Back
लखनऊ- कानपुर एक्सप्रेसवे 2026 तक खुलेगा, यात्रा सिर्फ 35 मिनट में
VSVISHAL SINGH
Feb 13, 2026 04:47:38
Noida, Uttar Pradesh
वाक थ्रू कानपुर एक्सप्रेस वे से
उत्तर प्रदेश के दो बड़े और महत्वपूर्ण शहर लखनऊ और कानपुर लंबे समय से एक बेहतर, तेज और सुरक्षित सड़क मार्ग की उम्मीद में हैं. इसकी वजह है इन दोनों शहरों के बीच रोजाना सफर करने वाले वो हजारों लोग जो नौकरी, व्यापार, पढ़ाई, इलाज और अन्य जरूरी कामों के लिए यहां से आते-जाते हैं. इन लोगों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है, क्योंकि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे अपने अंतिम चरण में है और मार्च 2026 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है.
छह लेन का आधुनिक और पूरी तरह एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे है. इसका मतलब यह है कि इस सड़क पर अनियंत्रित कट, लोकल ट्रैफिक और अचानक आने-जाने वाले वाहन नहीं होंगे. इससे सड़क पर चलना ज्यादा सुरक्षित और तेज होगा. यह एक्सप्रेसवे लगभग 63 किलोमीटर लंबा है और लखनऊ के शहीद पथ को कानपुर के आजाद चौराहे, गंगा ब्रिज के पास से जोड़ेगा. यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उन बड़ी योजनाओं में से एक है, जिनका मकसद राज्य को तेज विकास की राह पर ले जाना है. इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेसवे-6 यानी NE-6 का दर्जा दिया गया है.
आज की तारीख में लखनऊ से कानपुर का सफर सड़क से करने में ट्रैफिक और समय के अनुसार डेढ़ घंटे से लेकर तीन घंटे तक लग जाते हैं. त्योहारों, बारिश या वीआईपी मूवमेंट के समय यह समय और भी बढ़ जाता है. एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यही दूरी मात्र 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी. यह बदलाव खास तौर पर रोज सफर करने वालों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर्स और आपातकालीन सेवाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा. मरीजों को बड़े अस्पतालों तक जल्दी पहुंच मिल सकेगी और उद्योगों को समय पर कच्चा माल और तैयार सामान भेजने में आसानी होगी.
मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि अप्रैल 2026 तक इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि इसे एक नई और एडवांस टेक्नॉलजी से बनाया जा रहा है, जिसे AIMGC यानी ऑटोमेटेड इंटेलिजेंस मशीन गाइडेड कंस्ट्रक्शन कहा जाता है. यह तकनीक भारत में पहली बार किसी सड़क परियोजना में इस्तेमाल की जा रही है.
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की योजना कई साल पहले बनाई गई थी. इसकी आधारशिला पहली बार मार्च 2019 में रखी गई थी. बाद में इसे आधिकारिक रूप से दिसंबर 2020 में राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा दिया गया. इसके बाद जनवरी 2022 में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी. इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार करने का काम एजिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया था. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की कुल लागत लगभग 4700 करोड़ रुपये है. इस राशि में सड़क निर्माण के साथ-साथ बड़े और छोटे पुल, अंडरपास, फ्लाईओवर, सर्विस रोड, ड्रेनेज सिस्टम और सुरक्षा से जुड़े तमाम इंतजाम शामिल हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:23:300
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:23:010
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 13, 2026 07:22:490
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 13, 2026 07:22:410
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:280
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 13, 2026 07:22:180
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 13, 2026 07:22:00Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:NH-30 पर बड़ा हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रेलर में जा घुसी, 2 घायल
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 13, 2026 07:21:470
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 13, 2026 07:21:310
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:21:030
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 13, 2026 07:20:340
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 13, 2026 07:20:030
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 13, 2026 07:19:510
Report
TSTushar Srivastava
FollowFeb 13, 2026 07:19:01Lucknow, Uttar Pradesh:विश्वविद्यालय से लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI समेत राजनीतिक पार्टियों के छात्र संगठन UGC एक्ट लागू करने रोहित एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 13, 2026 07:18:520
Report