Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
हापुड़ में नियम उल्लंघन: 6 बच्चों के साथ बाइक सवार पर 7000 रुपये चालान
PKPushpender Kumar
Nov 05, 2025 08:43:11
Noida, Uttar Pradesh
हम दो हमारे छह... हापुड़ में बाइक सवार ने नियमों का किया ऐसा उल्लंघन... पुलिस ने जोड़ लिए हाथ! जानिए क्या है पूरा मामला हम दो हमारे दो... यह नारा सरकार ने जनसंख्या को नियंत्रण में लाने के लिए दिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसे देखकर पुलिस ने भी अपना माथा पकड़ लिया. यहां एक बाइक सवार बाइक पर अपने 6 बच्चों को लेकर जैसे ही सड़क पर उतरा तो ट्रैफिक पुलिस कमी भी हैरान रह गई पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को देखते ही उसके हाथ जोड़ लिए. हापुड़ पुलिस की ओर से ट्वीट की गई तस्वीर में कहा गया.. हम दुश्मन नहीं हितैषी हैं.. हम पर तो विश्वास करो। आपकी परवाह हमको है.. थोड़ी सी तो आप करो! हापुड़ पुलिस का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹7000 का चालान किया है. ट्वीट वायरल होते ही यूजर्स भी कमेंट कर रहे है. कि हम दो और हमारे छह.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JPJitendra Panwar
Nov 05, 2025 11:20:09
Karnaprayag, Uttarakhand:जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने आगामी नंदादेवी राजजात की तैयारी को लेकर चमोली जिले के दूरस्थ वाण गांव में स्थानीय लोगो के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने वाण स्थित लाटू धाम के भी दर्शन किये, वाण के साथ ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने लोहाजंग और मुन्दोली में भी स्थानीय लोगो के साथ बैठक कर नंदादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर सुझाव लिए इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। बीओ / हिमालयी कुम्भ की तर्ज पर आगामी 2926 में होने वाली एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासण ने आज थराली विधानसभा के अंतर्गत स्थानीय लोगो के साथ बैठक की और सुझाव लिए , स्थानीय लोगो ने आगामी नंदादेवी राजजात 2026 को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए वाण समेत वाण से आगे होमकुण्ड तक के निर्जन पड़ावों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए प्रस्ताव और सुझाव दिए ,जिलाधिकारी चमोली ने यात्रा पड़ावों के पैदल रास्तो ,सड़को को दुरस्त करने के सम्बंधित विभागों को निर्देश देने के साथ ही पड़ावों पर बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरस्त करने के निर्देश दिये साथ ही राजजात की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगो से भी सुझाव लिए ।
0
comment0
Report
JPJitendra Panwar
Nov 05, 2025 11:19:53
Karnaprayag, Uttarakhand:जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने आगामी नंदादेवी राजजात की तैयारी को लेकर चमोली जिले के दूरस्थ वाण गांव में स्थानीय लोगो के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने वाण स्थित लाटू धाम के भी दर्शन किये, वाण के साथ ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने लोहाजंग और मुन्दोली में भी स्थानीय लोगो के साथ बैठक कर नंदाब देवी राजजात की तैयारियों को लेकर सुझाव लिए। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पांवार के अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे। बीओ / हिमालयी कुम्भ की तर्ज पर आगामी 2926 में होने वाली एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा श्री नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशाषन ने आज थराली विधानसभा के अंतर्गत स्थानीय लोगो के साथ बैठक की और सुझाव लिए , स्थानीय लोगो ने आगामी नंदादेवी राजजात 2026 को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए वाण समेत वाण से आगे होमकुण्ड तक के निर्जन पड़ावों पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए प्रस्ताव और सुझाव दिए ,जिलाधिकारी चमोली ने यात्रा पड़ावों के पैदल रास्तो ,सड़को को दुरस्त करने के सम्बंधित विभागों को निर्देश देने के साथ ही पड़ावों पर बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरस्त करने के निर्देश दिये साथ ही राजजात की तैयारियों को लेकर स्थानीय लोगो से भी सुझाव लिए ।
0
comment0
Report
KNKumar Nitesh
Nov 05, 2025 11:19:21
Forbesganj, Bihar:एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिन के 10:00 बजे फारबिसगंज के हवाई अड्डा ग्राउंड पर पहुंचेंगे जहां वह एनडीए प्रत्याशी विद्यासागर केसरी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है और एसपीजी ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में ले ली है, बिहार पुलिस के आला अधिकारी भी सभा स्थल पर ही कैंप कर रहे हैं और सुरक्षा के सभी इंतजामों का जायजा ले रहे हैं, भाजपा के कार्यकर्ताओं में सभा को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है सभा स्थल पर करीब 4 से 5 लाख लोगों की भीड़ होने के अनुमान जताया जा रहा है प्रधानमंत्री के साथ कल इस चुनावी जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोजपा के चिराग पासवान हम के जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा के भी मौजूद रहने की संभावनाएं है, कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया.
0
comment0
Report
VRVikash Raut
Nov 05, 2025 11:19:05
Deoghar, Jharkhand:देवघर ग्रामीण समाचार: कुंडा थाना क्षेत्र के बसमता मोहल्ला में आज दोपहर दो युवक में मोबाइल छीनने को लेकर विवाद हो गई। जिसमें एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में साजन कुमार यादव घायल हो गए। उनके परिजन मौके पर पहुंचे और सदर अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया है जहाँ ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया। घायल के परिजन ने बताया कि धन तेरस में आईफोन खरीदा है, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। एक युवक ने फोन छीनने के लिए सुनसान जगह बुलाया और आईफोन छीन लिया। इसी दौरान अजित कुमार यादव ने साजन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Nov 05, 2025 11:18:41
Ranchi, Jharkhand:रांची झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया, झारखंड के राजस्व संग्रह की समीक्षा किया है जिसमें अब तक हुए राजस्व संग्रहण को लेकर कहा ,रेवेन्यू कलेक्शन का पार्ट ठीक है, लगभग 47% कलेक्शन हुआ है चाहे वो केंद्रीय सहायता की राशि हो, ग्रांट की राशि हो या राज्य का अपना टैक्स हो। लगभग 5 महीना बचा हुआ है और 92 से लेकर 96%तक रेवेन्यू कलेक्शन टारगेट है । राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, खर्च करना है । विश्वास है सभी विभाग के सचिव और मंत्री समय पर राशि खर्च करना चाहते हैं। प्रतुल शाहदेव, प्रवक्ता, बीजेपी: वित्त मंत्री खुद अपने सरकार को एक्सपोज कर रहे हैं। ठेकेदारों का पूरा पेमेंट रुका हुआ है त्राहिमाम की स्थिति है। आगे फंड की कमी के कारण कोई काम हो नहीं रहा। जब राजस्व संग्रह अच्छा है तो पैसा कहां जा रहा, जब राजस्व संग्रह बेहतर होता है तो विकास में गति दिखती है पर यहां दिख नहीं रहा मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो: विरोधियों को चश्मा बदलना होगा, नजर और नजरिया ठीक होगा तब सब कुछ सही दिखेगा।वित्त मंत्री चीजों की समझ रखते हैं।
0
comment0
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
Nov 05, 2025 11:18:11
Korba, Chhattisgarh:कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान और दान पुण्य का लाभ प्राप्त करने वाले लोगों के द्वारा नदी में चढ़ाए जाने वाले सिक्कों को उठाने के लिए अपने दोस्तों के साथ नदी में उतरे 13 वर्षीय बालक नदी में डूब गया. साथी बालक को डूबता देखकर बाकि दोस्त नदी से बाहर निकल कर भाग खड़े हुए और आसपास के लोगों के साथ-साथ परिजन को सूचना दी। घटना कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती क्षेत्र से होकर बहने वाली हसदेव नदी में हुआ. दरअसल आज कार्तिक पूर्णिमा है और लोग पुण्य लाभ के लिए नदी में पवित्र स्नान कर दान करते हैं. दान के इसी समानों और नदी को अर्पित सिक्कों को निकालने पुरानी बस्ती निवासी निखिल जायसवाल अपने कुछ साथितों संग हसदेव नदी पहुंचा. पानी का बहाव कम होने की बात कहकर सभी नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे. निखिल को तैरना नहीं आता था।water के बावजूद वह भी नदी में उतर गया और गहराई में समा गया। इंदिरा नगर मोहल्ले के पास वाले घाट के पास उसे गहराई में समाता और डूबता देखकर उसके साथ मौजूद मित्र वहां से बाहर निकल कर भाग खड़े हुए और आसपास के लोगों के साथ-साथ परिजन को सूचना दी। कोतवाली थाना में भी सूचना दी गई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस का स्टाफ, गोताखोर मौके पर पहुंचे और बालक की तलाश शुरू की गई। काफी कोशिशों के बाद निखिल को नदी से निकल लिया गया और उसमें जीवन होने की आशा में रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उसकी सांस चलने की जानकारी चिकित्सक द्वारा दिए जाने के साथ ही उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। परिजन सहित पुलिस दौड़े भागे बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां पहुंचने तक वह दम तोड़ चुका था। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और निवास क्षेत्र के आसपास के लोग शोकाकुल हैं। बालक कक्षा 6 वीं का छात्र था। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 05, 2025 11:17:58
Tehran, Tehran Province:ଗୋପାଳପୁର ବେଳାଭୂମିରେ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ ଉତ୍ସବର ଶୁଭାରମ୍ଭ ଗୋପାଳପୁର ବେଳାଭୂମି ରେ ଆଜି ତିନିଦିନିଆ ଧାର୍ମିକ ଓ ସାଂସ୍କୃତିକ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ବୋଇତ ବନ୍ଦାଣ ଉତ୍ସବର ଶୁଭାରମ୍ଭ ହୋଇଯାଇଛି। ଆୟୋଜିତ ଏହି ଉତ୍ସବର ଉଦ୍‌ଘାଟନ କଲେ ଗଞ୍ଜାମ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଶ୍ରୀ ଭି. କାର୍ତ୍ତିଭାସନ ଯୋଗଦେଇ ଶୁଭାରମ୍ଭ କରିଛନ୍ତନ୍ତି । ଉପସ୍ଥିତ ଅତିଥିମାନେ ମଧ୍ୟ ଦୀପ ପ୍ରଜ୍ୱଳନ ମାଧ୍ୟମରେ ଉତ୍ସବର ଆରମ୍ଭ କରି ଦର୍ଶକଙ୍କୁ ଉତ୍ସାହିତ କରିଥିଲେ। “ଗୋପାଳପୁର ବେଳାଭୂମି ମାତ୍ର ପର୍ଯ୍ୟଟନ ସ୍ଥଳ ନୁହେଁ, ଏହା ଓଡ଼ିଆ ଐତିହ୍ୟ ଓ ସାଂସ୍କୃତିକ ପରମ୍ପରାର ପ୍ରତୀକ। ଏପରି ଉତ୍ସବ ମାଧ୍ୟମରେ ସ୍ଥାନୀୟ ଶିଳ୍ପୀ, ଯୁବ ସଂଗୀତଜ୍ଞ ଓ ଲୋକସଂସ୍କୃତିକୁ ପ୍ରୋତ୍ସାହନ ମିଳିବା ସହ ଗୋପାଳପୁରକୁ ଆନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ପର୍ୟ୍ୟଟନ ମାନଚିତ୍ରରେ ସୁପ୍ରତିଷ୍ଠିତ କରିବ।” ର ଲକ୍ଷ ରଖାଯାଇଥିବା ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି। ଏହି ଅବସରରେ ବ୍ରହ୍ମପୁର ଏସପିଙ୍କ ସମେତ ବ୍ରହ୍ମପୁର କମିସନର , ଓ ବହୁ ମାନ୍ୟ ଗଣ୍ୟ ବ୍ୟକ୍ତି ଉପସ୍ଥିତ ଥିଲେ । ଆଜି ବେଳାଭୂମି ରେ ନୈକାବିହାର କରାଯିବା ସହ ପାରମ୍ପରିକ ଭାବେ ବୋଇତ ଭସାଣି କରାଯାଇଛି ।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Nov 05, 2025 11:17:43
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में मोबाइल टॉवर एजेंसीयों की मनमानी पर नकेल कसते हुए नगर निगम ने 4 महीने में 92 लाख रुपए की वसूली की है, दरअसल निजी एजेंसियों के द्वारा मोबाइल टॉवर रिन्यूअल की राशि नगर निगम को लंबे समय से नहीं दी जा रही थी शहर में ऐसे 84 मोबाइल टॉवर को नगर निगम ने चिन्हित कर नोटिस भेजा था, इनके ऊपर 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपए की वसूली निगम की करनी थी अब तक नगर निगम ने 92 लाख रुपए की वसूली कर ली है जबकि अब भी 64 लाख रुपए की राशि शेष बची हुई है। नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह र Rana ने बताया रिन्यूअल चार्ज के अलावा शेयरिंग चार्ज और लेट फीस चार्ज की भी वसूली निजी एजेंसियों से की जा रही है।
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Nov 05, 2025 11:16:40
Raipur, Chhattisgarh:राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा. पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की घोषणा. आज शाम राज्योत्सव के समापन और अलंकरण कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे पुरस्कार. कुल 34 अलंकरण पुरस्कार दिए जाएंगे राज्य अलंकरण पाने वालों के नाम- गुंडाधुर सम्मान- ज्ञानेश्वरी यादव, राजनांदगांव मिनीमाता सम्मान- ललदेश्वरी साहू, दुर्ग हबीब तनवीर सम्मान- डॉ कुंजबिहारी शर्मा महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव सम्मान- चांदनी साहू, बिलासपूर पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान- राजेश अग्रवाल, रायपुर पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान- डॉ चितरंजन कर, रायपुर चक्रधर सम्मान- पंडित Kiर्ति माधवलाल ब्यास किशोर साहू सम्मान- सुनील सोनी, रायपुर लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार- राकेश तिवारी, बिलासपुर किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण- अनुराग बसु, मुंबई पंडित माधव राव सप्रे पुरस्कार- अवधेश कुमार, दिल्ली बाईट- राजेश अग्रवाल, संस्कृति-पर्यटन मंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top