Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
अखिलेश की PDA सरकार बनती है तो सभी को मिलेगा सम्मान और रोजगार — लोक-कल्याण का वादा
SKSantosh Kumar
Nov 06, 2025 09:49:14
Noida, Uttar Pradesh
प्रिय प्रदेश-देशवासियों, अब तो सत्ताधारियों ने पीडीए की जान भी लेनी शुरू कर दी है। पीडीए की मौत होना जिनके लिए ‘छुटपुट घटना’ हो उनके राज में शासन-प्रशासन से कोई उम्मीद करना बेकार है, इसीलिए अगर उत्पीड़न और अत्याचार से बचना है तो अपनी सरकार बनाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हमें अपना वोट बचाना है और इकट्ठे होकर डालना है क्योंकि एकजुटता ही हमारी ढाल है। हमें पीडीए के संदेश को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का काम करना है। पीडीए पंचायत से सबको जोड़ना है। हर गाँव, पुरवा, मजरा, टोला; हर गली, नुक्कड़, बस्ती और घर-द्वार-दरवाज़े और दिल तक पीडीए की एकता का ये संदेश पहुँचाना है कि : - जब पीडीए की सरकार बनेगी तभी हमारा मान, सम्मान, संविधान और वोट का अधिकार बचेगा; - राशन, पेंशन और खेत-ज़मीन के काग़ज़ से नाम नहीं कटेगा, - तभी आरक्षण बचेगा और नौकरी का लाभ मिलेगा - सबको काम-कारोबार और रोज़गार के लिए बराबर मौका मिलेगा - हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य सुधरेगा; - खेती के लिए खाद-पानी, बीज की किल्लत और कम दाम की मार से छुटकारा मिलेगा - पुलिस का अत्याचार और भ्रष्टाचार नहीं होगा - तहसीलदार से लेकर डीएम तक हर अधिकारी हमारी बात सुनेगा - सबको अपनी मेहनत की सही मज़दूरी मिलेगी - बीमारी या दुर्घटना होने पर घर तक एंबुलेंस पहुँचेगी - महिलाओं की सुरक्षा होगी, उनको अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिलेगा और उनके हाथों में समाजवादी पेंशन की तरह हम हर महीने उनके खातों में सीधे पैसे पहुँचाने के लिए ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ चलाएंगे - युवाओं को नौकरी-काम-रोज़गार मिलेगा। नयी सीख, हुनर और अपने काम स्टार्टअप के लिए पूरा सहयोग मिलेगा - युवाओं के लिए पुरानी पूर्णकालिक भर्ती फिर से निकलेगी। अग्निवीर योजना समाप्त होगी और सैन्यकर्मी सैनिक का सम्मान आजीवन पाएंगे - छोटे दुकानदार अपना काम चला-बढ़ा पाएंगे - फिर से निवेश के लिए लोग आएंगे और साथ में रोज़गार देनेवाले उद्योग-मिल-कारखाने चल पाएंगे - पेशेवर और मेहनतकश के हाथ में भी दो पैसे बच पाएंगे - बुजुर्ग और सभी अपनी बचत का सही ब्याज पाएंगे - सभी बीमार बड़े-बूढ़े, जच्चा-बच्चा मुफ़्त इलाज, दवाई और एक्सरे और अन्य जाँच करवा पाएंगे - शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, साहिकाएं, शिक्षा मित्र अपने हक़ पाएंगे - खिलाड़ी, कलाकार, साहित्यकार, समाजसेवी फिर से सम्मान पाएंगे - हुनरमंद और बुनकर हिफ़ाज़त के माहौल में खुलकर साँस ले पाएंगे - हम सब बिना भेदभाव के अमन-चैन से रह पाएंगे। इसलिए ठान लीजिए: ‘जो भी पीड़ित है, वो पीडीए है’, पीडीए का ये गहरा मतलब भी घर-घर जाकर समझाएंगे, पीडीए की एकजुटता की ताक़त हर एक को बताएंगे और अपनी सरकार बनाएंगे, तब जाकर अत्याचार और उत्पीड़न, शोषण से मुक्ति पाएंगे और सिर उठाकर अपनी रोज़ी-रोटी कमाएंगे और अपना जीवन बचाएंगे। आपका अखिलेश
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASAkash Sharma
Nov 06, 2025 12:05:22
Moradabad, Uttar Pradesh:हत्याकांड के 12 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया आरोपी, बुधवार रात फर्मकर्मी को गोली मारकर जीजा साले ने की थी हत्या, आज सुबह हत्याकांड मे शामिल मुख्यआरोपी अमन के मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार जबकि बाइक पर सवार अमन का जीजा राजा हो गया था फरार, घायल आरोपी को जिला अस्पताल मे कराया भर्ती ईलाज जारी, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 नामजद एवं 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, अमन और मृतक की बहन के थे प्रेम संबन्ध जिनके बीच मे आ रहा था मृतक, मामले मे पुलिस जाँच मे जुटी अभी हो सकती है जल्द गिरफ़्तारियां, घटनास्थल पर पुलिस को एक तमंचा और बाइक बरामद, सुबह तड़के जब पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली और पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो अमन ने पुलिस पर गोली चला दी और राजा मौके से भाग फरार।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Nov 06, 2025 12:03:13
Chatra, Jharkhand:चतरा : जिले के धमनियों पत्थर माइंस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां पानी में तैरता हुआ एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की हालत पूरी तरह छत-विक्षत है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीण इस मामले को हत्या कर शव को माइंस में फेंक देने की संभावना व्यक्त करते हुये विरोध में इटखोरी-चतरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रकशी गांव निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने में लगी हुई है।परन्तु भीड़ जाम हटाने को तैयार नहीं है।
0
comment0
Report
Nov 06, 2025 12:02:59
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 06, 2025 12:02:53
Jamui, Bihar:जमुई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बटिया (चकाई विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित जनसभा के दौरान अचानक बवाल मच गया। सभा में मौजूद महागठबंधन समर्थित रजद कार्यकर्ताओं ने “राजद ज़िंदाबाद” और “महागठबंधन ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। वही 20 साल के कार्यकाल का हिसाब भी युवा मांग रहे थे। कार्यकर्ताओं ने योजनाओं में भ्रष्टाचार और कॉपीराइट घोटाले के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया। इस दौरान कुछ देर के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर स्थिति संभाल ली, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब जमुई जिले में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां जदयू प्रत्याशी सुमित कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 06, 2025 12:02:43
Munger, Bihar:मुंगेर में शांतिपूर्ण संपन्न दंग से चल रहा है मतदान, डीएम-एसपी ने कहा—स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में, दोपहर तीन बजे तक 42 प्रतिशत हुआ मतदान。 मुंगेर, विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मुंगेर जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चल रहा है। मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा गया। जिले के विविध मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं。 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान ने बताया कि कुछ स्थानों पर मामूली छिटपुट घटनाओं की सूचना मिली, लेकिन प्रशासन की तत्परता से स्थिति तुरंत नियंत्रण में आ गई। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा。 अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती रही। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और शांतिपूर्ण मतदान के लिए लोगों की सराहना की。 बाइट निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Nov 06, 2025 12:00:24
Keonjhar, Odisha:ବାରିପଦା ସ୍ଥିତ ଏମପିସ୍ ସ୍ଵୟଂଶାସିତ କଲେଜରେ ତାଲା ପକାଇଲେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ବାରିପଦା ସ୍ଥିତ ଏମ୍.ପି.ସି ସ୍ବୟଂଶାସିତ ମହାବିଦ୍ୟାଳয়ମୁଖ୍ୟ ଫାଟକରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀଙ୍କ ତାଲା ବନ୍ଦ ଆନ୍ଦୋଳନ। କଲେଜ୍ ଓ ହଷ୍ଟେଲ ର ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା, ପରୀକ୍ଷା ଓ ଫଳ ପ୍ରକାଶରେ ଅହେତୁକ ବିଳମ୍ବ ହେଉଥିବା ଅଭିଯୋଗ କରି କଲେଜ୍ ର ମୁଖ୍ୟ ଫାଟକରେ ତାଲା ପକାଇ ଧାରଣାରେ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ। ଗେଟ୍ ବାହାରେ ଅଧ୍ୟାପକ ଓ ଅଧ୍ୟାପିକା। ଦୀର୍ଘ ଦିନରୁ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଏହି ସମସ୍ୟାରେ ହଇରାଣ ହରକତ ହେଉଥିବା ବେଳେ ବାରମ୍ବାର ଦାବି କରି ଆସୁଛନ୍ତି। ହେଲେ ସମସ୍ୟା ଗୁଡ଼ିକର ସ୍ଥାୟୀ ସମସ୍ୟା କରିବାରେ କଲେଜ କର୍ତୃପକ୍ଷ କୌଣସି ପଦକ୍ଷେପ ନେବା বଦଳରେ କେବଳ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଙ୍କୁ ସାମୟିକ ଭାବରେ ଚୁପ୍ କରାଇ ଚାଲିଛନ୍ତି। ସେପଟେ ଏହି ଆନ୍ଦୋଳନ ଲାଗି ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତ୍ରୀୟ ଯୁବ ରେଡ଼କ୍ରସ୍ ଶିକ୍ଷା ଓ ପ୍ରଶିକ୍ଷଣ ଶିବିର ବାଧାପ୍ରାପ୍ତ ହୋଇଛି। ଘଟଣା ସ୍ଥଳରେ ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଓ ପୋଲିସ ପହଞ୍ଚି ଆନ୍ଦୋଳନ ରତ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା ଜାରି ରଖିଛନ୍ତି。
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 06, 2025 11:59:39
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन पुलिस लाइन के अश्वरोही दल का अभिन्न हिस्सा रहा अश्व ‘नोटीबॉय’ अब नहीं रहा। करीब 31 साल तक मध्यप्रदेश पुलिस की सेवा करने वाले इस समर्पित और सेवाभावी घोड़े का गुरुवार को निधन हो गया। एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस लाइन पहुँचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि नोटीबॉय ने कानून व्यवस्था की ड्यूटी, बाबा महाकाल की सवारी, धार्मिक आयोजनों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुलिस का गौरव बढ़ाया। नोटीबॉय ने नेशनल और ऑल इंडिया हॉर्स जंपिंग प्रतियोगिताओं में कई मेडल, जिनमें गोल्ड मेडल भी शामिल हैं, अपने नाम किए थे。 एसपी शर्मा ने बताया कि नोटीबॉय का पोस्टमॉर्टम कर पुलिस लाइन परिसर में ही सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा— 31 साल उसने हमारे विभाग को सेवा दी है। हम उसके नाम से जल्द ही एक मेमोरियल भी पुलिस लाइन में बनाएंगे। नोटीबॉय के निधन से पुलिस विभाग में गहरा भावनात्मक माहौल है। साथी जवानों ने उसे अंतिम विदाई देते हुए कहा वो सिर्फ घोड़ा नहीं, वर्दी का गर्व और हमारा साथी था。 ब Bite - एसपी प्रदीप शर्मा
0
comment0
Report
KKKamal Kumar
Nov 06, 2025 11:59:24
:मौसम ने फिर एक बार किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है... मोंथा चक्रवात की वजह से लगातार हुई बारिश ने पखांजूर इलाके के खेतों को जलमग्न कर दिया है। धान की लहलहाती फसल अब सड़ने लगी है... और किसान, जो कभी सुनहरी बालियों के सपने देख रहे थे — अब चिंता में डूबे हैं। यह तस्वीर पूरे पखांजूर इलाके की है जहाँ मोंथा चक्रवात की बारिश ने खेतों को तालाब बना दिया है। धान की फसलें, जो अब तक कटनी थी, वो अब सड़ रही हैं... कई खेतों में धान अंकुरित होने लगा है। किसानों ने इस फसल के लिए दिन-रात मेहनत की...कर्ज लिया, उम्मीदें बोईं... लेकिन अब खेतों में मेहनत नहीं.. बेबसी उग आई है। जबकि 15 नवंबर से सरकार के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होनी है... लेकिन खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसान अब यह सोचने को मजबूर हैं कि जब फसल ही नहीं बची...तो बैंक का कर्ज कैसे चुकाएँ? हर तरफ सन्नाटा है... किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें हैं, क्योंकि बारिश ने सिर्फ फसलें नहीं छीनीं, बल्कि उनकी उम्मीदें, उनका भविष्य भी डुबो दिया है। अधिकतर खेत पानी में डूब गया है... धान सड़ गया... किसान परेशान हैं कि अब क्या बेचेंगे सरकार को? कर्जा कैसे देंगे उन्हें समझ नहीं आ रहा... सरकार की तरफ से अब किसानों को राहत की उम्मीद है.... लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि हर घंटे फसल और बिगड़ रही है। पखांजूर के खेतों में अब सिर्फ़ कीचड़ है... और हवा में तैर रही है, किसानों की टूटी उम्मीदों की महक... यह तस्वीर बताती है कि किसान सिर्फ मौसम से नहीं, हालातों से भी जूझ रहे हैं। अब सवाल यह है कि सरकार इन डूबे खेतों के साथ किसानों की उम्मीदों को भी ऊपर उठा पाएगी या नहीं... कृषि विभाग के अफसर एवं स्थानीय प्रशासन ने किसानों को आश्वस्त किया है कि किसानों को नियमानुसार राहत पहुंचाई जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top