Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
पानीपत के साइलेंट हीरो खेमराज सुंडरियाल को पद्मश्री मिला
SKSantosh Kumar
Jan 26, 2026 02:01:09
Noida, Uttar Pradesh
उत्तराखंड से पानीपत तक कला का सफर पानीपत हैंडलूम के साइलेंट हीरो को मिला पद्मश्री, खेमराज सुंडरियाल की 60 साल की साधना को सम्मान जामदानी से पद्मश्री तक: खेमराज सुंडरियाल ने पानीपत को दिलाई वैश्विक पहचान जिस कला को असंभव माना गया, उसी से इतिहास रचा: पद्मश्री विजेता खेमराज सुंडरियाल पानीपत。 पिछले 60 वर्षों से पानीपत की हैंडलूम इंडस्ट्री को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले मशहूर बुनकर व हस्तशिल्प कलाकार खेमराज सुंडरियाल को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उत्तराखंड मूल के खेमराज ने अपनी कला, नवाचार और अथक मेहनत से पानीपत के हैंडलूम उद्योग को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी अलग पहचान दिलाई। जामदानी कला में ऐतिहासिक प्रयोग, ऊन पर रचा नया अध्याय जामदानी कला, जो परंपरागत रूप से मलमल (कॉटन) कपड़े पर की जाती थी, खेमराज ने उसे ऊन (Wool) की शॉल पर आजमाकर एक नया प्रयोग किया। यह नवाचार हैंडलूम इंडस्ट्री के लिए क्रांतिकारी साबित हुआ। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं। एम. एफ. हुसैन की पेंटिंग्स को हूबहू वुवन टेपेस्ट्री के रूप में तैयार किया खेमराज सुंडरियाल ने केवल परंपरागत डिज़ाइनों तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने प्रसिद्ध कलाकार एम. एफ. हुसैन की पेंटिंग्स को हूबहू वुवन टेपेस्ट्री के रूप में तैयार किया। यह कलाकृतियाँ इतनी जीवंत होती थीं कि पहचानना मुश्किल हो जाता था कि ये काग़ज़ पर बनी हैं या कपड़े पर। 1966 में पानीपत आगमन, यहीं से बदली हैंडलूम की तस्वीर खेमराज वर्ष 1966 में बनारस से ट्रांसफर होकर पानीपत आए। उस समय वे भारत सरकार के एक विभाग से जुड़े थे। पानीपत में आकर उन्होंने पारंपरिक खेस बुनाई में नए प्रयोग किए और खेस को बेडशीट, बेड कवर व अन्य उत्पादों में बदलकर उद्योग को नया बाज़ार दिया。 टेपेस्ट्री और वॉल हैंगिंग में किया ऐतिहासिक विकास उन्होंने टेपेस्ट्री (वॉल हैंगिंग) को इतना विकसित किया कि बड़े-बड़े कलाकारों की पेंटिंग्स को लूम पर उसी तरह तैयार कर दिया जाता था, जैसे वे कैनवास पर हों। यह काम पानीपत की हैंडलूम इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। कच्ची रंगाई से पक्की रंगाई तक का सफर खेमराज ने पानीपत उद्योग में पक्की रंगाई को बढ़ावा दिया। जब शुरुआत में लोग इसके लिए तैयार नहीं थे, तब उन्होंने प्रशिक्षण दिलवाया। आज स्थिति यह है कि पूरी पानीपत इंडस्ट्री पक्की रंगाई अपना चुकी है और गुणवत्ता के मामले में टॉप क्लास मानी जाती है。 संघर्षों से भरा जीवन, किसान परिवार से पद्मश्री तक उत्तराखंड के सुमाड़ी गांव में जन्मे खेमराज एक किसान परिवार से आते हैं। बुनाई का उन्हें कोई पारिवारिक अनुभव नहीं था। पढ़ाई के दिनों में उन्हें रोज़ 6 किलोमीटर पैदल चलकर संस्थान जाना पड़ता था। समाज की उपेक्षा और तानों के बावजूद उन्होंने बुनाई को जीवन का लक्ष्य बना लिया。 “ब्राह्मण-क्षत्रिय कुछ नहीं होता, काम ही सबसे बड़ा धर्म है” – खेमराज सुंडरियाल बुनकर सेवा केंद्र से जुड़कर बदली हजारों ज़िंदगियाँ खेमराज Weavers’ Service Centre से जुड़े, जिसकी स्थापना प्रसिद्ध कला विशेषज्ञ पूपुल जयकर ने नेहरू जी के सहयोग से की थी। इस केंद्र ने पाकिस्तान से आए बुनकरों को रोज़गार और नई दिशा दी。 मोदी सरकार की पहल से मिला गुमनाम कलाकार को सम्मान खेमराज ने कहा कि मोदी सरकार का यह प्रयास सराहनीय है कि वह उन लोगों को सम्मान दे रही है जो वर्षों तक गुमनाम रहे。 “अब पुरस्कारों के लिए सिफारिश नहीं, काबिलियत देखी जाती है” – खेमराज पद्मश्री की सूचना ने परिवार को दिया गर्व का पल पिछले वर्ष पद्मश्री के लिए आवेदन करने वाले खेमराज को इस वर्ष फोन कॉल के माध्यम से सम्मान की जानकारी मिली। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी पुत्रवधू ने कहा, “यह हमारे परिवार के लिए सपने जैसा पल है। पापा ने बहुत पहले जो कला अपनाई थी, आज वह दुनिया पहचान रही है।” युवाओं के लिए संदेश: मेहनत रंग लाती है खेमराज का मानना है कि यह सम्मान युवाओं को प्रेरित करेगा कि वे पारंपरिक कला और हैंडलूम को अपनाएं और ईमानदारी से मेहनत करें। पानीपत की पहचान बने खेमराज सुंडरियाल आज खेमराज सुंडरियाल का नाम सिर्फ एक कलाकार का नहीं, बल्कि पानीपत की हैंडलूम पहचान का पर्याय बन चुका है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा。 बाइट खेमराज पद्मश्री अवार्डी बाइट कनक पुत्रवधु
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Jan 26, 2026 03:24:31
Govardhan, Uttar Pradesh:भारत में 26 जनवरी बड़ी ही हर्षल आर्ट के साथ मनाया जाता है 26 जनवरी 1950 को हमारे देश मे संविधान लागू किया गया था इससे पहले ब्रिटिश सरकार के नियमो के आधार पर कार्य हुआ करते थे भारत के संविधान को तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन लगे वैसे तो भारत देश ब्रिटिश सरकार से 15 अगस्त 1947 को आजाद हो गया था मगर 26 जनवरी 1950 में भारत की संप्रभुता और लोकतंत्र की स्थापना की थी। इसीलिए 26 जनवरी हमारे देश में बड़ी ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है जिसको लेकर आज थाना गोवर्धन परिसर में 26 जनवरी बड़ी हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई क्षेत्रअधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह द्वारा राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर ने अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व सभी कर्मियों को संविधान की जानकारी दी
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Jan 26, 2026 03:17:05
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर - पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. समस्त देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है, जिन्होंने हमें दुनिया का सबसे श्रेष्ठ और समावेशी संविधान दिया। हमारा संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के हक और हुकूक की ढाल है। आइए, आज हम संविधान की मूल भावना की रक्षा करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और आपसी सद्भाव व भाईचारे को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लें। हमारा साझा संकल्प ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान बनेगा। जय हिंद
0
comment0
Report
AMAnurag Mishra
Jan 26, 2026 03:16:34
Noida, Uttar Pradesh:77वें गणतंत्र दिवस पर इंडिया गेट के नज़दीक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभी गाड़ियों रोका जा रहा है। इसके अलावा बिना पास वाले वाहनों को वापस लौटा दिया जा रहा है। कई सरकारी वाहनों को भी जिनके कार पर पार्किंग के लिए पास नहीं लगा है उनको दिल्ली पुलिस वापस कर रही है। इसके अलावा कई जगह बेहद सुंदर सजावट है जहाँ लोग फ़ोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इंडिया गेट जाने के लिए हर उम्र के लोग पास दिखाकर इंडिया गेट जा रहे हैं। इसमें बच्चे बूढ़े जवान सभी शामिल हैं। इन्हीं लोगों से बातचीत सजावट के पास फ़ोटो खिचवाते लोगों से बातचीत गाड़ियों को वापस करने के शॉट्स लोगों का हुजूम जो परेड देखने जा रहा है उनके शॉट्स इंडिया गेट के पास से वॉक थ्रू
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Jan 26, 2026 03:16:23
Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में पदको से अलंकृत होंगे पुलिस अधिकारी और जवान 14 पुलिस जवान अधिकारी होंगे पुलिस वीरता पदक से अलंकृत 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक होगा प्राप्त डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा पांच बालक बालिकाएं राज्य वीरता अलंकरण से होंगे अलंकृत राज्यपाल रमेन डेका अलंकरण से करेंगे अलंकृत पुलिस वीरता पदक से आईपीएस सुनील शर्मा, निरीक्षक संदीप कुमार मांडले, आरक्षक मडकम देवा, मड़कम पांडू, मडकम हड़मा, बारसे हूंगा, रोशन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक शहीद रामू राम नाग की धर्मपत्नी लक्ष्मी नाग, शहीद कुंजाम जोगा की धर्मपत्नी कुंजाम देवे, शहीद वंजाम भीमां की धर्मपत्नी वन्जाम सोमडी, एएसआई सूरज कुमार मरकाम, प्रधान आरक्षक माडवी सन्नू, कंपनी कमांडर करोड़ सिंह और आरक्षक पुरुषोत्तम देवांगन..
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Jan 26, 2026 03:16:06
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बलिया थाना क्षेत्र के हुसैनीचक के पास की घटना है। मृतक युवक की पहचान बंदे साह के 24 वर्षीय पुत्र निराला कुमार के रूप में हुई है, जो नुरजमपुर पंचायत के हुसैनीचक निवासी थे। घायल युवक अनिरुद्ध पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में पहचाने गए हैं। निराला कुमार अपने दो भाइयों में छोटे थे। थाना बलिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को बलिया पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने निराला कुमार को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार निराला अपने मित्र मिथुन के साथ घर से बलिया में सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बलिया की ओर से आ रही पिकअप वाहन से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे निराला कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि मिथुन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक निराला कुमार की शादी एक माह पूर्व डंडारी थाना क्षेत्र के बांक गांव में हुई थी। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है。
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Jan 26, 2026 03:02:14
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में चोरों ने रिटायर्ड एएसआई के सुने घर को निशाना बनाते वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दरवाजे में लगे ताले को तोड़ा और कमरे के भीतर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी को खंगाला और उसमें रखे दस लाख रुपए के कीमती सोने के जेवर चोरी कर पिछले दरवाजे के रास्ते फरार हो गए। चोरी का खुलासा तब हुआ जब एएसआई के रिश्तेदार घर पहुँचे और टाला टूटा हुआ पाया। मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व के आवास ND 12 में रहने वाले रिटायर्ड एएसआई ग्लेडविन कुमार के मामा के देहांत होने पर गमी में शामिल होने गये थे। आवास में ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को देकर अपने रिश्ते के भतीजे को आवास में सोने देने के लिए गए। रात 10 बजे भतीजा neighbors से चाबी लेकर आवास पहुँचा तो दरवाजे का ताला गायब मिला। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो भीतर से बंद था। उसने पड़ोसियों के साथ पीछे के हिस्से में जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। भीतर रखे सभी सामान अस्तव्यस्त पड़े थे। पुलिस टीम मौके पर पहुँची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड भी पहुँचे। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने बेटे-बेटी की शादी के लिए सोने के हार खरीदे थे; घर के जेवरों की कुल कीमत लगभग 10 लाख थी। चोरों ने आलमारी में रखे दस लाख रुपए के जेवर पार कर लिए। मामले की तफ्तीश जारी है।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Jan 26, 2026 03:01:32
Dhanbad, Jharkhand:एंकर --- झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आदित्य साहू रविवार को पहली बार देवघर होते हुए धनबाद पहुंचे। उनके धनबाद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। मेनका मोड़ पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद टाउन हॉल में भव्य स्वागत सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर धनबाद के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीएम सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह और शत्रुघ्न महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा पूरी तरह एकजुट होकर एक ही उम्मीदवार को समर्थन देगी, ताकि पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके। चुनाव प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आदित्य साहू ने कहा कि सरकार चुनाव से डरी हुई है, इसी कारण बेल्ट पेपर से चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में गड़बड़ी करने की नीयत से यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार होगा जब मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस के दिन राज्य में मौजूद नहीं रहेंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चियों के अपहरण जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, वह चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा आंदोलन करती है, तभी प्रशासन हरकत में आता है और बच्चियों की बरामदगी होती है। यूजीसी कानून को लेकर उठ रहे सवालों पर आदित्य साहू ने कहा कि सवर्ण समाज के लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि देश आज़ाद होने के इतने वर्षों बाद भी इस मुद्दे को लेकर किसी ने चिंता नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण देकर सवर्ण समाज को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अफवाहों से कोई समाज खराब नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ सभा का समापन हुआ।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Jan 26, 2026 03:00:45
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर में तीन दिवसीय 13 वी जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम को हुआ. फतेहपुर के निकटवर्ती गांव हरसावा बड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के वॉलीबॉल में फतेहपुर ने सीकर को हराकर फाइनल जीता. समापन समारोह का आयोजन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के आतिथ्य में किया गया. इस प्रतियोगिता में जिला सीकर के समस्त राजस्व खिलाड़ी हिस्सा लिए. पुरुष और महिला वर्ग के बैडमिंटन, लॉन टेनिस, कबड्डी, केरम, रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन किया गया. ऊँची कूद में फतेहपुर के वीरेंद्र सिंह ने 1.35 मीटर कूदकर गोल्ड मेडल जीता; लम्बी कूद में विजयपाल पटवारी ने गोल्ड जीता; केरम में मनोज कुमार खेड़वाल ने गोल्ड मेडल जीता; नीमकथाना ने बैडमिंटन का गोल्ड जीता. समापन अवसर पर मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा, सीकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, ADM नीमकाथाना भगीरथ शाख आदि उपस्थित थे. झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि खेलों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुझान से पिछले 10 वर्षों में भारत खेलों में दुनिया की टक्कर दे रहा है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top