icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
224122
LPLalmani Pandey Follow30 Apr 2025, 10:47 am

Ambedkar nagar - मनसापुर में खुला भव्य फैशन शोरूम

अकबरपुर, उत्तर प्रदेश:मनसापुर बाजार स्थित अथर्व फैशन बाजार का खुला भव्य शोरूम, भाजपा जिला महामंत्री ने किया उद्घाटन, बताते चले कि अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मनसापुर बाजार में फैंसी कपड़े का एक भव्य शोरूम खुला बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री विनय पांडे ने शोरूम का उद्घाटन किया कहा की क्षेत्र वासियों के लिए यहां एक अच्छी फैंसी कपड़े की शोरूम है अब इसके खुलने से लोगों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। शोरूम मालिक आदेश यादव ने बताया कि शोरूम में विभिन्न ब्रांड के कपड़े मौजूद है जो क्षेत्र वासियों के लिए सस्ते दाम पर उपलब्ध हैं। शोरूम खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामपुरा पंचायत चुनाव थाने में भिड़ंत: 18 हिरासत, निष्पक्ष जांच की मांग

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं रामपुरा में सरपंच चुनाव के बाद हुए बवाल का मामला पुलिस ने 18 लोगों को लिया हिरासत में, कार्रवाई का विरोध पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में थाने पहुंचे ज्योति कुमावत के समर्थक हिरासत में लिए लोगों को छोड़ने और निष्पक्ष जांच की मांग डॉ. शर्मा बोले- पुलिस पर पथराव गलत, वीडियो देखकर दोषियों पर हो कार्रवाई झुंझुनूं जिले के गोठड़ा पंचायत समिति की रामपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना के बाद हारे हुए सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों और पुलिस के बीच हुए टकराव के बाद पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लिया है। मामलें को लेकर पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में ज्योति कुमावत और उनके समर्थक गोठड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ने और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग की। डॉ. शर्मा ने कहा कि पुनर्मतगणना की मांग पर निर्वाचन टीम को विचार करना चाहिए था। उन्होंने पुलिस पर पथराव और मारपीट को भी गलत बताते हुए कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर वास्तविक दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई होनी चाहिए। थानाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पुलिस और मतदान दल को स्कूल में रोककर रखा गया था। पुलिस सहायता मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और समझाइश की, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोशित होने पर बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें जवान घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के साथ हाथापाई की और भीड़ को उकसाया। पुलिस के अनुसार घायलों का मेडिकल करवाया जा रहा है तथा क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कराया जाएगा।फिलहाल मामले में जांच जारी है। बाइट 01 : डॉ. राजकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री बाइट 02 : प्रेमप्रकाश, थानाधिकारी, गोठड़ा पुलिस थाना
0
0
Report
Advertisement

ब्राह्मण धर्मगुरुओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर विवेक पांडे के खिलाफ मामला दर्ज

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्राह्मण धर्मगुरुओं व ब्राह्मणों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दर्ज हुआ मामला - पूर्व में भी अभद्र टिप्पणी करने के मामले को लेकर दर्ज हुआ था मामला - प्रेमानन्द,धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी - शिवसैनिकों ने ज्ञापन देकर की थी कार्यवाही की मांग - सिटी कोतवाली में विवेक कोल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला - कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी बाइट 1विवेक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना बाइट 2 थाना प्रभारी दिव्य त्रिपाठी सिटी कोतवाली
0
0
Report

पथरिया में किसान की संदिग्ध मौत पर भारी बवाल, बाजार हुआ प्रभावित

Damoh, Madhya Pradesh:पथरिया में किसान की संदिग्ध मौत के बाद बबाल.. दमोह जिले के पथरिया में कल शाम हुई एक किसान की संदिग्ध मौत के बाद आज पुलिस कार्यवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जमकर बबाल काटा है और इस बबाल की वजह से त्यौहार के समय बाजार बेहद प्रभावित हुआ। दरअसल कल खाद लेने दो लोगों के साथ घर से निकले किन्दहो गांव के किसान धनीराम पटेल का शव पथरिया के रजवांस तिराहे के पास संदिग्ध हालत में मिला था, परिजन आरोप लगा रहे थे कि जिन दो लोगों के साथ धनीराम घर से निकले उन्हीं लोगों ने शराब पिलाकर उनकी हत्या की है। आज शव का पोस्टमार्टम किया गया और जैसे ही दोपहर बाद शव परिजनों को दिया गया उन्होंने बाजार में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू किया और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजन इस मामले में हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय तक चले प्रदर्शन के बाद आश्वासन मिलने पर लोगों ने शव उठाकर उसके अंतिम संस्कार की सहमति जताई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top