Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI रिकॉर्ड्स: DPCC-IMD स्टेशन पर प्रदूषण स्तर
HBHemang Barua
Dec 21, 2025 01:45:13
Noida, Uttar Pradesh
Alipur, Delhi - DPCC 380.00 Anand Vihar, Delhi - DPCC 438.00 Ashok Vihar, Delhi - DPCC 430.00 Aya Nagar, Delhi - IMD 321.00 Bawana, Delhi - DPCC 446.00 Burari Crossing, Delhi - IMD 386.00 CRRI Mathura Road, Delhi - IMD 228.00 Chandni Chowk, Delhi - IITM 455.00 DTU, Delhi - CPCB 437.00 Dr. Karni Singh Shooting Range, Delhi - DPCC 375.00 Dwarka-Sector 8, Delhi - DPCC 420.00 IGI Airport (T3), Delhi - IMD 336.00 IHBAS, Dilshad Garden, Delhi - CPCB 381.00 IIT Delhi, Delhi - IITM 349.00 ITO, Delhi - CPCB 405.00 Jahangirpuri, Delhi - DPCC 444.00 Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi - DPCC 384.00 Lodhi Road, Delhi - IITM 359.00 Lodhi Road, Delhi - IMD 353.00 Major Dhyan Chand National Stadium, Delhi - DPCC 381.00 Mandir Marg, Delhi - DPCC 350.00 Mundka, Delhi - DPCC 436.00 NSIT Dwarka, Delhi - CPCB 409.00 Najafgarh, Delhi - DPCC 373.00 Narela, Delhi - DPCC 420.00 Nehru Nagar, Delhi - DPCC 405.00 North Campus, DU, Delhi - IMD 400.00 Okhla Phase-2, Delhi - DPCC 409.00 Patparganj, Delhi - DPCC 415.00 Punjabi Bagh, Delhi - DPCC 424.00 Pusa, Delhi - DPCC 375.00 Pusa, Delhi - IMD 361.00 R K Puram, Delhi - DPCC 398.00 Rohini, Delhi - DPCC 444.00 Shadipur, Delhi - CPCB 310.00 Sirifort, Delhi - CPCB 413.00 Sonia Vihar, Delhi - DPCC 413.00 Sri Aurobindo Marg, Delhi - DPCC 369.00 Vivek Vihar, Delhi - DPCC 422.00 Wazirpur, Delhi - DPCC 449.00
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Dec 21, 2025 04:55:28
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में ठंड बढ़ने के साथ चोरी की घटनाओं में इजाफा देखा गया है। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बिजली कॉलोनी में चोरों ने IT इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि वह पेशे से IT इंजीनियर हैं और बैंगलोर में कार्यरत हैं; उनका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर पटना में सेटल हो गया था। करीब 10 दिन बाद जब वह घर में रखे फ्रिज और वॉशिंग मशीन लेने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर पाया गया कि कमरे में रखे गोदरेज का ताला भी टूट गया था और उसमें रखे लगभग 6 लाख रुपये के आभुषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं। इसके बाद upper फ्लैट में रहने वाले एक शिक्षक के फ्लैट का ताला भी टूटा हुआ पाया गया और वहां से भी करीब 2 लाख रुपये के आभुषण और दस्तावेज चोरी होने की बात सामने आई है। इस तरह दोनों फ्लैटों से कुल लगभग 8 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हो गई। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है; स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Dec 21, 2025 04:53:35
Ranchi, Jharkhand:छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर झारखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। लगभग दो वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान के विरोध में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने डिजिटल आंदोलन का ऐलान किया है। JLKM के नेता देनदार नाथ महतो ने केंद्र और राज्य सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया और 24 दिसंबर को X (पूर्व में ट्विटर) पर राज्यव्यापी डिजिटल अभियान की घोषणा की। 24 दिसंबर 2025, दिन बुधवार, सुबह 7:00 बजे से X प्लेटफॉर्म पर राज्यव्यापी डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। #ReleaseScholarship JLKM के नेता देनदार नाथ महतो ने कहा कि राज्य में लगभग दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच राजनीतिक टकराव और NDए व इंडिया गठबंधन की खींचतान का खामियाजा छात्र भुगत रहे हैं। डुमरी से रांची तक पदयात्रा और विधानसभा तक आंदोलन के बावजूद जब छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ, तो अब 24 दिसंबर को X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से डिजिटल आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान #ReleaseScholarship हैशटैग के साथ केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागों को टैग कर छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा। बाइट: देवेंद्र नाथ महतो (JLKM नेता)
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 21, 2025 04:53:22
Malda, West Bengal:নীল-সাদা রংয়ের ঝা চকচকে চারতলা ভবন। বড় বড় হরফের লেখা রয়েছে, 'রাত্রি নিবাস'। লেখা রয়েছে 'রোগীর পরিজনদের জন্য'। কিন্তু, সেই ভবন বছর কতক হল গড়ে উঠলেও এখনও খুলে দেওয়া হয়নি রোগীর পরিজনদের জন্য। তাই বাধ্য হচিই রোগীর পরিজনের কেউ ট্রমা কেয়ার ইউনিটের বারান্দায়, কেউবা মাতৃমার সামনে শেডের তলে আশ্রয় নিচ্ছেন প্রতিদিন। যে কোনো দিন গেলেই দেখা যাবে,এই কনকনে ঠান্ডায় কয়েকশ মানুষ মাটিতে প্লাস্টিক বিছিয়ে, মশারি টাঙিয়ে আশ্রয় নিয়েছেন। কেউবা আশ্রয় নিয়েছেন আউটডোরের বাইরে নর্দমার ধারে। অথচ বিপুল অর্থ খরচ করে মালদা মেডিকেলে গড়ে ওঠা রাত্রি নিবাসে তালা ঝুলছে। কেন ঝুলছে তালা সে প্রশ্নের উত্তরে মালদা মেডিকেল কলেজের অধ্যক্ষ পার্থপ্রতীম মুখোপাধ্যায় জানাচ্ছেন, 'আমরা খুব শীঘ্রই রাত্রি ভবন একটি সংস্থার হাতে তুলে দেব।' এই নিয়ে শুরু হয়েছে রাজনীতি। বাইট- ১) সাজ্জাক শেখ রোগীর আত্মীয়। ২) মোহাম্মদ জিয়াউল শেখ রোগীর আত্মীয়। ৩) মুনচি করা রোগীর আত্মীয়। ৪) নীলাঞ্জন দাস বিজেপির দক্ষিণ মালদা সাধারণ সম্পাদক। ৫) বিশ্বজিৎ ঘোষ মালদা জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের সাধারণ সম্পাদক। ৬) পার্থ প্রতিম মুখোপাধ্যায় মালদা মেডিকেল কলেজ হাসপাতালের অধ্যক্ষ。
0
comment0
Report
MKMohammad Khan
Dec 21, 2025 04:53:13
Bhilwara, Rajasthan:भीलवाड़ा। शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने फर्जी इकरारनामें के जरिए दूसरे की जमीन बेचकर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रताप नगर थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि 5 मई 2023 को शहर के सुभाष नगर थाना अंतर्गत आरके कॉलोनी निवासी मनोज कुमार शर्मा ने प्रताप नगर थाने में एक रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि आगुचा थाना गुलाबपुरा हाल मालोला रोड के पास गायत्री नगर थाना प्रताप नगर निवासी प्रहलाद नांगला पुत्र कृष्ण गोपाल ने एक जमीन में से 11.50% हिस्सा खुद का बात कर 23 लाख रुपए में बेचने का इकरार नामा किया, सौदे के दौरान प्राथी को विश्वास में लेकर पूरी राशि नगद प्राप्त कर ली गई, बाद में जब जमीन की जांच करवाई गई तो सामने आया कि जिस भूमि का इकरारनामा किया गया वह आरोपी प्रहलाद के नाम दर्ज ही नहीं थी बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी मौके पर भी किसी अन्य का ही कब्जा था। ऐसे में आरोपी में कुत्तरचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जीवाडा करते हुए जमीन का सौदा कर पीड़ित मनोज कुमार से 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी की और राशि को हड़प गया। मामले में पुलिस ने गहनता से अनुसंधान करने के बाद आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया।
0
comment0
Report
ASAmit Singh
Dec 21, 2025 04:53:02
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Dec 21, 2025 04:52:47
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Dec 21, 2025 04:52:39
Dungarpur, Rajasthan:राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ , रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन, कलेक्टर से लेकर आमजन हुए शामिल डूंगरपुर जिले में राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कलेक्टर से लेकर आमजन तक शामिल हुए और विकसित राजस्थान के लिए एकजुटता दिखाई। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और सभापति अमृतलाल कलासुआ ने रन फॉर विकसित राजस्थान को लक्ष्मण मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रन फॉर विकसित राजस्थान लक्ष्मण मैदान से शुरू होकर तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड, शास्त्री मार्ग, नया बस स्टैंड होते हुए शहीद पार्क पर जाकर रन का समापन हुआ।रन फॉर विकसित राजस्थान में कलेक्टर अंकित सिंह, सभापति अमृतलाल कलासुआ सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन ने शामिल होते हुए दौड़ लगाई। इस आयोजन के माध्यम से विकसित राजस्थान के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाया गया।रन फॉर विकसित राजस्थान के आयोजन का उद्देश्य राज्य सरकार की विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना और विकसित राजस्थान के लिए लोगों को जागरूक करना था। इस आयोजन ने दिखाया कि कैसे लोग एक साथ मिलकर विकसित राजस्थान के लिए काम कर सकते हैं。
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Dec 21, 2025 04:52:17
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Dec 21, 2025 04:51:29
Kushinagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद मुसहर परिवारों के सामने दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद जगी थी। लेकिन कुशीनगर के फाजिलनगर इलाके में आज भी मुसहर परिवार अपने अधिकारों के लिए ठंड में धरना देने को मजबूर हैं। साल 1994 में जिला प्रशासन ने 177 मुसहर परिवारों को कृषि कार्य के लिए जमीन का पट्टा दिया था, पर तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद आज तक वे उस जमीन पर खेती नहीं कर पा रहे हैं। आरोप है कि गांव के दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है और मुसहर परिवार अपने ही नाम दर्ज पट्टे की जमीन के कब्जे के लिए तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक दर-दर भटक चुके हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी; मजबूर होकर वे गांव में धरना देकर प्रशासन का ध्यान खींच रहे हैं। सवाल यह है कि जब सरकार मुसहर समाज के उत्थान की बात करती है, तो 31 साल बाद भी उन्हें उनका हक क्यों नहीं मिल पा रहा—क्या प्रशासन दबंगों के आगे बेबस है, या योजनाएं सिर्फ फाइलों तक ही सीमित हैं।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Dec 21, 2025 04:50:43
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के आमगांव में रात लगभग 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गाय को टक्कर मारकर तेज रफ्तार में भाग रही किया कार (एमपी 20 जेडएम 3522) आगे चलकर एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर करेली से आमगांव की ओर जा रहा था, जबकि कार आमगांव से करेली की दिशा में तेज गति से आ रही थी। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए वहीं साहित्य तिवारी उम्र 18 वर्ष और एक अन्य के घायल होने कि जानकारी है। हादसे में कार के सभी एयर बैग खुल गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस जांच कर कार्यवाही करने कि बात कह रही है。
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Dec 21, 2025 04:49:11
Narayanpur, Jharkhand:भवनाथपुर प्रखंड के भवनाथपुर क्षेत्र में निजी क्लिनिक शिव शरण सेवा संस्थान में इलाज के दौरान महिला की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने अस्पताल के गेट के सामने शव रखकर हंगामा किया. मृतका की पहचान इंदु देवी (30) पत्नी उमेश राम निवासी कोण थाना क्षेत्र के मकरी की बताई गई. दिनांक 17 दिसंबर को इंदु देवी को इलाज के लिए क्लिनिक में भर्ती किया गया था. उसी रात डॉक्टर धर्मेंद्र मेहता द्वारा बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद से ही महिला की तबीयत बिगड़ती गई. परिजनों का आरोप है कि बार-बार अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत के बावजूद डॉक्टर ने लापरवाही बरती और 20 दिसंबर को महिला की हालत गंभीर होते ही उसे यूपी ले जाने लगे; रास्ते में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने एंबुलेंस बुक कर शव को लोड किया और फरार हो गया. बाद में क्लीनिक के गेट को बंद पाया गया; अधिकारी मौके पर पहुंचकर क्लीनिक सील कर दिए. मृतका के पति और माँ ने कहा लापरवाही से मौत हुई.
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Dec 21, 2025 04:48:53
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति. मार्कफेड सहकारी समितियों के माध्यम से करेगा उपार्जन. खरीफ में उपार्जन के लिए 425 करोड़ रूपए मंजूर. छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से खरीफ और रबी सीजन के लिए कुल 1 लाख 22 हजार मीट्रिक टन दलहन-तिलहन उपार्जन का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था. इसमें खरीफ के लिए 50 हजार मीट्रिक टन और रबी के लिए 72 हजार मीट्रिक टन शामिल हैं. फिलहाल केंद्र से खरीफ की फसलों के उपार्जन की अनुमति मिली है, इसके तहत अरहर 21 हजार 330 मीट्रिक टन, उड़द 25 हजार 530 मीट्रिक टन, मूंग 240 मीट्रिक टन, सोयाबीन 4 हजार 210 मीट्रिक टन और मूंगफली 4 हजार 210 मीट्रिक टन का उपार्जन किया जाएगा. इन फसलों के उपार्जन पर कुल 425 करोड़ रुपए खर्च होंगे. बता दें कि भारत सरकार द्वारा साल 2025-26 के लिए अरहर का समर्थन मूल्य 8000 रूपए प्रति क्विंटल, मूंग का 8768 रूपए, उड़द का 7800 रूपए, मूंगफली का 7800 रूपए, सोयबीन का प्रति क्विंटल 5328 रूपए घोषित किया गया है......
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Dec 21, 2025 04:48:47
Pakur, Jharkhand:एकर इंट्रो--पाकुड़ में क्रिसमस त्योहार के मौके पर जिला मुख्यालय में इसाई धर्मावलंबियों द्वारा क्रिसमस कार्निवल निकाली गयी...कार्निवल के मौके पर जिले के सैकड़ो इसाई धर्मावलंबियों के अलावे अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, आइटीडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, एसडीओ साइमन मरांडी के अलावे दर्जनो अधिकारियों ने भी शिरकत किया...इस दौरान काफी संख्या में क्रिसमस परिधान पहने बच्चो ने हिस्सा लिया...धनुषपूजा गिरीजाघर परिसर से निकाली गयी क्रिसमस कार्निवाल में सैकड़ो महिला पुरूषो और युवाओं ने हिस्सा लिया...क्रिसमस कार्निवल में शामिल लोग नृत्य गीत करते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया... क्रिसमस कार्निवल जिदातो मिशन पहुंचकर समाप्त हुआ... कार्निवल में दर्जनो रेवरेंट, फादर आदि भी मौजूद रहे... रेवरेंट रौशन हांसदा ने बताया कि क्रिसमस त्योहार के अवसर पर क्रिसमस कार्निवल निकाली गयी है...उन्होने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने पूरे विश्व को प्रेम का संदेश दिया था और उसे जन जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है...क्रिसमस कार्निवल के मौके पर जिदातो चर्च मैदान में सामुहिक रूप से प्रार्थना की गयी और केक काटा गया... डीसी के अलावे अपर समाहर्ता, एसडीओ, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार वेदिया आदि ने संयुक्त रूप से केक काटा और लोगो को त्योहार की बधाई दी...
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top