Back
ठंड में भी सीएम योगी का जनसेवा उत्सव: 150 लोगों से मुलाकात
RRRakesh Ranjan
Dec 29, 2025 05:03:37
Noida, Uttar Pradesh
प्रचंड ठंड में भी जारी रहा सीएम योगी का जनसेवा अनुष्ठान
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने किया जनता दर्शन का आयोजन, करीब 150 लोगों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं
जनता से बोले सीएम - घबराइए मत, हर समस्या का कराएंगे समाधान, सबकी होगी भरपूर मदद
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, संवेदनशीलता और तत्परता से करें जन समस्याओं का निराकरण
गोरखपुर, 29 दिसंबर। जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचंड ठंड में भी सोमवार को जनसेवा का अनुष्ठान जारी रखा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन कर लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराएंगे, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं।
सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। उन्हें आश्वस्त किया कि वह सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।
कुछ लोगों द्वारा जमीन कब्जाने की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाए। पारिवारिक विवाद के मामलों में उन्होंने उभयपक्षों के साथ संवाद कर समाधान की राह निकालने के लिए निर्देशित किया।
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKShivam Kumar1
FollowDec 29, 2025 06:47:410
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowDec 29, 2025 06:47:320
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 29, 2025 06:46:590
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 29, 2025 06:46:480
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 29, 2025 06:46:330
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 29, 2025 06:45:440
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 29, 2025 06:45:340
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowDec 29, 2025 06:45:160
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 29, 2025 06:39:450
Report
JGJugal Gandhi
FollowDec 29, 2025 06:38:040
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 29, 2025 06:37:530
Report
SKShivam Kumar1
FollowDec 29, 2025 06:37:38Noida, Uttar Pradesh:When Santa bring incorrect Gifts
0
Report
KCKumar Chandan
FollowDec 29, 2025 06:37:300
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 29, 2025 06:37:09Indore, Madhya Pradesh:इंदौर नगर निगम ने ट्रेजर टाउन से बिजलपुर अवरोध हटाकर सड़क निर्माण तेज किया
0
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 29, 2025 06:36:550
Report