Back
दीपावली के बाद अलवर में प्रदूषण बढ़ा, अस्थमा मरीजों की भीड़ अस्पतालों में
SPSanjay Prakash
Oct 24, 2025 09:56:15
Noida, Uttar Pradesh
अलवर\n\nदीपावली के बाद बढ़ा प्रदूषण, सांस के मरीजों की लगी लाइन" \nदीपावली की रौनक अब धीरे-धीरे धुंध में बदलती दिख रही है। अलवर में पटाखों और बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब साफ नजर आने लगा है। दीपावली के बाद अस्पतालों में अस्थमा और सांस की तकलीफ वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट देखिए— \nदीपावली के बाद अलवर का हवा का हाल बिगड़ने लगा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी ए.क्यू.आई. शुक्रवार को 167 तक पहुंच गया — जो “मध्यम श्रेणी” में आता है।\n\nलेकिन इसका असर अब लोगों के फेफड़ों तक पहुंच रहा है\n\nअलवर के सामान्य चिकित्सालय में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ओपीडी में रोजाना एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।\n\nअधिकतर मरीजों को सांस लेने में तकलीफ, सर्दी-जुकाम, और सीने में जकड़न की शिकायत है।\n\nविशेषज्ञों ने बताया कि\n\n“दीपावली के दौरान पटाखों से निकले धुएं और मौसमी बदलाव के कारण अस्थमा, दमा और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। खासकर बुजुर्ग और अस्थमा से पीड़ित लोगों में सांस की तकलीफ ज्यादा देखने को मिल रही है।” पटाखों से निकलने वाले सूक्ष्म कण — PM 2.5 और PM 10 — फेफड़ों पर गंभीर असर डालते हैं।\n\nपहले से एलर्जी या अस्थमा के मरीजों की हालत इससे और बिगड़ जाती है।\n\nबाइट:डॉक्टर बीएस खत्री \n\nअलवर एनसीआर क्षेत्र में आने के कारण यहां ग्रेप यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) की पाबंदियां लागू हैं। फिलहाल लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने और सुबह-शाम धुंध के समय व्यायाम से परहेज करने की सलाह भी दी गई है।\n\nप्रदूषण से बचाव अब जरूरी हो गया है। विशेषज्ञों की मानें तो त्योहार की चमक फीकी पड़ने से पहले अगर हम जिम्मेदारी नहीं दिखाएंगे, तो सांस लेना और मुश्किल हो जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAKESH SINGH
FollowOct 24, 2025 12:35:250
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 24, 2025 12:35:000
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowOct 24, 2025 12:34:360
Report
CPCHETAN PATEL
FollowOct 24, 2025 12:34:060
Report
LJLakhani Jaydeep
FollowOct 24, 2025 12:33:530
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowOct 24, 2025 12:33:360
Report
NJNitish Jha
FollowOct 24, 2025 12:33:17Mumbai, Maharashtra:UDDHAV SHIVSENA ON AIR INDIA FLIGHT LANGUAGE WAR
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 24, 2025 12:33:040
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowOct 24, 2025 12:32:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 24, 2025 12:32:190
Report
RSRAKESH SINGH
FollowOct 24, 2025 12:31:560
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 24, 2025 12:31:420
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowOct 24, 2025 12:31:270
Report
MKManitosh Kumar
FollowOct 24, 2025 12:31:090
Report
0
Report
