icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
KKKRISNDEV KUMAR11 Mar 2026, 10:46 am

जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा, क्षमता 1.2 करोड़ यात्रियों

Noida, Uttar Pradesh:पहले चरण में एक रनवे के साथ संचालित होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट。 सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी。 लखनऊ, 11 मार्च। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना में पहले चरण का करीब 95 प्रतिशत निर्माण कार्य संपन्न हो गया है। शेष कार्य 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले चरण में एयरपोर्ट एक रनवे के साथ संचालित होगा और इसकी वार्षिक यात्री क्षमता 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों की होगी। औसतन प्रतिदिन करीब 150 उड़ानों के संचालन का अनुमान लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही यात्रियों की संख्या एक करोड़ को पार करेगी, एयरपोर्ट पर दूसरे रनवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। दो रनवे के साथ यह एयरपोर्ट करीब 7 करोड़ यात्रियों को सेवा देने में सक्षम होगा। जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में लगभग 3,300 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे हिस्से का लोकार्पण किया जाएगा। परियोजना के लिए कुल 6,700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है, जबकि शेष 5,100 एकड़ भूमि अगले तीन महीनों में अधिग्रहित किए जाने की योजना है। एयरपोर्ट के लिए भूमि खरीद पर लगभग 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि निर्माण कार्य पर करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। जेवर एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े और आधुनिक हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की योजना है। परियोजना के पूर्ण होने पर इस एयरपोर्ट पर कुल पांच रनवे होंगे और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11,750 एकड़ तक पहुंच जाएगा। अंतिम रूप से तैयार होने के बाद एयरपोर्ट की वार्षिक यात्री क्षमता 30 करोड़ यात्रियों तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में शामिल हो सकता है। परियोजना के साथ क्षेत्र में व्यापक आर्थिक और औद्योगिक विकास की भी उम्मीद जताई जा रही है। एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बड़ी संख्या में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र के रूप में उभरेगा। इसके संचालन से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध होगा। विशेषज्ञों के अनुसार जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ते दबाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा। साथ ही यह परियोजना उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेश और व्यापार के नक्शे पर और मजबूती से स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शहडोल में 24 घंटे बिजली के दावे खोखले, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बिजली संकट

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… 24 घंटे बिजली देने की बात कही जाती है… लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है… ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र… हर जगह लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं… और भीषण गर्मी के बीच हालात और भी बदतर हो चुके हैं… हमारी टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की… तो जो सच्चाई सामने आई… वो चौंकाने वाली है… विक्षी-शहडोल जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के सैकड़ों उदाहरण जमीन पर देखे जा सकते हैं…जहां एक ओर 24 घंटे बिजली देने के दावे किए जा रहे हैं… वहीं हकीकत ये है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मुश्किल से 5 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है… ग्रामीण इलाकों की स्थिति तो और भी गंभीर है…यहां 24 घंटे में अगर 10 से 12 घंटे बिजली आती भी है… तो वो इतनी कम वोल्टेज की होती है कि किसान मोटर तक नहीं चला पा रहे… नतीजा-खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं…टमाटर और हरी सब्जियां बर्बाद हो रही हैं…किसान परेशान हैं… और उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है… किसानों का कहना है कि जो बिजली आती भी है… वो इतनी “डिम” रहती है कि सिंचाई करना संभव ही नहीं है…जिससे उनकी पूरी फसल चौपट हो रही है… अगर शहर की बात करें… तो यहां भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं…लोगों का कहना है कि 24 घंटे बिजली का दावा सिर्फ कागजों में है…असल में 16 से 17 घंटे ही बिजली मिलती है…और उसमें भी करीब 8 घंटे लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है…जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं… भीषण गर्मी के इस दौर में… बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है…लोग बिजली ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं… लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है… कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आता… अब सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक लोग इस तरह की समस्याओं से जूझते रहेंगे…?क्या बिजली विभाग सिर्फ दावे ही करता रहेगा… या फिर जमीनी स्तर पर भी सुधार देखने को मिलेगा…?फिलहाल शहडोल की जनता इंतजार में है… राहत का… और ठोस कार्रवाई का… ब्यौहारी में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, कागजों में लगाया मीटर 75 हजार का बिल थमाया शाहडोल जिले के व्यौहारी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 3 में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्वर्गीय मुबारक खान के निवास पर वर्ष 1995 में एक मीटर लगा था, लेकिन वर्ष 2020 में विभाग द्वारा एक और मीटर लगाए जाने का दावा किया गया। हैरानी की बात यह है कि दूसरा मीटर मौके पर मौजूद ही नहीं मिला, जबकि कागजों में उसे दर्ज कर दिया गया। विभाग ने इसी कथित मीटर के आधार पर लगभग 75 हजार रुपये का बिल उपभोक्ता पर थोप दिया और कनेक्शन तक काट दिया गया। मामला सामने आने पर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद जांच की गई, जिसमें मौके पर दूसरा मीटर नहीं पाया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर बिल का निराकरण किया जाएगा। वहीं, इस घटना से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
0
0
Report

निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की हत्या से गांव में दहशत

Katihar, Bihar:निलंबित होमगार्ड जवान की निर्मम हत्या कटिहार में सोते समय गला रेतकर हत्या से गांव में सनसनी निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे गांव के ही सुनील यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर अचानक उन पर हमला कर दिया, ऐसा आरोप है ..... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी मृतक की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कटिहार जिला के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कावर पंचायत के लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में देर रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। निलंबित होमगार्ड जवान उमेश यादव की उनके ही घर में सोते समय चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश यादव पिछले करीब दो वर्षों से निलंबित चल रहे थे और अपने घर पर ही रह रहे थे। देर रात जब वे घर में सो रहे थे, तभी गांव के ही सुनील यादव ने पुराने जमीनी विवाद को लेकर अचानक उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने सीधे गले पर चाकू से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद पत्नी विमली देवी ने बताया कि अचानक चीख सुनकर वे मौके पर पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील यादव मौके से भाग रहा था। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई。 सूचना मिलते ही सेमापुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है。 पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, मृतक की पत्नी ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
0
0
Report

रामगढ़ में ऋतुराज ने 15वें उपायुक्त पदभार संभाला; मुकेश लूनायत नए एसपी

Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --वीओ ---रामगढ़ सम्हारनालय मे भारतीय प्रशासनिक सेवा के ऋतुराज ने रामगढ़ जिले के 15वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने उन्हें औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा। दूसरी ओर जिले नये एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने 16 वे पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदभार ग्रहण किया পদभार ग्रहण के उपरांत रामगढ़ जिला पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी रहा है तथा यहां औद्योगिक इकाइयां भी बड़ी संख्या में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समन्वित विकास हेतु कार्य करेगा। जिले के नये एसपी ने आम नागरिकों से दोस्ताना सम्बद्ध बनाने और अपराध पर अंकुश लगाने कि बात कही --बाईट --मुकेश कुमार लूनायत ( एसपी रामगढ़ )
0
0
Report
Advertisement

पटना में ATM चोरी: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, DVR और औजार बरामद

Patna, Bihar:पटना राजधानी में एक ATM चोरी के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला سلطانगंज थाना क्षेत्र के महेंदु मोड़ स्थित ATM से जुड़ा है, जहां 17 अप्रैल 2026 को ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार महेंदु इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ATM का ताला तोड़कर बैटरी चोरी की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुसंधान के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी ने बैंक ऑफ इंडिया के अशोक राजपथ स्थित ATM रूम का ताला तोड़कर DVR भी चोरी किया था, इस तरह वह एक से अधिक ATM चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक दवरा, एक मोटरसाइकिल, एक मास्टर की और ATM मशीन खोलने में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। उपरोक्त जानकारी के अनुसार परिचय कुमार नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

बैतूल में ट्रांसफार्मर हटने से सिंचाई बंद, किसानों की फसल डूबने की कगार पर

Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बिजली विभाग की मनमानी एक बार फिर सवालों के घेरे में है. भीषण गर्मी के इस दौर में किसानों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं. चिचोली ब्लॉक के गोधना गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर निकाल लिया. किसानों ने अपने खेतों में मूंग की बोनी कर रखी है. लेकिन ट्रांसफार्मर हटने के बाद अब सिंचाई ठप पड़ गई है. नतीजा फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है. किसानों का आरोप है कि बिजली विभाग उन पर जबरन अस्थाई कनेक्शन लेने का दबाव बना रहा है. किसान सिर्फ दो महीने के लिए सिंचाई करनी है, विभाग तीन महीने का अस्थाई कनेक्शन लेकर मोटी रकम जमा कराने की बात कर रहा है. आरोप ये भी है कि जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिया उनके खिलाफ अवैध कनेक्शन के केस बना दिए गए और ट्रांसफार्मर तक निकाल कर ले जाया गया. किसान माने तो हमारा स्थाई कनेक्शन होने के बावजूद ट्रांसफार्मर निकाल लिया, अब फसल बर्बाद हो रही है. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसानों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच तीखी बहस और झड़प भी देखने को मिली. मामला और गरमा गया है. जहां एक तरफ बिजली विभाग किसानों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा रहा है, तो वहीं किसान अधिकारियों पर प्रताड़ना और मनमानी के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बड़ा सवाल ये है क्या भीषण गर्मी में किसानों की फसल बचाने की बजाय विभाग वसूली और एफआईआर में जुटा है और आखिर कब तक किसान ऐसे ही सिस्टम के करंट से झुलसते रहेंगे. वहीं बैतूल जिले में बिजली बिलों की बात करें तो बैतूल जिले में बिजली उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल वसूलने के आरोप लगा रहे है पहले जीने उपभोक्ता को 12 सौ रूपए बिजली बिल आ रहे थे वह अब बढ़कर 25 सौ के आस-पास पहुँच रहे हैं. उपभोक्ता बिजली के अधिकारियों पर मनमाने बिजली बिल वसूलने और अभद्रता करने के आरोप भी लगा रहे हैं.
0
0
Report

गर्मी के साथ मंदसौर में बिजली खपत तेज, लोड बढ़ने से कटौती के संकेत

Mandsaur, Madhya Pradesh:गर्मी की शुरुआत, बिजली खपत बढ़ी मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही अचानक बिजली खपत काफी बढ़ गई है। आधुनिक संसाधनों, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता, बढ़ते एसी कूलर के चलते यह खपत बड़ी है। फरवरी में शहर में जहां लगभग 45 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई थी वहीं मंदसौर शहर में ही मार्च में 62 लाख यूनिट की खपत हुई है, बढ़ती खपत बढ़ते लोड की वजह से रखरखाव की समस्या अभी बढ़ गई है, जिसके परिणाम स्वरूप लोगों को अनचाही कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकारी इसे मेंटेनेंस के लिए की गई कटौती बता रहे हैं। आने वाले दिनों में फिलहाल कोई राहत की खबर नहीं आ रही है, अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में यह खपत लगभग दुगनी होगी; जाहिर है कि खपत ज्यादा बढ़ने की वजह से विद्युत की कमी और मेंटेनेंस के चलते लोगों को कटौती का सामना करना ही पड़ेगा। वहीं उपभोक्ता बढ़ते हुए बिलों से भी परेशान हैं; परेशान उपभोक्ता विद्युत वितरण कंपनी के दफ्तर में चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। छोटा सा घर रहने वाले जाकिर जिसका बिल महज 100 रुपए आता था इस बार ₹1600 का बिल मिलने से परेशान दिखाई दे रहा है; वह समझ ही नहीं पा रहा है कि एक पंखा और एक लाइट चलने से इतना बिल आखिर कैसे आ गया। जाकिर जैसा हाल कई उपभोक्ताओं का दिखाई दे रहा है। वहीं मंदसौर शहर विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी अमित कोचट्टा बताते हैं कि अभी फरवरी से मार्च में 30% सेल्ड यूनिट बढ़े हैं, और इस सप्ताह अगले हफ्ते तक लगभग 50% और बढ़ जाएगी, डबल हो जाएगी इसकी। इसलिए हमने एमपीईबी द्वारा जो पावर ट्रांसफार्मर हैं, उनकी क्षमता 5 KV से बढ़ाकर 10 MVA तक कर दी गई है, ताकि गर्मी में सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई प्रदान की जा सके। इसके लिए 11 KV का मेन्टेनेंस कार्य भी किया जा रहा है जो 21, 22, 23 तारीख तक संपन्न हो जाएगा, जिससे आगामी गर्मियों को देखते हुए कम से कम कटौती हो और विद्युत सुचारू रूप से उपभोक्ताओं को मिले। रिपोर्टर: अभी कहीं कुछ कटौती करनी पड़ रही है? अमित: अभी तो केवल मेन्टेनेंस के दौरान कटौती हो रही है, इसके अलावा अन्य कोई कटौती नहीं की जा रही है। रिपोर्टर: डिमांड क्या बढ़ने के लिए आपने ऊपर सूचित किया है? क्या डिमांड की है? अमित: डिमांड के हिसाब से ही वो पावर ट्रांसफार्मर की वृद्धि क्षमता हेतु पावर ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। रिपोर्टर: पिछले महीने और इस महीने के यूनिट्स में कुछ अंतर आया है? बताएंगे आप? अमित: हाँ लगभग-लगभग 30% सोल्ड हुआ जब बढ़ोतरी ज्यादा हुई है। फरवरी में लगभग 50 लाख यूनिट सोल्ड हुए थे और अभी मार्च में लगभग 62 लाख यूनिट के लगभग सोल्ड हुए हैं। बाइट जाकिर उपभोक्ता बाइट अमित कोचट्टा विद्युत वितरण अधिकारी
0
0
Report
Advertisement

बागपत में पहली बार हेरिटेज ट्रेल: इतिहास, संस्कृति का नया आयाम

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत से आज एक ऐतिहासिक और गर्व का पल सामने आया है, जहां विश्व धरोहर दिवस के मौके पर जनपद में पहली बार “हेरिटेज ट्रेल” का भव्य आयोजन किया गया। डीएम अस्मिता लाल के नेतृत्व में आयोजित इस खास पहल ने बागपत की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को एक नई पहचान दी है। 120 साल पुराने जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत से शुरू हुई यह हेरिटेज ट्रेल पूरे दिन एक जीवंत सांस्कृतिक महोत्सव में बदल गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। युवा, बुजुर्ग और बच्चे—हर वर्ग अपनी विरासत को करीब से देखने और समझने के लिए उत्साहित नजर आया। “Explore, Experience, Preserve” की थीम पर आधारित इस ट्रेल में लोगों को न सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया, बल्कि उन्हें विरासत को जीने का अनुभव भी मिला। कार्यक्रम के दौरान पॉटरी, ब्लॉक प्रिंटिंग, इत्र निर्माण और हैंडलूम बुनाई जैसी पारंपरिक कलाओं की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। वहीं, भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह विरासतमय बना दिया। यह हेरिटेज ट्रेल जनता वैदिक कॉलेज से शुरू होकर डाक बंगले होते हुए खुर्शीद मंजिल तक पहुंची, जहां हर पड़ाव पर बागपत के इतिहास की झलक देखने को मिली। महाभारत कालीन धरोहरों से लेकर नवाबी दौर की इमारतों तक, इस ट्रेल ने जनपद की समृद्ध विरासत को एक सूत्र में पिरो दिया। इस पहल के जरिए न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश की गई है, बल्कि स्थानीय कलाकारों, कारीगरों और युवाओं को भी एक बड़ा मंच मिला है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विरासत पर गर्व” और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के विजन को साकार करता हुआ नजर आया। फिलहाल, बागपत की यह अनूठी पहल अब एक मॉडल बनकर उभर रही है, जो आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है。
0
0
Report

जौनपुर के ग्रामीणों को स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में आई बढ़ोतरी पर भारी आक्रोश

Jaunpur, Uttar Pradesh:ज़ौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के फिटर साहबडेपुर स्थित चौहान बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि जिन घरों में केवल एक बल्ब और एक पंखा ही इस्तेमाल होता है, वहां भी पहले के मुकाबले कई गुना अधिक बिल आ रहा है। मौके पर पहुंचकर की गई पड़ताल में सामने आया कि अधिकांश घरों में बिजली खपत बेहद कम है, इसके बावजूद बिल ज्यादा आ रहा है। कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिए गए हैं, जिससे दर्जनों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लेकर जब वे बिजली विभाग के पास जाते हैं, तो उनकी सुनवाई नहीं होती और उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले पुराने मीटर पर उनका बिल डेढ़ से दो सौ रुपये के बीच आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको लेकर उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग की है। वहीं, इस मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों मनोज कुमार का कहना है कि कई उपभोक्ताओं पर पुराने मीटर का बकाया था, जो स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में जुड़ गया। इसी कारण लोगों को बिल अधिक लग रहा है और उन्हें मीटर पर संदेह हो रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। बाईट -ज्ञानी देवी ग्रामीण बाईट द्रौपदी देवी बाईट रीता देवी बाईट - महेंद्र बहादुर बाईट द्रौपती देवी बाईट कृपा यादव बाईट मनोज कुमार बिजली विभाग के ऐसी
0
0
Report

बाबा केदार के कपाट 22 अप्रैल सुबह 8 बजे खुलेंगे, भक्तों में उत्साह

Dehradun, Uttarakhand:फीड 2c पर अपलोड की गई है एंकर 22 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट खुलने हैं। बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर उठी मैथ से बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली केदार धाम पहुंचती है और उसके बाद कपाट खोलने का कार्यक्रम शुरू होता है। ऐसे में बाबा केदार के शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा और मंदिर समिति के सहयोग से पूरे मंदिर को भव्य रूप दिया गया है। पहली बार ओंकारेश्वरूखी मठ मंदिर को भी बाबा केदार के धाम की तरह गेंदे के फूलों से सजाया गया है। रविवार 19 अप्रैल को सुबह 8 बजे धूम धाम से श्री केदारपुरी के लिए निकलेगी बाबा की डोली , सेना के बैंड की मधुर ध्वनि गूंजती रहेंगी पूरे रास्ते भर शनिवार रात्रि में होगी भैरव पूजा स्थानीय गांवों के हक हकूक धारियों द्वारा किया जाएगा प्रतिभाग रविवार को बाबा की डोली फाटा में करेगी रात्रि विश्राम 20 तारीख़ को प्रातः फाटा से निकलेगी डोली और गौरीकुंड में करेगी रात्रि विश्राम 21 को प्रातः गौरीकुंड से श्री केदारपुरी के लिए रवाना होगी बाबा की डोली जो सायं धाम में पहुंचेगी 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे संपूर्ण विधि विधान से बाबा केदार के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे
0
0
Report
Advertisement

पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी, घायल शाबान ICU में

Patna, Bihar:राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात सादिकपुर स्थित सराय गली में हुई, जिसमें मोहम्मद शाबान (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शाबान सराय गली में मौजूद था। इसी दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो अपराधी आए और अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक तीन गोलियां शाबान के शरीर में उतार दीं। गोली लगते ही वह खून से लथपथ गिर पड़ा। तेज फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल युवक को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताया है। फिलहाल शाबान का इलाज ICU में जारी है। वारदात की सूचना मिलते ही SDPO-1 राजकिशोर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं, अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी है。
0
0
Report

पुलिस खेल महोत्सव का उद्घाटन पद्मविलोचन शुक्ल और निर्मला भूरिया के साथ

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-एसपी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा नवाचार पुलिस खेल महोत्सव में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया हुई शामिल एसपी द्वारा झाबुआ में किए कार्यों एवं बड़वानी जिले में नवाचार को लेकर की प्रशंसा महिला कबड्डी मैच का शुभारंभ कर निर्भया रक्षा शक्ति के दो वाहनों का फीता काट किया शुभारंभ एसपी पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में दो नवाचार किए जा रहे है पुलिस जन संवाद एवं पुलिस खेल महोत्सव पुलिस खेल महोत्सव में क्रिकेट,वॉलीबॉल एवं कबड्डी के मैच आयोजित किए जा रहे है वंही आज जिले के 16 थानों की महिला कबड्डी_match का आयोजन किया गया पुलिस खेल महोत्सव महिला कबड्डी_match का मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ किया गया मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा ट्रॉफी का लोकार्पण एवं महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सिक्का उछाल मैच का शुभारंभ किया गया इस दौरान 10 वी 12 वी टॉपर,वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी एवं हॉकी टीम की खिलाड़ी स्नेहा दाउदे के भारतीय टीम में चयन होने पर उनके माता पिता का भी स्वागत किया गया
0
0
Report

सोनभद्र मानव तस्करी गिरोह के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, नेटवर्क तक पहुंच संभव

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में मानव तस्करी के संगठित गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है।कुछ दिन पहले इसी मामले में दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और अब इस पूरे नेटवर्क का एक और अहम आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।आरोप है कि नाबालिग युवती को काम दिलाने का झांसा देकर आगरा और अलीगढ़ ले जाया गया, जहां उसे करीब एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिया गया।पीड़िता को अलग-अलग लोगों के पास रखकर उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई।अब इस मामले में राजस्थान निवासी मुख्य आरोपियों में शामिल शिव सिंह उर्फ रामलाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गिरोह के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और मानव तस्करी के इस संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है।पूछताछ में सामने आया कि उसने नाबालिग युवती को काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लिया और फिर अलग-अलग जनपदों के रास्ते आगरा और अलीगढ़ पहुंचाया।वहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को करीब एक लाख बीस हजार रुपये में बेच दिया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता को अलग-अलग लोगों के पास रखा गया, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया है और वह गर्भवती हो गई।इससे पहले इसी मामले में दो महिला अभियुक्ताएं बिन्दु और सोनी गिरफ्तार की जा चुकी हैं।अब पुलिस का कहना है कि यह पूरा मामला एक बड़े संगठित मानव तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है, जिसमें कई और लोगों की संलिप्तता सामने आई है।फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और पुलिस इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

विधायक आशुतोष शुक्ला ने सुनीं जनता की समस्याएं

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने जनसेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में हर शनिवार की तरह इस सप्ताह भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिकंदरपुर कर्ण स्थित परिमल वाटिका कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। विधायक ने मौके पर ही कई मामलों का समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता उनके लिए देवतुल्य है और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top