Back
यूपी में हिंदुत्व बनाम जातीय कार्ड: कौन जीतेगा चुनावी मैदान?
VSVISHAL SINGH
Feb 04, 2026 07:16:56
Noida, Uttar Pradesh
यूपी में हिंदुत्व vs pda vs dmo
यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले जातीय सियासत की काट के लिए जहां भाजपा एक तरफ हिंदुत्व के एजेंडे को सेट रही है तो वही सपा पीडीए और बसपा डीएमओ की तरफ अपना रुख कर चुकी है। बीजेपी और उसके वैचारिक संगठन जातिपाति दूर हिंदू सर्वप्रथम के मिशन में जुट गए हैं। इस अभियान के लिए दो करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ता और स्वयंसेवक यूपी के हर गांव गली में उतार दिए हैं।
बीजेपी और उसके वैचारिक संगठन आरएसएस और विद्यार्थी परिषद ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देते हुए उत्तर प्रदेश के सियासी मैदान में चुनावी व्यूह सजाना शुरू कर दिया है। बीजेपी, आरएसएस और एबीवीपी ने यूपी में दो करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं की बड़ी टीम यूपी की सियासी जमीन पर उतार दी है। लक्ष्य एक लिया है कि जातियों के बंधनों को तोड़ के हिंदुओं को लामबंद करना है। यूपी के सभी छह सांगठनिक क्षेत्रों में बीजेपी ने अपनी ताकत झोंक दी है
बसपा ने भी अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ाने के लिए अपने कोर वोट बैंक को मजबूत करने कोशिश कर दी है। हिंदुत्व के एजेंडे के खिलाफ बसपा ने जातीय एजेंडा सेट कर दिया। बसपा सुप्रीमो अब dmo कार्ड खेलने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित-मुस्लिम-ओबीसी यानी डीएमओ समीकरण के जरिए मायावती अपनी खोई ताकत को हासिल करने की रणनीति पर काम करती दिख रही हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में बड़े नेताओं की घर वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं। इनके जरिए पार्टी एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। राजनीतिक जानकार मानते है कि यह बसपा के मुस्लिम, दलित-ओबीसी गठजोड़ को मजबूत करेगा।
विजय उपाध्याय पोलिटिकल एनालिस्ट
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने पीडीए फॉर्मूले के साथ भाजपा को बड़ा डेंट दिया। सपा फिर अपने इसी कार्ड के साथ 2027 के चुनाव में जाएगी ये वो साफ कर चुकी है।
कीर्तिनिधि पांडेय सपा प्रवक्तता बाईट
यूपी में सपा और बसपा के इस जातीय कार्ड की काट के लिए बीजेपी, आरएसएस, एबीवीपी और विश्व हिंदू परिषद ने यूपी में सक्रियता बढ़ा दी है। हर तरफ हिंदुत्व और आध्यात्मिक राष्ट्रवाद की बयार बहाने की कोशिश हो रही है ऐसे में देखना ये होगा कि यूपी में हिंदुत्व कार्ड जीतता है या जातीय कार्ड
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 09, 2026 18:46:100
Report
SPSANDHI PARVEZ MAYURBHAI
FollowFeb 09, 2026 18:45:480
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:45:180
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 09, 2026 18:31:560
Report
AJAnil Jain
FollowFeb 09, 2026 18:31:450
Report
PPPoonam Purohit
FollowFeb 09, 2026 18:30:390
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 09, 2026 18:30:220
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 09, 2026 18:17:040
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:39Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में चाइनीज मांझे में फंसी चील को नगर निगम ने सुरक्षित निकाला मोहल्लेवासियों ने टीम का आभार जताया।
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 09, 2026 18:16:220
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:05:060
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 09, 2026 18:04:500
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 09, 2026 18:04:110
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 09, 2026 18:03:580
Report