Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
भारत ने रूस-यूक्रेन के लिए तत्काल ceasefire वाले यूएन प्रस्ताव पर वोट नहीं दिया
PKPushpender Kumar
Feb 25, 2026 02:45:24
Noida, Uttar Pradesh
India abstains from voting on Ukraine UN General Assembly draft resolution that called for an immediate, complete, and unconditional ceasefire between Russia and Ukraine. Kyiv [Ukraine], February 25 (ANI): India on Tuesday abstained from voting on Ukraine United Nations General Assembly draft resolution that called for an immediate, complete, and unconditional ceasefire between Russia and Ukraine. The resolution, titled 'Support for Lasting Peace in Ukraine,' was adopted on the fourth anniversary of Russia's invasion of Ukraine. It received 107 votes in favour, 12 against, and 51 abstentions from the 193-member assembly. India was one of the 51 countries that abstained from the resolution, which was introduced by Kyiv. Other abstaining nations included Bahrain, Bangladesh, Brazil, China, South Africa, Sri Lanka, the United Arab Emirates, and the United States. Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy expressed gratitude to the 107 nations that supported Ukraine's resolution at the UN General Assembly, calling for a full ceasefire and the return of Ukrainian citizens. He highlighted that the resolution, which aims for lasting peace, was a crucial step, and pledged to continue working with global partners to achieve peace. In a post on X, the Ukrainian President wrote, "I am grateful to each of the 107 countries that stood with Ukraine today in defense of life at the UN. The General Assembly adopted our resolution in support of a lasting peace, with clear calls for a full ceasefire and the return of our people." "These are the right and necessary steps. And we will keep working actively to achieve peace, together with our partners," the post read. Meanwhile, on Tuesday, United Nations General Secretary Antonio Guterres marked the fourth anniversary of Russia's full-scale invasion of Ukraine, describing the war as a violation of international law and a threat to global peace. In a post on X, Guterres said, "24 February marks four years since Russia launched its full-scale invasion of Ukraine, in violation of the UN Charter & international law. This devastating war is a stain on our collective consciousness & remains a threat to regional & international peace & security. The longer the war continues, the deadlier it becomes. Civilians bear the brunt of this conflict, with 2025 witnessing the largest number of civilians killed in Ukraine." He called for an immediate, full, and unconditional ceasefire as a first step toward achieving a just and lasting peace. "This is simply unacceptable. I reiterate my call for an immediate, full & unconditional ceasefire as a first step towards a just, lasting & comprehensive peace. For peace to be just, it must be in line with international law, respecting Ukraine's independence, sovereignty & territorial integrity," the post read. (ANI)
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 03:50:30
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की。 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "आज हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रदेश वासियों के सभी कष्टों का अंत हो, उनके जीवन में सुख-समृद्धि आए यही प्रार्थना है।" उन्होंने आगे कहा, "AI समिट के दौरान जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने और स्पष्ट रूप से राहुल गांधी के आह्वान पर जिस तरह AI समिट, भारत माता को बदनाम करने के लिए प्रदर्शन किया गया उसकी मैं घोर निंदा करता हूं। आने वाले समय में कांग्रेस को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ेगा। इन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी..."
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 25, 2026 03:49:16
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 थानों के 113 प्रकरणों में जब्त 130 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया है। सावा़ स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में न्यायालयीन आदेश के बाद डोडा चूरा, गांजा, ब्राउनशुगर, अल्प्राजोलम और एमडीएमए को जलाकर नष्ट किया गया। एसपी मनीष त्रिपाठी व एएसपी सरिता सिंह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। पुलिस का कहना है कि इससे मालखानों में लंबित एनडीपीएस प्रकरणों का निस्तारण हुआ है और नशा तस्करों को सख्त संदेश दिया गया है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 25, 2026 03:49:01
Nagaur, Rajasthan:छिपोलाई रोड पर फाग उत्सव की रंगारंग धूम होली रंग ने सजाई सुर-ताल की महफिल चंग की थाप पर गूंजे फाग के पारंपरिक गीत महिलाओं-युवाओं ने उत्साह से लिया भाग रंग, उमंग और लोक संस्कृति का दिखा सुंदर संगम लाडनूं, डीडवाना लाडनूं में होली रंग की ओर से छिपोलाई रोड पर फाग उत्सव का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर होली की परंपरागत लोक संस्कृति का आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न टीमों ने एक से बढ़कर एक फाग गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण पूरी तरह हो Holiमय हो गया। चंग की थाप और लोक धुनों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में महिलाओं की भी विशेष भागीदारी रही। उन्होंने भी फाग गीतों के साथ चंग की ताल पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में रंग, रस और लोक परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Feb 25, 2026 03:48:33
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर शहर के नया दरवाजा स्थित प्रताप सागर के पास नवनिर्माणाधीन प्रथम श्याम मंदिर में फागोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस दौरान बडी संख्या मे शहर की महिलाऐ फागोत्सव मे शामिल हुई। कार्यक्रम मे शिव शक्ति महिला मंडल की और से फागोत्सव मे फागन के गीतो व भजनो की प्रस्तुतियां दी गई. और फूलो की होली खेली गई. इस भक्तिमय आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि श्याम, हनुमान प्राचीन मंदिर सेवा समिति के सहयोग से आयोजित इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम मे श्रद्धालुओ द्वारा मंदिर विकास के लिए बढ चढकर दान दिया गया.
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Feb 25, 2026 03:48:01
New Delhi, Delhi:दिल्ली का प्रतिष्ठित सिग्नेचर ब्रिज एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लगातार बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं के बावजूद यहां सुरक्षा व्यवस्था नदारद है। अब स्थानीय लोग सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली की शान कहलाने वाला सिग्नेचर ब्रिज। जहां हर दिन हजारों गाड़ियां गुजरती हैं, लोग रील्स और सेल्फी बनाते हैं,आज वही पुल लापरवाही और मौत के आंकड़ों के लिए जाना जाने लगा है।आए दिन सिग्नेचर ब्रिज से लोग यमुना में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे हैं।इन घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है,लेकिन इसके बावजूद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर दिखाई देती है। महज दो दिन पहले ही मुस्तफाबाद की रहने वाली उज़मा नाम की महिला ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की।गनीमत रही कि यमुना में नहा रहे स्थानीय लोगों ने हालात को भांपते हुए महिला को समय रहते बाहर निकाल लिया।अगर आम लोग तत्परता न दिखाते, तो एक और जान जाने से कोई नहीं रोक सकता था। सवाल यह है कि जब हालात इतने गंभीर हैं,तो मौके पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी क्यों नहीं दिखाई देती? सुरक्षा के नाम पर सिग्नेचर ब्रिज पर सिर्फ दो निजी सिक्योरिटी गार्ड्स तैनात किए गए हैं। जबकि पुल पर सुरक्षा के लिए चार-चार पुलिस बूथ बनाए गए हैं। हकीकत यह है कि अधिकतर पुलिस बूथों पर ताले लटके रहते हैंऔर जिम्मेदार पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार हो रहे हादसे पुलिस की लापरवाही और ढीली निगरानी का नतीजा हैं।लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पुलिस बूथ मौजूद हैं, तो नियमित गश्त क्यों नहीं की जाती? फेंसिंग और जालियां लगाने का काम भले ही दिल्ली सरकार के टेंडर से जुड़ा हो,लेकिन मौजूदा समय में पुल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखनापूरी तरह दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी है। चार पुलिस बूथ, बढ़ते हादसे और नदारद पुलिस ,अब स्थानीय जनता पूछ रही है। क्या किसी बड़े और दर्दनाक हादसे के बाद ही सिग्नेचर ब्रिज की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा? या फिर यह पुल यूं ही लापरवाही का शिकार बना रहेगा?
0
comment0
Report
AKAjay Kashyap
Feb 25, 2026 03:47:39
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बीती रात साढ़े 10 बजे एक डिलीवरी बॉय ने थाना परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे डिलीवरी बॉय को जैसे ही बारादरी थाना गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। फौरन उसकी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत निवासी 32 साल का अक्षय कश्यप डिलीवरी बॉय है और बरेली में कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहता है। अक्षय कश्यप ने रात करीब साढ़े 10 बजे थाना बारादरी के सामने गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे उसका पेट, पीठ, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका आरोप है कि उसकी बाइक थाना बारादरी में खड़ी है, वो बाइक लेने के लिए कई चक्कर थाने के काट चुका हैं लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली। बाइक न मिलने के कारण उसका डिलीवरी देने का काम रुक गया है जिस वजह से उसे काफी परेशानी हो रही है। जिससे आहत होकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया है। अक्षय सोमवार रात करीब 8 बजे गंगापुर में डिलीवरी देने आया था। वहां उसकी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी जिसमें उसने चाभी लगाकर छोड़ दी थी। इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास सागर उसकी बाइक को लेकर भागने लगा। उसने आकाश नाम के एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गया। मौके पर पहुंची बारादरी थाने की पुलिस अक्षय की बाइक को थाने ले आई। जिस वजह से अक्षय काफी परेशान है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Feb 25, 2026 03:46:48
Faridabad, Haryana:फ़रीदाबाद- एक ही घर में दो बहनों की हुई थी शादी, छोटी बहन की संदिग्ध हालात में मौत डबुआ थाना क्षेत्र के नवादा गांव की रहने वाली 23 वर्षीय विवाहिता मुस्कान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुस्कान की शादी वर्ष 2021 में एनआईटी एक नंबर निवासी साहिल से हुई थी। वही मुस्कान की बड़ी बहन अंजलि की शादी भी उसी घर में साहिल के भाई विष्णु से की गई थी। करीब चार बजे मुस्कान के पति ने उसके ही फोन से मायके पक्ष को सूचना दी कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मुस्कान के साथ ससुराल में मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। उनका कहना है कि मुस्कान काम करके घर चलाती थी, जबकि उसका पति कोई स्थायी काम नहीं करता था और उसे परेशान करता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
0
comment0
Report
SJSantosh Jaiswal
Feb 25, 2026 03:45:49
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 03:36:21
Orai, Uttar Pradesh:जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फिर हुआ हादसा, बाइक सवार की मौत जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। आज दिनांक 24/02/2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे छिरिया मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोल की ओर मुड़ते समय एक डंफर (संख्या BR28GB7369) ने साइड से चल रही मोटरसाइकिल (संख्या UP 92 Z 3891, प्लेटिना) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल चालक दीपचंद पुत्र राम रतन गुप्ता, निवासी औरेखी, थाना जालौन, उम्र लगभग 50 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंफर चालक ने मोड़ लेते समय लापरवाही बरती, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मि
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 25, 2026 03:33:46
Patna, Bihar:रजनीश पटना केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा राहुल जी थोड़ा परिपक्व बनिए,अपने आप को क्यों हास्यास्पद बनाते हैं मोदी जी देश के पीएम हैं उनके लिए देशहित सर्वोपरि है आपकी तरह वे हर बात पर टॉय टॉय नहीं करते हैं देशहित में जो निर्णय लेना है वे मजबूती से लेते हैं आप गलत चश्मा लगाएं है इसलिए आपको बढ़िया काम दिखेगा नहीं मोदी जी देश हित में कृत संकल्पित हैं,राहुल जी अपने में सुधार लाइए इससे आपका ही भला होगा लेकिन आप सुधार लाएंगे नहीं क्योंकि आप लाचार हैं AI समिट में जो किया उसके लिए आपको थोड़ी भी लज्जा नहीं आई अपने देश का मान सम्मान गिराया, आपने माफी भी नहीं मांगी आप कभी सुधरेंगे नहीं,भगवान आपका भला करें
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 25, 2026 03:32:50
Bihar:समस्तीपुर चीनी मिल चौक पर बालू लदे ट्रक में लगी आग। ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई जान। समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चीनी मिल चौक पर बुधवार अहले सुबह बालू लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। उस समय ट्रक में ड्राइवर और खलासी सो रहे थे। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर दोनों ने किसी तरह ट्रक से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने के कारण बड़ा हादसा टल गया। ट्रक चालक ने बताया कि वे लोग ट्रक में सोए हुए थे। इसी दौरान आसपास के लोगों ने हल्ला किया कि ट्रक में आग लग गई है। शोर सुनते ही वे दोनों तुरंत बाहर निकले। चालक के अनुसार, चीनी मिल चौक से गुजर रही बिजली की तार गिरने के कारण ट्रक में आग लगी।
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 25, 2026 03:32:35
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पटना मेट्रो का काम लगातार तेजी से चल रहा है और जल्द ही पटना वीडियो को दो नए मेट्रो स्टेशन की सुविधा मिल ेगी इसका विस्तार अगले महीने होगा... मेट्रो विस्तार को लेकर कल ट्रायल रन होना है.. भूतनाथ स्टेशन से मलाही पकड़ी स्टेशन सेक्शन के आगामी उद्घाटन की तैयारी के लिए 26 फरवरी को मेट्रो ट्रेन का महत्वपूर्ण ट्रायल रन किया जाएगा। इस कारण, 26 फरवरी 2026 को मेट्रो की राजस्व सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगी। मेट्रो सेवाएं 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) से पहले की तरह सामान्य समय पर पुनः शुरू हो जाएंगी। पहले फेज में 5 मेट्रो स्टेशन को शुरू करने की योजना थी लेकिन काम पूरा नहीं होने की वजह से तीन को ही शुरू किया जा सका और अब दो नए मेट्रो स्टेशन शुरू होने वाले हैं तो लगभग 7 किलोमीटर की दुरी पटना वासी अब मेट्रो के जरिए तय कर पाएंगे....
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Feb 25, 2026 03:32:20
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। रेडियोलॉजिस्ट और बगैर डॉक्टर के अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालित किए जाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट के फैजल मियां के निदान अल्ट्रा साउंड सेंटर पर रेडियोलॉजिस्ट और डॉक्टर के बिना मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड कराने के आरोप सामने आये। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह को रेड के दौरान अल्ट्रा साउंड सेंटर पर मिला बड़ा फर्जी बाड़ा। अल्ट्रा साउंड सेंटर के संचालन में सरकार द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां भी मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालक फैजल से मरीजों के रुपए वापस कराए। अल्ट्रा साउंड सेंटर को सील कर अग्रिम कार्यवाही के लिए डीएम, सीएमओ को रिपोर्ट भेजी गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा मार्केट में स्थित निदान अल्ट्रा साउंड सेंटर का मामला।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top