Back
STF ने 2025 में हरियाणा में गैंगस्टर, आतंक और संगठित अपराध पर किया प्रहार
HBHemang Barua
Dec 30, 2025 15:10:47
Noida, Uttar Pradesh
साल 2025 में हरियाणा STF की कार्रवाई: गैंगस्टर, आतंक और संगठित अपराध पर करारा प्रहार
हरियाणा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF), हरियाणा ने साल 2025 में कई बड़ी और अहम सफलताएं हासिल की हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशनों, दूसरे राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल और सख्त कार्रवाई के चलते STF ने गैंगस्टरों, शूटरों, आदतन अपराधियों और विदेशी हैंडलरों की कमर तोड़ दी है。
2025 में STF की बड़ी गिरफ्तारी
साल 2025 में STF हरियाणा ने कुल 804 आरोपियों को गिरफ्तार किया。
इनमें
118 मोस्ट वांटेड और इनामी अपराधी
470 गैंगस्टर और गैंग के सदस्य
216 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि STF ने सीधे तौर पर संगठित अपराध की जड़ों पर वार किया है।
हथियार और गोला-बारूद की भारी बरामदगी
STF ने अवैध हथियारों के खिलाफ भी सख्त अभियान चलाया。
साल 2025 में 90 मामलों में
76 पिस्टल
2 रिवॉल्वर
112 देसी पिस्टल
14 मैगजीन
815 कारतूस
के अलावा 2 कार्बाइन, 1 डबल बैरल गन, 5 हैंड ग्रेनेड और 1 IED भी बरामद किए गए。
नशे के कारोबार पर भी कड़ा वार
NDPS एक्ट के तहत STF ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की。
2025 में 9 मामलों में
25 किलो 894 ग्राम अफीम,
35 ग्राम हेरोइन
458 किलो 20 ग्राम गांजा
2344 किलो 736 ग्राम पोस्त भूसा
बरामद किया गया
मुठभेड़ में अपराधियों पर शिकंजा
साल 2025 में STF की 20 मुठभेड़ें हुईं
इनमें
4 कुख्यात अपराधी ढेर
26 अपराधी घायल हुए।
मारे गए अपराधियों में
BSP नेता हरबिलास हत्याकांड का शूटर
यमुनानगर ट्रिपल मर्डर और कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शंतनु हत्याकांड का आरोपी रोमिल वोहरा
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले रविंदर और अरुण शामिल हैं।
विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर भी शिकंजा
STF हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी कार्रवाई की।
2025 में
63 लुकआउट सर्कुलर (LOC)
20 रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी हुए
33 इंटरपोल रेफरेंस
6 प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट
41 पासपोर्ट रद्द किए गए।
विदेश से कुख्यात गैंगस्टरों की डिपोर्टेशन
STF की मेहनत से 2025 में 5 कुख्यात गैंगस्टरों को विदेश से भारत लाया गया, जिनमें
जोगिंदर ग्योंग (फिलीपींस),
नरेश नरसी (आर्मेनिया),
कुनाल जून (कजाकिस्तान),
मैनपाल बादली (कंबोडिया),
लखविंदर लखा (अमेरिका) शामिल हैं。
इन पर हत्या, हत्या की कोशिश, फिरौती और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
रंगदारी में 30% की गिरावट
विदेशी गैंगस्टरो की डिपोर्टेशन और उनके लोकल नेटवर्क के टूटने का असर साफ दिखा।
साल 2025 में हरियाणा में रंगदारी से जुड़े मामलों में करीब 30% की कमी दर्ज की गई।
गैंग कल्चर के महिमामंडन पर भी कार्रवाई
STF ने गन और गैंग कल्चर को बढ़ावा देने वाले कंटेंट पर भी सख्ती दिखाई।
अब तक
67 गानों पर कार्रवाई,
यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेज़न म्यूज़िक, गाना और जियोसावन से आपत्तिजनक कंटेंट हटवाया गया।
इसके अलावा, हरियाणवी सिंगर्स और गीतकारों के साथ बैठक कर उन्हें हिंसा का महिमामंडन न करने की सलाह दी गई।
आतंक–गैंगस्टर गठजोड़ का पर्दाफाश
STF ने आतंक और गैंगस्टरों के गठजोड़ को भी बेनकाब किया。
2 मार्च 2025 को अयोध्या में हमले की साजिश रच रहे आतंकी से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद
जून 2025 में करनाल से लाइव हैंड ग्रेनेड बरामद, जिसका कनेक्शन अमेरिका में बैठे गैंगस्टर से जुड़ा मिला。
सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमले में विदेशी हैंडलर और फंडिंग नेटवर्क का खुलासा。
करनाल में ग्लॉक पिस्टल, 2 ग्रेनेड और 1 IED की बरामदगी।
साल 2025 में STF हरियाणा ने साफ संदेश दे दिया है कि चाहे अपराधी राज्य में हो या विदेश में, गैंगस्टर हो या आतंकी।कानून से कोई नहीं बचेगा। STF की सख्त, सुनियोजित और खुफिया आधारित कार्रवाई से हरियाणा में अपराधियों का नेटवर्क बिखरा है और आम लोगों की सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 17:06:200
Report
AGAbhishek Gour
FollowDec 30, 2025 17:05:360
Report
MMManoj Mondal
FollowDec 30, 2025 17:04:520
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 30, 2025 17:04:270
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 30, 2025 17:04:050
Report
KYKaniram yadav
FollowDec 30, 2025 17:03:200
Report
MPManish Purohit
FollowDec 30, 2025 17:02:490
Report
RKRupesh Kumar
FollowDec 30, 2025 17:02:080
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 17:01:470
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 30, 2025 17:01:300
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 30, 2025 17:01:170
Report
NSNaresh Sethi
FollowDec 30, 2025 17:00:130
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 30, 2025 16:59:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowDec 30, 2025 16:59:380
Report