Back
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विकास की धार मजबूत
KRKishore Roy
Nov 11, 2025 08:06:01
Noida, Uttar Pradesh
राजस्थान की जनता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा सरकार को जनहित और विकास के मोर्चे पर बेहतर और प्रभावी शासन बताया है। पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज (PRAS) के राजस्थान तुलनात्मक जनमत सर्वेक्षण – नवंबर 2025 में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि जनता को भजनलाल सरकार की नीतियों और योजनाओं से वास्तविक बदलाव का अनुभव हुआ है। राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से 10 हज़ार नागरिकों की राय पर आधारित इस सर्वे में जनता ने माना कि मौजूदा सरकार ने पानी, बिजली, कानून व्यवस्था, उद्योग, कृषि और रोजगार जैसे जीवन से जुड़े मुद्दों पर ठोस काम किया है। 58% लोगों ने कहा कि पानी की आपूर्ति में सुधार हुआ है, जबकि 52% ने बिजली व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी लोगों ने स्थिर और प्रगतिशील माना। जनता का यह विश्वास बताता है कि सरकार की नीतियाँ ज़मीनी स्तर पर असर डाल रही हैं। उद्योग, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में सरकार को सबसे अधिक समर्थन मिला। 64% नागरिकों ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक माहौल में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कृषि क्षेत्र में 63% किसानों ने माना कि वर्तमान सरकार की योजनाओं से उनकी आय और सुविधाओं में वृद्धि हुई है। कानून व्यवस्था को लेकर 62% नागरिकों ने मौजूदा सरकार को पिछली सरकार से बेहतर माना। लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “सुरक्षित राजस्थान” का लक्ष्य अब हकीकत में बदल रहा है। युवा नीति और रोजगार कार्यक्रमों को लेकर भी 56% लोगों ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर और सक्रिय है। भ्रष्टाचार नियंत्रण और शासन की पारदर्शिता पर 49% नागरिकों ने माना कि सरकार की कार्यशैली ईमानदार और जवाबदेह है। खेल, सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं में भी जनता ने कहा कि सरकार संतुलित दिशा में काम कर रही है और बदलाव दिखाई दे रहा है। 48% नागरिकों ने भजनलाल सरकार का प्रदर्शन बेहतर बताया...जबकि 21% ने सामान्य प्रदर्शन और केवल 31% ने कमजोर प्रदर्शन बताया। सर्वे का परिणाम इस बात की ओर इशारा करता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में जनता का भरोसा, स्थिरता और विकास तीनों मजबूत हुए हैं। जनता का यह मत न केवल सरकार की नीतियों पर विश्वास को दर्शाता है, बल्कि इस भावना को भी प्रकट करता है कि “भजनलाल सरकार काम कर रही है और जनता उसे पसंद कर रही है।”
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowNov 11, 2025 09:36:150
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowNov 11, 2025 09:35:590
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 11, 2025 09:35:500
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 11, 2025 09:35:260
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowNov 11, 2025 09:35:110
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 11, 2025 09:34:490
Report
RMRakesh Malhi
FollowNov 11, 2025 09:34:340
Report
JPJitendra Panwar
FollowNov 11, 2025 09:34:140
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowNov 11, 2025 09:33:200
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 11, 2025 09:32:46Noida, Uttar Pradesh:Showcasing a high quality jacket
0
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 11, 2025 09:32:350
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 11, 2025 09:32:250
Report
NPNishit Pancholi
FollowNov 11, 2025 09:32:070
Report