Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
EC के चुनाव कार्यक्रम पर Sudhakar Singh ने पैसे और हॉर्स ट्रेडिंग पर कड़ी टिप्पणी
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 05:33:33
Noida, Uttar Pradesh
DELHI: SUDHAKAR SINGH (RJD) ON ELECTION COMMISSION OF INDIA ANNOUNCES LEGISLATIVE ASSEMBLY ELECTIONS SCHEDULE FOR FOUR STATES AND ONE UNION TERRITORY. EC SHUFFLES WEST BENGAL OFFICIALS, INCLUDING CHIEF SECRETARY. RAJYA SABHA ELECTION 2026. AIMIM PRESIDENT ASADUDDIN OWAISI’S STATEMENT. SAMAJWADI PARTY CHIEF AKHILESH YADAV’S STATEMENT. PUNJAB CM BHAGWANT MANN’S STATEMENT. PM NARENDRA MODI’S STATEMENT. हर जगह पैसे के बल पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास संख्या बल कहीं पर भी नहीं है... पैसे की ताकत पर, हॉर्स ट्रेडिंग के बल पर कई राज्यों में वे सत्ता को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। कई राज्यों में उनके मनसूबे सफल भी होंगे लेकिन कई राज्यों में वे हारेंगे भी。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Mar 16, 2026 06:48:12
Obra, Uttar Pradesh:सोमनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात महिला द्वारा घरों और दुकानों पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई। रात के सन्नाटे में लगातार हो रही पत्थरबाजी से मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक महिला पत्थर फेंकती नजर आ रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। बताया जा रहा है कि अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ इलाके में बीती रात अचानक घरों और दुकानों पर पत्थर फेंके जाने लगे। लगातार हो रही पत्थरबाज़ी से लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह जब लोगों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला पत्थर फेंकती हुई दिखाई दी। फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने इस घटना की शिकायत अनपरा थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। अनपरा थाना क्षेत्र के काशी मोड़ इलाके की यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
29
comment0
Report
MGManoj Goswami
Mar 16, 2026 06:47:57
Datia, Madhya Pradesh:अवैध क्रेशर में विस्फोट, विस्फोट के कारण दो घायल: दतिया के उनाव थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में एक क्रेशर में बने कमरे में हुए जोरदार विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है。 वॉयस ओवर: बताया जा रहा है कि गोविंदपुर गांव स्थित एक क्रेशर परिसर के कमरे में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया। घटना के समय पास खड़े दो मजदूर इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। क्रेशर के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमरे में पहाड़ में ब्लास्टिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उनाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। पुलिस अब घायलों के बयान दर्ज करने के लिए झांसी रवाना हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
91
comment0
Report
VAVijay Ahuja
Mar 16, 2026 06:47:25
Payikapuram, Andhra Pradesh:उधमसिंह नगर जनपद के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक कार में आग लग गई, जिसके बाद कार मालिक ने पुरानी रंजिश के तहत कार में आग लगाने की आशंका जताई है. किच्छा के वार्ड नंबर 18 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खड़ी एक कार संदिग्ध परिस्थितियों में धू-धू कर जल उठी. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि जब तक दमकल की गाड़ी या स्थानीय लोग कुछ कर पाते, कार पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वही कार स्वामी आरिफ ने इस घटना को महज हादसा मानने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में पड़ोस और पुराने विवाद से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित आरिफ का कहना है कि यह उन्हें आर्थिक और मानसिक चोट पहुँचाने की एक सोची-समझी साजिश है।
17
comment0
Report
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 16, 2026 06:47:10
34
comment0
Report
Mar 16, 2026 06:46:40
Jalalpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में अंतरराज्यीय महिला हॉकी टूर्नामेंट 9 से 12 अप्रैल तक जलालपुर, अंबेडकरनगर: नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के मैदान पर 9 से 12 अप्रैल तक अंतरराज्यीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। अभिनव स्पोर्ट क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस, रेलवे, मणिपुर, पंजाब, बिहार और राजस्थान सहित कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। समाजसेवी दीपक त्रिपाठी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। वहीं जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के अनुसार, इस आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
48
comment0
Report
AAAkshay Anand
Mar 16, 2026 06:46:07
23
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 16, 2026 06:45:47
Sagar, Madhya Pradesh:सागर के जैसीनगर में खेतों में आग का तांडव दस एकड़ की फसल जलकर खाक..एंकर/ बुंदेलखंड अंचल में जहां खेतों में लगी फसलें कटाई के लिए तैयार है वहीं इन फसलों पर आग की नजर लगी हुई है और लगातार खड़ी फसलों में आग।लगने की खबरें सामने आ रही है। अब सागर जिले के जैसीनगर में आग ने अपना तांडव दिखाया है। यहां कृषि उपज मंडी से लगे खेतों में आग ने कोहराम मचाया, इस क्षेत्र में चार किसानों की दस एकड़ जमीन पर खड़ी गेहूं और चना की फसलों में अचानक आग लग गई, स्थानीय लोगों ने बेहद कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हो पाई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर खाक हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है वहीं दस एकड़ जमीन पूरी तरह से काली दिखाई देने लगी है और किसानों की साल भर की मेहनत खराब हो गई है। इस मामले की सूचना जैसीनगर पुलिस को दी गई है और आगजनी की जांच पुलिस कर रही है वहीं प्रशासन की टीम मौके पर गई है और जांच के बाद किसानों की मदद का भरोसा दिया गया है।
7
comment0
Report
JPJai Pal
Mar 16, 2026 06:45:39
Haldwani, Uttar Pradesh:यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर भड़का ब्राह्मण समाज अधिवक्ताओं ने घेरा वाराणसी मुख्यालय. SI पुलिस भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक कथित विवादास्पद सवाल को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. ब्राह्मण समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने पुलिस भर्ती बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का दावा है कि परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी/सवाल पूछा गया है. अधिवक्ता पुतला लेकर मुख्यालय पहुंचे थे, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपने कब्जे में ले लिया. ब्राह्मण समाज के अपमान को तुरंत बंद किया जाए एवं पुलिस भर्ती बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो.
0
comment0
Report
PCPUSHKAR CHAUDHARY
Mar 16, 2026 06:45:26
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:मार्च महीने में जहां दिन के समय गर्मी का हल्का एहसास होने लगा था, वहीं रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली और ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर सर्दी लौट आई। देर रात हुई बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में शीतलहर जैसा माहौल बन गया और पहाड़ों ने मानो फिर से सफेद चादर ओढ़ ली। चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार देर रात से मौसम खराब हो गया। बादलों की आवाजाही के बीच देर रात जमकर बर्फबारी हुई, जिससे पूरा इलाका बर्फ से ढक गया। भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम, पवित्र हेमकुंड साहिब और विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में ताजा बर्फबारी देखने को मिली। सोमवार सुबह इन क्षेत्रों की चोटियाँ और आसपास के पहाड़ बर्फ से ढके नजर आए, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया। बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी ठंडी हवाओं के कारण लोगों को एक बार फिर हल्की सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी हैरान कर दिया, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की जा रही थी। हालांकि ताजा बर्फबारी से पहाड़ों की सुंदरता और भी बढ़ गई है। ऊंची चोटियों पर जमी बर्फ का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च में इस तरह की बर्फबारी कम ही देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मौसम ने अचानक करवट लेकर पहाड़ों को फिर से श्वेत श्रृंगार से सजा दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top