Back
योगी बोले बजट से यूपी के किसानों-युवा-स्त्री-गरीबों की आकांक्षाएं पूरी होंगी
SKSantosh Kumar
Feb 02, 2026 09:00:37
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ
CM योगी- तीनों एक सूत्र में पिरोकर हम आज एक मजबूत भारत के निर्माण की दिशा में आने वाली पीढ़ी को जोड़कर आगे बढ़ सकें, इसके लिए यह बजट एक सुदृढ़ नींव के रूप में काम करेगा
कल संसद में प्रस्तुत बजट इसका प्रतीक है। बजट में हर नागरिक के लिए जो अपने कर्तव्य के बारे में मैंने कहा कि मूल कर्तव्यों के बारे में हमने अक्सर चर्चा सुनी है, बजट के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण कर्तव्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है और इसमें जो महत्वपूर्ण पक्ष इसके माध्यम से हम सबके सामने आए हैं, देखने को मिले हैं, उन सब पर भी हम लोग आगे बढ़े हैं...
CM योगी- बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब इन सभी पक्षों को, इन सबकी आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर यह बजट प्रस्तुत हुआ है
स्वाभाविक रूप से इस बजट के माध्यम से देश की सबसे बड़ी आबादी के राज्य की आकांक्षाओं की पूर्ति भी होती है, उसके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुले हैं। इसमें मुख्य रूप से जब हम ध्यान देते हैं, सबसे पहली बात है ₹10,000 करोड़ का एमएसएमई सेक्टर के लिए बजट का प्रावधान..
उत्तर प्रदेश देश के अंदर इसको लीड करता है, देश का सबसे बड़ा MSME बेस यूपी के पास है। 96 लाख MSME यूनिट यूपी के पास हैं और 3 करोड़ जो हमारी आबादी है, इस MSME के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबन के पथ पर अग्रसर होती है..
CM योगी- यह ₹10,000 करोड़ का जो यह फंड है, हमें एमएसएमई सेक्टर में जिसको हमने ओडीओपी के रूप में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' के रूप में प्रमोट किया है, जिसकी हमने ब्रांडिंग की है, डिजाइनिंग के साथ पैकेजिंग के साथ एक्सपोर्ट के साथ जोड़ने का कार्य किया है
हम लोग इस बात को महसूस करते थे कि हमने यह तो किया, इसने हमारे एक्सपोर्ट को बढ़ाया, इसने रोजगार का सृजन किया..
यह ₹10,000 करोड़ हमें इसके अगले भविष्य के लिए, इसको नई तकनीक के साथ जोड़ने के लिए, ट्रेनिंग के प्रोग्राम के साथ जोड़ने के लिए, एक्सपोर्ट के साथ जोड़ने के लिए, पैकेजिंग की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने में यह यूपी जैसे राज्य को मदद करेगा और यूपी सर्वाधिक लाभ इसका ले पाएगा。
CM योगी- 12,20,000 करोड़ रु का इंफ्रास्ट्रक्चर का जो फंड तैयार किया गया है, इसके लिए घोषणा की गई है,स्वाभाविक रूप से इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का है, कनेक्टिविटी का है और भी अन्य सेक्टर को आगे बढ़ाने का..
जिनमें सात रेलवे के नए कॉरिडोर, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी ये दो यूपी को प्राप्त हुए हैं, इन दो नए रेलवे कॉरिडोर का लाभ यूपी की बेहतरीन रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा..
ईस्टर्न एंड वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर ये दोनों यूपी से होकर के जा रहे हैं, जिसमें हमारा लॉजिस्टिक का सबसे बड़ा हब यूपी के अंदर तैयार हो रहा है, इसका लाभ यूपी को प्राप्त होगा...
CM योगी- 20 वॉटर-वे जिनमें यूपी के अंदर देश का पहला इनलैंड वॉटर-वे वाराणसी से हल्दिया के बीच में प्रारंभ हो चुका है,
हमने वाराणसी, प्रयागराज और इसको यमुना में भी आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रस्ताव तैयार किए हैं।
अयोध्या से हल्दिया के बीच में वॉटर-वे को संचालित करने का प्रस्ताव, ऐसे ही राप्ती नदी, गोमती नदी, इन सब में भी ये संभावनाएं और मेरा मानना है कि इन वॉटर-वे का उपयोग हम यहां पर भी कर पाएंगे। एक इस फील्ड में भी हमें एक नया वो मिला है。
कार्गो मूवमेंट के लिए इससे हमें बढ़ावा तो प्राप्त होगा ही, लेकिन शिप रिपेयर इकोसिस्टम को तैयार करने के लिए वाराणसी और पटना में दो विकसित होंगे, तो वाराणसी का लाभ यूपी के इस वॉटर-वे इनलैंड वॉटर-वे की सुविधा को और इस मूवमेंट को आगे बढ़ाने में लागत जो कार्गो का और ट्रांसपोर्टेशन का जो लागत है, उसको कम करने में इसके माध्यम से काफी हद तक मदद मिलेगी..
CM योगी- जो सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर घोषित हुए हैं, इसके दोनों इसमें से दो यूपी के अंदर प्राप्त हुए हैं, यूपी को इसके माध्यम से हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर जिसमें 300 से लेकर 500 किलोमीटर पर आवर रेलवे की स्पीड होगी, इस स्पीड को यूपी में इसका लाभ होगा।
इसके अलावा बायो फार्मा सेक्टर में जो यूपी की नई संभावना है, हम सब जानते हैं कि यूपी इस दिशा में नए सिरे से काम प्रारंभ किया है। अभी कल ही यूपी में हमारी फार्मा की एक कॉन्क्लेव भी है
हम इस पर पहले से काम कर रहे हैं,ललितपुर में हम लोग लगभग 1200 एकड़ क्षेत्रफल में एक नया वहां पर हम लोग बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाए हैं। गौतम बुद्ध नगर के यमुना अथॉरिटी में हम उसको ने मेडिकल डिवाइस पार्क की कार्रवाई हमारी काफी एडवांस स्टेज में है, हम उसको आगे बढ़ا चुके हैं...
CM योगी- 10,000 करोड़ का जो बायो फार्मा के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है, एक ग्लोबल बायो फार्मा हब बनाने की दिशा में भारत को तो मदद करेगा ही, यूपी जैसे राज्य जिनके पास पूरा होमवर्क है और जिसने इस पर तेजी के साथ अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाया है और कल ही हमारा यहां पर फार्मा कॉन्क्लेव भी है जिसमें देशभर से इस फील्ड के स्टेकहोल्डर लखनऊ में उपस्थित हो रहे हैं, यह हमें एक नई सुविधा आगे बढ़ाने के लिए मदद करेगा..
CM योगी- भारत को एक डाटा सेंटर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में जो एक नए कदम बढ़ाने की दिशा में कार्य किए गए हैं, यह एक नई दिशा में हमें आगे बढ़ाएगा, खासतौर पर 22,000 करोड़ रु. से अधिक के जो प्रदेश के अंदर हम लोग डाटा सेंटर की स्थापना का कार्य कर रहे हैं...
यूपी के अंदर काफी बड़े पैमाने पर डाटा सेंटर के निर्माण की कार्रवाई तेजी के साथ आगे बढ़ी है,अब तक उत्तर प्रदेश ने इसमें 700 मेगावाट क्षमता के डाटा सेंटर यूपी में स्थापित किए हैं और भारत सरकार ने इसके हब के रूप में स्थापित करने के लिए जो धनराशि आरक्षित की है, यह हमें काफी हद तक मदद करेगी..
CM योगी- 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना' भी लांच की गई है..
देश के अंदर सबसे अधिक ग्राम पंचायतें यूपी के पास हैं, रूरल पॉपुलेशन देश के अंदर सबसे अधिक यूपी जैसे राज्य में निवास कर रही है, स्वाभाविक रूप से इसका लाभ हमें प्राप्त होगा, अगर यूपी के अंदर हम रेवेन्यू विलेजेज की संख्या ही देखें तो 1,05,000 से अधिक हमारे पास रेवेन्यू विलेजेज हैं..
स्वाभाविक रूप से 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना' का लाभ यूपी को प्राप्त होगा..
CM योगी- ग्रामीण उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग नेटवर्क से जोड़ने में इससे मदद मिलेगी..
जो हमारे कारीगर हैं, उनके उत्पाद हैं, उनको बेहतर मूल्य प्राप्त होगा, स्थानीय स्तर पर विकसित भारत जी राम जी के माध्यम से मार्केट विकसित करने में मदद मिलेगी, इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के अंदर जो ढाई लाख बुनकर हैं, उनके लिए गांवों के जो उद्योग हैं..
खासतौर पर हमारा एमएसएमई सेक्टर बहुत बड़ा ऐसा है जो ग्रामीण क्षेत्र में काम करता है। 'एक जनपद एक उत्पाद' के माध्यम से और 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान' और 'पीएम विश्वकर्मा' के माध्यम से हमने उसको पहले ही प्रमोट किया है, यानी यह पूरा होमवर्क यूपी के अंदर पहले से हुआ है तो स्वाभाविक रूप से 'महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना' के माध्यम से इसका लाभ यूपी को प्राप्त होगा और युवाओं को इसके माध्यम से आत्म स्वावलंबन की ओर बढ़ने में भी यह मदद इसके माध्यम से प्राप्त होगी...
CM योगी- यूपी के अंदर महिला कार्यबल को पिछले 9 वर्ष के अंदर हमने तेजी के साथ आगे बढ़ाया है, जो पहले 12 फीसदी था आज वह 36 फीसदी महिला कार्यबल यूपी के अंदर अलग-अलग सेक्टर में कार्य कर रहा है..
पिछले बजट में प्रदेश को सात ऐसे कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल उपलब्ध हुए थे और हम धन्यवाद देंगे प्रधानमंत्री जी को कि इस बार उन्होंने हर जनपद में एक कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की घोषणा की है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 19, 2026 07:17:590
Report
MMMohammad Muzammil
FollowFeb 19, 2026 07:17:000
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 19, 2026 07:16:470
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 19, 2026 07:16:250
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 19, 2026 07:15:42Noida, Uttar Pradesh:Oyebadul Haq, मुस्लिम मौलाना on Suvendu Adhikari Tweet - Saying- Suvendu ne galat tweet kiya hai
0
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 19, 2026 07:10:070
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 19, 2026 07:09:590
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:09:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 19, 2026 07:09:020
Report
APAshwini Pandey
FollowFeb 19, 2026 07:08:250
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 19, 2026 07:08:160
Report
NSNeeraj Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:07:590
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 19, 2026 07:07:420
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowFeb 19, 2026 07:07:260
Report
1
Report