Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
प्रदूषण से भारत में मौतें 43% बढ़ीं; कैंसर का खतरा बढ़ गया
ATAnuj Tomar
Oct 27, 2025 01:15:12
Noida, Uttar Pradesh
PKGप्रदूषण से भारत में मरने वालों की संख्या 43 फ़ीसदी बढ़ोतरी सावधान…हवा में फैला हुआ है कैंसर!! भारत में प्रदूषण से मरने वालों की संख्या में 43 प्रतिशत की वृद्धि एक alarmingly alarming खबर है। विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली NCR समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदुषण कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा रहा है। शरीर के हर अंग पर प्रदूषण का असर हो रहा है और लाखों लोग प्रतिवर्ष मर रहे हैं; भारत में यह संख्या 21,00,000 से अधिक बताई जा रही है।Experts कह रहे हैं कि छोटे कण फेफड़ों और दिमाग तक पहुँचकर ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक का कारण बन रहे हैं। दिल्ली NCR में प्रदूषण की स्थिति और हिमालयन रेंज और अरावली रेंज के कारण हवा का प्रवाह कम होने से प्रदूषण बढ़ रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RSRahul shukla
Oct 27, 2025 04:01:07
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़। मुठभेड़ में एक गौकश जावेद के पैर में गोली लगी। जावेद पर गैंगस्टर, गुंडा समेत 11 गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। देर रात गोकशी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर गौकश ने फायरिंग शुरू कर दी; जवाबी फायरिंग में घायल गौकश जावेद के पैर में गोली लगी और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल गौकश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, चापड़, गौवध के उपकरण बरामद किए हैं। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गौहर का पुरवा गांव के पास की बताई गई है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि दो व्यक्ति अंधेरे में कुछ सामान रख रहे थे; घेराबंदी के दौरान एक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। घायल गौकश की पहचान जावेद पुत्र अजीत निवासी गौहर का पुरवा के रूप में हुई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, खोखा, प्लास्टिक की बोरी, लकड़ी, रस्सी, चाकू और चप्पड़ बरामद हुए हैं। पूछताछ में गौकश ने बताया कि वह और उसका फरार साथी छुट्टा जानवरों को मार देते थे और उनका मांस भेज देते थे; आज वे दोनों समान नाले के पास व्यवस्थित करने के बाद गौकशी की योजना बना रहे थे। पूरे मामले पर जगदीशपुर थाने में पशु क्रूरता, गोवध और गैंगस्टर से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि थाना अध्यक्ष को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौहर पुरवा के पास गोकशी करने वाले हैं, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी; जावेद को गोली लगी है और वह उपचार में है। जावेद पर 11 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Oct 27, 2025 04:00:17
0
comment0
Report
ATAnuj Tomar
Oct 27, 2025 03:52:10
1
comment0
Report
AOAjay Ojha
Oct 27, 2025 03:51:28
Banswara Rural, Rajasthan:राजस्थान के बांसवाड़ा जिले मे अचानक से मौसम मे बदलाव आ गया है, जिले मे सुबह से आसमान मे काले बादल छाए हुए है और तेज बरसात का दौर शुरू हो गया, शहर मे सुबह से बरसात हो रही है जिस वजह से मौसम भी पूरी तरह से ठंडा हो चूका है, इस बेमौसम बरसात से किसानों को भी नुकसान है, खेतो मे कुछ किसानों की कटी फसल रखी हुई थी उसके भीगने का डर भी बना हुआ है, साथ हीं अचानक से हुए ठंडे मौसम और बरसात से मौसामी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है, जिले मे हुई यह अचानक से बरसात का कारण अरब सागर में हवा एक डिप्रेशन सिस्टम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर सिस्टम के चलते बना एक नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बांसवाड़ा सहित आसपास के जिलों में मौसम खराब हो गया है। इन तीनों सिस्टम के प्रभाव से बादल छाने के साथ ही हलकी बारिश शुरू हो गई है। इससे दिन में 2 और रात को 3 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का 23 डिग्री पर आ गया है। बारिश से वातावरण में आर्द्रता 80 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि दो दिन पहले 50 से 55 प्रतिशत के बीच थी। मौसम विभाग की मानें तो कल भी बारिश की संभावना है।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 27, 2025 03:50:08
Jalabaria, West Bengal:রাতে হঠাৎই আগুন লেগে গেল একটি বস্তার গুদাম ঘরে। ঘটনাটি ঘটেছে কাকদ্বীপের বিদ্যানগর এলাকায় শ্রী শ্রী রামকৃষ্ণ গ্রাম পঞ্চায়েতে যাওয়ার কাঠের সেতুর কাছে। স্থানীয় সূত্রে জানা গিয়েছে, রবিবার রাত হঠাৎই একটি বস্তার গুদাম ঘর থেকে ধোঁয়া বের হতে দেখা যায়। কিছুক্ষণ পরই স্থানীয় বাসিন্দারা দেখতে পান সেখানে আগুন জ্বলছে। তৎকালণা তিনি বালতিতে করে জল নিয়ে আগুন নেভানোর কাজে হাত লাগান। খবর দেওয়া হয় দমকল বিভাগে ও কাকদ্বীপ থানা। কিছুক্ষণের মধ্যেই একটি দমকলের ইঞ্জিন ঘটনাস্থলে আসে। তবে সবার প্রচেষ্টায় আগুন নিয়ন্ত্রণে চলে আসে। যদিও কিভাবে আগুন লাগলো প্রশাসন তদন্ত শুরু করেছে।
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Oct 27, 2025 03:49:58
Jalabaria, West Bengal:বঙ্গোপসাগরে সৃষ্ট ঘূর্ণিঝড় 'মান্থা'-র প্রভাবে আগামী ২৮ তারিখ থেকে ৩১ তারিখ পর্যন্ত দক্ষিণ ২৪ পরগনা ও পূর্ব মেদিনীপুর জেলায় ঝড়ের পূর্বাভাস জারি করেছে আলিপুর আবহাওয়া অফিস। এই সময়ের মধ্যে ৪০ থেকে ৪৫ কিলোমিটার বেগে ঝোড়ো হাওয়া বইতে পারে এবং ভারী বৃষ্টির সম্ভাবনা রয়েছে। আবহাওয়া দফতরের পূর্বাভাস অনুযায়ী, সম্ভাব্য দুর্যোগ মোকাবিলায় ইতিমধ্যে তৎপর হয়েছে প্রশাসন। দক্ষিণ ২৪ পরগনা জেলার সাগর ব্লক প্রশাসনের পক্ষ থেকে সিভিল ডিফেন্সের কর্মীরা সমুদ্র সৈকতে মাইকিং প্রচার শুরু করেছে। মৎস্যজীবীদের অবিলম্বে নিরাপদ স্থানে বা উপকূলে ফিরে আসার কথা বলা হচ্ছে। একইসঙ্গে, সাধারণ মানুষকেও সতর্ক থাকার এবং প্রশাসনের নির্দেশ মেনে চলার অনুরোধ করা হয়েছে। জানা গেছে, বঙ্গোপসাগরে তৈরি হওয়া নিম্নচাপটি শক্তি বাড়িয়ে ঘূর্ণিঝড়ে পরিণত হয়েছে, যার নামকরণ করা হয়েছে 'মান্থা'। এটি সরাসরি অন্ধ্রপ্রদেশের কাকিনাড়ার কাছে স্থলভাগে আছড়ে পড়লেও, এর প্রভাবে বাংলার উপকূলবর্তী জেলাগুলিতে ভারী বৃষ্টি এবং ঝোড়ো হাওয়া বইবে। প্রশাসন উপকূলীয় এলাকাগুলিতে প্রয়োজনীয় ব্যবস্থা গ্রহণ করছে এবং পরিস্থিতির উপর কড়া নজর রাখা হচ্ছে।
1
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 27, 2025 03:48:49
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पिछले सप्ताह हुए दो गोली बारी मामलों का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पहला मामला जुगसलाई थाना का है, जहाँ एक दुकान में घुस कर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है; इस मामले में CCTV फुटेज सामने आया था, जहाँ दुकान में घुस कर अपराधियों का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं इस मामले में पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है; फिलहाल तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं दूसरा मामला गोलमुरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया था; इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, इसके पास से भी एक हथियार बरामद किया गया है; दोनों घटनाएं एक ही रात को घटी हैं; दोनों घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है; सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि जुगसलाई वाली घटना में आरोपियों को चाय पीने के दौरान किसी बात को लेकर घायल ने तीनों को बुरा भला कहा था, जिसमें तीनों ने उसे गोली मारी; गोलमुरी मामले में उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे को जानते थे, पिस्टल देखने के दौरान गोली चली थी, इसका भी इलाज टीएमएच में चल रहा है।
0
comment0
Report
SKShrawan Kumar Soni
Oct 27, 2025 03:48:35
Barwadih, Jharkhand:पलामू में महापर्व छठ के बीच के दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार इलाके में छठ के खरना के लिए स्नान करने गए 3 युवकों की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों युवकों को पहचान शेरघाटी निवासी 22 वर्षीय अंकुश पासवान, नबीनगर निवासी 22 वर्षीय आदर्श चंद्रवंशी, पोखराही निवासी 23 वर्षीय रजनीश चंद्रवंशी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना के बाद एसडीपीओ IPS मो. याकूब, सीओ पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत से स्थानीय गोताखोर की मदद से देर रात 2 युवकों का शव बरामद कर लिया था, वहीं एक युवक का शव आज सुबह बरामद किया गया। हादसे के बाद से पोखराही गांव में मातम का माहौल है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 27, 2025 03:48:20
0
comment0
Report
DMDILEEP MISHRA
Oct 27, 2025 03:47:50
Lakhimpur, Uttar Pradesh:Lakhimpur Kheri लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली इलाके के एक गांव में शादीशुदा महिला की प्रेम कहानी का अंत खौफनाक तरीके से हो गया। 6 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए धौरहरा पुलिस ने 6 लाख के जेवर समेत महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया घटना के पीछे 6 लाख के जेवर के लालच था जिसके चलते प्रेमी ने 25 वर्षीय नीलम की गला काटकर हत्या कर दी। मामले में गिरफ्तार शख्स का नाम अनिल यादव बताया जा रहा है जो सीतापुर जिले के लहरपुर थाना इलाके का निवासी बताया जा रहा है जिसका महिला से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए जाने वाला आलाकत्ल, बाइक,बरामद की है । हत्यारे अनिल को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। आपको बता दें कि बीते 26 अक्टूबर को धौरहरा कोतवाली इलाके के सरसवां गांव के पास महिला के शव बरामद किया गया था।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top