Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
IND vs PAK: SURYA कुमार ने टॉस के मौके पर हाथ नहीं मिलाने का फैसला लगाया, क्लैश बन गया हॉट कॉन्ट्रोव...
PKPushpender Kumar
Feb 15, 2026 14:46:29
Noida, Uttar Pradesh
Colombo, Sri Lanka, February 15: Indian skipper Suryakumar Yadav maintained the status quo on the handshaking tradition with Pakistan, as he didn't extend his hand to the Men in Green skipper, Salman Agha, at the toss in match 27 of the ongoing T20 World Cup in Colombo on Sunday. Following the attack in Pahalgam in April last year and rising tensions between the two nations, the senior Indian men's cricket team had refrained from shaking hands with Pakistan players before or after matches throughout the Asia Cup 2025 trilogy. This 'no handshake' trend continued in subsequent encounters between India and Pakistan in various ICC and Asian Cricket Council (ACC) tournaments, including the Asia Cup Rising Stars and the Under-19 Cricket World Cup matches. In the match, Pakistan won the toss and decided to field against India in their Group A clash. The high-voltage encounter between India and Pakistan is being played at the R Premadasa Stadium in Colombo. After winning the toss, Pakistan skipper Salman Agha said, "We want to bowl first. It looks a bit tacky, so we feel it will assist the bowlers for the first few overs, so we want to use that. We are relaxed in our group and excited for this challenge. Bigger ground than SSC, and the pitch is slower than SSC. Same team for us." Indian captain Suryakumar said, "Not at all, we were looking to bat first. We won the last two games defending, so we don't want to change it. It is an occasion, it's a high-stakes game. This sport teaches you a lot of things, any side can win the game on a given day. Two changes. Abhishek Sharma comes in, and Kuldeep Yadav is in for Arshdeep Singh." The arch-rivals have faced each other eight times in T20 World Cup history. The Men in Blue have secured seven victories, while Pakistan has won only one game. India (Playing XI): Ishan Kishan (wicketkeeper), Abhishek Sharma, Tilak Varma, Suryakumar Yadav (captain), Hardik Pandya, Shivam Dube, Rinku Singh, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Varun Chakravarthy, Jasprit Bumrah. Pakistan (Playing XI): Saim Ayub, Sahibzada Farhan, Salman Agha(captain), Babar Azam, Mohammad Nawaz, Shadab Khan, Faheem Ashraf, Usman Khan(wicketkeeper), Shaheen Afridi, Abrar Ahmed, Usman Tariq.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRaj Kishore Soni
Feb 15, 2026 16:05:02
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन नगर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किन्नर समाज द्वारा भव्य शिव बारात का स्वागत किया । शहर में बम बम भोले नाथ सेवा समिति द्वारा विशाल शिव बारात निकाली गई। विशाल शिव बारात का किन्नर समाज ने मंच से पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। किन्नर समाज ने भगवान शिव और माता पार्वती के स्वरूप का काल्पनिक विवाह का मंचन कराया गया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बारात का अभिनंदन किया। किन्नर समाज के सदस्यों ने इस अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए फल वितरण भी किया। हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल बांटे गए एवं जल व्यवस्था की गई । महाशिवरात्रि पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश दिया।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 15, 2026 16:04:47
Jalore, Rajasthan:आहोर थाना क्षेत्र के सांकरणा गांव में बीती देर रात एक अधेड़ व्यक्ति की लाठी से वार कर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भंवरलाल मेघवाल के घर में देर रात अशोक नामक युवक घुस आया। आरोप है कि उसने घर में मौजूद दोहिती के साथ ज्यादती का प्रयास किया। दोहिती के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। इसी दौरान युवक अशोक ने लाठी से भंवरलाल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत आहोर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में दो अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने लेटा निवासी अशोक मेघवाल को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है。
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 15, 2026 16:04:32
Alwar, Rajasthan:भारत–पाकिस्तान महामुकाबले का जुनून अलवर में चरम पर, मन्नी का बढ़ पर लगी विशाल एलईडी पर उमड़ा जनसैलाब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अलवर में मन्नी का बढ़ पर विवेक प्रधान पंडित जी की पहल पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों के लिए लाइव मैच देखने की व्यवस्था की गई। मैच के दौरान भारत माता के जयकारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। आयोजकों की ओर से चौके-छक्के लगने पर दर्शकों के लिए इनाम भी रखे गए, जिससे उत्साह और बढ़ गया। बड़ी संख्या में जुटे क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की जीत का भरोसा जताया और पूरे जोश के साथ टीम का समर्थन किया।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Feb 15, 2026 16:03:23
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर जिले में जिला प्रशासन ने आगामी स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कोलाहल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत सुबह 6 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे और तीव्र ध्वनि उत्पन्न करने वाले अन्य यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी, वहीं बस्तर पुलिस ने भी डीजे के उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सख्ती दिखाने शुरू कर दी है, बस्तर एसपी के आदेश पर डीजे संचालकों की बैठक लेकर थाना प्रभारियों ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत डीजे संचालकों को दी है, माहेश्वर नाग एडिशनल एसपी ने बताया अगर डीजे संचालक गाइडलाइन का पालन नहीं करते है तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Feb 15, 2026 16:02:52
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 15, 2026 16:02:42
Ujjain, Madhya Pradesh:विक्रम व्यापार मेले से उज्जैन को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी पहली गाड़ी की डिलीवरी डॉ. मोहन यादव बोले – ग्वालियर के बाद उज्जैन में भी व्यापार को मिल रही नई गति टू व्हीलर से ट्राले तक सभी वाहनों पर विशेष छूट, आरटीओ रियायतों से बढ़ेगा कारोबार तीसरे वर्ष में पहुंचा आयोजन, 2024 में 137 करोड़ और फिर 187 करोड़ का व्यापार नगर निगम को प्लॉट बिक्री से 4.10 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व मंच से लोकेंद्र सिंह हाड़ा को सौंपी पहली गाड़ी की चार chaाबी, मेले में उमड़ा उत्साह वर्ष 2024 में 23205 तो वहीं 2025 में बेचे गए थे 36225 वाहन उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर पहुंचे, जहां इंदौर रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर विक्रम उत्सव के अंतर्गत आयोजित विक्रम व्यापार मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। पूरे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने मेले का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने वाहन डीलरों और व्यापारियों से संवाद करते हुए बिक्री, छूट and बाजार की स्थिति पर चर्चा की। इस मेले में ऑटोmobil सेक्टर के अंतर्गत टू व्हीलर, फोर व्हीलर, सिक्स व्हीलर से लेकर भारी ट्राले और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री होगी जहां प्रमुख कंपनियां अपने-अपने वाहन बेचने के लिए आई है. मंच से मुख्यमंत्री ने पहली गाड़ी का अनावरण किया और उसे क्रेता लोकेंद्र सिंह हाड़ा को विधिवत चाबी सौंपकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों से स्वागत किया। मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वालियर के बाद अब उज्जैन में भी इस प्रकार का व्यापार मेला प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि आरटीओ के माध्यम से दी जा रही विशेष रियायतें और टैक्स छूट व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। इससे वाहन बिक्री के साथ-साथ अन्य संबंधित व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है और हर वर्ष व्यापारिक आंकड़ों में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। वर्ष 2024 में लगभग 137 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ था, जो अगले चरण में बढ़कर लगभग 187 करोड़ रुपये तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश सरकार को भी टैक्स के रूप में महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नगर निगम को प्लॉट बिक्री से अब तक 4 करोड़ 10 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है, जो स्थानीय निकायों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय संस्थाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उज्जैन की प्राचीन अवंतिका परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नगरी हजारों वर्षों से व्यापार, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र रही है। बाबा महाकाल की नगरी में व्यापार मेले का आयोजन केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का भी प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि देशभर से व्यापारी उज्जैन आएं, निवेश करें और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। विक्रम उत्सव के माध्यम से उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विक्रम व्यापार मेले की सफलता की कामना करते हुए सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 15, 2026 16:02:17
Jaipur, Rajasthan:गीतांजली मेडिकल कॉलेज में ‘गीतांजली पैथटॉक 2026’ का सफल आयोजन उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा उदयपुर सोसायटी ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स के सहयोग से 14 व 15 फरवरी को दो दिवसीय “गीतांजली पैथटॉक 2026” जोनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष सम्मेलन की थीम “डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी में उभरते रुझान: क्या नया है, क्या प्रासंगिक है और आगे क्या” रही। सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न अंगों के कैंसर की जांच में बेसिक एवं अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर गहन एवं महत्वपूर्ण वैज्ञानिक चर्चाएं की गईं। विशेषज्ञों ने गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, स्तन, फेफड़े, रक्त एवं लिम्फॉयड अंगों तथा मस्तिष्क से जुड़े कैंसर की सटीक एवं शीघ्र निदान पद्धतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “पैथटॉक 2026” संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध एवं निरंतर व्यावसायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डायग्नोस्टिक पैथोलॉजी के क्षेत्र में मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स, डिजिटल पैथोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रिसिजन मेडिसिन के समावेश से अभूतपूर्व परिवर्तन आया है तथा रोगी देखभाल में पैथोलॉजी की भूमिका पहले से अधिक महत्वपूर्ण और केंद्रीय हो गई है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन न केवल ज्ञानवर्धन का मंच है, बल्कि विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं युवा चिकित्सकों के बीच संवाद और सहयोग को भी सशक्त बनाता है। श्री अग्रवाल ने यह भी उल्लेख किया कि “पैथटॉक 2026” का आयोजन परिसर में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव “सिनैप्स 2026” के साथ किया गया, जो संस्थान की एकता, संस्कृति और समग्र विकास की भावना को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन समिति, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मेलन सार्थक चर्चाओं, नए शोध और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कॉन्फ्रेंस में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुमित गुजराल ने रक्त एवं लिम्फॉयड अंगों के कैंसर पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. तृप्ति पाय ने फेफड़ों एवं स्तन कैंसर, डॉ. सुभाष यादव ने पेट एवं जननांगों के कैंसर तथा डॉ. आयुषी सहाय ने मस्तिष्क संबंधी कैंसर के नवीनतम डायग्नोस्टिक दृष्टिकोण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कॉन्फ्रेंस के आयोजन में ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. गीता मुखिया, को-ऑर्गनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ. मनीषा जैन व सेक्रेट्री डॉ पूनम वाइके ने गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन श्री जेपी अग्रवाल जी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अंकित अग्रवाल जी, डॉक्टर्स व संपूर्ण प्रशासन को कॉन्फ्रेंस में भरपूर योगदान के लिए धन्यवाद अर्जित किया| दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान कुल 8 वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें शोध पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुतियां हुईं। उभरते पैथोलॉजिस्ट्स के लिए लाइव स्लाइड टीचिंग सत्र विशेष आकर्षण रहे। उत्कृष्ट शोध कार्यों को रिसर्च अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। राजस्थान, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से आए पैथोलॉजिस्ट्स, शोधकर्ताओं एवं मेडिकल विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। “गीतांजली पैथटॉक 2026” पैथोलॉजी के क्षेत्र में ज्ञानवर्धन, नवीन शोध और आपसी अनुभवों के अदान-प्रदान का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा प्रतिभागियों के लिए यह सम्मेलन अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Feb 15, 2026 16:01:46
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद मे 44 वर्षो के बाद निकाय चुनाव हो रहा हैँ, जिसको लेकर जुगसलाई मे लोगों मे खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैँ, वंही अध्यक्ष पद के लिए झारखण्ड अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष हाज़ी हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान मैदान मे हैँ, वंही नौशीन खान ने ताबड़तोड़ बैठक और सभा का दौर जारी रखा हैँ, आज उन्होंने जुगसलाई टावर चौक मे एक बैठक की, जिसमे क्षेत्र की बुद्धिजीवी महिलाएं शामिल हुई, वंही उन्होंने सभी महिलाओं को समझाया की काफी वर्षो के बाद जुगसलाई नगर परिषद मे चुनाव हो रहा हैँ, किस प्रकार अपना मतदान करें इसकी बारीकी से सभी को जानकारी दी, साथ उन्होंने सभी को उनके समर्थन मे वोट करने की अपील की, वंही क्षेत्र की महिलाओं ने उन्हें अस्वस्त किया कि सभी उन्ही को वोट करेंगी। बाईट.....नौशीन खान,, प्रत्याशी। वंही झारखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान से जुगसलाई रेलवे करोसिंग ऑटो स्टैंड के पास अपनी पत्नी नौशीन खान के समर्थक मे एक सभा कर लोगों से उन्होंने नौशीन खान को भारी मतों से जीत दिलवाने की अपील की, इस मौक़े मे उन्होंने कहा कि हमारे जुगसलाई मे अल्पसंख्ययों कर साथ साथ सभी जाति धर्म के लोग उन्हें इस चुनाव मे मदद कर रहें हैँ, उन्होंने कहा कि जुगसलाई मे भाईचारा हैँ हम हिन्दुओं के पर्व त्योहार मे शामिल होते हैँ और हिन्दू हमारे पर्व मे शामिल होते हैँ, वे भी अपनी पत्नी नौशीन खान के जीत के प्रति अस्वस्थ दिखे। बाईट....हाज़ी हिदायतुल्ला खान, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, झारखण्ड।
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 15, 2026 16:01:30
Madhubani, Bihar:सरकार सूबे में स्वास्थ्य की बेहतरी का दावा करती है लेकिन मधुबनी के कई स्वास्थ्य केंद्रों की हालत बदहाल है। अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव देखा जा रहा है। कहीं भवन है तो चिकित्सक नहीं, चिकित्सक हैं तो भवन जर्जर। ऐसा ही अनोखा अस्पताल मधुबनी के लाखनौर प्रखंड मुख्यालय में है जहां कागज पर 50 बेड का अस्पताल है लेकिन एक दो तीन चिकित्सकों के भरोसे अस्पताल संचालित है। मीडिया के पड़ताल में लखनौर अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं देखी गयी, मधुबनी से जी मीडिया की खास रिपोर्ट। लखनौर प्रखंड सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों, एएनएम कर्मी सहित दवाइयों की भारी कमी है, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व से 30 बेड का अस्प्ताल संचालित लेकिन 10 बेड भी सही नहीं दिख रहा है। अस्पताल में गंदगी का अंबार है। 30 बेड के अस्पताल में चिकित्सक कर्मी सहित संसाधन का घोर अभाव था बावजूद परिसर में एक 20 बेड का अस्पताल बना दिया गया। नए अस्पताल भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दो वर्ष पूर्व हुआ लेकिन अस्पताल चालू नहीं हो सका। अस्पताल में ताला मरीजों का मुंह चिढ़ा रहा है। कुल 50 बेड के अस्पताल में भवन तो है लेकिन चिकित्सक और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। इलाके के 50 हजार से अधिक की आबादी इस अस्पताल पर निर्भर है बावजूद अस्पताल सुविधाओं से महरूम है और यहाँ आने वाले मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस अस्पताल में दर्जन भर चिकित्सक और नर्स चाहिए लेकिन तीन चिकित्सक के सहारे अस्पताल संचालित है और प्रभारी चिकित्सक अन्य अस्पतालों के प्रभार में हैं। इसके अलावा, रेबीज इंजेक्शन, अन्य आवश्यक दवाइयां और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों या झोलाछाप डॉक्टरों की शरण लेनी पड़ रही है। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी भी अल्प मानदेय को लेकर परेशान हैं और काम तनख्वाह में काम करने को मजबूर हैं और श्रम कानून का घोर उल्लंघन हो रहा है। इस अस्पताल की समस्या को लेकर झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा ने विधानसभा में भी उठाया। विधायक ने कहा पूर्व से बने तीस बेड के सामुदायिक अस्पताल में चिकित्सक एएनएम और कर्मियों का घोर अभाव है लेकिन 20 बेड का भी अस्पताल बनाया गया जहाँ ताला लगा रहता है। लखनौर अस्पताल में कई अव्यवस्था देखी गयी。
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 15, 2026 16:01:09
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Feb 15, 2026 16:00:53
Deoghar, Jharkhand:देवघर में बाबा बैद्यनाथ की बारात से भक्त मंत्रमुग्ध, शिव विवाह की परंपरा सम्पन्न। बारात केरलस्टेडियम से निकली इस बारात में भूत-प्रेत, देव-देवताओं की टोली, साधु-संत, आकर्षक झांकियां, डीजे और मनमोहक लाइटिंग ने समा बांध दिया। बारात की खास बात रही टावर चौक पर ड्रोन शो, जिसने आयोजन को और भव्य बना दिया। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बारात शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची, जहां रात्रि में चार पहर की पूजा के साथ बाबा भोलेनाथ का विवाह संपन्न होगा। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ पूरे आयोजन में शामिल हुए और शिव विवाह की इस अनूठी परंपरा के साक्षी बने।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 15, 2026 16:00:32
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर में महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के हाथों संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच आयोजित इस समारोह में मंच पर जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी रही, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की उपस्थित नहीं होना राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ दिखी, लेकिन सिंहेश्वर प्रखंड प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक-संसदों की गैरमौजूदगी सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि सिंघेश्वर नगर पंचायत के किसी भी वार्ड पार्षद को उद्घाटन समारोह का आमंत्रण नहीं दिया गया। यहां तक कि नगर पंचायत अध्यक्ष को भी निमंत्रण नहीं मिलने की बात सामने आई है। इस मामले पर नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि पूर्व वर्षों में उन्हें महाशिवरात्रि मेला उद्घाटन का निमंत्रण मिलता रहा है, लेकिन इस बार किसी भी प्रकार की सूचना या आमंत्रण नहीं दिया गया। इसी कारण वह समारोह में शामिल नहीं हो सकीं। हालांकि जब इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो पाए। इधर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोपों को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा और बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच तालमेल की कमी अब विवाद का कारण बनती दिख रही है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है.
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Feb 15, 2026 16:00:20
Jasa, Bihar:रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को सूना कर दिया। गुडूरा के निकट दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में 32 वर्षीय महिला कंचन कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका करहगर गांव निवासी गौतम सागर की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर गुप्ता धाम में दर्शन-पूजन के बाद घर लौट रहे थे। तभी गुडूरा के पास अचानक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंचन कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पति गौतम सागर भी घायल हुए, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। पुलिस दोनों बाइकों के चालकों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या लापरवाही हादसे का मुख्य कारण हो सकती है। यह घटना स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। प्रशासन से सड़कों पर सख्त निगरानी और जागरूकता अभियान की मांग उठ रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top