Back
मीरजापुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर 10 गिरफ्तार: चर्च पादरी समेत शामिल
RMRAJESH MISHRA
Dec 16, 2025 03:07:20
Danti, Uttar Pradesh
मीरजापुर देहात कोतवाली पुलिस ने हिंदू से ईसाई बना रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में चर्च के पादरी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं. उनके पास से 4 धार्मिक पुस्तक बाइबिल, 10 कॉपी-किताब, 3 स्मार्ट मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है.
गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और सात महिलाएं हैं. आरोपियों को आर्थिक लाभ, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल की सुविधा समेत कई लालच देकर ईसाई धर्म में शामिल कराए जाने का आरोप है.
कुरकुठिया गांव के आनन्द दूबे ने 14 दिसंबर को नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी. उन्होंने कहा कि धर्म विशेष का प्रचार कर भोले-भाले लोगों को पैसा, बच्चों की पढ़ाई, मेडिकल आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है.
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर खरहरा चर्च के पास से 10 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में भोला पटेल (पादरी), माया पटेल, कृष्णकान्त तिवारी, अंगनू प्रसाद, फूलपत्ती, सुशीला देवी, हीरावती देवी, रेनू, लक्ष्मी और साधना शामिल हैं. सभी भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का काम कर रहे थे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के तिर्वा नगर में वैकल्पिक वाईपास और डी०एन० कॉलेज के सामने जल भराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर कही यह बात ।
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report