Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Lucknow226001
फतेहपुर पहुँचे राहुल गांधी, हरिओम वाल्मीकि परिवार के घर पोस्टर से तनाव
MSMAYUR SHUKLA
Oct 17, 2025 03:33:31
Lucknow, Uttar Pradesh
हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए राहुल गांधी आज फतेहपुर पहुंचेंगे लेकिन हरिओम वाल्मीकि के घर के आसपास दीवारों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए हैं उसमें लिखा है गिद्ध बनकर मंडराते हो नफरत फैलाने आते हो इसके अलावा दर्द को भुनाओ वापस जाओ के पोस्टर भी लगे हैं क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 17, 2025 06:17:23
Bihar:मोरवा में आरजेडी प्रत्याशी रणविजय साहू नामांकन पर विरोध लगातार बना रहा; कुछ युवा काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मोरवा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी रणविजय साहू ने अपना नामांकन गुरुवार को दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुटे और काफिले में भारी भीड़ देखी गई। हलई थाना क्षेत्र के चकभेली चौक पर कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में सड़क और जल जमाव की गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि कई बार विधायक से शिकायत की गई लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया। यह बताया गया कि नामांकन के समय प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पटोरी की ओर बढ़ रहे थे।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 17, 2025 06:17:05
Dungarpur, Rajasthan:दीवाली के सीजन में मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री को रोकने स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ अलंकार गुप्ता ने बताया कि 6 अक्टूबर से जिलेभर में फूड सैंपलिंग के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत डूंगरपुर शहर के साथ ही सागवाड़ा, बिछीवाड़ा, सीमलवाड़ा और आसपुर क्षेत्र में होटल, किराना दुकान, रेस्टोरेंट में छापेमारी की जा रही है। फूड इंस्पेक्टर असीमुद्दीन खान के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूध, मावे से बनी मिठाईयाँ, कलाकंद, बर्फी, खोया, घी और मसालों के सैंपल लिए गए हैं। जिलेभर से 25 से अधिक सैंपल लिए गए हैं। सैंपल को स्वास्थ्य विभाग की बांसवाड़ा लैबोरेर्ट्री में भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आते ही मिलावटी या नकली खाद्य सामग्री पाए जाने पर उनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर लोग अधिक मिठाइयों का प्रयोग करते हैं, इसलिए लोगों को खाने-पीने की चीजें शुद्ध मिलें—इसके लिए अभियान चल रहा है। यह अभियान दीपावली के दिन तक चलेगा। होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों में साफ-सफाई को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 17, 2025 06:16:31
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को शराब के नशे में एक शिक्षक ने शर्मनाक हरकत कर दी। स्कूल का माहौल उस समय बिगड़ गया, जब शिक्षक नशे में धुत होकर परिसर में पहुंचा और महिला शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के सामने ही अपनी टी-शर्ट उतार दी। वायरल विडियो के अनुसार शिक्षक नशे में इतना चूर था कि उसने स्कूल की अनुशासन और गरिमा की पूरी तरह अनदेखी कर दी। महिला शिक्षिकाओं ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह उल्टा उनसे बहस करने लगा। कुछ ही देर में उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और गुस्से में प्राचार्य की कुर्सी पर जाकर बैठ गया।शिक्षक की इस हरकत से स्कूल में मौजूद बच्चे डर गए और कई छात्राएं रोने लगीं। अन्य शिक्षकों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और तत्काल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।डीईओ ने कहा है कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहकर इस तरह का आचरण अस्वीकार्य है। बच्चों के बीच अनुशासन और आदर्श का उदाहरण बनने वाले शिक्षक का ऐसा व्यवहार शिक्षा प्रणाली की छवि को धूमिल करता है।यह घटना केवल एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र के सम्मान पर लगा दाग है। नशे में चूर शिक्षक ने जिस तरह शिक्षा की मर्यादा तोड़ी, उसने यह साबित कर दिया कि अगर ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षा का मंदिर अपवित्र हो जाएगा。
0
comment0
Report
VSVISHAL SINGH
Oct 17, 2025 06:16:17
Noida, Uttar Pradesh:त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ योगी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। दीपावली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ‘दीपावली विशेष अभियान’ (8 से 17 अक्टूबर 2025) के तहत पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है। अब तक प्रदेशभर में 5,464 निरीक्षण और 2,448 छापों के दौरान 3,369 नमूने संग्रहीत किए गए हैं। कुल 3,394 क्विंटल मिलावटी खाद्य सामग्री (₹476 लाख मूल्य) जब्त की गई है, जबकि 1,463 क्विंटल सामग्री नष्ट कराई गई। खास बात ये है कि ये कार्यवाही चार तरह से की जा रही है इसमें मौके पर मिलावटी खोया नष्ट किया जाता है। FIR भी दर्ज की जा रही है। सैंपल भी मौके पर चेक किया जा रहा है। इसके अलावा टास्क फोर्स भी अलग से बना दी गयी है। टेकटैक शैलेंद्र प्रताप सिंह सहायक खाद्य आयुक्त
0
comment0
Report
KJKunal Jamdade
Oct 17, 2025 06:16:07
0
comment0
Report
MSManish Shanker
Oct 17, 2025 06:15:45
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਆਰ.ਟੀ.ਏ ਦਫ਼ਤਰ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਖੇ ਬਿਨਾਂ ਟੈਸਟ ਕਲੀਅਰ ਕੀਤੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਲੈ ਕੇ ਟੈਸਟ ਪਾਸ ਕਰਵਾਉਣ ਤੇ ਲਾਈਸੈਂਸ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਅਦਾਲਤ 'ਚ ਸੁਣਵਾਈ ਵਿੱਚ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਾਂਚ ਏਜੰਸੀ ਨੇ ਤਤਕਾਲੀ ਆਰ.ਟੀ.ਓ. ਪ੍ਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਦਾਲਤ 'ਚ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਦਾਖ਼ਲ ਕੀਤੀ। ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੁੱਖੀ(ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਵਿਅਕਤੀ) ਖਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਚਾਰਜਸ਼ੀਟ ਦਾਖ਼ਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਜਦਕਿ ਵਧੀਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਦੀ ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਚੰਦੋ (ਖਰੜ) ਨਾਂ ਦੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਅਗਾਊਂ ਜਮਾਨਤ ਖ਼ਾਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਵਿਵੇਕ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਐੱਫ.ਆਈ.ਆਰ. ਦਰਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਚਾਰਜ ਸ਼ੀਟ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਕਿ ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਤੋਂ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਟੈਸਟ ਲਈ ਏਜੰਟ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸੁੱਖੀ ਨੇ ਰਿਸ਼ਵਤ ਮੰਗੀ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 2500 ਰੁਪਏ ਹੁਣ ਦੇਣੇ ਪੈਣਗੇ ਤੇ ਕਲੀਅਰੈਂਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਾਕੀ 2500 ਰੁਪਏ ਦਾ ਭੁਗਤਾਨ ਟੈਸਟ ਤੇ ਲਾਈਸੰਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋਵੇਗਾ। ਸ਼ਿਕਾਇਤਕਰਤਾ ਨੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਕੋਲ ਪਹੁੰਚ ਕੀਤੀ। ਅਦਾਲਤ ਮੁਤਾਬਕ ਸੁਰਜੀਤ ਵਿਰੁੱਧ ਦੋਸ਼ ਇਹ ਹਨ ਕਿ ਉਹ ਸਹਿ-ਮੁਲਜ਼ਮ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਲਾਈਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਉਦੇਸ਼ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਪੈਸੇ ਲੈਣ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸੀ। ਇਸ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਆਰ.ਟੀ.ਓ. ਮੋਹਾਲੀ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮਿਲੀਭੁਗਤ ਸੀ。
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Oct 17, 2025 06:15:26
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धान की फसल की कटाई कर किसानों के साथ सीधे संवाद किया। जिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि यह क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट पूरे जनपद में लागू किया गया है, ताकि धान की पैदावार और उत्पादन का सटीक आंकलन किया जा सके। उन्होंने किसानों से विशेष रूप से अपील की कि फसल कटाई के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों और सरकारी सहायता के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का यह एक प्रयास है, और ऐसे कार्यक्रमों से फसल उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा दोनों का बेहतर मूल्यांकन संभव होगा।
0
comment0
Report
Oct 17, 2025 06:13:26
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Oct 17, 2025 06:04:15
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ 50 लाभार्थियों को दीपावली से पहले आशियाने की चाबियाँ दी गईं; नगर परिषद ने मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत नवनिर्मित फ्लैट्स के मालिकों को चाबियाँ सौंपीं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा, सभापति प्रदीप सिंह राजावत और पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा की मौजूदगी रही। जिन परिवारों ने राशि पूरी जमा कर दी है, उन्हें अभी 250 आवास बनाकर तैयार हैं; बाकी आवास भी जल्द सौंपे जाने की उम्मीद है। यह प्रोजेक्ट निचले और मध्यम तबके के लोगों के लिए है, जिसे वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट माना गया। लाभार्थी खुशी से झूम उठे और कहा कि अब वे किराए के मकान में नहीं रहेंगे। मौके पर प्रशासन ने शेष लाभार्थियों के लिए भी आवास उपलब्ध कराने की बात कही।
3
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Oct 17, 2025 06:03:56
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी और प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने एक बार फिर समाज के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है। ज्वालापुर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में पहुंचकर उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सैनेटरी वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को सैनेटरी नैपकिन वितरित किए और इसके सही निस्तारण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। प्रज्ञा दीक्षित ने कहा कि मासिक धर्म से जुड़ी बातें किसी झिझक का विषय नहीं, बल्कि जागरूकता का प्रतीक हैं। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं और किशोरियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही उन्होंने संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। प्रज्ञा दीक्षित की यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।
0
comment0
Report
HNHARENDRA NEGI
Oct 17, 2025 06:03:40
Rudraprayag, Uttarakhand:ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर रूद्रप्रयाग के पास तिलणी में आज सुबह एक भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक ट्राला चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। उसने पार्क की हुई गाड़ियों पर टक्कर मार कर कई गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया और ट्राला उन वाहनों को लगभग 60 से 70 मीटर तक घसीट कर ले गया। दो से तीन मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और एक कार इस घटनाक्रम में छतिग्रस्त हो गईं। ट्राला के अंदर एक मोटरसाइकिल फंसी हुई है। पुलिस ने गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। ट्राला चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन के स्वामियों को भी बुलाया गया है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Oct 17, 2025 06:03:20
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के चरोदा बस्ती में देर रात मामूली सी बात को लेकर बड़ा बवाल हुआ चार आरोपियों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसके बाद उसकी दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई घायल युवक हेमराज साहू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. वी/ओ- दरअसल पूरी घटना रात करीब 11:00 बजे के आसपास की है जब चरोदा बस्ती के नारायणी टंकी के पास हेमराज साहू अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था इसी बीच सभी अपने अपने घर के लिए रवाना हो गए तभी राजेंद्र जोगी के पास भवानी शंकर आया और उसे धमकाने लगा पैसे मांगने लगा है तभी भवानी शंकर ने हेमराज को देखा और दौड़कर उसका कोलर पकड़कर खींच लिया गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और लोहे के रोड से उसे पर हमला कर दिया हेमराज साहू बुरी तरह घायल हो गया इतना ही नहीं हेमराज साहू की दो बहनों में आरोपियों ने आज भी लगा दी उसके वाहन वही जलकर स्वाहा हो गए और सभी आरोपी फरार हो गए आसपास के लोगों ने जब यह वारदात देखी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी फौरन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हेमराज साहू को अस्पताल में भर्ती कराया तो वही सभी बदमाशों की तलाश करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया इधर गुस्साए लोगों ने देर रात भिलाई तीन थाने का घेराव कर दिया पुलिस ने सुबह चारों आदतन बदमाश आरोपियों भवानी शंकर तिवारी, कालू ठाकुर, दुर्गेश कुमार यादव और किशन यादव को रात में ही गिरफ्तार कर लिया सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन रिक्रिएशन कराया इस दौरान उन्होंने वारदात को दोहराया और बताया कि किस तरह उन्होंने युवक पर हमला किया था आरोपियों ने युवक को इतनी बुरी तरह मारा गया वहीं डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि सभी आरोपी बस्ती के पुराने गुंडे-बदमाश हैं पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है घटना के बाद चरोदा बस्ती में दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. बाईट-
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top