Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
लालू यादव समेत 46 पर नौकरी घोटाला: अदालत ने चार्जशीट दाखिल, सुनवाई तय
RKRAJESH KUMAR
Feb 16, 2026 17:30:17
Noida, Uttar Pradesh
LAND for Jobs Scam The instant case was registered against Sh. Lalu Prasad Yadav, the then Minister of Railways & 14 others including family members of Lalu Prasad Yadav, candidates engaged as substitute in Group-D in Railways and others u/s 120-B r/w section 11, 12 of PC Act, 1988 and section 13 (2) r/w 13 (1) (d) of PC Act on allegations of providing jobs to various candidates in Group-D Substitutes in various zones of Railways in lieu of consideration through his family members / associates. Three charge-sheets and two suppl. charge-sheets were filed under relevant sections of IPC and PC Act. Order on charge was passed on 09.01.2026 wherein trial Court framed charges against 46 accused persons u/s 120-B r/w 420, 465, 468, 471 of IPC and section 13(2) r/w 13 (1) (d) (ii) (iii) of PC Act and substantive offences thereof. 46 accused persons against whom charges have been framed includes Sh. Lalu Prasad Yadav and his 05 family members namely Smt. Rabri Devi, Smt. Misa Bharti, Sh. Tej Pratap Yadav, Sh. Tejaswi Yadav and Smt. Hema Yadav, his 03 close associates- Sh. Bhola Yadav, then Special Officer to MR, Sh. R K Mahajan, then PS to MR and Sh. Prem Chand Gupta, MP Rajya Sabha (RJD) and a company M/s A K Infosyatems.Pvt Ltd. currently owned by family members of Lau Prasad Yadav, then GMs, Substitutes and other private persons. Court fixed the dates from 01.02.2026 to 28.02.2026 for physical appearance of accused for reading over charge and entering plea. Sh. Lalu Prasad Yadav, his family members and close associates have appeared before the Ld. Trial Court in the last few weeks for the same and have plead not guilty. In this regard, Sh Lalu Prasad Yadav and Smt Rabri Devi appeared before the Court today on 16.02.2026. The Ld. Trial Court has now fixed the case for Prosecution Evidence from 09.03.2026 to 28.03.2026 on day to day basis.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AGAbhishek Gour
Mar 12, 2026 04:06:35
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के छोटे शहरों तक दिखाई देने लगा है। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने हड़कंप मचा दिया है। खासतौर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई अचानक रुक जाने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर पहुंच गया है। जिले में गैस गोदाम से कमर्शिकल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने के कारण छोटे-बड़े होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गोदाम में मौजूद सिलेंडरों का वितरण पहले ही किया जा चुका है और अब नए कमर्शिकल सिलेंडर मिलना बंद हो गए हैं। इसके चलते नर्मदापुरम, इटारसी और आसपास के इलाकों में होटल और रिसोर्ट का संचालन संकट में पड़ गया है। कई होटल संचालक मजबूरी में अपने होटल बंद रखने को मजबूर हैं, वहीं कर्मचारियों को भी छुट्टी देनी पड़ रही है। इससे होटल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर भी सीधा असर पड़ रहा है। कुछ होटल मालिक घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यह सिर्फ अस्थायी समाधान है। दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें सर्वर समस्या का हवाला देकर वापस लौटा दिया जा रहा है। ऑनलाइन नंबरों से गैस बुकिंग भी बंद हो चुकी है। एजेंसी का कहना है कि सर्वर में तकनीकी समस्या आ रही है, जिसके कारण बुकिंग नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि लोग गैस डायरी लेकर एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां भी उन्हें बुकिंग से मना कर दिया जा रहा है। फिलहाल फोन-पे के माध्यम से गैस बुकिंग की बात कही जा रही है, लेकिन कई उपभोक्ताओं का कहना है कि वहां भी बुकिंग सफल नहीं हो रही। इस पूरे मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू का कहना है कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कमर्शिकल सिलेंडरों की आपूर्ति में कुछ परेशानी आई है। हालांकि घरेलू गैस की सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस का भंडारण न करें। फिलहाल कमर्शिकल गैस सिलेंडरों की सप्लाई कब तक सामान्य होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन गैस संकट की इस आहट ने नर्मदापुरम जिले में होटल कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
0
comment0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
Mar 12, 2026 04:06:20
Bijnor, Uttar Pradesh:नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर बरात बस-ट्रैक्टर ट्राली भिड़ंत, कुछ देर बाद गांव किशनपुर क्षेत्र में रायपुर दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बरातियों में चीख-पुकार मच गई। कई बरातियों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
KBKulbir Beera
Mar 12, 2026 04:05:39
Bathinda, Punjab:ਬਠਿੰਡਾ ਤੋਂ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਇੱਕ ਹਨੀ ਟ੍ਰੈਪ ਗੈਂਗ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਹ ਗੈਂਗ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਇਕੱਲੇ ਮਸਾਫਰਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਂਦਾ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਸਾ ਕੇ ਪੈਸੇ ਲੁੱਟਦਾ ਸੀ। ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਕਾਰਵਾਈ ਐਸਐਸਪੀ ਡਾ. ਜੋਯਤੀ ਯਾਦਵ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਓਪਰੇਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਨੁਸਾਰ ਇਹ ਗੈਂਗ ਖਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਗੋਲ ਡਿੰਗੀ ਅਤੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਸੁੰਨਸਾਨ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸਰਗਰਮ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਗੈਂਗ ਦੀਆਂ ਔਰਤ ਮੈਂਬਰਾਂ ਇਕੱਲੇ ਮਸਾਫਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਜਾਲ ਵਿੱਚ ਫਸਾਉਣਦੀਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਕੁੱਝ ਸਮੇਂ ਬਾਅਦ ਗૈੰਗ ਦੇ ਹੋਰ ਮਰਦ ਮੈਂਬਰ ਉੱਥੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ‘ਤੇ ਛੇੜਛਾੜ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾ ਕੇ ਉਸ ਤੋਂ ਪੈਸੇ ਵਸੂਲ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਗੈਂਗ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਇੱਕ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 11 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਸੀ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਔਰਤਾਂ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ ਅਤੇ ਉਸ ਵੇਲੇ ਇੱਕ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੁਣ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ 7 ਹੋਰ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਈ-ਰਿਕਸ਼ਾ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰ ਵੀ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਤੀ-ਪਤਨੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸੰਬੰਧਿਤ ਧਾਰਾਵਾਂ ਹੇਠ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਹੋਰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੋ ਦਿਤੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਬਹੁਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਆਉਂਦੀਆਂ ਸਨ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੁਣ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛ ਕਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਇਸ ਗੈਂਗ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਹੋਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ。
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 12, 2026 04:04:30
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर घर में मौजूद 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि युवक आग से घिर गया था और उसकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग लगने से कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। घटना घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव की बताई जा रही है। देखिए ये रिपोर्ट। सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और घर में मौजूद 21 वर्षीय युवक संदीप कुमार आग में फंस गया। आग से घिरने के बाद युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह युवक को आग की लपटों से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। आग की वजह से कमरे में रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल संदीप कुमार को इलाज के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 12, 2026 04:03:41
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के Asian Institute of Medical Sciences को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में अस्पताल प्रबंधन से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदूषण विभाग ने सड़क पर बायो-मेडिकल वेस्ट फेंका हुआ था और पर्यावरण मानकों के पालन न करने को लेकर आपत्ति जताई है। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के दौरान कुछ अनियमितताएं पाई थीं, जिसके बाद यह नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है और मामले की जांच जारी है।
0
comment0
Report
RBRohit Bansal
Mar 12, 2026 04:03:31
Chandigarh, Chandigarh:डॉ. बलबीर सिंह मुख्यमंत्री सेहत योजना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का पंजाब के लोगों को संदेश पंजाब देश का पहला राज्य जिसने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य के लगभग 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज की दी सुविधा : डॉ. बलबीर सिंह मुख्यमंत्री सेहत योजना का उद्देश्य पंजाब के किसी नागरिक को इलाज नहीं मिलने की वजह से ना हो परेशानी : डॉ. बलबीर सिंह इस योजना के तहत हर परिवार को हर साल 10 लाख रुपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज: डॉ. बलबीर सिंह योजना के अंतर्गत पंजाब के लगभग 900 सरकारी और निजी अस्पताल शामिल: डॉ. बलबीर सिंह हेल्थ कार्ड पूरी तरह हैं मुफ्त - डॉ बलबीर सिंह पूरे पंजाब में मान्य होंगे हेल्थ कार्ड - डॉ बलबीर सिंह
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 12, 2026 04:02:34
New Delhi, Delhi:दिल्ली की राजधानी… जहां 24 घंटे बिजली और मुफ्त बिजली के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन उसी दिल्ली में एक ऐसी कॉलोनी भी है जहां आज तक घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंच पाया। हैरानी की बात यह है कि यहां बिजली के खंबे भी लगे हैं और ट्रांसफॉर्मर भी, फिर भी लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। दिल्ली की चमक-दमक और रोशनी के बीच एक ऐसी बस्ती भी है जहां अंधेरा आज भी लोगों की मजबूरी बना हुआ है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की सुनील कॉलोनी में हालात बेहद हैरान करने वाले हैं। कॉलोनी में बिजली के खंभे खड़े हैं, ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, तार भी बिछे हुए हैं… लेकिन इसके बावजूद यहां के घरों में बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ समय पहले DDA की ओर से इस इलाके में बिजली लगाने के लिए एनओसी भी जारी कर दी गई थी। जिसके बाद बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर लगाए गए। लेकिन जब अब कॉलोनी के लोग अपने घरों के लिए बिजली मीटर लगवाने के लिए आवेदन करते हैं, तो बिजली विभाग आवेदन को यह कहकर रद्द कर देता है कि यह इलाका नॉन-इलेक्ट्रिफाइड एरिया है।यानी जमीनी हकीकत कुछ और है और कागजों में तस्वीर कुछ और। इस अजीबोगरीब व्यवस्था का खामियाजा यहां रहने वाले सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है, तब बिना पंखे और बिना कूलर के रहना लोगों के लिए किसी सजा से कम नहीं होता।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बिजली कनेक्शन के लिए कई बार विधायक और सांसद को पत्र लिखे, अधिकारियों से मुलाकात की और विभागों के चक्कर भी लगाए, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। राजधानी दिल्ली में जहां सरकार मुफ्त बिजली देने का दावा करती है, वहीं बुराड़ी की यह कॉलोनी बिजली के एक कनेक्शन के लिए तरस रही है।सबसे बड़ा सवाल DDA और बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है। जब यह इलाका नॉन-इलेक्ट्रिफाइड एरिया है तो आखिर यहां बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर क्यों लगाए गए। स्थानीय निवासी सुनील कॉलोनी के लोगों का दर्द कुछ ऐसा है मानो कोई समुद्र के किनारे बैठा प्यासा इंसान… सामने पानी का समंदर हो लेकिन एक बूंद भी पीने को न मिले।अब बड़ा सवाल यह है कि चमचमाती राजधानी दिल्ली में आखिर कब इस अंधेरी कॉलोनी के घरों में रोशनी पहुंचेगी… और कब सुनील कॉलोनी के लोगों का अंधेरे से छुटकारा होगा।
0
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 12, 2026 04:01:52
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप कल देर शाम पूर्व के विवाद में हथियारबंद बदमाश ने छपरा निवासी युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी सारण (छपरा) जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के छपरा नगर निवासी शैलेंद्र कुमार राय का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। उधर, छपरा निवासी जख्मी युवक के दोस्त विवेक तिवारी ने बताया कि उनके बेटे का छठी समारोह गत 18 फरवरी को सिन्हा गांव ससुराल में हुआ था, जिसमें वह भी आया था और वहां उत्तम सिंह नामक व्यक्ति भी आया था, जो उनके साला का दोस्त है। छट्ठी के दौरान उत्तम सिंह से उसका विवाद हुआ था। हालांकि उस दिन बात खत्म हो गई थी। उसने बताया कि सिन्हा निवासी लड़की से उसने लव मैरिज की है, जिससे उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा उसके ऊपर दहेज की मांग को लेकर आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसी को लेकर महिला थाना पुलिस द्वारा उसे थाना में बुलाया गया था, जो अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ आया था। बुधवार की शाम जब महुली घाट के समीप था, तभी उत्तम सिंह वहां आ धमका और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान वह बाल-बाल बच गया, लेकिन फायरिंग के दौरान उसके दोस्त अभिषेक यादव को पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं दूसरी तरफ जख्मी अभिषेक यादव के दोस्त विवेक तिवारी ने सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह पर 18 फरवरी को हुए विवाद को लेकर खुद पर तीन से चार फायरिंग करने और फायरिंग के दौरान गोली लगने से अपने दोस्त अभिषेक यादव को जख्मी होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. इधर जख्मी का इलाज कर रहे ऑर्थो सर्जन डॉ. अमन सिंह ने बताया कि अभिषेक यादव नामक युवक जो छपरा के रहने वाले हैं, गोली से जख्मी हालत में आए थे। गोली उनके दाहिने पैर में लगी है; ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। पुलिस ने तत्काल इस मामले पर कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Mar 12, 2026 04:01:39
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा के पास नदी के पुल पर दो ट्रकों में आपस में भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी दो ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक ट्रक का ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह से फस गया, अमूमन ऐसे मौकों पर हादसा करने वाले वाहन को लेकर ड्राइवर भाग खड़े होते हैं लेकिन इस बार इस ड्राइवर ने मानवता को समझा और खुद काफी देर तक ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालने की कोशिश करता रहा। जब अकेले के बस की बात नहीं रही तो उसने स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लोगों को रोकना शुरू किया, अधिकांश राहगीर रुके ही नहीं लेकिन कुछ लोग रुके कोशिश शुरू की और पुलिस को खबर की जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद ट्रक में बुरी तरह से फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया और उसे दमोह जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन यहां उसकी हालत बेहद खराब होने के बाद उसे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज भेजा गया है। हादसे के बाद मददगार बने ट्रक ड्राइवर दिनेश पटेल के इस काम की लोग सराहना कर रहे है और ये काम एक नजीर भी बन गया है कि हादसों के बाद यदि लोग इतनी संवेदनशीलता दिखाएं तो लोगों की जान बच सकती है और इसे जानकर उम्मीद भी जताई जा सकती है कि ऐसे मौकों पर लोग मदद जरूर करें ताकि जिंदगियां बचाई जा सकें।
0
comment0
Report
RSRakesh Singh Thaku
Mar 12, 2026 04:01:21
Mungeli, Chhattisgarh:एंकर - मुंगेली जिले में अस्पताल प्रबंधन पर मरीज के परिजनों ने इलाज के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत दर्ज कराई है. पूरा मामला मुंगेली का है जहाँ निजी अस्पताल नर्सिंग होम एक्ट के तहत संचालित नहीं हैं और ऐसे निजी अस्पतालों के द्वारा इलाज के नाम पर मरीज से भारी भरकम पैसा वसूला जा रहा है. एक मामला निजी अस्पताल का है जहाँ परिजनों ने बताया कि महिला को लेबर पेन हुआ तो डिलीवरी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे के पेट में फंसे होने का हवाला देकर बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया. मरीज के परिजनों ने महिला को बिलासपुर न ले जाकर मुंगेली के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया जहाँ महिला का ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए वही पास के एक निजी AVN चिल्ड्रन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ एक सप्ताह तक बच्चे को वेंटिलेटर में रखा गया। उपचार के एक सप्ताह बाद यह कहकर बच्चे को परिजनों को सौंप दिया गया कि बच्चे की तबियत अब पूरी तरह से ठीक हो गई है और इलाज के नाम पर परिजनों से एक लाख चौदह हजार रुपए लिया गया और दवाई का खर्चा अलग से लिया गया है। जबकि बच्चे की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है परिजनों ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के शिशु भवन में भर्ती कराया गया जहाँ अभी बच्चे का इलाज जारी है. परिजनों ने बताया कि मुंगेली के निजी अस्पताल में जहाँ बच्चे का इलाज कराया गया उन्हें जो पैसा इलाज के नाम पर दिया था वह रकम खेत गिरवी रखकर और कर्ज लेकर हॉस्पिटल के बिल के भुगतान गर्न किया गया था. जबकि हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड उपचार की सुविधा होने के बावजूद आयुष्मान कार्ड से उपचार नहीं किया गया. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक के ऊपर लापरवाही एवं बिना इलाज किए अधिक पैसे लेने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जन दर्शन में शिकायत की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शीला शाह ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर टीम गठित कर दी गई है जांच उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे, उचित कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 12, 2026 04:00:56
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। दरियापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरियापुर गांव निवासी प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और सभी लोग रस्मों में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। प्रशांत कुमार घर लौटे तो पास में पहले से ही बिजली का जर्जर तार शॉर्ट सर्किट के कारण टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जिसे वह देख नहीं पाया और उसी की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर तार की जानकारी पहले भी दी गई थी और घटना के समय भी बिजली काटने के लिए अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। उनका कहना है कि अगर समय रहते बिजली काट दी जाती तो प्रशांत कुमार की जान बच सकती थी। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने सरकार और बिजली विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Mar 12, 2026 04:00:28
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top