Back
अलवर में पटाखा हादसे में बालक प्रिंस गंभीर रूप से झुलसा
SPSanjay Prakash
Oct 27, 2025 05:06:44
Noida, Uttar Pradesh
अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब पटाखा चलाते समय एक मासूम बालक गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार अखैपुरा निवासी बालक प्रिंस घर पर अकेला था। परिजन बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस को घर में रखा सुतली बम मिल गया। उसने बम में आग लगाई, लेकिन जब बम नहीं फटा तो उसने उसे हाथ में उठा लिया। कुछ ही क्षण बाद सुतली बम उसके हाथ में जोरदार धमाके के साथ फट गया。
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत झुलсе हुए प्रिंस को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि धमाके की चपेट में आने से बच्चे की दोनों आंखों में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसकी आंखों पर पट्टियां बांधकर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सुबह जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आंखों की रोशनी को कितना नुकसान हुआ है।
प्रिंस की दादी मिथिलेश ने बताया कि हादसे के समय घर पर कोई नहीं था, बाजार से लौटने पर जब बच्चे की हालत देखी तो परिवार के सभी लोग घबरा गए। फिलहाल परिजन अस्पताल में बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
FollowOct 27, 2025 08:00:280
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowOct 27, 2025 07:58:171
Report
VAVishnupriya Arora
FollowOct 27, 2025 07:56:420
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 27, 2025 07:56:070
Report
HNHARENDRA NEGI
FollowOct 27, 2025 07:55:490
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowOct 27, 2025 07:55:330
Report
NTNagendra Tripathi
FollowOct 27, 2025 07:55:190
Report
KKKARAN KHURANA
FollowOct 27, 2025 07:55:040
Report
SKSATISH KUMAR
FollowOct 27, 2025 07:54:500
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowOct 27, 2025 07:54:250
Report
PTPawan Tiwari
FollowOct 27, 2025 07:54:120
Report
JPJai Pal
FollowOct 27, 2025 07:53:560
Report
WMWaqar Manzoor
FollowOct 27, 2025 07:53:440
Report
JPJai Pal
FollowOct 27, 2025 07:53:280
Report
