Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ: Akhilesh Yadav पर भ्रष्टाचार-भ्रम का आरोप
SKSantosh Kumar
Feb 23, 2026 10:06:08
Noida, Uttar Pradesh
भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं। भ्रष्ट-भाजपाई, उनके मुख़बिर संगी-साथी और सत्ता सजातीय वाहिनी की ‘बिगड़ी-तिकड़ी’ नकारात्मकता का आपराधिक त्रिगुट है, जिसका मंसूबा धन-कमाने के लिए सत्ता हासिल करना है। ये सब के सब अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक अड्डे पर इकट्ठा हैं वैसे ये एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते हैं। इनकी आपसी खटपट की भूमिगत आवाज़ें अक्सर बाहर सुनाई दे जाती हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VVvirendra vasinde
Feb 23, 2026 11:21:23
0
comment0
Report
HSHarish Sharma2
Feb 23, 2026 11:21:00
Palwal, Haryana:पलवल के गांव कौंड़ल में होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत की। खेल राज्य मंत्री का फूल माला डालकर व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला,भाजपा नेता मनोज रावत व युवा मोर्चा पलवल के जिला महामंत्री गौरव तेवतिया सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सनातन संस्कृति में होली का पर्व भाईचारा और सौहार्द को बनाने का प्रतीक है। होली पर हमें गिले शिकवों को भुलाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत देश युवाओं को देश है। देश को सशक्त बनाने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। युवाओं को नशे को छोडक़र खेलों की तरफ बढऩा चाहिए। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को भव्य एवं सुदंर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हथीन क्षेत्र में भी विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अन्य जिलों की तरह पलवल भी खेलों में आगे बढ़े इसके लिए athक प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश खेलों का हब बन गया है। खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाऐं प्रदान की जा रही है। खिलाडिय़ों को मेडल लाने पर नकद राशि के साथ साथ नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि खेलों से स्वस्थ्य शरीर का निर्माण होता है। एक स्वस्थ्य व्यक्ति ही स्वस्थ्य समाज के निर्माण में अपनी भागेदारी दे सकता है। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल खेलों में आगे बढ़े इसके लिए पलवल में अंतरराष्टï्रीय खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें खिलाडिय़ों को आधुनिक सुविधाऐं प्रदान की जाएगी। पलवल के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए आईएमटी का निर्माण किया जाएगा। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। खादर क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित किए जाएगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ भारत लोगों को देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद धारा 370 हटाने ,राम मंदिर का निर्माण करने का कार्य किया। मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत ने एआई समिट कर विश्व को आइना दिखाने का काम किया है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एआई के जरिये देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें और खेलों में भाग लेकर देश की झोली में मेडल डालने का काम करें। होली मिलन समारोह के दौरान ग्रामीणों ने एक मांग पत्र दिया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ग्रामीणों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
0
comment0
Report
CJCHAMPESH JOSHI
Feb 23, 2026 11:20:24
Kondagaon, Chhattisgarh:वन विभाग की टीम ने मांस के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह मांस वन्य प्राणी सांभर का है इसे खाने वह बेचने के उद्देश्य से धमतरी जिले से लाया गया था वन विभाग ने कोंडागांव से दो आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत पर्याप्त साक्ष्यप पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया आरोपियों के मोबाइल से शिकार के बाद वन्य प्राणी के शव को खींचते हुये तस्वीरें भी मिली है यह दोनों आरोपियों की जानकारी के आधार पर वन मंडल अधिकारी के निर्देश पर एक दल का गठन किया गया जो शेष बचे हुए आरोपियों की तलाश में धमतरी जिले पहुंची जहां पर वन विभाग ने रेकी कर 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछता शुरू की जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया बाइट - प्रतीक वर्मा रेंजर कोंडागांव
0
comment0
Report
PSPrince Suraj
Feb 23, 2026 11:20:12
Noida, Uttar Pradesh:आत्मजा पटना बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सहकारिता विभाग ने मधुबनी के सकरी और दरभंगा के रायाम में नई सहकारी चीनी मिल लगाने का फैसला किया है。 इस परियोजना के लिए बिहार सरकार ने राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ के साथ mou साइन किया है। पहले चरण में मिल की व्यवहार्यता और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी。 मौके पर सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि इन मिलों से गन्ना किसानों को स्थानीय स्तर पर बाजार मिलेगा, उचित कीमत मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा। वहीं राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाईकनवारे ने कहा कि उनकी संस्था को देशभर में चीनी मिल स्थापित करने का अनुभव है और तकनीकी सहयोग से बिहार में भी उद्योग को नई गति मिलेगी।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 23, 2026 11:20:01
Noida, Uttar Pradesh:Akhilesh Yadav भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ! सच्चे संतों का अपमान करके भाजपा ने फिर साबित कर दिया है कि सिवाय अपनी पैसों की भूख और ख़ुदगर्ज़ी के, वो किसी की भी सगी नहीं है। भाजपाई की ये पुरानी ‘कु-कार्यशैली’ है कि जो भी भाजपाइयों के ज़ुल्म, ज़्यादती और जुर्म के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता है, उसे भाजपाई झूठे आरोपों से धमकाने, दबाने, मिटाने की साज़िश करते हैं। भ्रष्ट-भाजपाई, उनके मुख़बिर संगी-साथी और सत्ता सजातीय वाहिनी की ‘बिगड़ी-तिकड़ी’ नकारात्मकता का आपराधिक त्रिगुट है, जिसका मंसूबा धन-कमाने के लिए सत्ता हासिल करना है। ये सब के सब अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक अड्डे पर इकट्ठा हैं वैसे ये एक-दूसरे को फूटी आँख नहीं सुहाते हैं। इनकी आपसी खटपट की भूमिगत आवाज़ें अक्सर बाहर सुनाई दे जाती हैं।
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 11:19:24
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 23, 2026 11:19:04
Madhepura, Bihar:मधेपुरा शहर के कॉलेज चौक पर ट्रैफिक पुलिस के एक जवान पर सीएनजी ऑटो चालक की पिटाई करने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस का जवान प्रभास कुमार कॉलेज चौक पर वाहन जांच कर रहा था। इसी दौरान सिंहेश्वर की ओर जा रहे सीएनजी ऑटो चालक रुपेश कुमार को रोक लिया गया। आरोप है कि किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और इसके बाद जवान ने चालक की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट में ऑटो चालक के नाक से खून निकलने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए और कॉलेज चौक पर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई और सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। फिलहाल घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है。
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Feb 23, 2026 11:18:52
Forbesganj, Bihar:अररिया पुलिस ने टाटा शोरूम से चोरी हूई दो नई कार को बरामद करते हुए एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है, 17 फरवरी को शहर के पुरानी बस स्टैंड पर बने टाटा शोरूम का शटर काटकर चोरों ने दो नई कार चुरा ली थी जिसके बाद से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गया था, पुलिस ने पूरी घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए तकनीकी अनुसंधान के सहारे पहले अपराधियों की पहचान की और उसके बाद चोरी की गई गाड़ियों को बरामद करने में सफलता पाई, एक गाड़ी पूर्णिया जिले के डगरूआ थानाक्षेत्र से बरामद की गई जबकि दूसरी गाड़ी अररिया के कुर्सियागांव से बरामद की गई, पुलिस ने मामले में घटना में शामिल एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Feb 23, 2026 11:18:20
Saharsa, Bihar:सहरसा दौरे पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बीते 18 फरवरी को अपराधियों के गोली लगने से मौत हुए 13 वर्षीय छात्र अंकित आनंद के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया. वहीं उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताते हुए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे बिहार में लगातार अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाएं की जा रही हैं, कहीं बच्ची के साथ बलात्कार तो कहीं हत्याएं हो रही हैं जिसे देखने वाला कोई नहीं है. सहरसा में 13 साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है, आखिर इस बच्चे ने किसी का किया बिगाड़ा होगा? बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है तो फिर आखिर अपराधियों बच्चे की क्यों हत्या कर दी? इस मामले में पुलिस और भी गहनता से जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए हम इस मामले की CBI जांच की मांग करते हैं.
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Feb 23, 2026 11:18:07
Thane, Maharashtra:संत गाड़गे महाराज जयंती के अवसर पर महापौर नारायण चौधरी ने अभिवादन किया. अंध श्रद्धा और अनिष्ट प्रथाओं के विरुद्ध जन जागरूकता के लिए कीर्तन के माध्यम से प्रसिद्ध संत गाड़गे महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर भिवंडी नगरपालिका मुख्यालय में महापौर नारायण चौधरी ने आयुक्त अनमोल सागर, उपमहापौर तारिक मोमिन की प्रमुख उपस्थिति में पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया. इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, नयना ससाणे, उपायुक्त विक्रम दराडे, बालकृष्ण क्षीरसागर आदि नगरपालिका अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस समय महापौर पद पर विराजमान होने के बाद नारायण चौधरी पहली बार नगरपालिका मुख्यालय पहुंचे, जिसके कारण आयुक्त अनमोल सागर ने उनके भारतीय संविधान की प्रति भेंट देकर स्वागत किया।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 23, 2026 11:17:35
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा शहर के स्वर्णकार कॉलोनी, कागदीपुरा और अन्य इलाक़ों में कुछ समय पहले ही बनाई गई सड़कों को एक बार फिर खोदा जा रहा है। कारण—पुरानी और लीकेज पाइप लाइन। अचानक सड़क खोदे जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि यह काम मजबूरी में किया जा रहा है। विदिशा शहर के कई इलाकों में हाल ही में बनी सड़कें अब फिर से उखड़ रही हैं। नगर पालिका की पाइपलाइन लीकेज की वजह से जगह–जगह जलभराव की स्थिति बन रही थी। साथ ही, बड़ी मात्रा में पेयजल भी व्यर्थ बह रहा था। लोग कहते हैं कि सड़क बनने के कुछ ही महीनों बाद दोबारा खोदाई होना प्रशासनिक लापरवाही को दिखाता है। लेकिन दूसरी तरफ नगर पालिका इसे तकनीकी आवश्यकता बता रही है। दुर्गेश ठाकुर, सीएमओ, नगर पालिका, विदिशा। “पाइपलाइन लीकेज होने के कारण पानी ज़मीन में समा रहा था और जलभराव हो रहा था। इस वजह से उसकी टेस्टिंग कराई जा रही है और जहाँ ज़रूरत है, वहाँ पाइपलाइन बदली जा रही है।” फिलहाल प्रशासन का दावा है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद दोबारा सड़क को ठीक किया जाएगा। लेकिन जब तक यह काम चलता रहेगा, तब तक लोगों को इसी असुविधा के बीच से गुजरना पड़ेगा। दुर्गेश ठाकुर, सीएमओ, नगर पालिका, विदिशा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Feb 23, 2026 11:16:49
Jaipur, Rajasthan:जयपुर 2 साल बनाम 5 साल पर सियासत तेज, गहलोत का हमला, मंत्री जवाहर सिंह बेढम का पलटवार प्रदेश की राजनीति में 2 साल बनाम 5 साल को लेकर सियासत तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के लिए विकास के साथ कानून व्यवस्था भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि 2 साल बनाम 5 साल का मुद्दा बनाकर मजाक किया जा रहा है। आजादी के बाद हिंदुस्तान के इतिहास में किसी भी सरकार ने इस तरह का बयान नहीं दिया होगा। इसी कारण सरकार को बाद में अपना रुख बदलना पड़ा और कहना पड़ा कि प्रतिवेदन पर चर्चा करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी नौबत क्यों आई। अशोक गहलोत ने कहा कि गांवों में सरकार की स्थिति ठीक नहीं है। जिस तरह की बातें आज सरकार को लेकर सुनने को मिल रही हैं, ऐसी बातें मैंने राजनीतिक जीवन में पहले कभी नहीं सुनीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे प्रदेश की वास्तविक स्थिति का आकलन करें। विपक्ष चाहता है कि जनता की परेशानियां दूर हों। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में स्वीकृत और शुरू किए गए कार्यों को पहले रोका गया और बाद में पूरा होने पर उनका श्रेय लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे के दौरान 19 कॉलेज के उद्घाटन की बात कही जा रही है, जिनमें से 18 कॉलेज उनके कार्यकाल की है। उन्होंने दावा किया कि उनके 5 साल के कार्यकाल में 300 से अधिक कॉलेज दी। गहलोत ने कहा कि कोचिंग हब पर सरकार ध्यान नहीं दे रही और जनता से जुड़ी कई योजनाओं को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है और देश की बुनियादी संरचना खड़ी की है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में यह सवाल उठाया था कि हमारी सरकार के 2 साल के विकास कार्यों की तुलना पिछली कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल से की जाए और इस पर विस्तृत बहस हो। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उस दिन सदन में मौजूद रहकर बहस में भाग लेना चाहिए था। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी इस बात को गंभीरता से लिया है कि पार्टी बहस से क्यों दूर रही। इससे प्रदेश में कांग्रेस की छवि पर असर पड़ा है। मंत्री बेढम ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने 5 साल के कार्यकाल में ठोस काम किए होते तो वह दावे के साथ सदन में अपनी उपलब्धियां रखती, लेकिन कांग्रेस बहस से बचती नजर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच अंदरूनी प्रतिस्पर्धा चल रही है, उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सदन में एक शब्द नहीं बोले, लेकिन बाहर आकर मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं। एक वरिष्ठ नेता होने के नाते उन्हें अपनी भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 2 साल में जो काम किए हैं, उसी आधार पर हम कह रहे हैं कि जो काम कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई, वह हमने 2 साल में कर दिखाया। अगर कांग्रेस को अपने काम पर भरोसा है तो उसे बहस से पीछे नहीं हटना चाहिए। प्रदेश की राजनीति में 2 साल बनाम 5 साल की यह बहस अब सदन से बाहर भी तेज होती नजर आ रही है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 23, 2026 11:16:33
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां सुनसान पड़े एक अहाते में ठहराई गई भेड़ों के झुंड पर दर्जनभर कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में करीब 60 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से अधिक भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये। पशुपालक के लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में अतरडीहा निवासी महातम पाल जो भेड़ पालन का व्यवसाय करते हैं, वह अपनी भेड़ों को चराने के लिए बरडीहा क्षेत्र में ले गए थे, रात में सभी भेड़ों को एक अहाते में ठहराया गया था, उसी दौरान देर रात अचानक बड़ी संख्या में कुत्तों ने भेड़ों के झुंड पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से भेड़ों में भगदड़ मच गई और जबतक आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचते, तबतक बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत हो चुकी। वहीं दर्जनभर भेड़ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top