Back
8 महीनों में यमुना साफ, आचमन योग्य जल—बीजेपी का दावा
HBHemang Barua
Oct 23, 2025 11:56:29
Noida, Uttar Pradesh
केजरीवाल सरकार ने यमुना को गंदे नाले जैसा बना दिया था, 25 अक्टूबर 2024 को जब मैंने यमुना की दुर्दशा उजागर करते हुए आई.टी.ओ. घाट पर यमुना में डुबकी लगाई तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था पर आज 23 अक्टूबर 2025 तक भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र 8 माह में यमुना को इतना साफ कर दिया की दिल्ली भाजपा प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता ने पत्रकारों के समक्ष यमुना जल का आचमन किया वीरेन्द्र सचदेवा
भाजपा प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने लाइव टी.वी पर दिखा दिया की रेखा गुप्ता सरकार के 8 माह के यमुना सफाई कार्य का परिणाम है की यमुना के पानी में बदबू नही है और मिश्रित आक्सीजन लेवल 4.5 से 5.5 के बीच है तो पी.एच. 7.5 है जो सामान्य के पास है
यमुना माई हों या छठ मईया दोनों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया और आज उसी भ्रष्टाचार के कारण वो सत्ता से बाहर हैं
नई दिल्ली 23 अक्टूबर : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के आठ माह के यमुना सफाई के संकल्प एवं प्रयासों का परिणाम है की आज यमुना का जल ना केवल डुबकी लगाने योग्य हो गया है बल्कि आचमन (पीने) योग्य भी हो गया है。
श्री सचदेवा ने कहा है की गत वर्ष 25 अक्टूबर 2024 को छठ से 10 दिन पूर्व मैंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना के आई.टी.ओ. घाट पर जल में डुबकी लगाई तो दुनिया ने देखा था की यमुना की स्थिती एक गंदे नाले समान थी और डुबकी ने मुझे अस्पताल पहुंचा दिया था。
उस यमुना में डुबकी ने मानों अरविंद केजरीवाल सरकार की यमुना सफाई के नाम पर लूट को जगजाहिर कर दिया और यमुना जी एवं छठ मईया के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी。
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के यमुना सफाई के संकल्पबद्ध कार्य का परिणाम है की आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रदेश प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डा. अनिल गुप्ता ने यमुना के कालिंदी कुंज एवं आई.टी.ओ. घाटों पर पत्रकारों के समक्ष यमुना के जल का आचमन किया।
श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज 23 अक्टूबर 2025 को हमारे प्रवक्ता डा. अनिल गुप्ता ने लाइव टी.वी. कार्यक्रमों ना सिर्फ यमुना जल का आचमन किया पर साथ ही आनलाइन मोनिटरिंग डाटा दिखा कर साबित किया की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के 8 माह के यमुना सफाई कार्य का परिणाम है की यमुना के पानी में बदबू नही है, आक्सीजन लेवल 4.5 से 5.5 के बीच है तो पी.एच. 7.5 है जो सामान्य के पास है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यमुना माई हों या छठ मईया दोनों के नाम पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने भ्रष्टाचार किया और आज उसी भ्रष्टाचार के कारण वो सत्ता से बाहर हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAJAY NATH
FollowOct 23, 2025 15:46:140
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowOct 23, 2025 15:45:590
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowOct 23, 2025 15:45:370
Report
AMAbhishek Mathur
FollowOct 23, 2025 15:45:190
Report

3
Report
5
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 23, 2025 15:18:461
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 23, 2025 15:18:361
Report
RSRahul shukla
FollowOct 23, 2025 15:18:193
Report
DSDevendra Singh
FollowOct 23, 2025 15:18:050
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 23, 2025 15:17:430
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 23, 2025 15:17:280
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 23, 2025 15:17:080
Report
MJManoj Joshi
FollowOct 23, 2025 15:16:53Chandigarh, Chandigarh:CBI की ओर से DIG हरचरण सिंह भूललर के Chandigarh घर पर आज दोबारा से आ करके छानबीन की गई
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowOct 23, 2025 15:16:430
Report