Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ताइवान के PLA sorties, median लाइन पार; MAC ने चीन के पुनःएकीकरण को अस्वीकार किया
PKPushpender Kumar
Feb 13, 2026 02:45:26
Noida, Uttar Pradesh
Taipei [Taiwan], February 13 (ANI): Taiwan's Ministry of National Defence detected 42 sorties of Chinese military aircraft and 11 naval vessels operating around itself as of 6 am (local time) on Friday. Of the 42, 32 crossed the median line and entered Taiwan's northern, central, southwestern and eastern ADIZ. In a post on X, the MND said, "42 sorties of PLA aircraft and 11 PLAN vessels operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC 8) today. 32 out of 42 sorties crossed the median line and entered Taiwan's northern, central, southwestern and eastern ADIZ. We have monitored the situation and responded." Earlier on Thursday, Taiwan detected overall 37 sorties of PLA aircraft. In a post on X, the MND said, "Overall 37 sorties of PLA aircraft in various types (including J-10, J-16, KJ-500, etc.) were detected from 1431hr today. 27 out of 37 sorties crossed the median line of the Taiwan Strait and entered the northern, central, southwestern and eastern ADIZ in conducting air-sea joint training along with other PLAN vessels. ROC Armed Forces have monitored the situation and responded accordingly." "17 PLA aircraft, 7 PLAN vessels and 1 official ship operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC 8) today. 14 out of 17 sorties crossed the median line and entered Taiwan's northern, southwestern and southeastern ADIZ. We have monitored the situation and responded," the MND had said earlier in the day. Taiwan's Mainland Affairs Council (MAC) has rejected Beijing's renewed call for "reunification," describing it as a reiteration of China's long-standing position aimed ultimately at Taiwan's "annihilation," Taipei Times reported. The remarks came after Chinese People's Political Consultative Conference Chairman Wang Huning, the fourth-ranked leader of the Chinese Communist Party (CCP), addressed Beijing's annual Taiwan Work Conference on Tuesday. According to Xinhua news agency, Wang called on officials to advance the "great cause of national reunification" and pledged firm support for what he described as "patriotic pro-reunification forces" in Taiwan, while vowing to crack down on "separatists." Wang also stressed adherence to the "one China" principle and the so-called "1992 consensus" to combat "Taiwan independence separatist forces" and oppose what Beijing terms external interference.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAbhishek Mathur
Feb 13, 2026 04:20:32
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां गढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित बृजघाट टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और एक कार सवार के बीच टोल के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा की कार सवार ने टोल कर्मियों पर कार को चढ़ाने का प्रयास किया. जिसमें टोलकर्मी बाल बाल बच गए. घटना का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक कार मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी कार सवार का टोल को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया. इसके बाद टोल प्लाजा का काफी स्टाफ कार चालक से झगड़ने के लिए पहुंच गया. इसके बाद किसी तरह कार चालक अपनी कार को टोल से लेकर निकल गया, लेकिन बाद में वह कार को वापस बैक कर टोल प्लाजा पर लेकर आया और उसने टोल कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की. जिसमें टोलकर्मी बाल-बाल बच गए. चालक के खिलाफ टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से गढ़ कोतवाली पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस वीडियो के आधार पर कार सवार की तलाश में जुट गई है.
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 13, 2026 04:20:19
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर देवघर परंपराओं का शहर कहा जाता है कई ऐसी परंपरा और मान्यता आज भी देवघर में जीवंत है इन्हीं परंपराओं में से एक है शिवरात्रि के पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 22 मंदिर के शीर्ष पर लगे पंचशूल को उतरना और फिर पुनः विधि विधान से पूजा पाठ करके शिवरात्रि के एक दिन पहले पंचशूल को स्थापित करना क्या है पंचशूल को उतारने की परंपरा देखे इस रिपोर्ट में VO 15 फरवरी महाशिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी 22 मंदिरों का पंचशूल फागुन मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि के दिन सर्वप्रथम भगवान गणेश जी के मंदिर के शिखर से पंचशूल उतरना शुरू किया गया जिसको लेकर लोगों की भीड़ पंचशूल को स्पर्श करने के लिए लग गई पंचशूल की साफ सफाई शुरू की गई प्रत्येक दिन अलग-अलग मंदिरों के शिखर पर से पांचशूल उतर जाएगा जिसमें बता दे की 12 फरवरी तक सभी मंदिरों के शिखर से पंचशूल उतार दिया जाएगा इसके बाद 13 फरवरी को बाबा एवं माता पार्वती के शिखर से पंचशूल उतारा जाएगा इसके बाद बाबा मंदिर प्रांगण में दोनों का मिलान कराया जाता इसके बाद सभी पांचशूलों को बाबा मंदिर स्थित प्रशासनिक भवन में रखा जाएगा जहां पर साफ सफाई के बाद 14 फरवरी को पूरे विधि विधान के साथ सभी पांचशूलों का पूजा अर्चना कर मंदिर के दीवान के द्वारा कपड़े में विशेष मंत्र लिखकर सभी पंचशूलों मैं बंदा जाएगा इसके बाद मंदिर के शिखर पर पांचशूळ स्थापित किया जाएगा जिसको लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंचशूल का स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है जिसके लिए पुलिस प्रशासन की तैनाती विधि व्यवस्था को लेकर की जाती है बाइट भक्तिनाथ फलाहारी पुरोहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर Vo तीर्थ पुरोहित प्रमोद शृंगारी ने बताया कि साल में एक बार सभी मंदिरों के शिखर पर से पंचशूल उतर जाता है यह परंपरा सदियों से चली आ रही है महाशिवरात्रि के 8 दिन पूर्व से पंचशूल को पूरे विधि विधान के साथ उतर जाता है इसके बाद उसकी साफ सफाई की जाती है पुराने एवं ग में इसका वर्णन है सारे संसार में एकमात्र बाबा बैद्यनाथ धाम स्थित मंदिरों में पंचशूल स्थापित है यह पंचशूल प्रकांड विद्वान एवं महान शिव भक्त रावण के द्वारा स्थापित की गई थी ताकि मंदिर की सुरक्षा हो सके पंचशूल पांच तत्वों से बना हुआ है इसका मूल मंत्र स्वयं बाबा भोलेनाथ ने शुक्राचार्य को बताया था और शुक्राचार्य ने इस मंत्र विद्या को रावण को बताया था और रावण ने अपने लंका के मुख्य द्वार पर पंचशूल स्थापित किया था जिसके कारण श्रीराम कई बार लंका पर चढ़ाई करने गए और वापस लौटना पड़ा था तब विभीषण ने इस भेद को खोला था की पंचशूल हर और हरी के मिलन के पश्चात दिव्यास्त्र से भग होगा इसके बाद हनुमान जी ने श्री राम को अपने कंधे पर उठाकर इस पंचशूल का भेदन किया था इस पंचशूल को रावण ने बाबा वैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए शिखर पर स्थापित किया था क्षितिज जल पावक गगन समीरा के तत्व से पंचशूल का निर्माण हुआ था जिसको महाशिवरात्रि के दिन फिर से विशेष पूजा अर्चना कर स्थापित किया जाएगा। बाइट प्रमोद शृंगारी पुरोहित बाबा बैद्यनाथ मंदिर एंकर इसलिए देवों की नगरी देवघर पूरे विश्व के शिवालयों से अलग है और यहां पर आज भी अनोखी परंपरा का निर्वहन किया जाता है
0
comment0
Report
Feb 13, 2026 04:20:08
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मण्डल में महाशिवरात्रि समेत आगामी पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद, हुडदंगियों पर रहेंगी आसमान से भी नज़र.... महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर मुरादाबाद मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार अभेद्य किला तैयार किया गया है । डीआईजी मुनिराज जी ने सीधे तौर पर कमान संभालते हुए कहा है कि मंडल के मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर और बिजनौर जनपद आसमान से ड्रोन, जमीन पर सीसीटीवी कैमरा पुलिस गश्त के माध्यम से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने 'थ्री-लेयर' सुरक्षा घेरा तैयार किया है। साथ ही हर कांवड़ मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरों और CCTV के जरिए तीसरी आंख से की जा रही है। कांवड़ियों को सुरक्षा हेतु पुलिस के जवान शिव भक्तों के साथ सड़कों पर पैदल गश्त करते नजर आएंगे। ट्रैफिक की समस्या पैदा ना हो इसके लिए रूट डाइवर्जन लागू कर दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरे मंडल में रूट डाइवर्जन का मास्टर प्लान लागू कर दिया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी के साथ-साथ वैकल्पिक रास्तों को सक्रिय कर दिया गया है। हमने सभी थानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पीस कमेटी की बैठकों के जरिए भाईचारे का संदेश दें.....
1
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 13, 2026 04:17:31
Noida, Uttar Pradesh:अलीगढ़ (यूपी): केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "राहुल गांधी किसानों के लिए नहीं लड़ते हैं राहुल गांधी खुद के लिए लड़ सकते हैं परिवार के लिए लड़ सकते हैं ...और now मैं कह सकता हूं कि किसानों की बात करने वाले राहुल गांधी कौन होते हैं 60 साल तक UPA की सरकार रही है तब उन्होंने क्या किया...जितना काम पीएम मोदी के नेतृत्व में साढ़े 11 साल में हुआ है उतना 60 सालों में नहीं हुआ है...आज पीएम मोदी किसानों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं के लिए काम करते हैं उसका परिणाम है 25 करोड़ जो गरीबी के दलदल में फंसे थे वो गरीबी से बाहर आए हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है ये भी कांग्रेस के नेताओं को अच्छा नहीं लगता। मैं कहूंगा कि पीएम मोदी कितना भी अच्छा काम करे उसमें भी वो कुछ न कुछ विरोध करने की बात करते हैं। जबकि देश की जनता सब देख रही है और जान रही है उन्हें समय आने पर इसका जवाब देना होगा。」
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Feb 13, 2026 04:17:17
Chatra, Jharkhand:मजदूरी करने निकले युवक का शव 4 दिन बाद कुएं से बरामद, इलाके में सनसनी चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र बलुरी गांव से लापता युवक का शव संदिग्ध स्थिति में कुएं से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बाबूलाल दास के रूप में हुई है。 बताया जा रहा है कि बाबूलाल दास 9 फरवरी की सुबह मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौट। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार को हंटरगंज थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी बुधवार को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पत्थल टोली के पास स्थित एक कुएं में शव तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लि. कारणों का खुलासा हो सकेगा।
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 13, 2026 04:17:00
Deoghar, Jharkhand:द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिव बारात बड़े ही भव्य तरीके से निकाली जाती है इस वर्ष शिव बारात की झांकी बेहद खास और आकर्षक होने वाली है जिसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है समिति के मुख्य सज्जा प्रभारी मारकंडे जीजवाड़े और उनके शिष्य लक्ष्मण लकी सहित सैकड़ों कलाकार झाकियाँ बनाने में जुटे हैं। शिव बारात में भूत पिचाश देवी देवता सहित कई बड़े आकर्षण रहते हैं जो देवघर के विभिन्न चौकों से होते हुए बाबा बैजनाथ मंदिर में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष साइबर दैत्य, सुलगता मुंड, अंगुलिमाल डाकू, नशे के खिलाफ एक दैत्य महिला इंडियन क्रिकेट टीम मुख्य रूप से झांकी में सम्मिलित रहेगी। झांकी को बनाने में 3 महीने पहले से ही कार्य शुरू किया गया। अंतिम चरण का कार्य चल रहा है।
0
comment0
Report
MKMUKESH KUMAR
Feb 13, 2026 04:16:23
Darbhanga, Bihar:बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की माँ का निधन दरभंगा, 13 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी की माँ श्रीमती राधा देवी सरावगी का आज सुबह मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया है। वे लगभग 82 वर्ष की थीं। आज दोपहर 2:00 बजे के करीब उनका शव दरभंगा स्थित आवास पर पहुंचना संभावित है। वह अपने पीछे पति, तीन पुत्र, पुत्र वधुओं समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। श्रीमती राधा देवी सरावगी एक धर्म परायण महिला थी और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी। दाह संस्कार आज शाम ही सतीहारा स्थित बागमती नदी के किनारे होगा。
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Feb 13, 2026 04:16:00
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं। दसवीं का आज पहला पेपर है जबकि 12वीं का दूसरा पेपर है। परीक्षाओं के लिए तीन सुरक्षा स्तर- गेट पर, कक्षा प्रवेश से पहले, और कक्षाओं में- की व्यवस्था की गई है। नकल रोकने के लिए तीन बार चेकिंग की जा रही है। पहली बार स्कूल के गेट पर, दूसरी बार कक्षा में प्रवेश से पहले, और तीसरी बार स्कूल की कक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी की जा रही है। साथ ही CCTV से भी परीक्षा के दोनों पेपर्स की निगरानी की जा रही है। इसके साथ फ्लाइंग टीम भी लगातार विभिन्न इलाकों में जाकर चेकिंग कर रही है। किस तरह का माहौल है और छात्र कैसा महसूस कर रहे हैं, यह जानने के लिए मीडिया की टीम एक परीक्षा केंद्र पर पहुंची।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 13, 2026 04:15:44
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी कैबिनेट ने प्रदेश की नई आबकारी नीति को दिन मंजूरी 1 अप्रैल से यूपी में लगभग ₹5 बढ़ेंगे देसी शराब के दाम 36% अल्कोहल वाली देसी शराब 165 से बढ़कर 173 रुपए की हुई अन्य किस्म की शराब के दामों में नहीं हुआ कोई संशोधन यूपी सरकार ने 2026-27 के लिए आबकारी को 71278 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया शहरी क्षेत्र में दुकानों का घटेगा देसी शराब का कोटा शराब की फुटकर दुकानों का आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से होगा अंग्रेजी शराब की फुटकर दुकानों की लाइसेंस फीस 7.5% बढ़ाई गई नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में लो अल्कोहलिक स्ट्रैंथ बेवरेज बियर, वाइन और आरटीडी के बाहर लाइसेंस मिल सकेंगे यूपी में निर्मित शराब और आबकारी के अन्य उत्पादों को विदेश में भी होगा निर्यात
0
comment0
Report
ASAman Singh Bhadouriya
Feb 13, 2026 04:15:31
Sukma, Chhattisgarh:SUKMA जिले के कोर्रा इलाके के जंगल में नवजात शिशु मिलने की घटना सामने आई है। यह घटना बीती रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है, जबकि शुक्रवार को इस पूरे मामले की जानकारी सुकमा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में कुछ ग्रामीण जंगल में शिकार के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें जंगल के एक सुनसान स्थान से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में जाकर देखने पर वहां एक नवजात शिशु पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि कुछ ही समय पहले किसी अज्ञात महिला ने बच्चे को जंगल में छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम स्वयं नवजात बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चे का उपचार किया गया। फिलहाल नवजात की हालत स्थिर बताई जा रही है। बस्तर में इस तरह की घटनाएं बहुत कम सामने आती हैं, लेकिन यह मामला चिंता का विषय बन गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नवजात को छोड़ने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Feb 13, 2026 04:15:21
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top