Back
बाजपुर धान तौल विवाद: भाकियू- विपणन अधिकारी के बीच तनातनी तेज
SKSATISH KUMAR
Nov 04, 2025 04:03:49
Jaspur, Uttarakhand
धान तौल में आ रही दिक्कतों को लेकर भाकियू पदाधिकारियों और विपणन अधिकारी के बीच तनातनी
एक-दूसरे पर आरोप, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात
स्थान – बाजपुर (उधम सिंह नगर)
बाजपुर अनाज मंडी में धान तौल को लेकर सोमवार को बड़ा विवाद हो गया। भाकियू कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा अपने किसान साथीयों के साथ एसएमआई कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ विपणन अधिकारी रेनू पांडे से किसानों की समस्याओं को लेकर बातचीत करनी थी, लेकिन बातचीत के दौरान मामला गरम हो गया और दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हो गई। विक्की रंधावा ने आरोप लगाया कि "महिला अधिकारी के बाजपुर आने के बाद से लगातार विवाद की स्थिति बन रही है। किसान अपनी फसल लेकर आते हैं, लेकिन कभी पोर्टल बंद कर दिया जाता है, कभी तौल रोक दी जाती है। पर्ची कटने के बाद भी अपडेट नहीं हो रही है, किसान रोज़ परेशान हो रहे हैं।" उनका कहना है कि "अधिकाऱी किसानों को बेवजह परेशान कर रही हैं और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।" इधर, वरिष्ठ विपणन महिला अधिकारी रेनू पांडे ने किसानों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि "जिस धान की तौल हो रही थी उसमें मॉइस्चर ज्यादा था और उसमें फंगस की बदबू आ रही थी। नियमों के तहत उच्च मॉइस्चर मिलने पर तौल रोकनी पड़ी।" उन्होंने कहा कि "किसानों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे वे आहत हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।"
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowNov 04, 2025 09:47:010
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 04, 2025 09:46:460
Report
MGMohd Gufran
FollowNov 04, 2025 09:46:290
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 04, 2025 09:45:220
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 04, 2025 09:39:510
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 04, 2025 09:39:390
Report
RZRajnish zee
FollowNov 04, 2025 09:39:140
Report
RSRahul shukla
FollowNov 04, 2025 09:39:030
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowNov 04, 2025 09:38:570
Report
SVShweta Verma
FollowNov 04, 2025 09:38:370
Report
VSVISHAL SINGH
FollowNov 04, 2025 09:37:530
Report
PTPawan Tiwari
FollowNov 04, 2025 09:37:340
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 04, 2025 09:37:250
Report
MSManish Sharma
FollowNov 04, 2025 09:37:160
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowNov 04, 2025 09:35:550
Report