रेल में बच्चे को गोद में लिए हुई आवाज़ से ट्रेन पर प्रतिभा चमकी
Noida, Uttar Pradesh:Singing in a beautiful voice while holding her baby in her arms on a train. No stage, no spotlight just a beautiful voice and real life. Talent exists everywhere; sometimes we just need to pause and listen closely.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महासमुंद पुलिस ने 9 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund, Chhattisgarh:महासमुंद पुलिस ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बड़ी कार्रचाई में महासमुंद पुलिस ने 09 क्विंटल 12 किलो 760 किलोग्राम गांजा के साथ आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी महासमुंद पुलिस ने जब्त किया है। यह तस्करी केला परिवहन की आड़ में बोरियों में छुपाकर की जा रही थी। आरोपी तस्कर पुलिस को गुमराह करने के लिए वाहन के फर्जी नंबर प्लेट का भी उपयोग कर रहा था। उक्त गांजा उड़ीसा से ले जाकर उत्तरप्रदेश में खपाने वाला था तस्कर। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस सहित सख्त कार्रवाई करते हुए कुुतरचना की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दरअसल ओड़िशा राज्य की सीमा की तरफ से महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र की तरफ पलसापाली बेरियल की तरफ वाहन आ रही थी, जिसे जांच करने पर पूरा माजरा सामने आया। पकड़े गये आरोपी का नाम अब्दुल नयीम है, जिसकी उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है, जो झारखंड का रहने वाला है。0
0
Report
जबलपुर में बिजली कटौती से किसान-व्यापारी परेशान, फसलें और धंधा प्रभावित
Jabalpur, Madhya Pradesh:गर्मी का मौसम आते ही जबलपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है किसान हो या व्यापारी या फिर आम आदमी सभी बिजली कटौती से परेशान हैं वहीं ग्रामीण इलाकों में लाइन का मेंटेनेंस ना होने से खतरे के साये में किसान खेती करने को मजबूर हैं वहीं छोटा-मोटा धंधा कर गुजारा करने वालों का कहना है कि इस सीजन में बिजली बार-बार ट्रिप होती है जिससे कि वह काफी परेशान है और उनका धंधा भी नहीं चल पा रहा है वही जबलपुर के बेलखेड़ी गांव के किसानों का कहना है कि दिन जगह रात में 10:00 बजे के बाद बिजली आती है और सुबह 6:00 बजे चली जाती है जिसके चलते उनके फसलें भी सूख रही हैं लिहाजा बो परेशानहै बाइट बेदनालाल किसान बेलखेड़ी बाइट किसान वही आटा चक्की चलाकर अपना जीवन यापन करने वाले विवेक साहू का कहना है कि इन दिनों बिजली का कोई भरोसा नहीं बार-बार बिजली ट्रिप होती है जिससे कि वह अपना धंधा पानी भी नहीं चला पा रहे हैं बाइट विवेक साहू आटा चक्की व्यापारी वहीं ग्रामीण इलाकों में लाइन का मेंटेनेंस ना होने के कारण बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं जिसके चलते किसान कभी भी इनकी चपेट में आ सकते हैं और बड़ा हादसा भी हो सकता है किसानों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। लिहाजा खतरे के साए में खेती करने को मजबूर हैं बाइट माधव उर्मलिया किसान नेता उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल पहले तो काम आता था लेकिन फिर अचानक बिजली बिल कंपनी के द्वारा इतना ज्यादा भेज दिया जाता है कि उसे भरने में भी पसीने छूटते हैं अधिकारियों से शिकायत भी करो तो कोई हल नहीं निकल पाता शासन प्रशासन लाख दावे करें कि किसानों और आम आदमियों को पर्याप्त बिजली मिल रही है लेकिन हकीकत कुछ और है तमाम आंदोलन के बाद भी किसानों को समय से बिजली नहीं मिल पा रही है वहीं उपभोक्ता भी महंगी बिजली बिलों को भरने के लिए मजबूर हो रहे हैं वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी सब कुछ नियमों का हमारे देकर टाल देते हैं और तकनीकी समस्या बात कर जिम्मेदारी से बचने की बात करते नजर आते हैं।0
0
Report
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का ज्ञापन, बहेड़ी में प्रशासन से त्वरित कार्
Baheri, Uttar Pradesh:भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) बहेड़ी, जनपद बरेली की ओर से तहसील क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में क्षेत्र के गांवों में जल शक्ति मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों और पाइपलाइन की खराब स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। बताया गया कि कई गांवों में पाइपलाइन लीक होने और गहरे गड्ढे बनने से आए दिन बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो रहे हैं तथा किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है, इसलिए इनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन में आवारा पशुओं के बढ़ते आतंक को भी प्रमुख मुद्दा बताया गया है। किसानों ने कहा कि तहसील बहेड़ी के अनेक गांवों में आवारा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पशुशाला निर्माण की मांग की गई है। इसके अलावा ग्राम हरहरपुर और लक्ष्मीपुर क्षेत्र में अवैध खनन पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर खनन होने और राजस्व की हानि की बात कही गई है। किसानों ने अविलंब कार्रवाई कर इस पर रोक लगाने की मांग की है। नगर क्षेत्र की समस्या उठाते हुए ज्ञापन में नगर पालिका के एक कीमती तालाब पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया गया। आरोप है कि तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कर व्यावसायिक भवन बना दिए गए हैं और नगर पालिका इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। किसानों ने मांग की है कि जांच कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर सौंदर्यीकरण कराया जाए। इसके साथ ही कृषि रक्षा इकाई में किसानों की सुविधा के लिए ठंडे पेयजल हेतु वाटर कूलर लगाए जाने की मांग भी की गई है, ताकि भीषण गर्मी में आने वाले किसानों को राहत मिल सके। ज्ञापन में गेहूं क्रय केंद्रों की कमी को भी बड़ा मुद्दा बताया गया है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में उपलब्ध केंद्र दूर-दराज होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए नजदीकी गांवों में नए क्रय केंद्र खोले जाएं, सभी केंद्रों पर पर्याप्त वारदाना उपलब्ध कराया जाए और बिचौलियों द्वारा हो रही खरीद पर रोक लगाई जाए। साथ ही जिन किसानों की फार्म रजिस्ट्री अभी नहीं हुई है, उनका गेहूं खतौनी के आधार पर खरीदने की मांग भी की गई है। किसान यूनियन ने प्रशासन से सभी समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के किसानों और आम जनता को राहत मिल सके। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता खन्ना, मोहम्मद करीम (युवा जिला उपाध्यक्ष, बरेली), चौधरी जगत सिंह (प्रदेश अध्यक्ष) और राशिद खान (तहसील सचिव, बरेली) शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
विश्व हिंदू परिषद ने फिरोजाबाद जिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में भी एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया तथा राष्ट्रपति महोदय के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय क ज्ञापन सौंपा। सामाजिक जीवन के लगभग हर क्षेत्र में बढ़ रही सुनियोजित घटनाएं इस मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण हैं। आज देश के अनेक नगरों से लव जिहाद, वन भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे, खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करना, हिंदू परिवारों का उत्पीड़न तथा जनजातीय अवयस्क बालिकाओं के शोषण जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन सभी गंभीर विषयों पर सरकार से मांग की गई कि कठोर कानून बनाए जाएं और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में बजरंग दल के जिला सह-संयोजक करन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया तथा राष्ट्रपति महोदय के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय को सौंपा।जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने संकल्प और एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर आदरणीय राकेश त्यागी जी (प्रांत सह-मंत्री) ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट कहा कि यदि समाज आज संगठित नहीं हुआ, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ सकते हैं।0
0
Report
तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
Shahabad, Uttar Pradesh:शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम अंकित तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस और राजस्व से संबंधित 59 शिकायतें आईं। जिनमें से 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर एसडीएम अंकित तिवारी ने कहा सभी अधिकारी और कर्मचारी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार संध्या यादव, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा सहित समस्त राजस्व निरीक्षक और लेखपाल सहित तहसील का स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
सबको बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना चाहिए-प्रेमावती
Shahabad, Uttar Pradesh:ब्लॉक सभागार टोडरपुर में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह के अंतर्गत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सदस्य भाजपा अनुसूचित मोर्चा महेंद्र वाल्मीकि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता टोडरपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम मोहन श्यामू त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को सभा में बैठे हुए सभी लोगों के साथ साझा किया एवं सभी वर्गों तक उन विचारों को पहुंचाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा बाबा साहब ने संविधान की रचना कर देश वासियों को एक अलग पहचान दिलवाई। आप सभी अपने बच्चों को शिक्षा जरूर ग्रहण करवाए। शिक्षा ही आज के बच्चों और युवाओं का भविष्य है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेंद्र वाल्मीकि ने भाजपा द्वारा लाए जा रहे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर विपक्ष पर निशाना साधा और इंडी गठबंधन विपक्ष को महिला हितों के विपरीत कार्य करने वाला बताया।उन्होंने कहा एक पढ़ी लिखी महिला अपने परिवार को ही बल्कि समाज को भी एक अलग दिशा देती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री त्रिवेदी ने कहा भाजपा सरकार ने सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं को स्वाबलम्बी बनाते हुए उन्हें सशक्त करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इस अवसर पर ब्लॉक टोडरपुर के कर्मचारी प्रधान गण और ग्रामवासी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
हाई टेंशन लाइन के तार ने तबाह की दो एकड़ गेहूं की फसल युवक झुलसा बचाव में ट्रैक्टर भी बना राख
Hasanpur, Meerut, Uttar Pradesh:अमरोहा ब्रेकिंग हाई टेंशन लाइन के तार ने तबाहा की दो एकड़ गेहूं की फसल, गेहूं की फसल बचाते समय युवक झुलसा, ट्रेक्टर भी जलकर हुआ राख, युवक को निजी अस्पताल में कराया भर्ती, सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंची दमकल की गाड़ी ग्रामीणों का आरोप, हाइट टेंशन लाइन के नीचे नहीं बंधा था जाल तार टूटने से हुआ बड़ा हादसा, बिजली विभाग की लापरवाही हुई उजागर, किसान की साल भर की कमाई फसल देखते ही देखते बनी राख, आग का लाइव वीडियो भी आया सामने, हसनपुर तहसील के ईकौदा गांव का पूरा मामला0
0
Report
बस्तर में मौसम बदला: Jagdalpur में ओलावृष्टि के साथ बारिश, तापमान गिरा
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में मौसम बदला: बारिश के साथ तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, जगदलपुर में ओलावृष्टि हुई. तकरीबन एक घंटा बारिश जारी रही; शहर तथा ग्रामीण इलाकों में बारिश देखी गई. मौसम विभाग ने बस्तर क्षेत्र के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई थी; जगदलपुर क्षेत्र में साढ़े पाँच बजे तक 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.0
0
Report
डंपर ने टहेरा गांव के प्रेमी-युगल को कुचल कर मारी मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:डम्फर के सामने आए युवक-युवती, दोनो की मौत कौशांबी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार डंपर ने युवक और युवती को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है。 यह बताया जा रहा है कि पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के पास युवक और युवती सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई。 मृतकों की पहचान अरविंद कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी टहेरा गांव और अंशिका, उम्र 18 वर्ष, निवासी पैकौरा देवकली थाना रैपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, और परिजनों में कोहराम मच गया。 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं है कि ये दोनों प्रेमी युवल थे, लेकिन पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है।0
0
Report
Advertisement
मेरठ के निर्माणधीन गोदाम में दीवार गिरने से मजदूर और बुजुर्ग की मौत, दो घायल
मेरठ निर्माणधीन गोदाम के मे हादसा दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत गोदाम मालिक व मजदूर घायल मिस्त्री उम्मेद की दीवार के नीचे दबकर मौत चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोग अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की मौत गोदाम मालिक व मजदूर गंभीर रूप से घायल दो थानों की फोर्स ने पहुंच कर संभाला मोर्चा लोहिया नगर थाना क्षेत्र के की एक कॉलोनी की घटना0
0
Report
Muzaffarpur: मकान पेंटिंग के दौरान करंट से मजदूर की मौत, मालिक पर आरोप
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:Muzaffarpur जिले के सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में शनिवार को मकान पेंटिंग के दौरान करंट लगने से एक पेंटर की मौत हो गई, जबकि दूसरे पेंटर की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि भगवानपुर के लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी श्याम बाबू सिंह के घर में पेंटिंग का कार्य चल रहा था. इसी दौरान काम कर रहे तुर्की छाजन निवासी युवक अमन कुमार और बेहिलबारा निवासी सावन कुमार अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए और इस हादसे में पेंटर अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा पेंटर सावन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सावन कुमार का इलाज अस्पताल में जारी है. मृतक अमन कुमार की बहन प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दोनों युवक करंट लगने से घायल हो गए हैं. जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो अमन की मौत हो चुकी थी, जबकि सावन की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने एम्बुलैंस से शव बाहर निकालकर श्याम बाबू सिंह के आवास के बाहर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. वहीं इस दर्दनाक हादसा स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन से परिजनों ने उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और FSL की टीम को भी मौके पर बुला कर जांच कराई जा रही है. फिलहाल पुलिस करंट कैसे लगा और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं इन सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है.0
0
Report
STF ने नोएडा हिंसा के मास्टरमाइंड को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा हिंसा मामले में STF को बड़ी कामयाबी मिली है. STF ने तमिल नाडु से हिंसा के मास्टरमाइนด์ को गिरफ्तार किया है. फिलहाल नोएडा पुलिस हिंसा के दूसरे आरोपियों की तलाश में दूसरे राज्यों में भी छापेमारी कर रही है.0
0
Report
Advertisement
गर्मी से पहले प्रशासन सख्त: पेयजल व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण
Pratapgarh, Rajasthan:गर्मी से पहले प्रशासन सख्त: कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ ने पेयजल व्यवस्थाओं का किया व्यापक निरीक्षण ग्रीष्म ऋतु के मद्देनज़र जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला कलक्टर शुभम चौधरी और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया。 जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने विभिन्न पेयजल परियोजनाओं एवं योजनाओं का निरीक्षण करते हुए समर कॉन्टिंजेंसी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण किए गए गांवों में पहुंचकर पेयजल आपूर्ति की स्थिति का आकलन किया। साथ ही टांडा क्षेत्र में स्थापित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया, जो करीब 30 गांवों को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। इसके अलावा अमृत योजना के तहत प्रतापगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था, टंकीयों और पाइपलाइनों की स्थिति का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समर कॉन्टिंजेंसी योजना के सभी कार्य 30 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने पेयजल से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को गर्मी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं दूसरी ओर, जिला परिषद सीईओ पर्वत सिंह चुंडावत ने पंचायत समिति अरनोद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों—बेड़मा, नागदेड़ा, कोटड़ी, चुपना, देवल्दी फण्टा और अरनोद—का दौरा कर ग्रामीण पेयजल स्रोतों का निरीक्षण किया। उन्होंने हैण्डपम्प, पाइपलाइन और अन्य जल आपूर्ति व्यवस्थाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 18 और 19 अप्रैल को राज्यव्यापी सत्यापन एवं मरम्मत अभियान के तहत सभी हैण्डपम्पों और पाइपलाइनों में रिसाव की जांच कर तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति से जुड़ी सभी अधोसंरचनाएं जैसे जीएलआर, जनता जल योजना और जल जीवन मिशन की व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रहनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने निरीक्षण के बाद कार्यों के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से संकलित करने और जहां भी खराबी मिले, वहां उसी दिन मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि कार्यों का मूल्यांकन करते समय आमजन को मिलने वाली वास्तविक राहत को प्राथमिकता दी जाए। प्रशासन के इन संयुक्त प्रयासों से स्पष्ट है कि इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से निपटने के लिए पहले से ही व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है。0
0
Report
फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए शासन आदेशों पर लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस
Govardhan, Uttar Pradesh:स्लग फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए शासन आदेशों पर लगाया गया संपूर्ण समाधान दिवस पीड़ित परिवार शिकायत पत्र देकर तहसील दिवस अधिकारी को सुनाई अपनी आपबीती एंकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी फरियादियों की फरियाद सुनने के लिए तहसील दिवस का आयोजन मा के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किया जाता है जिसमें सभी विभागीय अधिकारी वह उच्च अधिकारी की मौजूदगी में फरियादी होगी फरियाद का निस्तारण किया जाता है जिसको लेकर आज गोवर्धन तहसील परिसर में बने सभागार हॉल में तहसील दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में किया गया जहां सभी फरियादियों ने अपनी अपनी फरियाद लिखित शिकायत पत्र देकर दर्ज कराई संपूर्ण समाधान दिवस में 21 कॉलेज शिकायत में प्राप्त हुई जिसमे पांच शिकायतों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया वहीं अवर जिला अधिकारी प्रशासन डॉक्टर अमरीश कुमार ने बताया कि अधिकांश शिकायतें जमीन से जुड़ी हुई पाई गई जिसमें कुराबटवारा चक रोड इत्यादि मामले जिनको जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश दे दिए गए हैं वहीं करीब चार माह से चले आ रहे जबरन दुकान पर कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार अपर जिला अधिकारी से मिला वही अपर जिला अधिकारी द्वारा शिकायत पत्र लेकर जल्द से जल्द दोनों पक्षों को बिठाकर कागज के आधार पर निस्तारण के आदेश दिये बाईट डॉ अमरेश अपर जिला अधिकारी प्रशासन0
0
Report
भिवाड़ी में रिलैक्सो फैक्ट्री के वेतन वृद्धि के विरोध में लाठीचार्ज, महिलाएं घायल
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में रिलैक्सो फेक्ट्री के गेट पर वेतन बढ़ोतरी की मांग ने आज शाम उग्र रूप ले लिया, उग्र रूप को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि रिलैक्सो फुटवियर कंपनी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर श्रमिकों का एक डेलिगेशन प्रशासन के फेक्ट्री मैनजमेंट से बात करने गया था, वार्ता के दौरान श्रमिकों की 1090 रुपए वेतन वृद्धि के प्रस्ताव के बाद श्रमिकों का एक ग्रुप संतुष्ट हो गया था, जबकि दूसरे ग्रुप को ये फैसला नागवार गुजरा, जब फेक्ट्री के अंदर से डेलिगेशन बाहर आया तो दूसरे ग्रुप के श्रमिकों ने डेलिगेशन के साथ मारपीट कर दी, मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, अचानक हुए लाठीचार्ज के बाद श्रमिकों के भगदड़ मच गई, बताया जा रहा है कि इस लाठीचार्ज और भगदड़ के दौरान कुछ महिलाएं घायल भी हुई है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस जाप्ता मौजूद है और उग्र होने वाले श्रमिक गायब है।0
0
Report
Advertisement
