icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में ममता बाबेल एक वोट से जीती

Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की ममता बाबेल ने एक वोट के मामूली अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा झटका दिया है. अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ममता बाबेल और भाजपा के विनोद कंठालिया के बीच सीधा मुकाबला हुआ. मतदान के बाद हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी ममता बाबेल को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा के विनोद कंठालिया के पक्ष में 12 वोट पड़े. इस तरह ममता बाबेल ने एक वोट से जीत हासिल कर नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. बड़ीसादड़ी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं, जिनमें कांग्रेस के 13 और भाजपा के 12 पार्षद हैं. मतदान के दौरान भाजपा के सभी 12 पार्षद एक साथ नगर पालिका सभागार पहुंचे, जबकि कांग्रेस के 13 पार्षद अलग-अलग वाहनों से मतदान केंद्र पहुंचे. मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रवीण कुमार ने ममता बाबेल को विजयी घोषित किया.
0
0
Report

सांभरलेक नगर पालिका चुनाव: भाजपा विजय, पवन मोदी बने अध्यक्ष

Dudu, Rajasthan:सांभरलेक(जयपुर)- सांभरलेक नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हुआ सम्पन्न, भाजपा के पवन मोदी बने नगर पालिका अध्यक्ष, पवन मोदी को 14 और नमिता शर्मा को 11 मत मिले, पवन मोदी ने 3 मत से नमिता शर्मा को हराया, सांभरलेक नगर पालिका में बना भाजपा का बोर्ड, RO ऋषिराज कपिल ने अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, चुनाव नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद रिटर्निंग ऑफिसर ऋषिराज कपिल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा की इस जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी।
0
0
Report

नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा डीडवाना- कुचामन में बोर्ड जीता, कांग्रेस ने अन्य निकाय जीते

Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के सभी 8 स्थानीय निकायों के नतीजे सामने आ चुके हैं यहां 3 निकायों डीडवाना, कुचामन और परबतसर भाजपा के खाते में गई हैं जबकि मकराना, बोरावड़, नावां, लाडनूं और खाटू खुर्द निकायों में कांग्रेस ने परचम लहराया है。 डीडवाना: नगर परिषद में भाजपा ने बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की। भाजपा के भंवरलाल पंवार सभापति निर्वाचित हुए। उन्हें 24 मत, जबकि कांग्रेस के बाबू खां बेगाना को 16 मत मिले। इस तरह भंवरलाल पंवार ने 8 मतों से जीत दर्ज की。 कुचामन: नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया। भाजपा के महेश रामचंद्रका सभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार आरिफ को 5 मतों से हराया। कुल 45 पार्षदों ने मतदान किया। भाजपा के 15, कांग्रेस के 17 और निर्दलीय 13 पार्षद निर्वाचित हुए थे। निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा को 25 वोट, जबकि कांग्रेस को 20 वोट मिले。 मकराना: नगर परिषद सभापति पद का चुनाव संपन्न हो गया। कांग्रेस के रियाज गौड़ ने हाइब्रिड सिस्टम के तहत सभापति पद पर जीत दर्ज की। रियाज गौड़ को 36 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हारून रशीद को 24 वोट मिले। मकराना में कांग्रेस के 18, भाजपा के 6 और निर्दलीय 36 पार्षद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस को निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला。 खाटू खुर्द: नगरपालिका चेयरमैन पद पर कांग्रेस के राजूराम मेघवाल विजयी रहे। राजूराम मेघवाल को 12 मत, जबकि भाजपा की विमला देवी खोरवाल को 8 मत मिले। यहां कांग्रेस के 11 और भाजपा के 5 पार्षद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस को एक निर्दलीय पार्षद का भी समर्थन मिला。 बोरावड़: नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस की मनफूल देवी ने भाजपा की संजू देवी को एक वोट से हराया। मनफूल देवी को 13 मत, जबकि संजू देवी को 12 मत मिले। खास बात यह रही कि भाजपा के पास 11 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के केवल 4 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों में सेंध लगाकर बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। परबतसर: नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के श्रीभगवान बंग विजयी रहे। उन्हें 13 मत, जबकि कांग्रेस के बजरंगलाल को 12 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 1 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। नावा: नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की कविता कुमावत निर्वाचित हुईं। कविता कुमावत को 16 मत मिले और उन्होंने भाजपा की पूजा कुमावत को 7 मतों से हराया। निर्वाचन अधिकारी हुकमीचंद रुलानिया ने कविता कुमावत को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। लाडनूं: नगरपालिका चेयरमैन पद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ममता लहुआ ने परिणाम घोषित किए। कांग्रेस प्रत्याशी परवीन बानो ने भाजपा की निर्मला देवी जांगिड़ को 5 मतों से हराया। परवीन बानो को 25 मत, जबकि निर्मला देवी को 20 वोट मिले। लाडनूं में भाजपा के 15, कांग्रेस के 17, रालोपा का 1 और निर्दलीय 12 पार्षद निर्वाचित हुए थे。 इन नगर निकाय अध्यक्ष चुनावों में कई जगह पार्षदों की संख्या और अध्यक्ष चुनाव के मतदान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला। खासतौर पर मकराना और बोरावड़ में निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक रही, जबकि डीडवाना और कुचामन में निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से भाजपा बोर्ड बनाने में सफल रही। वहीं परबतसर में भाजपा तथा नावा, लाडनूं और खाटू खुर्द में कांग्रेस ने अध्यक्ष पद हासिल किया।
0
0
Report
Advertisement

टोंक नगर परिषद में कांग्रेस की जीत: 25 वर्षीय मयंक गोयल सभापति

Tonk, Rajasthan:टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, 25 वर्षीय मयंक गोयल बने सभापति सचिन पायलट के गढ़ टोंक नगर परिषद में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार सभापति पद पर कब्जा बरकरार रखा है। सभापति पद के चुनाव में कांग्रेस के 25 वर्षीय प्रत्याशी मयंक गोयल ने भाजपा के प्रह्लाद सिंह को 17 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। मयंक गोयल को कुल 38 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रह्लाद सिंह के पक्ष में 21 पार्षदों ने मतदान किया। जीत के बाद मयंक गोयल को नगर परिषद टोंक का सभापति घोषित किया गया। जीत के बाद मयंक गोयल ने कहा कि “मेरी जीत सचिन पायलट के विश्वास की जीत है।” उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। मयंक गोयल की जीत में कांग्रेस के दो युवा नेताओं की रणनीति को भी अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि 25 वर्ष की उम्र में MBA शिक्षित मयंक गोयल टोंक नगर परिषद के सभापति बने हैं। टोंक नगर परिषद के सभापति पद पर कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया。 बाइट 01 मयंक गोयल सभापति
0
0
Report

जैसलमेर नगर परिषद के सभापति पद पर विजय डांगरा की जीत, 27-18 मत से

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर जैसलमेर नगर परिषद में भाजपा का बना बोर्ड, भाजपा के विजय डांगरा बने सभापति, भाजपा के विजय डांगरा को 27 मत, जबकि कांग्रेस के निर्मल पुरोहित को मिले 18 मत, जैसलमेर- जैसलमेर नगर परिषद सभापति चुनाव में भाजपा के विजय डांगरा ने जीत दर्ज कर सभापति पद पर कब्जा जमाया। विजय डांगरा को 27 मत, जबकि कांग्रेस के निर्मल पुरोहित को 18 मत मिले। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई। वही नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा को जिसने विधायक छोटू सिंह भाटी सहित कई भाजपा का नेताओं ने माला पहनकर स्वागत किया वह खुशी जाहिर कीl नवनिर्वाचित सभापति विजय डांगरा ने कहा कि जैसलमेर नगर परिषद क्षेत्र में पानी, बिजली और सफाई उनकी प्राथमिकताओं में रहेंगी। उन्होंने पर्यटन नगरी जैसलमेर के विकास को गति देने की बात कही। वहीं जैसलमेर सोनार दुर्ग के 300 मीटर क्षेत्र में निर्माण रोक के मामले पर विजय डांगरा ने कहा कि मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और नगर परिषद की ओर से मजबूती से पैरवी की जाएगी。 बाइट: विजय डांगरा, नवनिर्वाचित सभापति, जैसलमेर बाइट: छोटूसिंह भाटी, विधायक, जैसलमेर
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी मुठभेड़ में ब्रजेश गंझू का शव गांव पहुंचते ही परिजन शोक में डूबे

Ansar Nagar, Jharkhand:वाराणसी मुठभेड़ में मारे गए बृजेश गंझू का शव लावालौंग पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों और समर्थकों की आंखों से छलके आंसू चतरा: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता का शव सोमवार को चतरा जिले के लावालौंग पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। गमगीन माहौल में शव को देखते ही परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बृजेश गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के लूटू गांव का रहने वाला था। शव पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और समर्थक वहां जुट गए। पूरे गांव में मातम पसरा रहा और माहौल बेहद भावुक हो गया। इस दौरान बृजेश की बेटी स्वेता और रेखा ने बताया कि मेरे पापा को गलत ढंग से मारा गया है। कही और से ले जाकर वहां उनको मारा गया है। दोनों बेटियों ने कहा कि वे तो नहीं रहे लेकिन उन्हें न्याय मिलना चाहिए। दोनों ने मामले की जांच की मांग की। वहीं पत्नी उषा ने कहा कि मेरे पति दस वर्षों से जनप्रतिनिधि, उपमुखिया एवं पंचायत समिति निर्वाचित होकर समाज से जुड़ कर काम कर रहे थे। उन्होंने यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा देने के उद्देश्य से लावालौंग जीएसबी कॉलेज का स्थापना किया। वहीं बृजेश के बड़े भाई सह सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने कहा कि मेरे भाई को फर्जी मुठभेड़ में मारा गया है। उन्होंने राज्य सरकार के साथ साथ उत्तर प्रदेश सरकार से भी मामले की जांच कराने की मांग की है। बाइट : गणेश गंझू, ब्रजेश का भाई सह पूर्व विधायक。 बाइट : स्वेता कुमारी, ब्रजेश की बेटी बाइट : उषा देवी, ब्रजेश की पत्नी
0
0
Report

योगेंद्र साव के बयान के बाद हेमंत सोरेन सरकार पर राजनीति गरमा गई

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ - कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दिए बयान के बाद राज्य में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है. योगेंद्र साव के बयान के बाद झामुमो के ओर से पलटवार किया जा रहा है. वहीं झामुमो से राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने योगेंद्र साव के बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. विजय हांसदा ने कहा की जिसकी मनसा पूरा ना हो वैसे लोग जमाने पर दोष लगते हैं. उन्होंने कहा की सही कार्यों के लिए जमीन पर उतरने पर मुख्यमंत्री सहित सभी का समर्थन मिलेगा. विजय हांसदा ने कहा की सरकारी कार्यों पर बाधा डालना ये दिशा गलत है. बताते चले की पाकुड़ परिसदन पहुंचे राजमहल लोकसभा के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने आम लोगों से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं को सुना. साथ ही समस्याओं का समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के सभी अदालतों में वकीलों की हड़ताल, चालान नियमों के विरोध

New Delhi, Delhi:चालान के नए नियमों पर वकीलों का विरोध, साकेत कोर्ट समेत दिल्ली की सभी अदालतों में हड़ताल लोकेशन साकेत कोर्ट 50% प्री-डिपॉजिट और प्रशासनिक अधिकारियों को पावर देने का विरोध, दिल्ली में वकीलों की हड़ताल दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज वकीलों ने हड़ताल की और नए चालान नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों की यह हड़ताल सिर्फ साकेत कोर्ट तक सीमित नहीं रही, बल्कि दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों ने आज काम से विरत रहकर विरोध जताया। दिल्ली की सभी जिला बार एसोसिएशंस की कोऑर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। वकीलों का विरोध सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स के Rule 167 में किए गए बदलाव और चालान के खिलाफ कोर्ट जाने से पहले 50 प्रतिशत राशि जमा करने की शर्त को लेकर है। VO-1 साकेत कोर्ट में आज बड़ी संख्या में वकील नए चालान नियमों के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए। साकेत बार एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी निर्देश बिधूड़ी ने बताया कि पहले पुलिस द्वारा किए गए चालान का निपटारा न्यायालय के माध्यम से होता था, लेकिन Rule 167 में बदलाव के बाद चालान के निपटारे की शक्ति प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जाने का प्रावधान किया गया है। वकीलों का कहना है कि इससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है और न्यायिक प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। VO-2 साकेत बार एसोसिएशन के एडिशनल सेक्रेटरी हितेश बैसला ने बताया कि 14 सितंबर 2026 को दिल्ली सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। वकीलों के मुताबिक इस बदलाव के तहत अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों को चालान सुनने और उनके निपटारे की शक्ति दी गई है। वकीलों ने इसी व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं और नोटिफिकेशन का विरोध किया है। उनका कहना है कि चालान से जुड़े मामलों में न्यायिक अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। VO-3 वहीं वकीलों के विरोध का दूसरा बड़ा मुद्दा चालान की राशि का 50 प्रतिशत प्री-डिपॉजिट है। वकीलों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति चालान के फैसले से संतुष्ट नहीं है और संबंधित कोर्ट का रुख करना चाहता है, तो पहले उसे चालान की 50 प्रतिशत राशि जमा करनी होगी। इन्हीं प्रावधानों के विरोध में आज 21 सितंबर को साकेत कोर्ट समेत दिल्ली की सभी जिला अदालतों में वकीलों ने एक दिन के लिए काम से विरत रहने का फैसला किया। कोऑर्डिनेशन कमेटी की अपील पर वकीलों ने अदालतों में फिजिकल और वर्चुअल पेशी से भी दूरी बनाई।
0
0
Report

दीपक बैटरी में डाल रहा था पानी उतरा करंट और हो गयी मौत

Manoj KumarManoj KumarFollow8m ago
Bbrasi, Uttar Pradesh:बैटरी में पानी डालते समय उतरा उतरा करंट संपर्क में आने पर इकलौती पुत्र की मौत सकलडीहा। स्थानीय क्षेत्र के बभनपुरा गांव में एक बड़ी घटना उस समय घट गई जब घर का एकलौता पुत्र 28 वर्षीय दीपक तिवारी पुत्र राकेश तिवारी बैटरी में पानी डाल रहे थे कि अचानक करंट उतर गया और मौके पर चटपटा कर दीपक बेहोश हो गए। जिनको आनन फानन में उठाकर परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लाये।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इकलौते पुत्र की इस तरह से दर्दनाक घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया हुआ है एवं परिवार में कोहरा मचा हुआ है माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है
0
0
Report
Advertisement

जमुई में वीडियो मामला: महिला आयोग ने कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी

Patna, Bihar:जमुई में लड़की से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने सख्त रुख अपनाया है, उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी आयोग को मिली है। घटना 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है जबकि इसका वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ। अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि राज्य महिला आयोग की टीम घटनास्थल पर जाकर पीड़िता से मुलाकात करेगी और मामले की पूरी जानकारी लेगी, उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर जमुई के एसपी को पत्र और ईमेल के जरिए भी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top