Back
उत्तर प्रदेश में गणना प्रपत्र डिजिटाइजेशन में रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.14 करोड़ प्रपत्र
RRRakesh Ranjan
Nov 26, 2025 18:01:06
Noida, Uttar Pradesh
लखनऊ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 15.44 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह एवं डिजिटाइजेशन का कार्य 1.62 लाख से अधिक बूथों पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश में बढ़ी जनजागरुकता, मतदाताओं में उत्साह होने, बीएलए के सहयोग एवं बीएलओ की मेहनत की वजह से विगत 24 घण्टों में 1.14 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया, जिसमें प्रति बीएलओ औसत 70 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया। विगत 24 घण्टों में शामली, गोण्डा, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, अमरोहा, संतकबीरनगर, औरैया एवं मिर्जापुर जनपद ने प्रति बीएलओ औसत 80 से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन तेजी के साथ पूर्ण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तक प्रदेश में 6.40 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हो चुका है। जनपद औरैया, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, पीलीभीत, सहारनपुर तथा मुरादाबाद में 50 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज अवश्य होगा, मृत, शिफ्टेड, डुप्लीकेट तथा अनट्रेस्ड मतदाओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। प्रदेश में एसआईआर के बाद शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार होगी। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र में अपनी प्रविष्टियां सही से भरकर बीएलओ को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की अपील की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के कार्य में जुड़े सभी कार्मिक अपनी कार्य योजना के साथ, बीएलओ का सहयोग करते हुए गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन प्रतिदिन अधिक से अधिक कराएं। कम प्रगति वाले बूथों पर बीएलओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त कार्मिक के साथ तकनीकी रूप से दक्ष कार्मिक भी लगाएं जाए। मतदाताओं को यथाशीघ्र गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 26, 2025 18:01:2629
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 26, 2025 18:01:14Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से बुधवार की शाम मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेंट की।
17
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 26, 2025 18:00:4824
Report
VKVishwas Kumar
FollowNov 26, 2025 17:46:0463
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 26, 2025 17:45:4197
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 26, 2025 17:33:03140
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 26, 2025 17:32:2578
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowNov 26, 2025 17:32:08114
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 26, 2025 17:31:55126
Report
PPPrakash Pandey
FollowNov 26, 2025 17:31:28122
Report
AMAnkit Mittal
FollowNov 26, 2025 17:30:5866
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 26, 2025 17:30:38171
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 26, 2025 17:30:23Noida, Uttar Pradesh:Sayram Lake’s frozen waterfall
105
Report