Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
बसंत गांव में रेड लाइट ऑन होने से सड़क पारना सुरक्षित, प्रमोद की राहत
RMRAHUL MISHRA
Mar 12, 2026 10:48:23
Noida, Uttar Pradesh
बसंत गांव के रहने वाले निवासियों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने कई जगह गुहार भी लगे कि जो ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़ा हुआ है उसे ऑन कर दिया जाए थकहार कर उन्होंने जी हेल्पलाइन की टीम को संपर्क किया बसंत गांव के रहने वाले प्रमोद दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र हैं उनको हर दिन सड़क पार करके पास के ही कॉलेज में जाना होता है लेकिन फर्राटे से दौड़ती हुई गाड़ियों की वजह से सड़क पार करने में उनका काफी समय लग जाता है और एक्सीडेंट का भी खतरा रहता है फिर प्रमोद ने माता से बात की लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला इसके बाद थकहार कर उन्होंने जी हेल्पलाइन को कांटेक्ट किया इसके बाद जी हेल्पलाइन की टीम वहां पर पहुंची जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रमोद से हमने जब बातचीत की तो उनका कहना है कि बसंत गांव में तकरीबन 40000 लोग रहते हैं और काम करने के लिए हर किसी को जाना होता है लेकिन सड़क पार करने में काफी दिक्कत होती है क्योंकि यह सड़क एयरपोर्ट की तरफ भी जाती है और द्वारका की तरफ भी जाती है तो यह काफी चलता फिरता रोड है और जिसकी वजह से सड़क पार करने में हादसे का डर रहता है हमने वहां और भी लोगों से बात की उन लोगों का भी यही कहना है कि रेड लाइट ऑन होनी चाहिए इसके बाद हमने विधायक को कॉल किया विधायक इस समय दिल्ली से बाहर हैं और वह असम इलेक्शन में बिजी हैं उन्होंने कहा कि वह 10 तारीख को वापस लौटेंगे लेकिन हमारे बात करने पर विधायक ने तुरंत ही संज्ञान लिया और उन्होंने DCP को बोल दिया इसके बाद वहां की रेड लाइट को ऑन कर दिया गया प्रमोद की खुशी का ठिकाना नहीं है उनका कहना है कि रेड लाइट ऑन होने के बाद उनका समय भी बचेगा और उसे खतरे भी कम होंगे उन्होंने जी मीडिया की टीम को धन्यवाद दिया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRohit Kumar
Mar 12, 2026 12:08:26
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले अरियरी प्रखंड के फतेहपुर गांव एक युवक के खुद को यूपीएससी 440 रैक लाने का दावा किया।जिसके बाद बधाईयों का ताता लग गया।जिसके बाद राजद के पूर्व विधायक विजय सम्राट और माहुली थाना अध्यक्ष युवक के गांव पहुंच युवक को सम्मानित किया और महंगे गिफ्ट भी दिया।हालांकि जल्द ही युवक द्वारा गलत जानकारी देकर यूपीएससी परीक्षा में फसल होने की जानकारी की सामने सचाई आई और युवक भूमिगत हो गया है।मामला शेखपुरा जिले के माहुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।जहां गांव निवासी अर्जुन यादव का पुत्र रंजीत कुमार ने हाल ही में जारी यूपीएससी परीक्षा परिणाम में खुद को 440वीं रैंक प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी बताकर प्रचारित किया था।जिला का युवक यूपीएससी परीक्षा में सफल होने की खबर मिलते ही पूर्व विधायक विजय यादव, स्थानीय मुखिया तथा माहुली थाना की पुलिस ने भी युवक को यूपीएससी में सफलता मिलने की सूचना पर सम्मानित किया।इस दौरान कार्यक्रम आयोजित कर उस पर हजारों रुपये खर्च किये गए।जबकि यूपीएससी परीक्षा में युवक के परिणाम की पड़ताल की गई तो पता चला कि 440वीं रैंक कर्नाटक राज्य के एक अभ्यर्थी रंजीथ को मिली है, जबकि शेखपुरा का रंजीत कुमार उसी सफलता को अपना बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।स्थानीय मुखिया पति सरफराज आलम ने बताया कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद रंजीत कुमार घर छोड़कर फरार हो गया और कही भूमिगत हो गया।माहुली थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर युवक को थाना बुलाकर सम्मानित भी किया गया था, लेकिन जब मामला संदिग्ध लगा तो उसे प्रवेश पत्र के साथ थाना आने के लिए कहा गया।इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह भूमिगत हो गया है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Mar 12, 2026 12:08:02
Gumla, Jharkhand:गुमला में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 9mm पिस्टल और कारतूस किए बरामद गुमला - गुमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 9mm का देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध हथियार लेकर एरोड्राम मैदान की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पैशन प्रो मोटरसाइकिल (JH01BH-8117) पर सवार एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहन कुमार राणा (27 वर्ष) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9mm का देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा हथियार से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर युवक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा हथियार, कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 12, 2026 12:07:43
Dhanbad, Jharkhand:पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब देश के कई हिस्सों में दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव के बीच धनबाद में LPG गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे है. ब केस्ताकोला स्थित चौधरी गैस एजेंसी के बाहर सैकड़ों लोग सिलेंडर लेकर सुबह से ही लाइन में खड़े दिखाई दिए. बताया जा रहा है कि एजेंसी में गैस की गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. कई उपभोक्ता चार-पांच दिनों से गैस सिलेंडर लेने के लिए भटक रहे है. इस दौरान रमजान का महीना होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. रोजा रखकर महिलाएं और पुरुष घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर है. वही गैस एजेंसी पहुँचे ग्राहकों ने कहा कि सुबह 8 बजे से एजेंसी में लाइन में लगे हुए है. एजेंसी की ओर से बार-बार कहा जा रहा है कि गैस की गाड़ी आने वाली है लेकिन दोपहर तक भी सिलेंडर नहीं पहुंचा. महिलाओं को घर-परिवार छोड़कर यहां घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए. वहीं करीब 300 से अधिक उपभोक्ता एजेंसी के बाहर जमा है. जानकारी मिली है कि गैस से भरी गाड़ी बोकारो से चली है और चास में रुकी हुई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द गैस आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Mar 12, 2026 12:07:23
Banka, Bihar:बिहार के अमरपुर प्रखंड के डुमरामा तारड़ीह संपर्क पथ के समीप लक्ष्मीपुर गाँव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय रामपुर राजौन निवासी सुनील कुमार ठाकुर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह बाइक से अमरपुर की ओर आ रहा था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़े भाई भवेश कुमार ठाकुर सहित परिवारजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉ ज्योति भारती ने उसे मृत घोषित किया। अमरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 12, 2026 12:06:50
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के अंतर्गत “एक जिला एक खेल” कबड्डी कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित 50 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और उन्हें अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा कबड्डी की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न होगा। साथ ही गुरुवार से दो दिवसीय सेमिनार भी शुरू हुआ है, जिसमें खिलाड़ियों और कोच को खेल की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच डॉ. दिनेश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 14 और 15 मार्च को इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें लगभग 200 से 250 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष दोनों वर्गों के मुकाबले होंगे और विजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 12, 2026 12:06:35
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा लोक शिक्षण संचालनालय और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में बालिका सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल कल्याण समिति, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित बच्चों के लिए काम करने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें बच्चों विशेषकर बालिकाओं के अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानून और जरूरत पड़ने पर मिलने वाली कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य स्कूल स्तर पर बाल सुरक्षा को मजबूत करना और जागरूकता बढ़ाना रहा।
0
comment0
Report
GPGovind Prasad Pandey
Mar 12, 2026 12:05:54
Noida, Uttar Pradesh:FEARLESS GUYS. FEARLESS GUYS.
0
comment0
Report
AMALI MUKTA
Mar 12, 2026 12:05:46
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। उनसे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में कुल 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7680 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने एसपी राजेश कुमार के साथ भरवारी स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस तैनाती और अन्य इंतजामों की समीक्षा की गई। प्रशासन की ओर से 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 6 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 12, 2026 12:04:56
0
comment0
Report
Mar 12, 2026 12:04:51
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top