Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
योगी मॉडल से यूपी की अर्थव्यवस्था में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिला
VSVISHAL SINGH
Feb 18, 2026 13:48:28
Noida, Uttar Pradesh
सीएम योगी के 'टेंपल इकॉनमी मॉडल' से मजबूत हो रही यूपी की अर्थव्यवस्था पिछली सरकारों में उपेक्षित रहे राज्य के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर आधारभूत ढांचे के विकास से मिला पर्यटन को बल सुविधाएं बढ़ीं तो श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में भी हुआ भारी इजाफा स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, आतिथ्य, परिवहन व सेवा क्षेत्र में बढ़ा कारोबार अयोध्या, काशी, प्रयागराज ही नहीं, छोटे शहरों तक दिखाई दिया योगी मॉडल का असर लखनऊ, 18 फरवरी। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक पर्यटन केवल आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाला सशक्त मॉडल बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘टेंपल इकॉनॉमी मॉडल’ ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्राचीन धार्मिक स्थलों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाए तो आस्था, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था, तीनों को एक साथ मजबूती से आगे बढ़ाया जा सकता है। पिछली सरकारों के दौर में उपेक्षित रहे अनेक धार्मिक स्थलों पर अब सुनियोजित विकास कार्यों ने तस्वीर बदल दी है। सड़कों का चौड़ीकरण, घाटों का सौंदर्यीकरण, आधुनिक यात्री सुविधाएं, समुचित पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, ठोस सुरक्षा प्रबंधन और स्वच्छता व्यवस्था जैसे बुनियादी सुधारों ने श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाया है। इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि उत्तर प्रदेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की जा रही है। आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष उत्तर प्रदेश में 122 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे। यह संख्या न केवल राज्य के प्रशासनिक प्रबंधन की क्षमता को दर्शाती है, बल्कि इस तथ्य को भी स्थापित करती है कि धार्मिक पर्यटन अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बन चुका है। बड़े धार्मिक केंद्रों से लेकर छोटे शहरों तक असर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के विकास और भव्य अवसंरचना निर्माण ने वैश्विक स्तर पर पहचान बनाई है। वहीं वाराणसी में काशी क्षेत्र के व्यापक विकास, घाटों के पुनरुद्धार और यात्री सुविधाओं के विस्तार ने पर्यटन को नई ऊंचाई दी। प्रयागराज में संगम क्षेत्र के विकास और महाकुंभ व माघ मेला जैसे विशाल धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन ने भी इस मॉडल की प्रभावशीलता को प्रमाणित किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि ‘टेंपल इकॉनॉमी मॉडल’ का प्रभाव केवल इन प्रमुख धार्मिक शहरों तक सीमित नहीं रहा। मथुरा, चित्रकूट, नैमिषारण्य, विंध्याचल और अन्य छोटे धार्मिक नगरों में भी आधारभूत ढांचे के विकास के साथ स्थानीय व्यापार और सेवाक्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है。 धार्मिक पहचान से आर्थिक पुनर्जागरण तक आईआईएम लखनऊ की अयोध्या पर आधारित हालिया रिपोर्ट भी टेंपल इकोनॉमी को सपोर्ट करती है। रिपोर्ट में अध्ययन के आधार पर बताया गया है कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आर्थिक गतिविधियों में ऐतिहासिक उछाल दर्ज किया गया। करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन ने आतिथ्य, परिवहन, निर्माण और सेवा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा कीं। 150 से अधिक नए होटल और होमस्टे स्थापित हुए, हजारों एमएसएमई सक्रिय हुए और स्थानीय बाजारों में कारोबार कई गुना बढ़ा। छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। रियल एस्टेट क्षेत्र में भी तेज उछाल देखा गया, जिससे निजी निवेश को मजबूती मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे, आधुनिक रेलवे स्टेशन, चौड़ी सड़कों और नगर सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों ने अयोध्या को एक सुव्यवस्थित धार्मिक-पर्यटन केंद्र में परिवर्तित करने की दिशा में ठोस आधार प्रदान किया। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला नया जीवन इसी तर्ज पर अन्य धार्मिक स्थलों में भी सुविधाएं बढ़ने से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई और इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, प्रसाद उद्योग, होटल एवं गेस्ट हाउस व्यवसाय, परिवहन सेवाओं, रेस्तरां, गाइड सेवाओं और छोटे व्यापारियों के कारोबार में भी उल्लेखनीय विस्तार हुआ। हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिले। हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की मांग बढ़ने से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा को भी बल मिला है। धार्मिक पर्यटन स्थलों पर स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ी है, जिससे ग्रामीण और अर्धशहरी अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचा है। आस्था से अर्थव्यवस्था तक का समन्वय योगी सरकार का यह मॉडल इस सोच पर आधारित है कि आस्था और अर्थव्यवस्था एक दूसरे के पूरक हो सकते हैं। यदि धार्मिक स्थलों का समग्र विकास किया जाए, तो यह न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का माध्यम बनता है, बल्कि क्षेत्रीय विकास और निवेश आकर्षण का भी आधार तैयार करता है। आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ होटल इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, परिवहन नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं में भी तेजी देखी जा रही है। बेहतर कानून-व्यवस्था और सुव्यवस्थित आयोजन क्षमता ने निवेशकों का विश्वास भी बढ़ाया है। सनातन अर्थशास्त्र का आधुनिक मॉडल अर्थशास्त्री पंकज जायसवाल का कहना है कि 122 करोड़ पर्यटकों और श्रद्धालुओं का आगमन यह दर्शाता है कि धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र अब “इमोशनल स्पेस” से आगे बढ़कर “इकोनॉमिक जोन” बन चुके हैं। योगी सरकार ने भारत की पारंपरिक ग्राम-नगर-तीर्थ संरचना को आधुनिक नीति और अवसंरचना से जोड़कर एक ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसमें आस्था आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनती है। प्रदेश सरकार के हालिया बजट में नगर विकास के लिए ₹26,514 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह निवेश केवल अवसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि नगर-आधारित आर्थिक पुनरुत्थान की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है। काशी-विंध्य क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण और प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्र के प्रस्तावित विकास जैसे कदम सांस्कृतिक भूगोल को आर्थिक भूगोल में रूपांतरित करने की दिशा में उठाए गए हैं। रामपथ, तीर्थ सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक केंद्रों और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार धार्मिक स्थलों को स्थायी आर्थिक केंद्रों में बदलने का आधार तैयार कर रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 18, 2026 15:19:39
Lodhipur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती आठ फरवरी को घर से प्रेमी के साथ चली गई थी। परिजनों की तहरीर पर इस मामले में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। घर से जाने के बाद युवती ने प्रेमी से शादी कर ली। बुधवार को युवती शादीशुदा महिला की वेशभूषा में कोतवाली पहंुच गई। जानकारी लगते ही उसके परिजन भी पहंुच गए। उन्होंने युवती को बात करने के लिए कोतवाली गेट पर बुलाया। इस दौरान मौजूद परिवार की महिलाएं उस पर टूट पड़ी और उसे घसीटते हुए तहसील के अंदर ले गई। वहां से परिजन युवती को बिना पुलिस के बताए घर लेकर चले गए। कोतवाली गेट से युवती को पकड़कर ले जाने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। पुलिस ने युवती की खोजबीन शुरु कर दी। युवती अपने घर मिली। पुलिस उसे वापस कोतवाली लाई।
99
comment0
Report
FWFAROOQ WANI
Feb 18, 2026 15:17:36
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 18, 2026 15:17:26
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद में 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वाहन को जिला जज सतेंद्र कुमार, देवेन्द्र सिंह, अम्बर रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से रवाना किया। यह प्रचार वाहन जिले की विभिन्न तहसीलों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर शिविर की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगा। जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने बताया कि मेगा शिविर का उद्देश्य समाज के निर्बल, असहाय और पात्र लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शिविर में पहुंचकर वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला सहित अन्य योजनाओं का लाभ लें। इसी क्रम में आज जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, शाश्वत पाण्डेय, त्रिभुवन नाथ तथा पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में 22 फरवरी को होने वाले मेगा शिविर की तैयारियों और समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 18, 2026 15:17:09
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिला-सवाई माधوपुर विधानसभा क्षेत्र-खंडार खबर लोकेशन-चौथ का बरवाड़ा हेडलाइन:- चौथ का बरवाड़ा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण पर चला पीला पंजा। एंकर:-सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। चौथ माता मार्ग पर वन भूमि में अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों को हटाने के लिए विभाग ने अभियान चलाया। Actions के दौरान करीब 15 से अधिक दुकानों को हटाया गया, जबकि जिन दुकानों में अधिक सामान रखा था उन्हें दो दिन का अंतिम नोटिस देकर स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चौथ माता मार्ग पर बड़ी संख्या में पूजा-प्रसाद और अन्य अस्थायी दुकानें वन क्षेत्र की भूमि पर संचालित हो रही थीं। विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से नोटिस जारी कर समझाइश दी जा रही थी, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया और नुकसान की आशंका व्यक्त की। उनका कहना है कि इससे उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करने की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने दो दिन बाद पुनः अभियान चलाने की बात कही है। विजुअल अटैच। बाइट - मनीषा, एसीएफ, वन विभाग अधिकारी.
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 18, 2026 15:16:51
Govind Garh, Rajasthan:गोविंदगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद गोविंदगढ़ (गोविंदगढ़)। क्षेत्र में संगठित अपराध और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी धर्मसिंह (पु.नि.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना आबिद खान (20 वर्ष) निवासी खाडिया वास पापड़ा (डीग) और उसका साथी आरिफ उर्फ पर्रा (34 वर्ष) निवासी खाडिया वास पापड़ा (डीग) शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विभिन्न जिलों और पड़ोसी राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 18, 2026 15:16:25
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में अंधविश्वास और लालच का खेल सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। डोलरिया शासकीय कॉलेज के प्राचार्य से दफ़ीना और गड़े खजाने निकालने के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर ली गई। ठग कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि प्राचार्य के ही पूर्व कार चालक अंकित शर्मा थे। तंत्र-मंत्र, खजाने और कानूनी कार्रवाई के डर का जाल ऐसा बुना गया कि प्राचार्य करोड़ों रुपये गंवा बैठे। लेखक: जानकारी के अनुसार, डोलरिया शासकीय कॉलेज के प्राचार्य अपने पूर्व चालक अंकित शर्मा के जाल में फंस गए। आरोपी ने तंत्र-मंत्र और जमीन में गड़े खजाने की कहानी सुनाई, अपने घर पर खुदाई का नाटक किया और पोटली निकालकर उसे खजाना बताया। साथ ही धमकी दी कि अगर पुलिस को पता चला तो कानूनी कार्रवाई होगी। भय के कारण प्राचार्य ने पोटली अपनी तिजोरी में रख ली। कुछ दिन बाद आरोपी ने उज्जैन के कथित महाराज और साधु की हत्या जैसी झूठी कहानियां गढ़कर प्राचार्य को और भयभीत किया और पैसे देने के लिए मजबूर कर दिया। डर और बदनामी के भय में प्राचार्य लगातार दबाव में रहे। आरोपी अंकित शर्मा ने अलग-अलग माध्यमों ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, नकद और गोल्ड लोन के जरिए कुल 1 करोड़ 4 लाख रुपये प्राचार्य ने दे दिए। बाद में जब प्राचार्य को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अंकित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
0
comment0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
Feb 18, 2026 15:16:11
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचा ली। दोनों की जान-पहचान फेसबुक के जरिए हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। मामला कोतवाली बागपत क्षेत्र के कस्बा टटीरी का है। टटीरी निवासी हरीश कश्यप की एक साल पहले फेसबुक के जरिए मुजफ्फरनगर के पिनना गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला सोनी से दोस्ती हुई। महिला के दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि महिला तीन बार पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंची और साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। हर बार परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे वापस भेज दिया। मंगलवार की सुबह महिला एक बार फिर ट्रेन से सफर कर प्रेमी के घर पहुंची और साफ कह दिया कि अब वह वापस नहीं जाएगी। कुछ देर बाद महिला का पति पीरु और उसके मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई, जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी युवक को कोतवाली लेकर आई, जहां महिला भी पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने घंटों दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला और युवक साथ रहने पर अड़े रहे। आखिरकार महिला के पति ने उसे यह कहकर प्रेमी के सुपुर्द कर दिया कि अब इसके साथ ही रहना। इसके बाद युवक के परिजनों ने कोतवाली में मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। दोनों ने अपनी मर्जी से साथ रहने की इच्छा लिखित रूप में पुलिस को दी। देर शाम दोनों ने कस्बे के एक मंदिर में शादी रचा ली। बुधवार सुबह शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Feb 18, 2026 15:15:47
Jaspur, Uttarakhand:स्लग - वन मंत्री ने किया फाटो टाइगर सफारी के लिए नए गेट का उद्घाटन एंकर - प्रदेश सरकार लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है और जंगलों में सफारी को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है उसी क्रम में आज जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के फाटो टाइगर सफारी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पतरामपुर क्षेत्र से आज एक नए गेट का शुभारंभ किया गया आपको बता दे आज प्रदेश जे वन मंत्री सुबोध उनियाल जसपुर पहुँचे ओर पतरामपुर पहुचकर वन मंत्री ने सफारी के लिए नए गेट का शुभारंभ किया और साथ ही सफारी के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सांसद अजयभट्ट , पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विधायक आदेश चौहान व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वी ओ - गेट का शुभारंभ करने पहुँचे वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इको टूरिज्म की जो संभवनाएं थी हमारे_state में उसके लिए नए अवसर ढूंढ कर हमारे_state में 2 लाख नोजबानो को रोजगार दे सकते है उसके तहत फाटो में सफारी शुरू करने का निर्णय लिया गया था उसकी शुरुआत होने जा रही है और जसपुर के लिए एक ऐतिहासिक दिन है जो जसपुर की पहचान भी बनेगा और तमाम लोगो को जिसमे गाइड होये ये सफारी में गाड़ियों के माध्यम से या दुकान के माध्यम से लोगो के रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी ओर ये कार्बेट से लगा हुआ क्षेत्र है इससे देश दुनिया के लोगो को यंहा पर्यटन का माध्यम बनेगा ओर साथ ही तुमड़िया डैम में रिवर सफारी के लिए भी प्रयास किये जायेंगे क्योंकि अभी जब पीछे दुवई में गया था तो वंहा रिवर सफारी देखी थी उसी की तर्ज पर यंहा रिवर सफारी ओर बर्ड वाचिंग के लिए जो बात की गई है उसकी संभावनाओं के हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी ओर इको टूरिज्म को लेकर एक बहुत महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज करा सके वन मंत्री ने कहा वनों में मेन पावर भी बढ़ाई गई है दो हजार से ज्यादा नियुक्तियां की गई है चाहे फारेस्ट गार्ड हो दरोगा हो या रेंजर हो नियुक्तियां की गई है बाईट - सुबोध उनियाल ( वन मंत्री उत्तराखंड )
0
comment0
Report
MKMANISH KUMAR
Feb 18, 2026 15:08:55
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के मदनपुर के ग्रामीण इलाके के लोगो में उस वक्त खलबली मच गई जब उन्होंने एक जंगली हाथी को गांव की तरफ आते देखा। दरअसल अपने झुंड से बिछड़कर यह हाथी रात के अंधेरे में भटक गया। इलाके के लोग दहशत में आ गए और इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की तरफ से हाथी को इस क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है ताकि उसे निकटवर्ती पलामू के जंगल की तरफ भेजा जा सके। वनपाल रौनक कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से यह हाथी इस क्षेत्र में है। सबसे पहले चाल्हो पहाड़ की तरफ इसे देखा गया जहां से निकलकर यह हाथी फिलहाल चौखड़ा की तरफ आ गया है जिसे जंगल की तरफ भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाथी बिल्कुल शांत प्रकृति का है और अभी तक उसकी तरफ से कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचाया गया है。
0
comment0
Report
OBOrin Basu
Feb 18, 2026 15:08:26
Noida, Uttar Pradesh:15 फरवरी को, गरबेटा पुलिस स्टेशन के चंद्रकोना रोड इलाके में कुबाई पुल पर एक अन्य धर्म के युवक को हिंदू प्रतीक ओम वाले झंडे पर थूकते हुए देखा गया। युवक ने कथित तौर पर इसका वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। बाद में, यह तस्वीरviral हो गई। राज्य के विपक्षी नेता शुवेंदु अधिकारी ने भी इसे अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया। इस तस्वीर को देखने के बाद, हिंदू जागरण मंच ने उसी रात चंद्रकोना रोड पुलिस स्टेशन में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गरबेटा पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को 16 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। चूंकि युवक नाबालिग है, इसलिए उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उसे 5 दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया। फिलहाल, नाबालिग सरकारी गृह में है। हिंदू जागरण मंच ने युवक के लिए कड़ी सजा की मांग करते हुए आंदोलन शुरू किया है। उनका कहना है कि 28 जनवरी को संघ की शताब्दी मनाने के लिए एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें चंद्रकोना रोड के विभिन्न स्थानों पर हिंदू चिन्ह 'ओम' लिखे झंडे फहराए गए थे। इसी तरह कुबाई ब्रिज पर भी झंडे लगाए गए थे। यहीं पर युवकों ने यह जघन्य अपराध किया।
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 15:06:10
Gwalior, Madhya Pradesh:GWALIOR (MP) बाबा बागेश्वर की सलाह, तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन एमपी के ग्वालियर के डबरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान... - डबरा में आयोजित कथा में व्यास पीठ से किया युवतियों को सचेत... - कहा - तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम्ह कभी ना बुर्के वाली बन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में ले रहे हैं हिस्सा, तीन दिवस तक सुनाएंगे कथा, कथा के दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवतियों को आगाह किया... - बाबा बोले 18 से 25 वर्ष के बीच में जो बालक - बालिका सुधरा रहेगा, वह कभी बिगड़ नहीं सकता है और जो इस बीच में बिगड़ जायेगा, वह कभी सुधर नहीं सकता है, आगे उन्होंने व्यास पीठ से युवतियों को संबोधित करते हुए कहा, तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन, शिक्षित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, कोई किसी को नहीं बिगाड़ता, अगर खुद में कोई खोट ना हो, राम के राज्य में रहकर के मंथरा सुधरी नहीं, और रावण के राज्य में रहकर विभीषण बिगड़ा नहीं (वीडियो - पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीठाधीश्वर)
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 18, 2026 15:05:38
Noida, Uttar Pradesh:GWALIOR (MP) बाबा बागेश्वर की सलाह,तुम दुर्गा बन,काली बन,तुम कभी ना बुर्के वाली बन एमपी के ग्वालियर के डबरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान... डबरा में आयोजित कथा में व्यास पीठ से किया युवतियों को सचेत... कहा - तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में ले रहे हैं हिस्सा, तीन दिवस तक सुनाएंगे कथा, कथा के दूसरे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने युवतियों को आगाह किया... बाबा बोले 18 से 25 वर्ष के बीच में जो बालक - बालिका सुधरा रहेगा,वह कभी बिगड़ नहीं सकता है और जो इस बीच में बिगड़ जायेगा, वह कभी सुधर नहीं सकता है,आगे उन्होंने व्यास पीठ से युवतियों को संबोधित करते हुए कहा, तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन, शिक्षित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, कोई किसी को नहीं बिगाड़ता, अगर खुद में कोई खोट ना हो, राम के राज्य में रहकर के मंथरा सुधरी नहीं,और रावण के राज्य में रहकर विभीषण बिगड़ा नहीं
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 18, 2026 15:05:18
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - तोरपा प्रखंड अंतर्गत 16 पंचायत के 138 विद्यालय के 316 रसोईयाओं ने किया धरना प्रदर्शन。 खूँटी जिले के तोरपा प्रखंड क्षेत्र के सभी 16 पंचायत के 138 विद्यालय में कार्यरत 316 रसोईया पाँच सूत्री मांगों को लेकर तोरपा प्रखंड संसाधन केंद्र में आज जमकर धरना प्रदर्शन किया। जिन्हें सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। रसोइयाएं न्यूनतम मजदूरी की मांग कर रही हैं। जो कि सरकार जो स्वयं एक मजदूर की न्यूनतम मजदूरी तय किया है उस मजदूरी को रसोइयाओं को प्रदान किया जाए। साथ ही पाँच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। जिसमें सैकड़ो रसोईया प्रखंड संसाधन केंद्र तोरपा के सामने नाराजगी जाहिर कर काम के बदले न्यूनतम वेतनमान देने,10 लाख रुपए का जीवन बीमा देने का मांग किया। तथा, संबंधित विभाग के द्वारा समय पर मानदेय भुगतान नहीं कराए जाने से होने वाले परेशानी की जानकारी देकर नारेबाजी करते हुए नाराजगी व्यक्त किया。 प्रखंड क्षेत्र के रसोईया के हड़ताल में जाने की खबर पर झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण स्कूल की शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के डायरेक्टर शशि रंजन के द्वारा रसोईया के लंबे समय तक कार्य में अनुपस्थित रहने पर नए रसोइया चयन करने और वेतन में कटौती की कार्रवाई का पत्र जारी किया गया है.इस संबंध में रसोईया संघ के सदस्यों ने कहा कि वह पिछले 21 वर्षों से विद्यालय में रसोईया का कार्य कर रहे हैं.इसके बावजूद विभाग मदद पहुंचाने के बजाय दबाव बना रही है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top