Back
राजेश राम: ED पर एक व्यक्ति के आधार से आरोप नहीं, देश गुमराह नहीं होगा
RKRampravesh Kumar
Dec 17, 2025 09:24:17
Noida, Uttar Pradesh
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि एक निजी व्यक्ति के आरोपों के आधार पर पूरे देश को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने ED को फटकार लगाते हुए साफ कहा है कि किसी एक व्यक्ति के कहने पर आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लड़की का हिजाब हटाने के फैसले पर राजेश राम ने कहा कि अब उन पर भाजपा का असर साफ दिखाई देने लगा है। जब से नीतीश कुमार भाजपा के साथ गए हैं, तब से ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं, जो पहले कभी नहीं हुए। भाजपा द्वारा तेजस्वी यादव को गायब और नौवीं फेल कहे जाने पर राजेश राम ने कहा कि भाजपा के पास असली मुद्दों पर बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में एक परिवार ने कर्ज के दबाव और गरीबी के कारण आत्महत्या कर ली, लेकिन भाजपा इस पर चुप है। बिहार में ऐसे कई परिवार हैं जो गरीबी से परेशान हैं, मगर सरकार इन मुद्दों पर बात नहीं कर रही। वहीं बुलडोज़र कार्रवाई पर राजेश राम ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है। ठंड के मौसम में जिन लोगों के घर तोड़े जा रहे हैं, वे कहां जाएंगे? उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी कार्रवाई संभव नहीं है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
APAbhay Pathak
FollowDec 17, 2025 11:09:030
Report
KKKamal Kumar
FollowDec 17, 2025 11:08:450
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 11:08:320
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 17, 2025 11:07:500
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 17, 2025 11:07:180
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowDec 17, 2025 11:06:460
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 11:06:220
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 17, 2025 11:05:160
Report
ATANKUR TYAGI
FollowDec 17, 2025 11:04:560
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowDec 17, 2025 11:04:440
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 11:04:160
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 17, 2025 11:03:550
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowDec 17, 2025 11:02:530
Report
JKJitendra Kanwar
FollowDec 17, 2025 11:02:380
Report