Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
ताइवान के पास PLA विमान-PLAN पोत: सुरक्षा बढ़ाने की मांग तेज
PKPushpender Kumar
Feb 11, 2026 02:32:10
Noida, Uttar Pradesh
Taiwan's Ministry of National Defense detected the presence of nine Chinese military aircraft, eight naval vessels and an official ship operating around its territorial waters as of 6 am local time on Wednesday. Of the nine, six sorties crossed the median line and entered Taiwan's southwestern and southeastern ADIZ. In a post on X, the MND said, '9 PLA aircraft, 8 PLAN vessels and 1 official ship operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC 8) today. 6 out of 9 sorties crossed the median line and entered Taiwan's southwestern and southeastern ADIZ. We have monitored the situation and responded.' Earlier on Tuesday, Taiwan detected the presence of four sorties of Chinese military aircraft and eight naval vessels. All four sorties crossed the median line and entered Taiwan's southwestern ADIZ. In a post on X, the MND said, '4 sorties of PLA aircraft and 8 PLAN vessels operating around Taiwan were detected up until 6 a.m. (UTC 8) Today. 4 out of 4 sorties crossed the median line and entered Taiwan's southwestern ADIZ. We have monitored the situation and responded.' Taiwan should prioritise reinforcing its own national defence to deter any possible invasion by China as cross-strait tensions continue to escalate, several European lawmakers said on Friday, according to a report by the Taipei Times. At the conclusion of a six-day visit to Taiwan by an eight-member European parliamentary delegation, the lawmakers called on Taipei to remain alert and increase its defence spending. 'All those who say they want to protect you actually want to conquer you,' Ukrainian lawmaker Serhii Soboliev said when asked what lessons Taiwan could learn from Russia's invasion of Ukraine. Soboliev described Kremlin as a 'new fascist Nazi regime' that justified its aggression by claiming to defend 'so-called Russian-speaking populations,' mirroring how Nazi Germany once invoked the protection of ethnic Germans to legitimise its expansion, the Taipei Times reported. 'And what is the reality of this 'protection'? Destroyed citizens,' he said. Soboliev urged Taiwan to stop third parties from transferring sensitive technologies to Russia and underlined the urgency of increasing defence spending. 'Before the war, we even tried to reduce our defence budget to below 5 per cent. Now we spend more than 50 per cent,' he was cited as saying in the Taipei Times report.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PPPoonam Purohit
Feb 11, 2026 03:48:29
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़ महिला फोन पर दोस्ती कर प्यार के जाल में फसाया व्यापारी को मिलने बुलाकर मारपीट की ओर वीडियो बनाया, फिर ऐंठ लिए पैसे व्यापारी से मारपीट कर 1 लाख से ज्यादा की ठगी शिवपुरी में देहात थाना पुलिस ने व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाकर मारपीट व ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बदरवास निवासी आदित्य जैन को युवती ने दोस्ती के जाल में फंसाकर बड़ौदी बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट कर वीडियो बनाया गया और झूठे केस व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फोन-पे से 1 लाख 5 हजार 640 रुपये वसूल लिए गए। मामले में पुलिस ने महिला समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 हजार रुपये बरामद किए हैं। अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
0
comment0
Report
PPPoonam Purohit
Feb 11, 2026 03:48:15
Shivpuri, Madhya Pradesh:शिवपुरी - बीएमओ और एकाउंटेंट की कथित प्रताड़ना से परेशान सीएचओ ने निगली बीपी की 20 गोलियां, हालत गंभीर 1 साल के बच्चे की मां डॉ शीतल सिसोदिया को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, देर रात बैठकों और नोटिसों से मानसिक तनाव का आरोप कोलारस स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर अटामानपुर की सीएचओ डॉ शीतल सिसोदिया ने कथित रूप से बीएमओ डॉ संजय राठौर और एकाउंटेंट संजय जैन की लगातार प्रताड़ना, देर रात बैठकों, नोटिसों और वेतन कटौती के मानसिक दबाव से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कार्यालयीन समय के दौरान उन्होंने एक साथ बीपी की 20 गोलियां खा लीं, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज शिवपुरी रेफर किया गया है। डॉ शीतल सिसोदिया एक साल के बच्चे की मां हैं。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 11, 2026 03:48:04
Ujjain, Madhya Pradesh:विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित महाकाल लोक में सुरक्षा इंतज़ामों को और अधिक पुख्ता करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया। मंदिर प्रशासन द्वारा सभी सुरक्षाकर्मियों के लिए फायर सेफ्टी से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षाकर्मियों को परिसर में लगे फायर एक्सटिंग्विशर की नियमित जांच, उनके रखरखाव और आग लगने की स्थिति में सही तरीके से उपयोग करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस मौके पर आग से निपटने के जरूरी उपायों और सतर्कता के बिंदुओं पर भी विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन एसडीईआरएफ (SDERF) के प्रभारी पुष्पेंद्र त्यागी एवं उनकी टीम ने किया। प्रशिक्षण में मंदिर सुरक्षा अधिकारी दिलीप बामनिया, कोर कंपनी के सभी सुपरवाइजर व सुरक्षाकर्मी तथा कंपनी मैनेजर राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महाकाल लोक को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रखना रहा।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 11, 2026 03:47:51
Ratlam, Madhya Pradesh:इम्तिहानों का दौर शुरू होते ही शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। MP बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने मैरिज गार्डन संचालकों और डीजे ऑपरेटरों के साथ बैठक की। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गार्डन से तेज आवाज नहीं आनी चाहिए और निर्धारित समय सीमा में साउंड पूरी तरह बंद करना अनिवार्य होगा। नियमों की जिम्मेदारी अब सिर्फ डीजे संचालकों की नहीं, बल्कि मैरिज गार्डन संचालकों की भी होगी। किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही गार्डन परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं केटरिंग, मजदूर या अन्य कर्मचारियों की पूरी जानकारी रखना भी जरूरी होगा, ताकि चोरी जैसी घटनाओं में जल्द कार्रवाई हो सके।
0
comment0
Report
SGSANJEEV GIRI
Feb 11, 2026 03:47:29
Latehar, Jharkhand:एक तरफ सरकार गाव-गाव में सड़क पुल- पुलिया के निर्माण के दावे खूब करती है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक सड़क नहीं बन सका। सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड से लेकर जिला के कार्यालय के चक्कर लगाया लेकिन अधिकारियों ने आवासन के सिवा कुछ नहीं मिला। नतीजन ग्रामीण गांव में चंदा करके खुद हाथ में कुदाल और गैता लेकर सड़क पर श्रमदान कर एक किलोमीटर सड़क का मरम्मती कर खुद और गाँव के लोगो को चलने के लायक़ बनाया है। गौरतलब है लातेहार जिले के मनिका प्रखंड लंका गांव से सेंधरा गांव होते हुई आधा दर्जन का को जोड़ता है यह गांव में आदिम जन जाति के परिवार रहते है। सड़क के निर्माण को लेकर प्रखंड से लेकर जिले के अधिकारियों के पास गुहार लगाई लेकिन आज तक अधिकारियों के कानो में जूं तक नहीं रेंगी। ज्ञात हो इस गाव में अगर कोई बीमार पड़ने पर इस गांव एंबुलेंस भी आने से कतराते है ज्यादातर गांव में गर्भवती महिला को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में दस वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण हुआ था लेकिन अब यह सड़क पूरी तरह सड़क जर्जर हो चुका है इस सड़क पर वाहन चलना खतरे से कम नहीं है। हमलोगों जिला प्रशासन से मांग करते है कि इस सड़क जल्द - जल्द बनाया जाय ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना हो सके।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Feb 11, 2026 03:46:53
Patna, Bihar:पटना में बुधवार सुबह एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ हुई। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट पुल के नीचे की है। जानकारी के अनुसार, कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या नाव चलाने वाले लोगों से रंगदारी मांगने के इरादे से वहां पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर टीम गठित की और मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप se घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, घायल अपराधी की पहचान खाजेकलां निवासी राजीव कुमार उर्फ सूरिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को सूचना दी गई। जो साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 03:46:45
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। आगरा मंडल के मंडलायुक्त एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (MVVP) के अध्यक्ष श्री नगेंद्र प्रताप ने मंगलवार, 10 फरवरी को मथुरा के विभिन्न विकास क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडलायुक्त ने गोकुल स्थित टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC), रसखान समाधि और वासुदेव वाटिका का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया,निर्माणाधीन परियोजनाओं में प्रयुक्त सामग्री और कार्य की फिनिशिंग को परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रोजेक्ट्स को निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए ताकि पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को जल्द से जल्द सुविधा मिल सके। निरीक्षण के पश्चात, रसखान समाधि स्थित सभागार में मंडलायुक्त ने प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में वर्तमान में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए विकास कार्यों में भव्यता और सुगमता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस निरीक्षण और बैठक के दौरान मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन, सचिव आशिष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, सहायक एवं अवर अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Feb 11, 2026 03:46:23
Khunti, Jharkhand:सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों से सुरक्षा के लिए निर्देश दिए हैं, लेकिन खूँटी में व्यवस्था का पूर्ण पालन नहीं हो पाया है। खूँटी में लावारिस कुत्तों से काटने के मामले बढ़ रहे हैं और लोग डॉग बाइट से घायल हो रहे हैं। सड़कें खुले में घूमते कुत्ते बाजारों को भयभीत करते हैं। जिले में सैकड़ों लोग कुत्ते काट चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। खूँटी के जिला पशुपालन अधिकारी डॉ अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश दिए गए, पर खूँटी में ऐसी सुविधा अभी तक स्थापित नहीं हो सकी है। डॉग कैचर की कमी के कारण लावारिस कुत्तों को वैक्सीन नहीं दिया जा पा रहा है। यहाँ किसी प्रकार की डॉग शेल्टर भी नहीं है जिससे कुत्तों को एक जगह रखा जा सके। लेकिन जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
0
comment0
Report
RKRAGHVENDRA KUMAR
Feb 11, 2026 03:45:47
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती पुलिस ने हत्या के झूठे मुकदमे का खुलासा करते हुए महिला और उसके दो बच्चों को राजस्थान से बरामद कर लिया है, महिला के पति ने कोर्ट के माध्यम से अपने ससुराल वालों के खिलाफ अपनी पत्नी और बच्चे को हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने 4 नवंबर 2024 को कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस की जांच में महिला और बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. पुलिस को तब सफलता मिली जब महिला ने अपने आधार कार्ड पर नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कोशिश की; आधार अपडेट का संदेश पति के मोबाइल पर आ गया जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. मोबाइल नंबर से एक बैंक खाते का पता चला जो राजस्थान का था. टीम राजस्थान गई और महिला और उसके दो बच्चों को जिंदा बरामद कर बस्ती ले आई, जबकि उनकी हत्या का मुकदमा थाने पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज था. पड़ताल: बस्ती जिले के पैकवालिया थाने के पिकौरा गांव में संदीप की शादी कप्तानगंज थान में पीलखांव गांव की रहने वाली प्रियंका से हुई थी; संदीप और प्रियंका की 6 साल की एक बेटी थी. एक दिन प्रियंका बच्चों के साथ लापता हो गई; पति ने कप्तानगंज थाने पर अपने ससुराल वालों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पत्नी और बच्चे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस की जांच से पता चला कि वह अपने पति के घर से भाग कर अयोध्या गई थी; वह एक गाड़ी से दबकर मरने की कोशिश करने लगी. राजस्थान के ढकाली गांव का रहने वाला मंगल चंद ने उन्हें बचाया और वे मंगल के साथ राजस्थान चली गईं; राजस्थान में प्रेमी मंगल से 3 महीने का बच्चा यश पैदा हुआ; तीनों को पुलिस ने राजस्थान से बरामद कर लिया. एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज थाने पर पति की तरफ से अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था; पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि मामला हत्या का नहीं है बल्कि आपसी विवाद के बाद घर छोड़ने का है. पुलिस लगातार मामले की मॉनिटरिंग कर रही थी; उसी दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे; महिला ने अपने आधार पर नया मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कोशिश की तो संदेश से महिला को ट्रेस किया गया; जांच ने पता चला कि महिला राजस्थान के सीकर जिले में रह रही है; उसके बाद पुलिस की टीम राजस्थान गई और महिला और उसके दो बच्चों सकुशल बरामद किया गया; कोर्ट में महिला का बयान भी कराया गया है; मामले की जांच की जा रही है. बाइट: एएसपी श्यामाकांत, बस्ती
0
comment0
Report
Feb 11, 2026 03:43:07
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सी.एम. डैशबोर्ड, राजस्व कार्यों और जन-शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बरतने और बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने खराब प्रगति और लापरवाही पर एल.डी.एम., मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), और जिला कृषि अधिकारी सहित लगभग 15 से अधिक विभागों के अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया है। इसके अलावा बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अफसरों को भी नोटिस थमाया गया है। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए: नियत समय पर उपस्थिति: सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याएं सुनें। पुराने वादों का निस्तारण: 5 साल से अधिक लंबित राजस्व वादों को प्राथमिकता के आधार पर खत्म किया जाए। धारा 80, 24, 116 और 34 जैसे मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फार्मर्स रजिस्ट्री: सभी उप जिलाधिकारियों (SDMs) को फार्मर्स रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व वसूली: स्टांप, विद्युत, परिवहन, आबकारी और खनन जैसे विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष 100% वसूली सुनिश्चित करने को कहा गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन समेत सभी तहसीलों के एसडीएम और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने साफ चेतावनी दी है कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों (आई.जी.आर.एस.) में किसी भी स्तर पर फीडिंग या निस्तारण में देरी होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Feb 11, 2026 03:34:45
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में पिछले दिनों 5 फरवरी को एक बैंक कर्मी महिला को किडनैप करने का मामला पर पुलिस ने प्रेस लगी एक कार को डिटेन किया और पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए कहा कि ये घटना अफवाह निकली जहां कार को बरामद कर काला शीशा लगे होने पर चलान कटा गया। डीएसपी ने कहा कि इस घटना का पता पुलिस को 8 फरवरी को चला जहां CCTV कैमरे की जांच की गई जहां चीरा चास की रहनेवाली एक महिला संगमिता के गाड़ी को डिटेन किया गया है जो महिला विकास समिति से जुड़ी हुई है। इन महिलाओं के द्वारा ही उस दिन उस महिला को मदद करने के नाम पर गाड़ी में बैठने के लिए कही थी। उन्होंने कहा कि प्रेस लगी इस कार में इनके साथ और महिला थी। डीएसपी ने आगे कहा कि ये अफवाह जब किडनैपिंग का फैला तो मदद करनेवाली इन महिलाओं को पुलिस के पास आकर बताना चाहिए़ था जबकि सोशल मीडिया सहित कई प्लेट फ़ॉर्म पर न्यूज चल रहा था लेकिन ये महिला पुलिस को जानकारी नहीं दी और पुलिस को CCTV के आधार पर इस कार को खोजना पड़ा। उन्होंने कहा कि ये मदद करनेवाली वही महिला है जो कुछ दिन पहले सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में इन घटनाओं को लेकर आंदोलन की थी। बताते चले कि 5 फरवरी को ये घटना हुई थी और पीड़ित महिला सीधे CWC के पास पहुंच गई और फिर मामला थाना। घटना सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम के पास हुई थी ऐसे में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस रेस हो गई और फिर क्या था सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाने लगी। वही दूसरी तरफ मदद करने वाली महिला को इसकी खबर लगी जो चीरा चास थाना क्षेत्र के रहनेवाली थी। पुलिस ने उस कार को डिटेन करते हुए सेक्टर 4 थाना बुलाया गया और पूछताछ के बाद कार में काला शीशा लगा होने पर चालान थमा दिया गया। वही कार वाली महिला संघमित्रा का कहना है कि महिला अकेली अंधेरे सुनसान सड़क पर जा रही थी ऐसे में महिला होने के नाते मदद करना चाहा और हम लोग चीरा चास जा रहे थे इसलिए सोचा सेक्टर 5 तक जाना चाहेगी तो वहां तक छोड़ देंगे जो ये किडनैपिंग का अफवाह फैल गया। ये अफवाह इस कदर फैल जाएगा ये नहीं जानती थी। उन्होंने कहा कि ये महज अफवाह था और मदद करना गुनाह बन गया लेकिन किसी की मदद करना छोड़ना नहीं चाहिए़। उन्होंने कहा कि मेरा मोबाइल खराब होने के चलते हम सोशल साइट पर क्या चल रहा है देख नहीं पाई। वही सिटी डीएसपी ने कहा कि पिछले दिनों महिलाओं द्वारा एक महिला को अपहरण करने का मामला अफवाह निकला। लेकिन जिनकी कार थी उन महिलाओं को आकर पुलिस को बताना चाहिए़ था।
0
comment0
Report
AZAmzad Zee
Feb 11, 2026 03:34:26
Mumbai, Maharashtra:इस्लाम जिमखाना द्वारा “Together, Let’s Free Prisoners” विषय पर वार्षिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इस्लाम जिमखाना के सहयोग से “Together, Let’s Free Prisoners” शीर्षक से अपना वार्षिक कार्यक्रम इस्लाम जिमखाना, मुंबई के सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित किया। यह कार्यक्रम वंचित कैदियों की رिहाई, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्समावेशन के पक्ष में जागरूकता बढ़ाने हेतु समर्पित था, जिसमें न्याय, गरिमा और करुणा के मूल्यों को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। पवित्र रमज़ान माह के समीप आने के अवसर पर, फाउंडेशन ने ज़कात के उपयोग को एक प्रभावी माध्यम के रूप में भी रेखांकित किया, जिसके द्वारा निर्धन कैदियों की रिहाई संभव बनाई जा सकती है, विशेष रूप से वे कैदी जो गरीबी के कारण भारी अधिवक्ता शुल्क या नकद ज़मानत राशि अदा करने में असमर्थ होने के चलते कारावास में हैं। इस पहल का उद्देश्य ज़कात को ऐसे कार्यों में उपयोग करना है जिससे सीधे तौर पर स्वतंत्रता, गरिमा और आशा की पुनःस्थापना हो सके। इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रख्यात अधिवक्ता, सामुदायिक नेता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा वे शुभचिंतक उपस्थित रहे जो आपराधिक न्याय सुधार और मानवीय हस्तक्षेप से जुड़े प्रयासों का निरंतर समर्थन करते आए हैं। इस अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में शामिल थे: • ज़फ़र सरेशवाला • कैसर ख़ालिद, आईपीएस • समीर सिद्दीकी • आमिन पटेल, विधायक • अधिवक्ता यूसुफ मुচ্ছाला • अधिवक्ता मुबीन सोलकर • अधिवक्ता यूसुफ अब्रहानी • मुफ़्ती अशफ़ाक़ काज़ी श्रोताओं में नागरिक समाज के सदस्य, विधिक विशेषज्ञ और वे व्यक्ति शामिल थे जो आपराधिक न्याय प्रणाली में मानवीय एवं सुधारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top