:बीजेपी ने चुनाव आयोग से मीटिंग के दौरान मांग की थी की बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान मुस्लिम महिला वोटरों की जांच बुर्का उठाकर की जानी चाहिए . बीजेपी की इस मांग पर पटना की मुस्लिम महिलाओं ने कड़ी प्रतिक्रया दी है . मुस्लिम महिलाओं ने कहा की यह गलत बात है . जब हर वोटर के पास उसका वोटर कार्ड और दुसरे कार्ड होते हैं है तो बुर्का जो उनका धर्म का एक प्रतिक है उसको उठाने की मांग गलत है . बीजेपी हमेशा ऐसे ही हिन्दू मुस्लिम करती है और मुस्लिम महिलाओं की पहचान पर सवाल खड़े करती है जो कही से जायज नहीं हैं . वही मुस्लिम पुरुष कहते हैं की बीजेपी से मतलब नहीं है लेकिन जिस तरह से विदेश यात्रा में पासपोर्ट से चेहरे का मिलान किया जाता है उसे करना चाहिए इसमें कोई एतराज की बात नहीं है .
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 05, 2025 11:55:22
Mathura, Uttar Pradesh:शरद पूर्णिमा स्पेशल- कृष्ण का महारास और अमृत खीर का रहस्य मथुरा से इनपुट शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात ही भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में राधा और गोपियों संग अद्भुत महारास का आयोजन किया था. कहा जाता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोपियों संग नृत्य करने के लिए अनेक रूप प्रकट किए थे. यह दिव्य रासलीला केवल नृत्य नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और आनंद का अद्वितीय प्रतीक इसके अलावा नीचे लिखे विदुओं पर धर्माचार्य, ज्योतिषाचार्य की बाइट (कहीं से भी) इस रात चंद्रमा की रोशनी से अमृत वर्षा का रहस्य. शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में रखी खीर खाने से इंसान का भाग्योदय होता है और परिवार को रोग-बीमारियों से मुक्ति मिलती है. नारद पुराण के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी उल्लू पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं. इसलिए इस दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है. शरद पूर्णिमा की रात ही समुद्र मंथन के समय माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं. यही कारण है कि शरद पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद खास माना जाता है. कई जगहों पर इस दिन कुंवारी कन्याएं सूर्य और चंद्र शरद पूर्णिमा के दिन आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है. बाइट--मदन मोहन दास जी महाराज--निर्मोही अखाड़ा
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 05, 2025 11:54:51
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बडामलहरा में मृत गौवंश के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है जहां सड़क हादसे मृत गायों को नगर परिषद सीएमओ के आदेश पर उन्हें जंगल में फिकवा दिया गया, जहां उन्हें जानवरों ने नोंच-नोंचकर खा रहे थे। जब इस मामले की जानकारी गौसेवकों को लगी तो उन्होंने सीएमओ की इस हरकत पर कार्रवाई की मांग को लेकर बडामलहरा हाईवे पर जाम लगा दिया। जब प्रदर्शन चल रहा था तभी हिंदूवादी संगठन के नेता भी पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। जब हंगामे की खबर लगी तब एसडीएम मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया और इस लापरवाही के खिलाफ कारवाई का आश्वासन दिया। बाइट-प्रखर भट्ट-विभाग प्रमुख विश्व हिंदू परिषद बाइट- आयुष जैन-एसडीएम
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Oct 05, 2025 11:54:18
Katni, Madhya Pradesh:आर्मी जवान से मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार – पुलिस ने निकाला जुलूस, लगवाई उठक-बैठक कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में आर्मी जवान और उनके दोस्त से मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का सरेआम जुलूस निकाला और उठक-बैठक भी लगवाई। ढाबे ने हुई मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिसके आधार पर सभी आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। मामला माधवनगर थाना अंतर्गत झिंझरी स्थित हीरा ढाबा का है, जहां 21 सितंबर को आर्मी जवान शरद तिवारी निवासी गनियारी और उनके साथी विनय सराफ के साथ कुछ युवकों ने बेहरमी से मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने चाकू भी लहराया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडिशन एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें सरेआम उठक-बैठक लगवाई, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया जा सके।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top