Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Durg491001

पुलगांव नदी रोड पर धारदार हथियार लेकर डराने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

HSHITESH SHARMA
Mar 17, 2026 04:04:50
Durg, Chhattisgarh
एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि पुलगांव नदी रोड पर दो युवक अपने साथ धारदार हथियार लेकर लोगों को डराते धमकाते हुए उनसे पैसे मांग रहे हैं जिसके बाद फौरन मौके पर पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवक को धर दबोचा युवकों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया पूछताछ करने पर युवकों ने अपना नाम मयंक बांदे और दिनेश ठाकुर बताया गया जिसके बाद दोनों ही युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 17, 2026 05:19:50
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर | लोकेशन – नीमकाथाना मानवाधिकार आयोग के नाम पर क्रेशर पर धमकी देकर वसूली की घटना सामने आई है। माइनिंग एसोसिएशन की सतर्कता से चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों ने क्रेशर पर पहुंचकर जांच के नाम पर क्रेशर बंद करवाने की धमकी देकर पैसे लिए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। नीमकाथाना इलाके के पाटन थाना क्षेत्र में मानवाधिकार आयोग के नाम पर क्रेशर संचालकों को धमकाकर अवैध वसूली कराने का मामला दर्ज किया गया। चार लोग कार पर पुलिस का लोगो और राजस्थान स्टेट ग्रीवेंस ऑफिसर की प्लेट लगाकर क्रेशर पर पहुंचे और खनन से संबंधित दस्तावेजों की जांच का नाटक किया, बाद में चार हजार रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि वे मानवाधिकार आयोग से संबंध नहीं रखते और फर्जी तरीके से वसूली कर रहे थे। आरोपियों के नाम भैंरूराम गुर्जर, रमेशचंद रैगर, रोहिताश रैगर और तुलसीराम गुर्जर बताए गए। घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है और नथुवाला स्थित मुक्कड क्रेशर से दस हजार रुपए की वसूली की जानकारी भी मिली। माइनिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि ये लोग संगठन का नाम लेकर डराने-धमकाकर अवैध वसूली कर रहे थे; ग्राम पंचायत के पास वाहन रोककर कार्रवाई की गई। पाटन थाना में मामला दर्ज कराया गया और चारों को हिरासत में लेकर जांच जारी है।
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 17, 2026 05:19:34
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार से छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग तथा धारदार हथियारों से हमला किया। राजकुमार चौहान करीब 300 मीटर तक दौड़ते रहे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उन्हें दोबारा पकड़ लिया और सिर, सीने और हाथ पर कई वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके पर बैठे रहे और उनकी मौत का इंतजार करते रहे; जब उन्हें यकीन हो गया कि उनकी मौत हो चुकी है, तब सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवारजन घायल अवस्था में राजकुमार चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने गोली के खोखे भी बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल तक पहुंचे थे, जिससे साफ है कि यह पूरी वारदात सुनियोजित थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि राजकुमार चौहान रोज की तरह टहलने निकले थे, तभी अचानक हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। एसपी नॉर्थ ने कहा, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है; जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं; सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं; जल्दी ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया है; पुलिस अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हैं। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है और लोग महसूस कर रहे हैं कि वे असुरक्षित हैं।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 17, 2026 05:18:31
Nawada, Bihar:नवादा में मछली विक्रेताओं के बीच खूनी संघर्ष दुकान लगाने पर विवाद, आधा दर्जन लोग घायल खूनी संघर्ष का मारपीट का लाइव वीडियो बिहार के नवादा जिले के पकरीबरोआं बाजार में मछली विक्रेताओं के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह विवाद मछली की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुआ。 यह घटना मोहम्मद सिराज और मोहम्मद खुर्शीद के परिवारों के बीच हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे कई लोग जख्मी हो गए。 घायल मोहम्मद सिराज ने बताया कि मोहम्मद खुर्शीद के लोग उन्हें दुकान लगाने पर अक्सर परेशान करते हैं। सिराज के अनुसार, जब उनकी बिक्री बढ़ती है तो दूसरा पक्ष मारपीट करता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई。 सिराज ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उन्हें दुकान उजाड़ने और वहां से भगाने की धमकी देते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान पर मछली की बिक्री अच्छी हो रही थी, तब 10 लोगों ने उन पर (तीन लोगों पर) अचानक हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी。 बाइट_ परिजन
0
comment0
Report
DTDhiraj Thakur
Mar 17, 2026 05:17:45
Ranchi, Jharkhand:JMM असम विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरेगी, झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए, निर्वाचन आयोग को भेजी सूची ... माइक्रो लेवल पर काम शुरू करेगी ...विरोधी नसीहत देने के साथ साथ हमलावर हुए आसाम में होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मी और राजनीतिक हलचल झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा मजबूती से आसाम में चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है तो कांग्रेस पार्टी ने भी झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है , वही बीजेपी सत्ताधारी दल पर आसाम को लेकर न सिर्फ हमलावर है बल्कि नसीहत भी दे रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह दावा है कि हमारे राज्य के निर्माता शिबू सोरेन ने असम की धरती को पहले से ही उपजाऊ करने का काम किया था और अब हमारी पार्टी वहां जाकर एक सकारात्मक चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने असम के लोगों के साथ जो वादा किया था उसकी वादा खिलाफी की गई।और वहां पार्टी चुनाव में लड़ेगी और जीतेगी भी। बाइट....मंगल कालिंदी,जेएमएम राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि जो भी असम में गरीबों का लड़ाई लड़ेगा उनका राज होगा। रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो यह पार्टी झूठी है और वहां से उनके धराशाई होने की शुरुआत होगी। बाइट.....सुरेश पासवान,राजद इधर कांग्रेस असम में गठबंधन की बात कर रहा है कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का ऑर्गेनाइजेशन वहां है और लगभग 50 लाख की आबादी वहां पर वास करती है हम सबको मिलजुल कर चुनाव में उतरना चाहिए ताकि मिलकर परास्त किया जा सके बाइट.....सुरेश बैठा,कांग्रेस इधर भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर कटाक्ष करते हुए कहां की झामुमो के पास विकास की कोई रूपरेखा नहीं है झारखंड संभाल नहीं रहा है और असम में चुनाव लड़ेंगे। झारखंड में आज सरकार की स्थिति क्या है यहां के आदिवासी कैसे रह रहे हैं उस पर तो ध्यान नहीं जा रहा असम में जाकर क्या करेंगे। बाइट....कुमार उज्जवल,बीजेपी
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Mar 17, 2026 05:17:36
Bhagalpur, Bihar:समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भागलपुर में रहेंगे. जगदीशपुर प्रखंड के बैजनी गांव में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे. मुख्यमंत्री भागलपुर जिले के लिए ₹271 करोड़ की लागत वाली 56 योजनाओं का शिलान्यास और ₹171 करोड़ की 88 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. स्थानीय लोगों के साथ जन-संवाद करेंगे और जिले में चल रही विकास व कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री बैजनी ग्राम में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' के तहत विवाह मंडप का शिलान्यास करेंगे और वहां स्थित एक विशाल तालाब का अवलोकन भी करेंगे. राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी और स्टाल लगाए गए हैं जिसका अवलोकन करेंगे.
0
comment0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
Mar 17, 2026 05:17:27
Panna, Madhya Pradesh:गैस की किल्लत से तपती धूप में कतारें और रसोई गैस सिलेंडर का बंटवारा पुलिस के पहरे में हो रहा है। पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है। एक अदद सिलेंडर पाने के लिए लोग कड़ाके की धूप में घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं। गुनौर गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुषों का तांता लगा रहता है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोग खाली हाथ लौट जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने एजेंसी संचालक पर मनमानी और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप लगाए हैं। कतार में खड़े लोग कहते हैं कि न तो वहां छाया है और न ही पानी की व्यवस्था। भीषण गर्मी और अव्यवस्था से लोगों में आक्रोश है। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है, अब पुलिस की निगरानी में ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है ताकि भीड़ में विवाद न हो। क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन से गैस की नियमित आपूर्ति और एजेंसी परिसर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Mar 17, 2026 05:16:26
Jalalpura, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया दतिया निवासी बदमाश नदीम महज 16 घंटे बाद पुलिस को चकमा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया। करीब आधे घंटे बाद उसके फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और दिन रात तक पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। लेकिन उसकी तलाश नहीं कर पाई, बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम मेडिकल कराने उसे अस्पताल लाई थी, तभी वह मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने से ऑटो में बैठकर भाग निकला था। वी/ओ.1- दरअसल रविवार की रात दो बजे पुलिस मुठभेड़ में नदीम और उसके साथी संजय जाटव को पकड़ा था। दोनों को पुलिस जिला अस्पताल मेडिकल कराने लाई थी। तभी शाम के समय नदीम लंगड़ाते हुए पुलिस कस्टडी से अस्पताल के मुख्य द्वार से बाहर निकला और मिनर्वा पुलिस चौकी के पास खड़े ऑटो में बैठा और ऑटो चालक को 50 देकर फरार हो गया, अस्पताल में जब पुलिसकर्मियों को नदीम के गायब ने होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस की कई टीमें नदीम की तलाश में जुटी है और ऑटो चालक अमित से भी पूछताछ कर रही है। बाइट- अमित..... ऑटो चालक
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top