icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
VSVISHAL SINGH14 Sept 2025, 02:33 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोरबा के विधायक तुलेश्वर मरकाम साइबर फ्रॉड का शिकार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Korba, Chhattisgarh:एंकर - कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम खुद साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। अज्ञात ठगों ने पार्सल डिलीवरी के नाम से मोबाइल के जरिए विधायक को निशाना बनाया। पहले हैकर्स ने विधायक को फोन लगाकर उनके नाम पार्सल आने की बात कही फिर उनके मोबाइल को हैक कर लिया. बाद में विधायक का नाम लेकर उनके जान पहचान और पार्टी वालों से पैसे की मांग करने लगे. जब इस बात की जानकारी विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी वीडियो जारी कर खुद ही दी। अब सवाल सिर्फ विधायक के साथ हुई ठगी का नहीं, बल्कि साइबर सुरक्षा और पुलिस की सतर्कता पर भी उठ रहे हैं। फिलहाल विधायक ने लोगों से अपील की है—साइबर ठगों से सावधान रहें और किसी भी अनजान कॉल पर निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें। एम्बिएंस - तुलेश्वर सिंह मरकाम
0
0
Report
Advertisement

उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद नर्सिंग इंटर्न की हड़ताल जारी; निष्पक्ष जांच की मांग

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में बीते दिन हुए विवाद के बाद छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के विरोध में बुधवार को नर्सिंग इंटर्न छात्रों की हड़ताल जारी रही। छात्रों ने कार्य बहिष्कार करते हुए मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया और पोस्टर-बैनर लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि विवाद में शामिल एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताने योग्य है कि बुधवार को धरने पर बैठे छात्रों ने मेडिकल प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते दिन किसी बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंचने का आरोप है। घटना के बाद नर्सिंग इंटर्न छात्रों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे नजर आए। छात्रों के हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर और बैनर थे। इस दौरान उन्होंने मेडिकल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। धरना दे रहे छात्रों ने मेडिकल प्रशासन पर आरोप लगाया कि मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि यदि किसी छात्र के साथ मारपीट हुई है तो उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छात्रों का कहना है कि कॉलेज परिसर में पढ़ाई के साथ-साथ सभी छात्रों की सुरक्षा भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में किसी भी विवाद या मारपीट की घटना को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
0
0
Report

शामली में इंटरकालेज छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के दिल्ली बस स्टैंड पर इंटर कालेज के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और बेल्ट से हमला किया। इस दौरान एक छात्र को दूसरे छात्रों ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो बना लिया गया जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे से मारपीट करते और बेल्ट से हमला करते दिख रहे हैं। मारपीट के दौरान एक छात्र के सिर में बेल्ट का निशान लगने से चोट लगी और उसका सिर फट गया। इसके बाद छात्रों के बीच विवाद की चर्चा बढ़ी है।
0
0
Report
Advertisement

पप्पू यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर जमुई घटना और बाढ़ राहत की मांग की

Patna, Bihar:जमुई की घटना समेत बिहार के कई अहम मुद्दों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आज राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। पप्पू यादव ने जमुई की घटना को लेकर राज्यपाल से राज्य सरकार से बात करने और मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, उन्होंने कहा कि घटना में जो भी आरोपी हैं, उन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाई जानी चाहिए, साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बिहार बाढ़ से बिगड़े हालात को लेकर भी राज्यपाल के सामने अपनी मांग रखी, उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बिहार की स्थिति खराब हुई है और प्रभावित लोगों को राहत की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय टीम को दोबारा बिहार भेजने और बाढ़ राहत के लिए बिहार को बड़ा पैकेज देने की मांग की। इसके अलावा सांसद ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए, पप्पू यादव ने कहा कि परीक्षा में काफी कुछ हो रहा है और इस मामले पर भी ध्यान देने की जरूरत है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने महामहिम को ज्ञापन सौंपकर बिहार की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है और जमुई की घटना,महिलाओं एवं बच्चियाँ की सुरक्षा, बाढ़ तथा परीक्षा से जुड़े मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम के दूसरे चरण में खाद्य-ईंधन व्यवस्था मजबूत, 25–30 हजार यात्रियों के लिए तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होते ही प्रशासन ने व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। खाद्य पूर्ति विभाग ने धाम में तैनात विभिन्न टीमों के लिए कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन, खाद्य सामग्री और गैस की व्यवस्था कर दी है। संभावित 25 से 30 हजार यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए गैस और ईंधन की अतिरिक्त व्यवस्था भी की जा रही है। केदारनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली के मुताबिक धाम के सभी सेक्टरों में कपाट बंद होने तक पर्याप्त राशन और खाद्य सामग्री उपलब्ध करा दी गई है। मेडिकल टीम, पुलिस, होमगार्ड, राहत-बचाव दल समेत धाम में तैनात सभी टीमों के लिए राशन और गैस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आपात स्थिति के लिए पानी, बिस्किट, नमकीन, फ्रूटी और फल जैसी सूक्ष्म जलपान सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। दूसरे चरण में करीब 25 से 30 हजार यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जनपद में गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कंपनियों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ धाम तक गैस सिलेंडर पहुंचाने में घोड़े-खच्चरों की जरूरत पड़ती है, ऐसे में भीड़ बढ़ने से पहले ही गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। गैस की कमी की स्थिति में इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोव के लिए डीजल की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीं, आपात स्थिति के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल रिजर्व में रखने की व्यवस्था की गई है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी नियमित रूप से गैस और डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
0
0
Report

कोटा में थाने के बाहर प्रेमिका जोड़ी ने जहर खाकर जान बचाने की कोशिश

Kota, Rajasthan:कोटा जिले में दो युवतियो ने एक थाने के बाहर जहर खा लिया। दोनों आपस में प्रेम करती हैं और शादी करना चाहती हैं। मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि दोनों युवतियां रिश्ते में दूरी की बहने बताई जा रही हैं। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था. करीब पांच महीने पहले दोनों घर छोड़कर सवाई माधोपुर चली गई थीं. वहां किराए का कमरा लिया और काम करने लगीं. परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. जिस पर अब वो दोनों खुद थाने पहुंचीं. परिवार को भी बुलाया गया. बयान हुए. दोनों बालिग थीं, इसलिए पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया. कुछ देर बाद दोनों फिर थाने के बाहर पहुंचीं और जहर खा लिया. देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.
0
0
Report
Advertisement

डीडवाना के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने पदभार ग्रहण किया

Didwana, Rajasthan:डीडवाना नगरपरिषद के नव निर्वाचित सभापति भंवरलाल पंवार ने आज विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। खास बात यह रही कि सभापति पंवार टेम्पो में सवार होकर नगरपरिषद पहुंचे और स्वागत के लिए बिछाए गए रेड कॉरपेट को हटवाकर सादगी और आमजन से जुड़ाव का संदेश दिया। पंवार ने कहा कि वे खुद शहर के एक आम नागरिक हैं और आम नागरिकों ने उन्हें सभापति चुना है, ऐसे में वे VIP कल्चर से दूर रहकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की समस्याओं का समाधान और विकास कार्य करवाना चाहते हैं। सभापति कक्ष में पहुंचकर पंवार ने सबसे पहले गणेश पूजन किया और इसके बाद पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विधायक यूनुस खान के साथ निर्दलीय पार्षद और उपसभापति हरीश मोदी के साथ भाजपा पार्षद भी नगरपरिषद पहुंचे। पंवार ने सभी 40 पार्षदों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के डीडवाना के विकास का भरोसा दिलाया। कार्यभार ग्रहण के बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने सभापति भंवरलाल पंवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं。
0
0
Report

पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय भूमिपूजन: संगठन के लिए नया चरण शुरू

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर - पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय का हुआ भूमिपूजन जशपुर जिले के पत्थलगांव में भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतीक्षित कार्यालय के निर्माण को लेकर आज भूमिपूजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील गुप्ता और मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यालय निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। आपको बता दें कि पत्थलगांव में भाजपा कार्यालय की लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसके लिए विधिवत आवदेन देकर कार्यालय की मांग की गई थी जिसपर भाजपा कार्यालय के लिए भूमि मिलने पर अब कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूमिपूजन कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। भूमिपूजन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यालय निर्माण को संगठन की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यालय बनने के बाद यहां पार्टी की बैठकों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं से जुड़े विभिन्न आयोजनों के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा।
0
0
Report
Advertisement

खरोह-करमाजितपुर मार्ग बदहाल, दो किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटे से अधिक

ASAmit SinghFollow11m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार क्षेत्र में खरोह चौराहे से करमाजितपुर जाने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटी नालियां राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। हालत यह है कि करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। करमाजितपुर के सगड़ा टोला को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया भी टूट चुकी है, जिससे आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। चार दिन पूर्व गांव की जोखू साहनी की पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें खाट पर बैठाकर अस्पताल ले गए। पुलिया निर्माण के लिए सरकारी मदद का इंतजार करते-करते ग्रामीणों ने खुद पहल की। सीताराम सिंह, सोनू सिंह, रामहित साहनी, गजेंद्र सिंह, विंध्याचल साहनी, गोविंद साहनी और रामआशीष साहनी समेत ग्रामीण आपसी सहयोग से राशि जुटाकर टूटी पुलिया का निर्माण करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग की बदहाली के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। रविवार को गांव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के सामने भी ग्रामीणों ने सड़क की समस्या उठाई। विधायक ने जल्द मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top