Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली के SAU में छात्रा यौन उत्पीड़न: एफआईआर दर्ज, प्रदर्शन जारी
HBHemang Barua
Oct 14, 2025 05:45:38
Noida, Uttar Pradesh
दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली। उन्होंने बताया कि यह कॉल पीड़िता के किसी जानने वाले ने की थी। पुलिस ने कहा, "पीड़िता के बयान के आधार पर उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ जांच की जा रही है।" पीड़िता के साथ गए छात्रों ने बताया कि घटना के बाद उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने अभी तक पुलिस को घटना के संबंध में विस्तृत बयान नहीं दिया है। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीसीआर कॉल की जानकारी होने की बात स्वीकार की और कहा कि संस्थान जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दे रहा है। एक आधिकारिक बयान में, विश्वविद्यालय ने कहा, "पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रशासन जांच अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है।" दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय ने 12 अक्टूबर को विश्वविद्यालय सभागार के पास हुई ''एक छात्रा के साथ हुई घटना'' की जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है। समिति को 10 दिनों के अंदर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। सोमवार रात, कई छात्र विश्वविद्यालय के हॉलवे में इकट्ठा हुए और घटना का विरोध में प्रदर्शन किया, पीड़िता के लिए न्याय और आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
Oct 14, 2025 09:02:32
Paradeep, Odisha:Anchor -ପାରାଦୀପ ର ଆଇଓସିଏଲ୍ ରେ କାର୍ଯ୍ୟରତ ଠିକା ସ୍ରମିକ ଙ୍କ ପାଇଁ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କରିବ ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ। ଏନେଇ ସଂଘ ଦୃଢ଼କ୍ତି ପ୍ରକାଶ କରିବା_sହିତ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍କ ଉପରେ ବର୍ଷିଛନ୍ତି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘର କର୍ମକର୍ତ୍ତା ମାନେ। ପ୍ରତି ତିନି ବର୍ଷ ରେ ପାରାଦୀପ ଆଇଓସିଏଲ୍ ରିଫାଇନାରୀ କାର୍ୟରତ ଠିକା ଶ୍ରମିକ ଙ୍କ ପାଇଁ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କରି ଆସୁଛି। ଏନେଇ ସଂଘ ଆଇଓସିଏଲ୍ ସହିତ ଆଲୋଚନା କରି ତିନିମାସ ସମୟ ନେଇଥିବା ବେଳେ ସମୟର ଅବଧି ଶେଷ ନହେଉଣୁ ଅନ୍ୟ ସଂଗଠନ ମାନେ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ନକରାଇ ଦେବାକୁ ଯୋଜନା କରୁଛନ୍ତି । ଏନେଇ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍କୁ ଟାର୍ଗେଟ କରିଛି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ। ପୂର୍ବରୁ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଦୁଇ ଦୁଇ ଥର ସେଟେଲମେଣ୍ଟ କମ୍ପାନୀ ସଲାସୁତରାରେ କରି ଶ୍ରମିକ ଙ୍କ ସହିତ ଖେଳ ଖେଳା ଯାଇଛି, ଏନେଇ ୪ଶହରୁ ଉର୍ଦ୍ଧ ଶ୍ରମିକ ଶ୍ରମିକନେତା ବାପି ସର୍ଖେଲ ଙ୍к ହାତଛାଡି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘରେ ଯୋଗ ଦେଇଛନ୍ତି ବୋଲି ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ କୁହାଯାଇଛି। ଏଥର ସମସ୍ତ ଙ୍କ ର ଆଶା aiocL କମ୍ପାନୀ ଶ୍ରମିକଙ୍କ ସ୍ବାର୍ଥ ପାଇଁ ପୂର୍ବ ଅପେକ୍ଷା ଏଥର ଭଲ ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ହେବ। ଅନ୍ୟ ସମସ୍ତ ଶ୍ରମିକ ସଂଘଯଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତି ରେ ଏହି ସେଟେଲମେଣ୍ଟ ଖୁବଶୀଘ୍ର କରାଯିବ ବୋଲି ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ କହିଛି। ବାଇଟ -୧- ପ୍ରକାଶ ଚନ୍ଦ୍ର ତ୍ରିପାଠୀ। ( ସଭାପତି, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ବାଇଟ -୨- ସୁରେଶ チャン୍ଦ୍ର ସାହୁ। ( ସଦସ୍ୟ, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ବାଇଟ -୩- ପ୍ରତାପ କୁମାର ସାମଲ। ( ଶ୍ରମିକ ) ବାଇଟ -୪- ଅଭିମନ୍ୟୁ ବେହେରା। ( ସାଧାରଣ ସଂପାଦକ, ପୂର୍ବ ଉପକୂଳ ଶ୍ରମିକ ସଂଘ ) ପାରାଦୀପ ରୁ ନାରାୟଣ ବେହେରା (ଜୀ ମିଡିଆ)
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Oct 14, 2025 09:02:14
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Oct 14, 2025 09:02:00
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कुआ थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने बताया कि चिचखली निवासी रमनलाल ने 12 अक्टूबर की रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 11 अक्टूबर को रात को दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह 12 अक्टूबर को दुकान अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में लगी एलईडी, 18 हजार नगद व चांदी के सिक्के गायब थे। चोरों ने दुकान के पीछे जाली तोड़कर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। QCOMPARE टेक्निकल साक्ष्य व मुखबिर से मिली जानकारी पर पुलिस ने नयागांव निवासी राहुल पारगी व सुरेश पारगी को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Oct 14, 2025 09:01:45
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMANIL MOHANIA
Oct 14, 2025 09:01:40
Nalhar, Haryana:Story :- नूंह पुलिस ने 88 लाख रुपये, माल चोरी के आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर महाराष्ट्र पुलिस को सौंपा। 88 लाख 79 हजार रुपये के अमेज़ॉन कंपनी के माल की चोरी के मामलें में महाराष्ट्र के पारशिवनी थाने में दर्ज मुकदमें में नूंह जिले के गांव शिकरावा निवासी चालक सलमान मजीद को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । जिला पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई पूरी करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है。 सौम्य करियर ट्रांसपोर्ट कंपनी गुरुग्राम के कर्मचारी शुभम जितेंद्र अग्रवाल ने पारशिवनी (महाराष्ट्र) थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी का ट्रक-कंटेनर अमेज़ॉन कंपनी का माल लेकर 26 अगस्त को बेंगलुरु से गुरुग्राम भेजा गया था। बेंगलुरु के अमेज़ॉन गोदाम से सील की गई गाड़ी को तीन दिन में गुरुग्राम पहुँचना था। लेकिन 28 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे गाड़ी का जीपीएस ट्रैक नागपुर-जबलपुर रोड पर आशु ढाबा खंडाला शिवर के पास बंद हो गया। जब शुभम अग्रवाल मौके पर पहुँचे तो गाड़ी वहाँ खड़ी मिली लेकिन ड्राइवर सलमान मजीद और क्लीनर मुस्तफा अब्दुल्ला निवासी नूंह दोनों गायब थे । जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी के कैबिन को गैस कटर से काटा गया था और कंटेनर के अंदर का माल अस्त-व्यस्त पड़ा था। बाद में अमेज़ॉन अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर गिनती की तो पाया कि करीब 88 लाख 79 हजार 863 रुपये मूल्य का माल गायब था। जिसमें महंगे मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, की-बोर्ड, बेबी प्रोडक्ट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल थे। पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात ड्राइवर और क्लीनर की मिलीभगत से की गई थी। दोनों वारदात के बाद फरार हो गए थे। नूंह पुलिस को जब इस मामलें की जानकारी मिली, तो निरीक्षक सुभाष प्रबंधक अफसर थाना पिनगवां के नेतृत्व में गठित टीम ने स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी सलमान पुत्र मजीद निवासी शिकरावा को गांव से दबोच लिया और महाराष्ट्र पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया । फिलहाल आरोपी को महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ लेकर गई है, जबकि उसका साथी फरار है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि चोरी किए गए मोबाइल जल्द ही प्राप्त किए जाएंगे। जिससे चोरी का पूरा नेटवर्क ट्रेस किया जा सकेगा।
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Oct 14, 2025 09:01:03
Kaithal, Haryana:कैथल में नकली मावा तस्करी का पर्दाफाश, फूड सेफ्टी विभाग की रेड, बस के लगेज एरिया से मिला भारी मात्रा में नकली मावा तितरम मोड़ पर बड़ी कार्रवाई: बस से 2 हजार किलो नकली मावा बरामद बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही बस में छुपा था 2 टन नकली मावा कैथल में बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही एक बस से फूड सेफ्टी विभाग ने करीब दो हजार किलो नकली मावा पकड़ा है। यह मावा बस के नीचे के सामान रखने वाले स्थान पर छुपाकर ले जाया जा रहा था। विभाग के अधिकारियों ने रात को हिसार की ओर से आ रही एक बस को गुप्त सूचना के आधार पर तितरम मोड़ पर रुकवा लिया। जब तलाशी ली गई तो बस के लगेज एरिया में नकली मावा पकड़ा गया, जिसे फूड सेफ्टी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। यात्रियों को नहीं लगी भनक हालांकि बस में यात्री भी मौजूद थे, लेकिन किसी को इस बात कही भनक तक नहीं लगी कि इसमें नकली और मिलावटी मावा ले जाया जा रहा है। इस मावे को ऐसे ही छुपाया गया था कि किसी को पता न चले। विभाग को मिली सूचना फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बीकानेर से नकली मावा पूरे हरियाणा में सप्लाई किया जाता है। इसमें कुरुक्षेत्र, हिसार कैथल और अंबाला शामिल हैं। उसके आधार पर हमने रात को ही यहां पर नाका लगवाया और तीन बजे के करीब बस को पकड़ लिया。 इसमें करीब दो हजार किलो नकली मावा मिला। प्राथमिक जांच में पाया गया कि यह पूरी तरह नकली है। अभी इसे जब्त कर लिया गया है और नष्ट कर दिया गया। इसके सैंपल लेकर जांच के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेजे गए हैं। जब बस ड्राइवर से कागज और खरीद संबंधित बिल मांगा तो वह दिखा नहीं sका। न ही किसी प्रकार का लाइसेंस पाया गया, उन्होंने बताया कि बस ड्राइवर ने कबूला कि उनके पास मावे के 100 टीन थे, जिनमें से कुछ उन्होंने हिसार में उतरवा दिए। उसके बाद कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में उतारे जाने थे। मौके पर पुलिस को बुलाकर बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ा गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। बस को थाने ले जाया गया है。 बस के ड्राइवर रामरत्न ने बताया कि वे बीकानेर से चंडीगढ़ बस लेकर जा रहे थे। हम बस में मावा लेकर चल रहे थे। बीकानेर से चंडीगढ़ जा रहे थे। हम पार्टी का नाम नहीं जानते, लेकिन हमें फोन नंबर देकर बताया गया है कि यह कहां पहुंचाना है。 बाइट डॉ पवन कुमार फूड हेल्थ सेफ्टी ऑफिसर बाइट बस के ड्राइवर की
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Oct 14, 2025 08:51:12
Chowk, Uttar Pradesh:योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में दीपावली त्यौहार से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग एक्शन मोड में है। मिठाइयों और खाने-पीने की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है और मिलावट मिलने पर जप्त और नष्ट की कार्रवाई की जा रही है। ज़ी मीडिया टीम ने महाराजगंज जिले के सोनौली बाजार समेत कई मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग और प्रशासन के साथ लाइव छापेमारी की है, जिसके बाद खाद्य विभाग के द्वारा खोवा, पनीर और मिठाइयों की सेम्पलिंग की गई। बीते 8 अक्टूबर से एक अभियान के तहत मिठाइयों के दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। सोनौली बाजार स्थित एक दुकान पर मावा समेत तमाम मिठाइयों के नमूने इकट्ठे किए गए हैं। दीपावली की दृष्टिगत शासन के निर्देश पर जिले में मिलावटखोरी रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लाखों के मावा और मिठाइयों को जप्त किया गया है और कुछ उत्पादों को नष्ट किया गया है, साथ ही नुकसानदेह सामग्री को भी बाहर किया गया है। संयुक्त टीम मिलावटखोरी के खिलाफ सतर्क रहेगी ताकि बाजार में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य-पदार्थ बेचे न जा सकें।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 14, 2025 08:51:00
Jaipur, Rajasthan:दिवाली पर हवाई किराया आसमान में! मेट्रो शहरों से जयपूर आगमन हुआ महंगा आने का किराया महंगा, जाने का सस्ता मुम्बई से आएंगे तो कम से कम 17 हजार रुपए जयपुर से मुम्बई जाने के महज 5500 रुपए हवाई किराए की दरों में दिख रही असमानता पुणे, बेंगलूरु, अहमदाबाद का किराया भी अधिक हैदाबाद, सूरत से आना भी हुआ महंगा कोलकाता का किराया अपेक्षाकृत कम 20 अक्टूबर को दिवाली है... दिवाली पर दूर-दराज के शहरों में रहने वालों को जयपुर आगमन के लिए अत्यधिक ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। रोचक यह भी है कि जयपुर आने का किराया ज्यादा है, जबकि जयपुर से जाने का किराया बहुत कम, क्यों है हवाई किराए में यह असमानता, क्यों नहीं है डीजीसीए का कोई नियंत्रण, देखिए, जी मीडिया की यह खास रिपोर्ट- हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्यौहार दिवाली पर लोगों की चाह रहती है कि इस त्योहार को अपने परिवारजनों के बीच रहकर मनाएं। ऐसे में पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले प्रदेशवासी चाहते हैं कि वे जयपुर में रहकर ही दिवाली का त्यौहार मनाएं। लेकिन इस बार दिवाली पर हवाई किराए की दरों में 4 से 5 गुना तक बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले वर्षों में मुम्बई से जयपुर आगमन का अधिकतम किराया 20 हजार रुपए तक रहता था, लेकिन इस बार यह किराया बढ़कर 27 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह पुणे, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलूरु, हैदराबाद, गोवा, चेन्नई आदि शहरों से जयपुर आगमन का भी किराया बहुत अधिक लग रहा है। खास बात यह है कि देश के प्रमुख बड़े शहरों से जयपुर आगमन का किराया ही बढ़ा है, जयपुर से इन शहरों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स में किराए की दरें काफी कम हैं। किराया इसके बावजूद अधिक लग रहा है जबकि मुम्बई से जयपुर के बीच रोजाना 9 फ्लाइट, बेंगलूरु से जयपुर के बीच रोजाना 6 फ्लाइट, पुणे से जयपुर के बीच 3 फ्लाइट, हैदराबाद से जयपुर के बीच 5 फ्लाइट और अहमदाबाद से जयपुर के बीच रोजाना 4 फ्लाइट संचालित हैं। दिवाली पर 17 अक्टूबर को किराया - मुम्बई से जयपुर आने के लिए 16636 से लेकर 26663 रुपए किराया - जयपुर से मुम्बई जाने के लिए मात्र 5215 से लेकर 9023 रुपए तक - बेंगलूरु से जयपुर के लिए किराया 14978 से लेकर 20030 रुपए - जयपुर से बेंगलूरु के लिए किराया मात्र 7152 से लेकर 8671 रुपए - अहमदाबाद से जयपुर के लिए किराया 15273 से लेकर 16848 रुपए - जयपुर से अहमदाबाद के लिए किराया 6140 से लेकर 6560 रुपए - हैदराबाद से जयपुर के लिए किराया 11991 से लेकर 20317 रुपए - जयपुर से हैदाबाद के लिए किराया 6545 से लेकर 7028 रुपए - पुणे से जयपुर के लिए किराया 20089 से लेकर 23974 रुपए - जयपुर से पुणे के लिए किराया 7700 से लेकर 12537 रुपए - सूरत से जयपुर के लिए 1 फ्लाइट, किराया 16731 रुपए - जयपुर से सूरत के लिए 1 फ्लाइट, किराया 4734 रुपए - चेन्नई से जयपुर के लिए मात्र 1 फ्लाइट, किराया 21901 रुपए - जयपुर से चेन्नई के लिए 1 फ्लाइट, किराया 8199 रुपए - गोवा से जयपुर के लिए मात्र एक फ्लाइट, किराया 14743 रुपए - जयपुर से गोवा के लिए एक फ्लाइट, किराया 8414 रुपए - गुवाहाटी से जयपुर के लिए किराया 13999 रुपए - जयपुर से गुवाहाटी के लिए किराया 13999 रुपए दिवाली के अलावा बड़ी संख्या में छठ पर्व को लेकर भी हवाई यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार जयपुर से पटना के लिए हवाई किराए की दरें अपेक्षाकृत बहुत अधिक नहीं हैं। हालांकि जयपुर से पटना के लिए किसी भी एयरलाइन की कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। यात्रियों को दिल्ली में फ्लाइट बदलनी होगी। लेकिन कनेक्टिंग फ्लाइट होने के बावजूद किराया अधिक लग रहा है。 छठ पर्व पर कितना हवाई किराया 17 अक्टूबर को जयपुर से पटना के लिए किराया 14709 रुपए 24 अक्टूबर को जयपुर से पटना के लिए किराया 9622 रुपए हवाई किराये पर नियंत्रण क्यों नहीं ? - हवाई किराये पर नियंत्रण की जिम्मेदारी है डीजीसीए की - डीजीसीए ने किराए की अधिकतम सीमा भी निर्धारित नहीं की - जब मुम्बई जाने का अधिकतम किराया लग रहा है - तो मुम्बई से आने का अधिकतम किराया कैसे हो सकता 26663 रुपए - यानी जाने की तुलना में आगमन है 3 गुना महंगा क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 14, 2025 08:50:35
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Oct 14, 2025 08:50:26
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के झासड़ी गांव में देर रात कुछ अज्ञात चोर गांव में घुस आए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गांव की सजगता और ग्रामीणों के साहस ने संभावित चोरी की घटना को टाल दिया। जैसे ही कुछ ग्रामीणों को संदिग्ध गतिविधि का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत अन्य लोगों को सूचित किया। देखते ही देखते गांववाले घरों से बाहर निकल पड़े। ग्रामीणों की सक्रियता और तत्परता को देखते हुए चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। गांव में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी जा रही थी, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। कई बार देर रात कुछ अज्ञात लोग गलियों में घूमते नजर आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति गांव में लगे CCTV कैमरों में भी कैद हुए हैं, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया। हालांकि चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। गांव में रात्री गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की गयी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम समय रहते नहीं बढ़ाए गए, तो चोरी जैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि गांव में अतिरिक्त गश्त लगाई जाएगी और संदिग्धों की तलाश जारी रहेगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top